एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक शास्त्र वार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2024 || MP Board class 12th physics varshik paper 2024
नमस्कार दोस्तों, आज के इस Article में हम आपको एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं भौतिक शास्त्र का वार्षिक पेपर बताएंगे। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करिएगा।
हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष - 2024
कक्षा - 12वीं
विषय - भौतिक शास्त्र
समय:3 घंटे पूर्णांक:70
Click Here To Join Our PDF Group
निर्देश :-
1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
2. प्रश्न क्रमांक 1 से 5 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। जिनके लिए 28 अंक निर्धारित है।
3. प्रश्न क्रमांक 6 से 12 तक प्रत्येक प्रश्न दो अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है।
4. प्रश्न क्रमांक 13 से 16 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।
5. प्रश्न क्रमांक 17 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न चार अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।
प्र.1 सही विकल्प चुनिए – (6)
(1) परम ताप पर जर्मेनियम का टुकड़ा कैसा व्यवहार करेगा–
(अ) अर्धचालक की तरह
(ब) चालक की तरह
(स) विद्युत रोधी की तरह
(द) अतिचालक की तरह
उत्तर- विद्युत रोधी की तरह
(2) ओमीय प्रतिरोध है–
(अ) संधि डायोड
(ब) ट्रांजिस्टर
(स) प्रकाश उत्सर्जक डायोड
(द) तांबे का तार
उत्तर- तांबे का तार
(3) बेबर प्रति मीटर2 मात्रक है–
(अ) ध्रुव प्राबल्य का
(ब) चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का
(स) चुंबकीय फ्लक्स का
(द) चुंबकीय आघूर्ण का
उत्तर- चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता का
(4) इलेक्ट्रॉन की खोज की थी–
(अ) प्लांक ने (ब) मिली कॉन ने
(स) जे.जे थॉमसन ने (द) रदरफोर्ड ने
उत्तर- जे.जे थॉमसन ने
(5) एक पूर्ण चक्र में प्रत्यावर्ती धारा का औसत मान होता है–
(अ) 2l/π (ब) π/2l
(स) अनंत (द) शून्य
उत्तर- शून्य
(6) बड़ा एवं आभासी प्रतिबिंब प्राप्त किया जा सकता है–
(अ) उत्तल दर्पण द्वारा
(ब) अवतल दर्पण द्वारा
(स) समतल दर्पण द्वारा
(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा
उत्तर- अवतल दर्पण द्वारा
प्र.2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (6)
(1) विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण एक …….. राशि है।
उत्तर- सदिश
(2) चालक की लंबाई बढ़ाने पर उसका प्रतिरोध …….. है।
उत्तर- बढ़ता
(3) हाइड्रोजन के दृश्य भाग में स्पेक्ट्रमी श्रेणी को सर्वप्रथम …….. ने देखा था।
उत्तर- बामर
(4) α-कण …….. नाभिक है।
उत्तर- हीलियम
(5) ........ प्रक्रिया में हल्के नाभिक मिलकर भारी नाभिक बनाते हैं।
उत्तर- नाभिकीय संलयन
(6) दो माध्यमों के लिए आपतन कोण की ज्या तथा अपवर्तन कोण की ज्या के अनुपात को ……. कहते हैं।
उत्तर- अपवर्तनांक
प्रश्न 3. सही जोड़ी मिलाइए – (6)
(अ) (ब)
1. दो बिंदु आवेशों के — 1/4πε0q1q2/r2
मध्य लगने वाला बल
2. गोलीय चालक की धारिता — 4πε0R
3. चल कुंडली — धारा का चुंबकीय प्रभाव
धारामापी
4. बायो सेवर्ट नियम — dB = μ0/4π Idlsinθ/r2
5. धारावाही लूप — μ0NI/2r
के कारण केंद्र पर
6. परिपथ की प्रतिबाधा — √R2+XL2
प्रश्न 4. एक वाक्य में उत्तर लिखिए – (5)
(1) पदार्थ के कार्यफल का मान किस पर निर्भर करता है।
उत्तर- पदार्थ की प्रकृति पर
(2) 1eV का मान जूल में लिखिए।
उत्तर- ev = 1.6×10-12 जूल
(3) धारिता का विमीय सूत्र लिखिए।
उत्तर- [M-1 L-2 T4 A2 ]
(4)P-N संधि डायोड में पश्च बायस बढ़ाने पर
अवक्षय परत की मोटाई किस प्रकार परिवर्तित होती है।
उत्तर- बढ़ती
(5) नाभिक की त्रिज्या उसकी द्रव्यमान संख्या से किस प्रकार संबंधित है।
उत्तर- R = R0 A1/3
प्रश्न 5. सत्य/असत्य लिखिए – (5)
(1) प्लांक नियतांक की विमाएं आवृत्त की विमाओं के तुल्य होती हैं।
उत्तर- असत्य
(2) इलेक्ट्रॉन व प्रोटॉन नाभिक के अंदर उपस्थित होते हैं।
उत्तर- असत्य
(3) हाइड्रोजन परमाणु की आयतन ऊर्जा -13.6eV होती है।
उत्तर- असत्य
(4) किसी आवेशित चालक का विभव चालक के पदार्थ की प्रकृति पर निर्भर होता है।
उत्तर- असत्य
(5) पराबैंगनी विकिरण के कारण उष्णता (गर्मी) महसूस होती है।
उत्तर- असत्य
प्रश्न 6. स्थिर विद्युत में गॉस प्रमेय को लिखिए। (2)
अथवा
विद्युत विभव किसे कहते हैं? यह अदिश राशि है या सदिश राशि?
प्रश्न 7. धारा विद्युत के अंतर्गत किरचॉफ के नियमों को रेखाचित्र सहित समझाइए। (2)
अथवा
प्रतिरोध और विशिष्ट प्रतिरोध में अंतर लिखिए।
प्रश्न 8. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएं क्या है? इनके गुण लिखिए। (2)
अथवा
शण्ट क्या है?शण्ट का सिद्धांत समझाइए।
प्रश्न 9. लेंस का नियम लिखिए एवं समझाइए कि इस नियम की सहायता से प्रेरित धारा की दिशा किस प्रकार ज्ञात की जा सकती है? (2)
अथवा
प्रत्यावर्ती परिपथ में वॉटहीन धारा कैसे प्राप्त कर सकते हैं?
प्रश्न 10. किसी माध्यम का अपवर्तनांक किन-किन कारकों पर निर्भर करता है? (2)
अथवा
प्रकाश की उत्क्रमणीयता का सिद्धांत क्या है? समझाइए।
प्रश्न 11. निरोधी विभव (सस्तब्ध) क्या है? (2)
अथवा
देहली आवृत्ति क्या है? समझाइए।
प्रश्न 12. यदि परमाणु में इलेक्ट्रॉन स्थिर हो तो क्या होगा? (2)
अथवा
बोर के कक्ष को स्थाई कक्ष क्यों कहते हैं?
प्रश्न 13. समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिए व्यंजक स्थापित कीजिए, जबकि प्लेटों के मध्य आंशिक रूप से परावैद्युत माध्यम स्थित हो। यदि परावैद्युत के रूप में धातु प्रयुक्त करें तो धारिता पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (3)
अथवा
संधारित्र किसे कहते हैं? समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता के लिए व्यंजक प्राप्त कीजिए?
प्रश्न 14. प्रतिरोध तापमापी का 0°C पर प्रतिरोध 6Ω है। 100°C पर प्रतिरोध 7Ω है। अज्ञात ताप पर प्रतिरोध का मान 8Ω है। अज्ञात ताप की गणना कीजिए। (3)
अथवा
सेल के आंतरिक प्रतिरोध की परिभाषा देते हुए बताइए की यह किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
प्रश्न 15. प्रकाश के व्यतिकरण और विवर्तन में महत्वपूर्ण अंतर लिखिए। (3)
अथवा
हाइगन का द्वितीयक तरंगिकाओं का सिद्धांत समझाइए।
प्रश्न 16. सिद्ध कीजिए कि अवतल दर्पण के लिए
फोकस दूरी = ½ वक्रता त्रिज्या। (3)
अथवा
पूर्ण आंतरिक परावर्तन से आप क्या समझते हैं? इसकी शर्ते लिखिए। सिद्ध कीजिए कि μ = 1/sinc’ जहां संकेतों के सामान्य अर्थ हैं। क्रांतिक कोण किन कारकों पर निर्भर करता है?
प्रश्न 17. एक समान चुंबकीय क्षेत्र में गतिमान किसी चालक छड़ के सिरों में प्रेरित विद्युत वाहक बल के लिए व्यंजक ज्ञात कीजिए। (4)
अथवा
L-C-R परिपथ का वर्णन निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर कीजिए–
विद्युत परिपथ
फेजर आरेख
परिणामी वोल्टेज
प्रतिबाधा
कालांतर
प्रश्न 18. प्रिज्म के पदार्थ का अपवर्तनांक ज्ञात करने का व्यंजक प्राप्त कीजिए। (4)
अथवा
खगोलीय (आकाशीय) दूरदर्शी का वर्णन निम्न बिंदुओं के आधार पर कीजिए–
1. प्रतिबिंब बनने की व्यवस्था का किरण पथ सहित चित्र।
2. आवर्धन क्षमता के लिए सूत्र की स्थापना जबकि अंतिम प्रतिबिंब स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी पर बने।
3. अनंत पर बने
प्रश्न 19. दिष्टकरण क्या है? विद्युत परिपथ खींचकर P-N संधि डायोड की पूर्ण तरंग दिष्टकारी की क्रिया समझाइए। (4)
अथवा
P-N संधि डायोड किसे कहते हैं? पूर्ण तरंग दिष्टकारी के रूप में इसके उपयोग को चित्र बनाकर समझाइए।
प्रश्न 20. किसी गोलीय चालक की धारिता के लिए सूत्र का व्युत्पन्न कीजिए। (4)
अथवा
एक विद्युत द्विध्रुव के कारण अक्षीय स्थिति में किसी बिंदु पर विद्युत विभव का व्यंजक है। प्राप्त कीजिए।
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें