Up board live solution कक्षा 12 समाजशास्त्र पाठ 2 भारतीय समाज की जनसांख्यिकीय संरचना

Ticker

Up board live solution कक्षा 12 समाजशास्त्र पाठ 2 भारतीय समाज की जनसांख्यिकीय संरचना

 Up board live solution
कक्षा 12 समाजशास्त्र

पाठ 2 भारतीय समाज की जनसांख्यिकीय संरचना


बहुविकल्पी प्रश्न


प्रश्न- 1 जनांकिकी शब्द का किस सन में पहली बार प्रयोग हुआ? 

(अ)-1835

(ब) -1845

(स)-1855

(द)-1865

उत्तर -(स) 1855


प्रश्न 2- किसने कहा -जनांकिकी एक गणितीय ज्ञान है? 

(अ)-जोबान मेयर

(ब)-लिबा सियर

(स)-माल्थस

(द) -अचिले गुलियारड

उत्तर-(द) अचिले गुलियारड


प्रश्न 3 भारत की पहली जनगणना किस सन में हुई थी? 

(अ)-1862

(ब)-1872

(स)-1882

(द)-1892

उत्तर- (ब)1872


प्रश्न 4 भारत की अगली जनगणना किस सन में होगी? 

(अ)-2019

(ब)-2020

(स)-2021

(द)-2022

उत्तर -(स)2021

प्रश्न 5 विश्व के देशों की जनसंख्या में भारत का कौन सा स्थान है? 

(अ)- पहला

(ब)- दूसरा

(स)- तीसरा

(द) -चौथा

उत्तर- (ब) दूसरा


अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 6 -शिशु मृत्यु- दर क्या है ?उन जिलों का नाम बताएं जिन्होंने अपना आई एम आर घटाकर 28 कर दिया है?


उत्तर- प्रति 1000 जीवित बच्चे के पीछे मरने वाले 1 वर्ष से कम आयु के शिशुओ की संख्या को शिशु मृत्यु- दर कहा जाता है निम्नलिखित जिलों ने अपना आई एम आर घटाकर 28 कर दिया है (क) पूर्वी सिंहभूमि तथा धनबाद (झारखंड) 

(ख) चमोली ,रुद्रप्रयाग ,पिथौरागढ़ तथा अल्मोड़ा (उत्तराखंड) |


प्रश्न 7 प्राकृतिक समृद्ध की दर से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर- यह जन्म दर तथा मृत्यु दर के बीच का अंतर है|


प्रश्न 8 बंध्याकरण क्या है? 

उत्तर- यह एक चिकित्सा प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत गर्भधारण से रोकने अथवा बच्चे की जन्म देने से रोकने के लिए पुरुषों की नसबंदी तथा महिलाओं की नलिका बंदी कर दी जाती है|

प्रश्न 9- लिंगानुपात को स्पष्ट करें|

उत्तर- एक निर्धारित क्षेत्र तथा समयावधि में प्रति हजार पुरुषों के पीछे महिलाओं की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है जनसंख्या में लैंगिक संतुलन का यह एक महत्वपूर्ण सूचक है|


प्रश्न 10 भारत के कुछ समृद्धि क्षेत्रों में लिंगानुपात में गिरावट के किन्हीं दो कारणों का वर्णन करें|

उत्तर 1- आर्थिक रूप से संपन्न परिवार आमतौर पर एक या दो बच्चे ही पसंद करते हैं बच्चे अथवा बच्ची को जन्म देने का निर्णय भी स्ंवम लेते हैं|

2- सामाजिक परिप्रेक्ष्य में भारतीय समाज में अभी भी लड़कों को अधिक मूल्यवान समझा जाता है तथा लोगों में लड़कियों के प्रति एक पूर्वाग्रह होता है|


प्रश्न 11 भारत में लिंगानुपात में गिरावट के क्या कारण है? 

उत्तर भारत में लिंगानुपात में गिरावट के कई कारण हैं जो निम्नलिखित हैं_

1- बाल्यावस्था में बच्चियों के प्रति उपेक्षा का भाव उच्च मृत्यु दर का कारण है|

2- अल्ट्रासाउंड तकनीकी की उपलब्धता भी बालिका मृत्यु दर का एक बड़ा कारण है जिसके कारण बच्चियों को जन्म लेने से पूर्व ही मार दिया जाता है इस तरह का कार्य धार्मिक तथा सांस्कृतिक कारणों से भी किया जाता है|


प्रश्न 12 जनसंख्या विस्फोट का क्या अर्थ है? 

उत्तर- जनसंख्या विस्फोट एक ऐसी अवस्था है जब रोग नियंत्रण के आधुनिक तारीको के प्रयोग, सार्वजनिक स्वास्थ में सुधार ,बेहतर पोषण तथा चिकित्सा सुविधाओं उपलब्धता के कारण मृत्यु-दर में सापेक्ष रुप से तेजी से गिरावट आती है, किंतु सामाजिक आर्थिक कारण एवं जागरुकता के अभाव में समाज जन्म- दर को नियंत्रित नहीं कर पाता|


प्रश्न 13- शून्य जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर- जब जनसंख्या का आकार आपरिवर्तित अथवा स्थिर रहता है तब इसे शून्य जनसंख्या वृद्धि दर कहा जाता है|


प्रश्न 14- प्रजनन दर का क्या अर्थ है? उन राज्यों के नाम बताइए जहां 2000 -2010 की अवधि में TFR में गिरावट का प्रतिशत सर्वाधिक था|

उत्तर- प्रजनन दर का अर्थ प्रति हजार महिलाओं के पीछे जीवित जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या से है पंजाब (28) प्रतिशत महाराष्ट्र (26.9%) में वर्ष 2000-2010 के दौरान TFR में गिरावट का प्रतिशत सबसे अधिक था|


प्रश्न 15- जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है? 

उत्तर- किसी राज्य अथवा देश में किसी निश्चित कॉल जैसे कि 6 महीने 1 वर्ष या 10 वर्ष में होने वाले व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं भारत में जनसंख्या वृद्धि का पता लगाने के लिए प्रत्येक 10 वर्ष में जनगणना कराई जाती है


लघु उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 16- भारत में लिंगानुपात में गिरावट के कारणों पर प्रकाश डालें|

उत्तर-1 बच्चे का जन्म अथवा बच्चे के जन्म के समय स्त्री की मृत्यु इसका एक संभाव्य कारण हो सकता है, लेकिन इसमें विरोधाभास है| मातृ मृत्यु दर को पोषण के उन्नत स्तर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं तथा सामान्य जागरूकता की सहायता से कम किया जा सकता है इसलिए यह मानना कठिन है कि मातृ मृत्यु- दर लिंगानुपात में गिरावट का कारण है|

प्रश्न 17- भारत में जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए|

उत्तर- जनसंख्या वृद्धि का सीधा प्रभाव देश के संसाधनों पर पड़ता है| फलस्वरूप देश में बेरोजगारी अशिक्षा गरीबी की समस्या उत्पन्न होती हैं| लोगों के रहने के लिए आवास तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं गांव में कृषि के ऊपर अदृश्य बेरोजगारी का बोझ बढ़ता है, जिससे लोग शहरों की ओर रोजगार की तलाश में पलायन करते हैं| श्रमिकों को शहरों में रोजगार तो मिलता है किंतु उनकी आय इतनी नहीं होती कि वह बड़े स्वास्थ्यप्रद घरों में रह सकें| अतः वे गंदी बस्तियों में रहने को विवश होते हैं| यहां छोटे-छोटे घरों में कई लोग साथ-साथ रहते हैं| लेकिन इन इलाकों में स्वच्छ ,वायु प्रकाश एवं स्वस्थ वातावरण का अभाव होता है | संतुलित जनसंख्या किसी भी देश के लिए उपयुक्त होती है|

प्रश्न 18- भारत में बालिका लिंगानुपात में गिरावट के कारण बताइए

उत्तर-1 शैशवावस्था में बच्चियों की अपेक्षा उनकी मृत्यु का कारण बनती है|

2- नवजात बच्चियों की हत्यहत्या

3- चयनात्मक आधार पर गर्भपात जिसके कारण बच्चियां पैदा नहीं हो पाती|

हमारे देश के विकसित देशों में भी न्यूनतम बाल लिंगानुपात है |इसके उदाहरण दिल्ली, पंजाब ,हरियाणा ,गुजरात इत्यादि राज्य हैं, जो उच्च प्रति व्यक्ति आय वाले समृद्ध राज्य हैं| यह संभव है कि इस तरह के समृद्ध लोग कम बच्चे चाहते हो तथा आधुनिक तकनीक की सहायता से अपनी पसंद के लिंग वाले बच्चे का चुनाव करते हो|


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19- जनांकिकी का अर्थ एवं परिभाषा सहित विवेचन कीजिए|

उत्तर- डेमोग्राफी शब्द जिसका हिंदी में अर्थ जनांकिकी की होता है ,की उत्पत्ति ग्रीक भाषा में हुई है| डेमोग्राफी प्रथम शब्द है डिमास जिसका अर्थ होता है मनुष्य और दूसरा शब्द है ग्राफो जिसका अर्थ होता है लिखना या अंकित करना ग्रीक भाषा के 2 शब्दों को मिलाकर बना है|

जनांकिकी की की परिभाषा- जनांकिकी की एक सुनिश्चित व सर्वमान्य परिभाषा देना कठिन कार्य है क्योंकि एक विज्ञान के रूप में समाजशास्त्र की तरह यह एक नया विज्ञान है जिसका निरंतर विकास हो रहा है समय के साथ-साथ इसमें नित नई विषय सामग्री का समावेश विश्वविद्यालय द्वारा निरंतर किया जा रहा है| अतः अभी भी इस विज्ञान को एक निश्चित परिभाषा की सीमा में बाधा बनाना सरल ही है और ना उचित ही है विभिन्न विद्यालयों ने अपने भिन्न-भिन्न दृष्टिकोण के साथ अलग-अलग परिभाषाएं दी हैं| उदाहरण के लिए समाजशास्त्री जनांकिकी को जनसंख्या का समाजशास्त्र कहकर परिभाषित करते हैं अर्थशास्त्री विकास के अंग के रूप में भूगोल शास्त्री भूगोल के अंग के रूप में जनांकिकी को जनसंख्या का भौगोलिक वितरण संबंधी विज्ञान मानकर तथा जीव शास्त्री जैविक तथ्यों का अध्ययन करने वाले विज्ञान के रूप में जनांकिकी को परिभाषित करते हैं| इन भिन्न भिन्न मतों और दृष्ट कोणों के मध्य जनांकिकी की कोई सर्वसम्मति परिभाषा खोज निकालना और भी कठिन हो जाता है|अत: यहां हम विभिन्न विद्वानों द्वारा दी गई प्रमुख पर भाषाओं का ही उल्लेख करेंगे जिनकी सहायता से जनांकिकी की के प्रति व्यापक और विभिन्न संकुचित दृष्टिकोणों को सरलता से समझा जा सके तथा उसके ऐतिहासिक क्रम को भी जाना जा सके|

1- जनांकिकी एक गणितीय विज्ञान है जो जनसंख्या की सामान्य गतियों में भौतिक ,सामाजिक ,बौद्धिक एवं नैतिक दशाओं का अध्ययन करती हैं और कहीं अधिक विस्तृत अर्थों में यह मानव जाति का प्राकृतिक और सामाजिक इतिहास है|-अचिले गुलियारड

2- जनांकिकी जनसंख्या संबंधी विज्ञान है जो जनसंख्या की दशा का पता लगाकर उसकी गतिशीलता का अध्ययन करती है| यह मुख्य रूप से जन्म, विवाह ,मृत्यु एवं प्रवासिता है| साथ ही साथ उन नियमों की खोज का भी प्रयास करती है जो इस प्रकार की गतिशीलता का नियंत्रण करते हैं| -लीवा सियर


Class 12 Chapter- 4 समाजशास्त्र

 Writer name dipaka kushwaha




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2