Class 6th Science Varshik paper 2024 MP Board | कक्षा छठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर एमपी बोर्ड 2024

Ticker

Class 6th Science Varshik paper 2024 MP Board | कक्षा छठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर एमपी बोर्ड 2024

Class 6th Science Varshik paper 2024 MP Board | कक्षा छठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर एमपी बोर्ड 2024

class 6th science varshik paper 2024,science annual exam paper 2024 class 6th,class 6th science paper 2024,class 6th science varshik paper 2024 mp board,varshik paper 2024 class 6 science,vigyan ka paper varshik pariksha 2024,science paper 6th class 2024,class 6th vigyan ka paper varshik,class 6th science ka board paper 2024,mp science paper 2024 6th class,class 6th science varshik paper 2024 full solution,class 6th vigyan ka paper
MP Board Class 6th Science Varshik paper 2024 


नमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारे एक और नये आर्टिकल पर। आज की पोस्ट में हम आपको ‘Class 6th Science Varshik paper 2024 MP Board | कक्षा छठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर एमपी बोर्ड 2024’ के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे एवं इस पेपर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पर भी परिचर्चा करेंगे। ये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर एमपी बोर्ड द्वारा जारी सिलेबस पर आधारित हैं। तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए। अगर पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में भी शेयर करिए।


वार्षिक परीक्षा सत्र 2023-24

कक्षा 6

विषय-विज्ञान


परीक्षा अवधि- 2 ½                         सेट- D


पूर्णांक-60                          कुल प्रश्न संख्या-24


बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रश्न 1-10)


निर्देश - प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है


प्रश्न. 1 बाघ एक ……. है, क्योंकि यह केवल माँस खाता है।


(A) शाकाहारी


(B) मांसाहारी


(C) सर्वाहारी


(D) इनमें से कोई नहीं


उत्तर- मांसाहारी


प्रश्न-2 विटामिन D के अभाव से होता है-


(A) रतौंधी


(B) बेरी-बेरी


(C) स्कर्वी


(D) रिकेट्स


उत्तर- रिकेट्स


प्रश्न 3 लकड़ी का टुकड़ा जल पर -


(A) तैरता है


(B) डूब जाता है


(C) स्थिर हो जाता है


(D) गतिमान रहता है


उत्तर- तैरता है


प्रश्न 4 वेग में परिवर्तन की दर को क्या कहते हैं ?


(A) त्वरण


(B) गति


(D) वेग


(C) चाल


उत्तर- त्वरण


प्रश्न 5 पृथ्वी पर कितने प्रतिशत नाइट्रोजन उपस्थित है-


(A) 30%


(B) 71%


(C) 78%


(D) 55%


उत्तर- (C) 78%


प्रश्न 6 उत्पादक कहलाते हैं -


(A) मनुष्य


(B) जंतु


(C) हरे-पौधे


(D) इनमें से कोई नहीं


उत्तर- हरे-पौधे


प्रश्न-7 धान के दानों को डंडियों से पृथक करने की विधि को क्या कहते हैं? 


(A) निस्तारण


(C) वाष्पन


(B) थ्रेशिंग


 (D) निस्यन्दन


उत्तर- (B) थ्रेशिंग


प्रश्न 8. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पौधे के किस भाग के द्वारा होती है


(A) तना


(B) जड़


(C) पत्तियों


(D) फलों


उत्तर-पत्तियों


प्रश्न 9. एक मीटर मे........ सेटीमीटर होते हैं ?


(A) 100


(B) 1000


(C) 500


(D)150


उत्तर- 100


प्रश्न 10. चुंबक में कितने ध्रुव होते हैं?


(A) एक

(B) दो

(C) पांच

(D) दस


उत्तर- दो


लघु उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न-11-20)


निर्देश-नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित है।


प्रश्न 11. क्या सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता होती है?


उत्तर- नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती है। उन्हें विभिन्न प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है। 


प्रश्न 12. नारियल तन्तु से बनने वालीं दो वस्तुओं के नाम लिखिए।


उत्तर- नारियल तन्तु से बनने वाली वस्तुएँ-गद्दे, पर्स आदि।


प्रश्न 13. पकाने से पहले दालों के किसी नमूने से आप भूसे एवं धूल के कण कैसे पृथक करेंगे?


उत्तर- पकाने से पहले दालों के नमूने से भूसे तथा धूल के कण निस्तापन विधि द्वारा पृथक करते हैं।


प्रश्न 14. यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किस प्रकार की होंगी?


उत्तर- यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें मूसला जड़ें होंगी। 


प्रश्न 15. कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?


उत्तर- कपाल का केवल निचला जबड़ा गति करता है।


प्रश्न- 16. चुम्बक के ध्रुव कहाँ स्थित होते हैं? 


उत्तर- छड़ चुम्बक के ध्रुव सिरों के नजदीक होते हैं।


प्रश्न 17. वायुमण्डल की कौन-सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?


उत्तर- वायुमण्डल की ऑक्सीजन गैस श्वसन के लिए आवश्यक है।


प्रश्न 18. लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?


उत्तर- लाल केंचुए अजैविक अपशिष्ट जैसे - प्लास्टिक, पॉली कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते।


प्रश्न 19. लंबाई का एस आई मात्रक क्या है ?


उत्तर- मीटर


प्रश्न 20. चुंबक के कितने ध्रुव होते हैं ? नाम लिखिए ।


उत्तर- चुंबक के दो ध्रुव होते हैं - उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव ।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्रश्न-21-24)


निर्देश -नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।


प्रश्न 21. कंदुक-खल्लिका सन्धि क्या है?


उत्तर- कन्दुक-खल्लिका सन्धि इस सन्धि में एक लम्बी अस्थि का गेंद की भाँति गोल सिरा एक दूसरी खल्लिका (गड्ढा) आकार की खोखली अस्थि में टिका रहता है। इस प्रकार की सन्धि स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकती है। यह सन्धि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।


प्रश्न 22. निष्पावन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग किया जाता है?


उत्तर- किसी मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों का वायु अथवा पवन के झोकों द्वारा प्रथक करने की क्रिया निष्पावन कहलाती है। इस विधि का उपयोग हल्के भूसे को भारी अन्न कणों से प्रथक करने में किया जाता है।


प्रश्न 23. हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?


उत्तर- हमारी कोहनी में हिंज (कब्जा) सन्धि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है। अतः हमारी कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती।


प्रश्न 24. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे।क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?


उत्तर: नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।


Click Here To Join Our PDF Group


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click here




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2