MP board class 12th Hindi ardhvaarshik paper 2023-24//कक्षा 12 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023-24

Ticker

MP board class 12th Hindi ardhvaarshik paper 2023-24//कक्षा 12 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023-24

MP board class 12th Hindi ardhvaarshik paper 2023-24//कक्षा 12 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023-24

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक पेपर आप लोगों के स्टार्ट होने वाले हैं तो कक्षा 12 हिंदी अर्धवार्षिक का पेपर आप लोगों को बताया जाएगा इस आर्टिकल के माध्यम से तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और अपने दोस्तों में ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

MP board class 12th Hindi ardhvaarshik paper 2023-24//कक्षा 12 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023-24
MP board class 12th Hindi ardhvaarshik paper 2023-24//कक्षा 12 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर 2023-24

Click Here to Join Our PDF group


MP board class 12th Hindi ardhvaarshik paper 2023 का ओरिजिनल पीडीएफ पाने के लिए इसलिए को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पता चल जाए एमपी बोर्ड कक्षा 12 हिंदी अर्धवार्षिक पेपर कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। MP board half yearly exam class 12th Hindi paper देने वाले हैं और आप सबको इसकी तैयारी किस प्रकार से करना है इस आर्टिकल के माध्यम से संपूर्ण जानकारी मिलेगी।


Table of contact


MP board class 12th Hindi ardhvaarshik paper overview

MP board half yearly exam class 12th Hindi paper

Class 12th half yearly question paper pdf 2023 Hindi

MP board half yearly Hindi paper pattern

Class 12th Hindi half yearly paper PDF

MP board class 12th Hindi paper 2023

MP class 12th Hindi half yearly exam 2023 24

MP board class 12th Hindi download PDF

Class 12th Hindi model paper 2023

MP board hardly exam class 12th Hindi important question


          

           एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक पेपर 2023-24

                         कक्षा- 12 वीं

                        विषय- हिन्दी

 समय-3:00 घंटा                                पूर्णांक- 80


निर्देश:-


1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

2. प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं, जिनके लिए 1x32 = 32 अंक आंवटित हैं।


3. प्रश्न क्र. 6 से 15 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।


4. प्रश्न क्र. 16 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।


5. प्रश्न क्र. 20 से 23 तक प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।


6. प्रश्न क्र. 6 से 23 तक सभी प्रश्नों के आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।


……………………………………..


1. सही विकल्प का चयन कर लिखिए-


i. 'दिन जल्दी जल्दी ढलता है'- गीत बच्चन के किस काव्य संग्रह से लिया गया है?


(अ) मधुशाला


(ब) मिलनयामिनी


(स) निशा निमंत्रण


(द) मधुकलश


ii. किस रस को 'रसराज' कहा गया है?


(अ) करुण


(ब) श्रृंगार


(स) भक्ति


(द) वात्सल्य


iii. 'जिठौत' का अर्थ है-


(अ) बड़ा भाई


(ब) ससुर का पुत्र


(स) जेठ का पुत्र


(द) देवर का पुत्र


iv. 'अंगार उगलना' का अर्थ है -


(अ) आग लगाना


(ब) भयंकर गर्मी


(स) गाली देना 


(द) कठोर वचन कहना 


V. मराठी भाषा में लिखी गई कहानी 'जूझ' का हिंदी अनुवाद किया-


(अ) श्याम मनोहर जोशी ने


(ब) ओम थानवी ने


(स) केशव प्रथम वीर ने


(द) ऐन फ्रेंक ने


vi. भारत में पहला छापाखाना खुला-


(अ) 1500 में


(ब) 1556 में


(स) 1580 में


(द) 1599 में


2. रिक्त स्थान में सही शब्द का चयन कर लिखिए-


(1x7=7)


i. ‘कविता के पंख लगा उड़ने के माने ..क्या जाने । (चिड़िया / बच्चे / माँ )


ii. ‘भक्तिकाल'को हिन्दी पद्य साहित्य का माना जाता है। (स्वर्ण युग /रजत युग /प्रथम युग )


iii. काव्य का शरीर.... ...को कहा जाता है। (छन्द/अलंकार/रस )


iv. 'मैला आंचल' उपन्यास के लेखक हैं। (फणीश्वरनाथ रेणु / विष्णु खरे/ प्रेमचंद)


V. - वाक्यों में किसी बात को साधारण रूप से कहा जाता है। (संकेतवाचक वाक्य/विधि वाचक वाक्य / प्रश्न वाचक वाक्य )


vi. यशोधर बाबू मूल रूप से.. के रहने वाले थे। (गोरखपुर/ कुमाऊं/दतिया)


vii. 'संपादक के नाम पत्र' स्तम्भ ..को प्रतिबिंबित करता है। (जनमत/ तानाशाही/ अवसरवाद ) 


3. सही जोड़ी बनाकर लिखिए-


स्तम्भ (अ)                          स्तम्भ (ब) 


I. 'बादल राग'                        (क) डवल्यु. एच. ऑर्डेन


ii. वर्ण के बोलने में लगा समय   (ख) निराला


jji. 'पहलवान की ढोलक'           (ग) मात्रा


iv. प्रश्नबोधक निपात शब्द          (घ) ओम थानवी


V. 'अतीत में दबे पांव'               (ड.) क्या, कब


vi. 'प्ले विद द वर्ड'                  (च) चिड़िया


                                         (छ) रघुवीर सहाय


                                          (ज) फणीश्वरनाथ


4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में उत्तर लिखिए-


1. विप्लव का वीर किसे कहा गया है?

ii. जहाँ उपमेय को उपमान से श्रेष्ठ बताया जाए, वहाँ कौन-सा अलंकार होता है?

iii. हिन्दी गद्य का जनक किसे माना जाता है ?

iv. भारत का संविधान निर्माता किसे कहा जाता है?

v. 'पुनरुक्त शब्द युग्म' के दो उदाहरण लिखिए।

vi. मुअनजो-दड़ो नगर कितने हजार साल पुराना है?

vii. कौन-सा स्तम्भ जनमत को प्रतिबिंबित करता है?


5. सत्य-असत्य कथन लिखिए-


1. कविता सृजन के लिए शब्द रूपी बीज को कल्पना की खाद की आवश्यकता नहीं होती है।


ii. ‘अखियाँ हरि दर्शन की प्यासी' में वियोग श्रृंगार रस हैं।


iii. 'क्रंदन' का अर्थ प्रसन्न होना है।


iv. 'गुरुत्वाकर्षण' तकनीकी शब्द है।


V. कविताओं के साथ खेलते हुए लेखक आनंद को दो बड़ी शक्तियाँ प्राप्त हुईं।


vi. उल्टा पिरामिड शैली को दो भागों में बाँटा गया है।


6. प्रगतिवाद के दो कवियों के नाम एवं प्रत्येक की एक -एक रचना का नाम लिखिए।

         अथवा

नई कविता की कोई दो विशेषताएँ / प्रवृत्तियाँ लिखिए।


7. स्नेह- सुरा से क्या आशय है? लिखिए।

        अथवा

उषा का जादू क्या है, और क्यों टूट रहा है? 


8. प्रसाद गुण संपन्न कविताओं की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

          अथवा

कोई दो खंडकाव्य और उनके रचनाकारों के नाम लिखिए।


9. विरोधाभास अलंकार की परिभाषा लिखिए।

          अथवा

लक्षणा शब्द शक्ति की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।


10. निबंध को 'गद्य की कसौटी' क्यों कहा जाता है ?

          अथवा

शुक्लयुग के गद्य की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए ।


11. लगान न चुकाने पर जमींदार ने भक्तिन को क्या सजा दी?

        अथवा

'पर्चेजिंग पावर' से लेखक जैनेंद्र कुमार का क्या आशय है?


12. लोकोक्ति और मुहावरे में दो प्रमुख अंतर लिखिए।

        अथवा

तकनीकी शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए। 


13. राष्ट्रभाषा की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।

             अथवा

राजभाषा किसे कहते हैं? किन्हीं दो राज्य की राजभाषा लिखिए।


14 सिल्वर वैंडिग का आयोजन क्यों हुआ था ?

           अथवा

 यशोधर बाबू के चरित्र की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।


15. एक अच्छे लेखन के लिए ध्यान देने योग्य दो प्रमुख बातें लिखिए।

           अथवा

एक सफल साक्षात्कार कर्ता के कौन-कौन से गुण होते हैं? संक्षिप्त में लिखिए।


16. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' अथवा रघुवीर सहाय के साहित्य की काव्यगत विशेषताएँ लिखिए-

(i) दो रचनाएँ (ii) भावपक्ष (iii) साहित्य में स्थान ।


17. निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर धर्मवीर भारती अथवा हजारी प्रसाद द्विवेदी का साहित्यिक परिचय लिखिए-

(i) दो रचनाएँ (ii) भाषा-शैली (iii) साहित्य में स्थान ।


18. कंप्यूटर शिक्षकों की आवश्यकता हेतु एक विज्ञापन बनाकर लिखिए ।

                अथवा

छात्र के कक्षा में विलंब से पहुंचने पर शिक्षक - छात्र के बीच होने वाले संवाद को लिखिए।


19. निम्नलिखित अपठित गद्यांश/काव्यांश को पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

अभी कुछ समय पहले ही संयुक्त परिवार हमारी संस्कृति की विशेषता हुआ करता था। संयुक्त परिवार को परिभाषित करते हुए हम कह सकते हैं कि जिसमें एक ही घर में एक साथ कई पीढ़ियों के लोग रहते हैं। जिस परिवार में तीन या अधिक पीढ़ियों के सदस्य साथ साथ निवास करते हैं जिनकी रसोई,पूजा एवं संपत्ति सामूहिक होती है। संयुक्त परिवार को यदि आज की आवश्यकता कहा जाए तो गलत न होगा। ऐसे परिवार में मिलजुल कर रहने की भावना की प्रधानता होती है इसमें सभी लोग एक दूसरे का सहारा बनते हैं । लेकिन आधुनिक समय में ऐसे परिवार का चलन कम हो गया है जिससे कई समस्याएं पैदा हो रही हैं। इस पूरे संदर्भ में एक बात बहुत अच्छी है कि युवा पीढ़ी का ध्यान इसके समाधान की ओर गया है। उसे लगता है कि संयुक्त परिवारों का टूटना अच्छे संस्कारों पर ग्रहण लगने के समान है। अतः इस परंपरा को पुनर्जीवित करना जरूरी है ताकि समस्याओं का समाधान हो सके उन्हें अकेलेपन से मुक्ति मिल सके तथा बच्चों को स्वस्थ और आनंदमयी वातावरण मिल सके।


प्रश्न-


1. उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए।

2.आधुनिक युवा पीढ़ी की अब संयुक्त परिवार के बारे में क्या सोच है?

3:संयुक्त परिवार को कैसे परिभाषित किया जा सकता है?

           अथवा

जी, पहले कुछ दिन शर्म लगी मुझको,

 पर पीछे-पीछे अक्ल जगी मुझको,

 जी, लोगों ने तो बेच दिये ईमान,

 जी, आप न हो सुनकर ज्यादा हैरान,

 मैं सोच समझकर आखिर,

 अपने गीत बेंचता हूँ, 

जी हाँ हुजूर में गीत बेंचता हूँ।

प्रश्न -

i. उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए।


ii  कवि को गीत बेचने में शर्म क्यों नहीं आती?


ii. उपर्युक्त काव्यांश का मूल भाव लिखिए।


20. निम्नलिखित पद्यांश का भावार्थ संदर्भ-प्रसंग तथा सौन्दर्य बोध सहित लिखिए--



धूत कहौ, अवधूत कहौ, रजपूतु कहौ, जोलहा कहौ कोऊ ।

काहू की बेटी सों बेटा न ब्याहब, काहूकी जाति बिगार न सोऊ ।

तुलसी सरनाम गुलाम है राम को, जाको रूचै सो कई कछु ओऊ।

माँगी कै खैबो, मसीत को सोइबो, लैबोको एकु न दैबको दोऊ ।

            अथवा

          छोटा मेरा खेत चौकोना

  कागज का एक पन्ना, 

         कोई अंधड़ कहीं से आया

  क्षण का बीज वहाँ बोया गया।

         कल्पना के रसायनों को पी

बीज गल गया नि:शेष:

         शब्द के अंकुर फूटे,

पल्लव-पुष्पों से नमित हुआ विशेष ।


21. निम्नलिखित गद्यांश की व्याख्या संदर्भ- प्रसंग एवं विशेष सहित लिखिए:


भक्तिन और मेरे बीच में सेवक-स्वामी का संबंध है, यह कहना कठिन है, क्योंकि ऐसा कोई स्वामी नहीं हो सकता, जो इच्छा होने पर भी सेवक को अपनी सेवा से हटा न सके और ऐसा कोई सेवक भी नहीं सुना गया, जो स्वामी के चले जाने का आदेश पाकर अवज्ञा से हँस दे । भक्तिन को नौकर कहना उतना ही असंगत है, जितना अपने घर में बारी-बारी से आने-जाने वाले अंधेरे-उजाले और आँगन में फूलने वाले गुलाब और आम को सेवक मानना । वे जिस प्रकार एक अस्तित्व रखते हैं, जिसे सार्थकता देने के लिए ही हमें सुख-दुःख देते हैं, उसी प्रकार भक्तिन का स्वतंत्र व्यक्तित्व अपने विकास के परिचय के लिए ही मेरे जीवन को घेरे हुए है।

                  अथवा

यहाँ मुझे ज्ञात होता है कि बाजार को सार्थकता भी वही मनुष्य देता है जो जानता है कि वह क्या चाहता है। और जो नहीं जानते कि वे क्या चाहते हैं, अपनी 'पर्चेजिंग पावर' के गर्व में अपने पैसे से केवल एक विनाशक शक्ति- शैतानी शक्ति, व्यंग्य की शक्ति ही बाजार को देते हैं। न तो वे बाजार से लाभ उठा सकते हैं, न उस बाजार को सच्चा लाभ दे सकते हैं। वे लोग बाजार का बाजारूपन बढ़ाते हैं। जिसका मतलब है कि कपट बढ़ाते हैं। कपट की बढ़ती का अर्थ परस्पर में सद्भाव की घटी ।


22. विद्यालय के प्राचार्य को विद्यालय के बुक-बैंक से पुस्तकें प्राप्त करने हेतु आवेदन लिखिए।(04अंक)

                अथवा

आप एक छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। अपने पिताजी को पत्र लिखते हुए परीक्षा हेतु अपनी संतोषजनक तैयारी की जानकारी दीजिए।


23. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर रुपरेखा सहित निबंध लिखिए-


i.  पुस्तकालय का महत्त्व


ii. प्रदूषण- कितना घातक


III. मनोरंजन के साधन


IV. बुजुर्गों की देखभाल


V. स्वावलंबन


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click here 


Board name 

Mp board

Name of Exam 

Trimasik exam 2023

Course Name 

Trimasik paper

Session 

2023

Exam date 

Download click here

EXAM MODE

Offline 

OFFICIAL website 

Mp board


Important link

Download Result 

Click here 

Official website 

Click here



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2