Class 4th Hindi varshik paper 2024 MP Board || एमपी बोर्ड कक्षा चौथी हिंदी वार्षिक पेपर संपूर्ण हल 2024
नमस्कार दोस्तों, आज की इस post में हम आपको एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा कक्षा चौथी हिंदी का संपूर्ण पेपर बताएंगे। जैसा कि आप सभी लोगों को पता होगा कि आपके वार्षिक पेपर 27 फरवरी से शुरू होने जा रहे हैं। तो आपको हमारी इस website पर कक्षा 3 से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी विषयों के पेपर का संपूर्ण हल मिल जाएगा। दोस्तों अगर आपको यह post अच्छी लगी हो तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।
वार्षिक परीक्षा सत्र - 2024
कक्षा - 4
विषय - हिंदी विशिष्ट
परीक्षा अवधि : 2½ घंटे पूर्णांक:60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र.1-10)
निर्देश : प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–
प्रश्न 1. पानी गरम है। गरम शब्द का विलोम शब्द बताइए–
(अ) ठंडा (ब) तीखा
(स) मीठा (द) कड़वा
उत्तर- ठंडा
प्रश्न 2. मध्य प्रदेश की राजधानी है–
(अ) जबलपुर (ब) इंदौर
(स) भोपाल (द) उज्जैन
उत्तर- भोपाल
प्रश्न 3. पानी का समानार्थी शब्द है–
(अ) गगन (ब) जल
(स) नयन (द) नेत्र
उत्तर- जल
प्रश्न 4. दिन का विलोम शब्द होगा–
(अ) रात (ब) सुबह
(स) शाम (द) दोपहर
उत्तर- रात
प्रश्न 5. निम्न में से कौन एक जगह से दूसरी जगह कूद सकता है–
(अ) सांप (ब) गाय
(स) कौवा (द) बंदर
उत्तर- बंदर
प्रश्न 6. सही का विलोम शब्द होगा–
(अ) सुखद (ब) गलत
(स) अच्छा (द) दुखद
उत्तर- गलत
प्रश्न 7. नीचे दिखाई दे रहा पक्षी कौन-सा है–
(अ) कौवा (ब) गौरैया
(स) तोता (द) मोर
उत्तर- तोता
प्रश्न 8. हमें बड़ों के साथ ……… व्यवहार करना चाहिए–
(अ) अच्छा (ब) प्रेम से
(स) आदर (द) सम्मान
उत्तर- प्रेम से
प्रश्न 9. निम्न में से कौन उड़ सकता है–
(अ) कौवा (ब) शेर
(स) सुअर (द) कुत्ता
उत्तर- कौवा
प्रश्न 10. आपकी मम्मी की बहन आपकी कौन होगी–
(अ) बुआ (ब) मामी
(स) नानी (द) मौसी
उत्तर- मौसी
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र. 11-20)
निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए–
प्रश्न 11. अपने शिक्षक के बारे में तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर- 1. हमारे शिक्षक बहुत अच्छे हैं।
2. वो हमें रोज पढ़ते हैं।
3. वे बहुत मजाकियां है।
प्रश्न 12. आपके घर मिठाई या पकवान कब-कब बनाए जाते हैं ?
उत्तर- हमारे घर मिठाई या पकवान दिवाली, होली, रक्षाबंधन, मकर संक्रांति, रामनवमी, शिवरात्रि आदि पर्वों पर मनाई जाती है।
प्रश्न 13. रविंद्रनाथ टैगोर को बचपन में किस नाम से पुकारते थे ?
उत्तर- रविंद्रनाथ टैगोर को बचपन में रवि नाम से पुकारते थे
प्रश्न 14. राजेश ने पेड़ की डाली को क्यों तोड़ा था ?
उत्तर- राजेश ने आड़ी-टेढ़ी डालियां तोड़ी जिससे पेड़ की सुंदरता और बढ़ जाए।
प्रश्न 15. पेड़ पौधों में भी जीवन होता है, यदि हां, तो कैसे ? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर- हां, पेड़ पौधों में भी जीवन होता है। यह जीवन शैली का एक हिस्सा होते हैं जो प्रकृति के अनेक प्रकार के जीवो को भोजन आश्रय और सुरक्षा प्रदान करते हैं। पौधे हवा को साफ करने में भी मदद करते हैं और हमारे वातावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
प्रश्न 16. जबलपुर जिले के बाद नर्मदा नदी किन-किन स्थानों से होकर गुजरती है ?
उत्तर- शहडोल, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद खंडवा तथा खरगोन से होकर गुजरती है।
प्रश्न 17. नीचे दिखाई दे रहा है चित्र किसका है ? नाम लिख कर, पांच वाक्य लिखिए।
उत्तर- यह मछली का चित्र है।
1 यह जल में रहती हैं।
2 इसकी एक पूछ होती है।
3 मछली की दो आंख होती हैं।
4 मछली पानी में तैरती है।
5 मछली गिल्स से स्वसन करती हैं।
प्रश्न 18. हमें ऐसा कौन-सा काम करना चाहिए जिससे मन में उत्साह होता हो ?
उत्तर- हमें भगवान का भजन करना चाहिए जिससे हमारे मन में उत्साह बढ़ता है।
प्रश्न 19. निम्नलिखित शब्दों के वाक्य में प्रयोग कीजिए–
अ) वीरता
उत्तर-रानी लक्ष्मीबाई की वीरता जगजाहिर है।
ब) अनुशासन
उत्तर- छात्र में अनुशासन का गुण होना जरूरी है।
प्रश्न 20. आपके घरों में प्रयोग की जाने वाली लकड़ी, धातु और मिट्टी से बनी वस्तुओं की सूची बनाइए।
उत्तर- 1. लकड़ी के फर्नीचर जैसे की अलमारी, टेबल, चेयर, सोफा, बेड आदि।
2. लकड़ी की छड़ी, दस्ताना, कमोडे, डिब्बे आदि।
3. धातु से बनी वस्तुएं जैसे कि बर्तन, तवे, कढ़ाई, छलनी आदि।
4. मिट्टी से बनी वस्तुएं जैसे कि मटके, भंडे, उपशाख, बर्तन आदि।
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें