एमपी बोर्ड कक्षा छठवीं विज्ञान वार्षिक पेपर 2024 / MP Board class 6 science varshik paper solution 2024
वार्षिक परीक्षा सत्र - 2024
कक्षा - 6
विषय - विज्ञान
परीक्षा अवधि : 2½ घंटे पूर्णांक:60
बहुविकल्पीय प्रश्न (प्र.1-10)
निर्देश : प्रश्नों को पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनकर लिखिए–
प्रश्न 1. बाघ एक …….. है, क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(अ) शाकाहारी (ब) मांसाहारी
(स) सर्वाहारी (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (ब) मांसाहारी
प्रश्न 2. विटामिन D के अभाव से होता है–
(अ) रतौंधी (ब) बेरी-बेरी
(स) स्कर्वी (द) रिकेट्स
उत्तर - (द) रिकेट्स
प्रश्न 3. लकड़ी का टुकड़ा जल पर –
(अ) तैरता है (ब) डूब जाता है
(स) स्थिर हो जाता है (द) गतिमान रहता है
उत्तर - (अ) तैरता है
प्रश्न 4. बेग में परिवर्तन की दर को क्या कहते हैं?
(अ) त्वरण (ब) गति
(स) चाल (द) वेग
उत्तर - (अ) त्वरण
प्रश्न 5. पृथ्वी पर कितने प्रतिशत नाइट्रोजन उपस्थित है–
(अ) 30% (ब) 71%
(स) 78% (द) 55%
उत्तर - (स) 78%
प्रश्न 6. उत्पादक कहलाते हैं–
(अ) मनुष्य (ब) जंतु
(स) हरे-पौधे (द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (स) हरे-पौधे
प्रश्न 7. धान के दानों को डंडियों से पृथक करने की विधि को क्या कहते हैं?
(अ) निस्तारण (ब) थ्रेशिंग
(स) वाष्पन (द) निस्यंदन
उत्तर - (ब) थ्रेशिंग
प्रश्न 8. प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पौधे के किस भाग के द्वारा होती है–
(अ) तना (ब) जड़
(स) पत्तियों (द) फलों
उत्तर - (स) पत्तियों
प्रश्न 9. 1 मीटर में ……. सेंटीमीटर होते हैं?
(अ) 100 (ब) 1000
(स) 500 (द) 150
उत्तर - (अ) 100
प्रश्न 10. चुंबक में कितने ध्रुव होते हैं?
(अ) एक (ब) दो
(स) पांच (द) दस
उत्तर - (ब) दो
लघु उत्तरीय प्रश्न (प्र.11-20)
निर्देश :- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 3 अंक निर्धारित हैं।
प्रश्न 11. क्या सभी जीवो को एक ही किस्म के भजन की आवश्यकता होती है?
उत्तर - नहीं, सभी जीवों को एक ही किस्म के भोजन की आवश्यकता नहीं होती। उन्हें विभिन्न प्रकार के भोजन की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 12. नारियल तंतु से बनने वाली दो वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर - नारियल तंतु से बनने वाली वस्तुएं – गद्दे, पर्स आदि।
प्रश्न 13. पकाने से पहले दालों के किसी नमूने से आप भूसे एवं धूल के कण कैसे पृथक करेंगे?
उत्तर - पकाने से पहले दालों के नमूने से भूसे तथा धूल के कण निस्पावन विधि द्वारा पृथक करते हैं।
प्रश्न 14. यदि किसी पौधे की पत्तीमें जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें किसी प्रकार की होगी?
उत्तर - यदि किसी पौधे की पत्ती में जालिका रूपी शिरा-विन्यास हो तो उसकी जड़ें मूसला जड़े होंगी।
प्रश्न 15. कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?
उत्तर - कपाल का केवल निचला जबड़ा गति करता है।
प्रश्न 16. चुंबक के ध्रुव कहां स्थित होते हैं?
उत्तर - छड़ चुंबक के ध्रुव सिरों के नजदीक होते हैं।
प्रश्न 17. वायुमंडल की कौन सी गैस श्वसन के लिए आवश्यक है?
उत्तर - वायुमंडल की ऑक्सीजन गैस श्वसन के लिए आवश्यक है।
प्रश्न 18. लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?
उत्तर - लाल केंचुए अजैविक अपशिष्ट जैसे – प्लास्टिक, पॉलिथीन कंपोस्ट में परिवर्तित नहीं करते।
प्रश्न 19. लंबाई का एस.आई. मात्रक क्या है?
उत्तर - मीटर
प्रश्न 20. चुंबक के कितने ध्रुव होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर -चुंबक के दो ध्रुव होते हैं - उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (प्र.21-24)
निर्देश :- नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित है।
प्रश्न 21. कंदुक खल्लिका संधि क्या है?
उत्तर - इस संधि में एक लंबी अस्थि का गेंद की भांति गोल शिरा एक दूसरी खल्लिका (गढ्ढा) आकार की खोखली अस्थि में टिका रहता है। इस प्रकार की संधि स्वतंत्रतापूर्वक घूम सकती है। यह संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।
प्रश्न 22. निष्वापन से क्या अभिप्राय है? यह कहां उपयोग किया जाता है?
उत्तर - किसी मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों का वायु अथवा पवन के झोंके द्वारा पृथक करने की क्रिया निष्वापन कहलाती है।
इस विधि का उपयोग हल्के भूसे को भारी अन्न कणों से पृथक करने के लिए किया जाता है।
प्रश्न 23. हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
उत्तर - हमारी कोहनी में हिंज (कब्जा) संधि होती है, जिससे केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है। अतः हमारी कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती।
प्रश्न 24. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है?
उत्तर - नहीं, इस परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता।
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें