MP board class 8th Hindi half yearly paper pdf download 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023

Ticker

MP board class 8th Hindi half yearly paper pdf download 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023

MP board class 8th Hindi half yearly paper pdf download 2023 || एमपी बोर्ड कक्षा आठवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2023

मध्य प्रदेश बोर्ड में कक्षा 4 से लेकर आठवीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 20 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। तो आज हम आपको कक्षा आठवीं हिंदी अर्धवार्षिक पेपर का संपूर्ण हल बताएंगे और इसके साथ ही हम आपको इसकी पीडीएफ कहां से डाउनलोड करनी है इसके बारे में भी बताएंगे। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।

class 8 hindi half yearly exam paper 2023 mp board,mp board class 8 hindi hindi ka ardhvaarshik paper 2023,कक्षा आठवीं हिंदी का अर्धवार्षिक पेपर 2023,class 8 hindi ka ardhvaarshik paper 2023,mp board half yearly 2023 class 8 hindi paper,class 8th half yearly paper,class 8th half yearly exam paper,अर्द्धवार्षिक परीक्षा कक्षा 8 हिन्दी का पेपर 2023,kaksha aathvin hindi ka ardhvaarshik pariksha paper 2023,class 8 hindi paper 2023,20 दिसंबर कक्षा आठवीं हिंदी का पेपर
MP board class 8th Hindi half yearly paper pdf download 2023

अर्धवार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र 2023-24

कक्षा - 8

विषय - हिंदी विशिष्ट

समय : 2:30 घंटे                    पूर्णांक: 60                                                              

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र.1-10)


Click Here To Join Our PDF Group


निर्देश : प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–


प्रश्न 1. मां वीणा वादिनी से तात्पर्य किस देवी से है–

(क) मां दुर्गा                               (ख) मां लक्ष्मी

(ग) मां सरस्वती                           (घ) मां अन्नपूर्णा


Note - प्रश्न पत्र का संपूर्ण हल नीचे दिया गया है।

प्रश्न 2. 'नव नभ के नव विहग वृन्द को' पंक्ति में अलंकार है–

(क) यमक                                (ख) अनुप्रास

(ग) श्लेष                                  (घ) उत्प्रेक्षा


प्रश्न 3. 'तल्लीन' में ………. उपसर्ग है?

(क) तत्                                    (ख) तल

(ग) तल्ल                                   (घ) तल्ली


प्रश्न 4. प्रख्यात संतूर वादक थे–

(क) अलाउद्दीन खां                   (ख) कुमार गर्व

(ग) तानसेन                             (घ) बिस्मिल्लाह खां


प्रश्न 5. 'प्रभुजी तुम चंदन हम पानी' ……. पंक्ति किस कवि की है–

(क) सूर                                      (ख) तुलसी

(ग) रैदास                                     (घ) मीराबाई


प्रश्न 6. हृदय भर आना मुहावरे का अर्थ है–

(क) प्यास बुझाना                        (ख) दु:खी होना

(ग) खुशी होना                            (घ) इनमें से कोई नहीं



प्रश्न 7. गीता में कुल कितने श्लोक हैं–

(क) 500                                   (ख) 600

(ग) 700                                  (घ) 800


प्रश्न 8. सम्राट विक्रमादित्य ने ………संवत का प्रचलन प्रारंभ किया था–

(क) शक                                    (ख) ईस्वी

(ग) विक्रम                                   (घ) इनमें से कोई नहीं


प्रश्न 9. इतिहास से सम्बति शब्द के लिए प्रयुक्त होगा–

(क) इतिहासिक                                (ख) ऐतिहासिक

(ग) येतिहासिक                                 (घ) ईतिहासिक


प्रश्न 10. ''सिर घोट-मोट पर चुटिया थी लहराती थी तोंद लटककर घुटनों को छू जाती।'' पंक्ति में कौन सा रस है–

(क) अद्भुत                                   (ख) हास्य

(ग) शांत                                      (घ) करूण


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र.11-20)


निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–


प्रश्न 11.'नव नभ' के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?

उत्तर -


प्रश्न 12. बाली को क्या वरदान प्राप्त था?

उत्तर -


प्रश्न 13. सरस्वती किस संगीतज्ञ के गले में विराजमान मानी जाती हैं?

उत्तर -


प्रश्न 14. डॉ चंद्रा को सामान्य ज्वर के बाद कौन सी बीमारी हो गई थी?

उत्तर -


प्रश्न 15. 'मुफ्तखोरों के सरताज' किसे कहा गया है?

उत्तर -


प्रश्न 16. पटना के पास किन-किन नदियों का संगम हुआ है?

उत्तर -


प्रश्न 17. अमृता देवी का नारा क्या था?

उत्तर -


प्रश्न 18. वृद्धा मंदिर के पास क्या काम करती थी?

उत्तर -


प्रश्न 19. महेश्वर का प्राचीन नाम क्या है?

उत्तर -


प्रश्न 20. राजा के प्रथम दो महलों में जो दो लोग मिले, वे कौन थे?

उत्तर -


प्रश्न 21. कवि मां सरस्वती से क्या वरदान चाह रहा है?

उत्तर -


प्रश्न 22. सामने वाले की आधी ताकत अपने में खींच लेने की शक्ति हम सबमें है। कैसे?

उत्तर -


प्रश्न 23. जहाज का पक्षी किस बात का प्रतीक है? आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर -


प्रश्न 24. बाढ़ पीड़ितों की क्या-क्या आवश्यकता होती हैं? उन्हें किस तरह सहयोग दिया जाता है?

उत्तर -


सभी प्रश्नों के उत्तर –


अर्धवार्षिक मूल्यांकन प्रश्न पत्र 2023-24

कक्षा - 8

विषय - हिंदी विशिष्ट

समय : 2:30 घंटे                                        पूर्णांक: 60                                         

बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र.1-10)


निर्देश : प्रश्न को पढ़कर नीचे दिए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–


प्रश्न 1. मां वीणा वादिनी से तात्पर्य किस देवी से है–

(क) मां दुर्गा                               (ख) मां लक्ष्मी

(ग) मां सरस्वती                           (घ) मां अन्नपूर्णा

उत्तर -  (ग) मां सरस्वती


प्रश्न 2. 'नव नभ के नव विहग वृन्द को' पंक्ति में अलंकार है–

(क) यमक                                (ख) अनुप्रास

(ग) श्लेष                                  (घ) उत्प्रेक्षा

उत्तर -  (ख) अनुप्रास


प्रश्न 3. 'तल्लीन' में ………. उपसर्ग है?

(क) तत्                                    (ख) तल

(ग) तल्ल                                   (घ) तल्ली

उत्तर -    (क) तत्


प्रश्न 4. प्रख्यात संतूर वादक थे–

(क) अलाउद्दीन खां                   (ख) कुमार गर्व

(ग) तानसेन                             (घ) बिस्मिल्लाह खां

उत्तर -   (क) अलाउद्दीन खां


प्रश्न 5. 'प्रभुजी तुम चंदन हम पानी' ……. पंक्ति किस कवि की है–

(क) सूर                                      (ख) तुलसी

(ग) रैदास                                     (घ) मीराबाई

उत्तर -   (ग) रैदास


प्रश्न 6. हृदय भर आना मुहावरे का अर्थ है–

(क) प्यास बुझाना                        (ख) दु:खी होना

(ग) खुशी होना                            (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर -    (ख) दु:खी होना


प्रश्न 7. गीता में कुल कितने श्लोक हैं–

(क) 500                                   (ख) 600

(ग) 700                                    (घ) 800

उत्तर -     (ग) 700


प्रश्न 8. सम्राट विक्रमादित्य ने ………संवत का प्रचलन प्रारंभ किया था–

(क) शक                                     (ख) ईस्वी

(ग) विक्रम                                   (घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर -    (ग) विक्रम


प्रश्न 9. इतिहास से सम्बति शब्द के लिए प्रयुक्त होगा–

(क) इतिहासिक                                (ख) ऐतिहासिक

(ग) येतिहासिक                                 (घ) ईतिहासिक

उत्तर -     (ख) ऐतिहासिक


प्रश्न 10. ''सिर घोट-मोट पर चुटिया थी लहराती थी तोंद लटककर घुटनों को छू जाती।'' पंक्ति में कौन सा रस है–

(क) अद्भुत                                   (ख) हास्य

(ग) शांत                                      (घ) करूण

उत्तर -     (ख) हास्य


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र.11-20)


निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–


प्रश्न 11.'नव नभ' के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?

उत्तर - 'नव नभ' के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि सभी प्राणी नए भारतवर्ष की रचना करें और उन्हें इस निर्माण में सभी नए साधन प्राप्त हों।


प्रश्न 12. बाली को क्या वरदान प्राप्त था?

उत्तर - बाली को ऐसा वरदान प्राप्त था कि जो भी उसके सामने आता, उसकी आधी ताकत उसमें आ जाती थी। इस कारण बाली अपने सामने आए हुए व्यक्ति को आसानी से पछाड़ देता था।


प्रश्न 13. सरस्वती किस संगीतज्ञ के गले में विराजमान मानी जाती हैं?

उत्तर - सरस्वती लता मंगेशकर के गले में विराजमान मानी जाती हैं।


प्रश्न 14. डॉ चंद्रा को सामान्य ज्वर के बाद कौन सी बीमारी हो गई थी?

उत्तर - डॉ चंद्रा को सामान्य ज्वर के बाद पक्षाघात की बीमारी हो गई, जिससे गर्दन के नीचे उनका सर्वांग अचल हो गया।


प्रश्न 15. 'मुफ्तखोरों के सरताज' किसे कहा गया है?

उत्तर - 'मुफ्तखोरों के सरताज' मुफ्तानंद को कहा गया है, जो किसी भी वस्तु को प्राप्त करने के लिए पैसा खर्च करना नहीं चाहते। वे मुफ्त में प्राप्त वस्तुओं का आनंद उठाते हैं।


प्रश्न 16. पटना के पास किन-किन नदियों का संगम हुआ है?

उत्तर - पटना के पास गंगा, सोन और गंडक नदियों का संगम हुआ है।


प्रश्न 17. अमृता देवी का नारा क्या था?

उत्तर - पेड़ों से लिपटकर वह कहती रही ''सिर सांटे पर रूख रहे तो भी सस्तो जाण"। यही अमृता देवी का नारा था।


प्रश्न 18. वृद्धा मंदिर के पास क्या काम करती थी?

उत्तर - वह बूढी औरत मंदिर के पास उसके दरवाजे पर फूलों की माल बेचा करती थी।


प्रश्न 19. महेश्वर का प्राचीन नाम क्या है?

उत्तर - महेश्वर का प्राचीन नाम माहेश्वरी अथवा माहिष्मति है।


प्रश्न 20. राजा के प्रथम दो महलों में जो दो लोग मिले, वे कौन थे?

उत्तर - राजा के प्रथम दो महलों में जो दो लोग मिले, उनमें क्रमशः 17-18 वर्ष का एक युवक और 19-20 वर्षीय अद्धितीय सुंदर कन्या थी।


प्रश्न 21. कवि मां सरस्वती से क्या वरदान चाह रहा है?

उत्तर - कवि मां सरस्वती से वरदान चाहता है की संपूर्ण भारतवर्ष में स्वतंत्रता की नई भावना का अमर मंत्र भर जाए। प्रत्येक व्यक्ति के हृदय से विभिन्न स्तर से अज्ञान का अंधकार दूर हो जाए तथा सर्वत्र ज्ञान की ज्योति का झरना बहने लगे। मन के विकार दूर हो जाये तथा अज्ञान का अंधकार नष्ट हो जाए तथा समस्त संसार ज्ञान के प्रकाश से चमक उठे। संपूर्ण भारत नई गति प्राप्त करके गीत और छंद के क्षेत्र में नवीनता प्राप्त करे। प्रत्येक कंठ में मधुर स्वर नए बादल की गंभीर और कल्याणकारी गर्जना के समान उठने लगे। कविता और गीत के आकाश के स्वतंत्र वातावरण में नए जन्मे पक्षियों के समान नए कवि और गीतकार अपनी के नए पंखों के सहारे उड़ान भरने में समर्थ हो जायें। इस तरह, हे सरस्वती देवी! ऐसे उन नए कवियों को स्वतंत्रता का नया स्वर प्रदान कर दे।


प्रश्न 22. सामने वाले की आधी ताकत अपने में खींच लेने की शक्ति हम सबमें है। कैसे?

उत्तर - सामने वाले की आधी ताकत अपने में खींच लेने की शक्ति हम सब में है। यह शक्ति आत्मविश्वास की है। यह शक्ति हम सबको प्राप्त है, परंतु हम सबको अपनी इस आत्म शक्ति की पहचान नहीं है और न उसका उपयोग ही किया है। इस आत्म शक्ति का विकास विश्वास से होता है। हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी सामर्थ में विश्वास पैदा करना होगा। हमें अपने विरोधियों से सदा पिटते रहे हैं, क्योंकि उनके द्वारा पीटे जाने को हमने अपने लिए अनिवार्य मान लिया। यह सब इसलिए हुआ कि हमारे अंदर कायरता और आत्महीनता ने स्थान बना लिया है जिससे हम डरपोक हो गए। अच्छे संस्कार हमसे दूर हो गए। बुरे संस्कारों का प्रभाव ऐसा पड़ा कि हम अपने बल की सही नापतोल नहीं कर सके। परिणाम यह हुआ कि विरोधियों को हमने अपनी अपेक्षा ताकतवर मान लिया, परंतु आत्महीनता और कुसंस्कारों से छुटकारा प्राप्त करें और आतम विश्वास से भरे आत्ममल के द्वारा हम अपनी विरोधी की आधी शक्ति अपने में खींच सकते हैं।


प्रश्न 23. जहाज का पक्षी किस बात का प्रतीक है? आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर - जहाज का पक्षी भगवान कृष्ण रूपी जहाज पर स्थल के दूर या समीप होने की जानकारी देने वाला पक्षी रूप भक्त है। जिस तरह समुद्र से यात्रा करने वाले जहाज से जमीन किधर है और कितनी दूर है इसकी जानकारी लेने के लिए पक्षियों को छोड़ा जाता था। जब जमीन कहीं नहीं दिखती और जमीन पक्षियों की पहुंच से बाहर होती थी, तो पक्षी लौट कर जहाज पर ही आ जाते थे। यदि जमीन दूर या समीप होती, तो पक्षी उसी दिशा में उड़ते हुए चले जाते थे और वह जमीन ही उनकी सरल स्थल बन जाती थी। नाविक भी जहाज को उसी दिशा में खेने लग जाते थे। उस जमीन पर जाकर जहाज अपना लंगर डाल देता था। यह उस समय होता था जब कुतुबनुमा आदि दिशा सूचक यंत्रों का अविष्कार नहीं हुआ था। इस पद में कवि ने अपने आप को जहाज के पक्षी के रूप में चित्रित किया है जो बार-बार सभी ओर से निराश होकर श्री कृष्ण के चरणों रूपी जहाज पर शरण प्राप्त करता है।




प्रश्न 24. बाढ़ पीड़ितों की क्या-क्या आवश्यकता होती हैं? उन्हें किस तरह सहयोग दिया जाता है?

उत्तर - बाढ़ पीड़ितों की सबसे पहली आवश्यकता होती है, उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की। उनसे संबंधित सामान को उनके पास पहुंचाने की। उस समय उन्हें भोजन, पानी व कपड़े आदि प्राप्त कराने की भी जरूरत होती है। इसके अलावा उन्हें दवाइयां की भी जरूरत होती है क्योंकि बाढ़ आ जाने पानी से फैलने वाले अनेक रोग हो जाते हैं। उन रोगों के इलाज की तुरंत आवश्यकता होती है। इन बाढ़ पीड़ितों को रेड क्रॉस और वॉलिंटियर्स सहायता पहुंचाते हैं। कुछ स्थानीय संस्थाएं व देश की सेना और स्वयंसेवी संस्थाएं भी इस कार्य में सबसे अधिक कार्य करती हैं। बाढ़ पीड़ितों के लिए औषधि आदि एकत्र करके उन्हें बांट दिया जाता है।


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


Important link

Download pdf 

Click here 

Official website 

Click here 


यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2