नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन में अंतर |naveekaraneey aur anaveekaraneey sansaadhan mein antar
 |
नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन में अंतर |
नमस्कार दोस्तो, आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन में क्या अंतर है नवीकरणीय की परिभाषा, अनवीकरणीय की परिभाषा तो संपूर्ण जानकारी आपको इस पोस्ट में दी जाएगी तो आपको इस पोस्ट को पूरा अंत तक जरूर पढ़ना है।
अगर दोस्तों अभी तक आपने हमारे चैनल को सब्सक्राइब और टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन नहीं किया है तो नीचे आपको लिंक दी गई है ज्वाइन और सब्सक्राइब करने की तो वहां से आप इसको ज्वाइन और सब्सक्राइब कर ले तो आपको चैनल पर भी लगातार हम महत्वपूर्ण वीडियो प्रोवाइड करवाते रहते हैं।
नवीकरणीय और अनवीकरणीय ऊर्जा में क्या अंतर है-
नवीकरणीय संसाधन असीमित होते हैं। उदाहरण- सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा। अनवीकरणीय संसाधन वे वस्तुएं जिनका भंडार सीमित होता है तथा जिनके निर्माण होने की नहीं रहती या निर्माण होने में बहुत अधिक समय लगता है, अनवीकरणीय संसाधन कहलाते हैं। उदाहरण-कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस
नवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं?
वैसा संसाधन जिसमें चक्रीय उपयोग की प्रक्रिया पाई जाती है अर्थात इस प्रकार के संसाधन के उपयोग करने के बाद पुनः उपयोग किया जा सकता है उसे नवीकरणीय संसाधन कहते हैं।
उदाहरण- ऑक्सीजन, जल, सौर ऊर्जा आदि।
अनवीकरणीय संसाधन किसे कहते हैं?
वैसा संसाधन जिसका उपयोग सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं, जिसमें चक्रीय उपयोगी की प्रक्रिया नहीं पाई जाती है उसे अनवीकरणीय संसाधन कहते हैं।
उदाहरण- कोयला, प्राकृतिक गैस आदि।
नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधन में अंतर-
क्र.सं. | नवीकरणीय संसाधन | अनवीकरणीय संसाधन |
1. | नवीकरणीय संसाधन को हम लोग कई बार उपयोग कर सकते हैं। | अनवीकरणीय संसाधन का उपयोग हम लोग सिर्फ एक बार ही कर सकते हैं। |
2. | नवीकरणीय संसाधन कभी नहीं खत्म होने वाला संसाधन है। | अनवीकरणीय संसाधन एक समय में खत्म हो जाएगा। |
3. | नवीकरणीय संसाधन का चक्र चलता रहता है। जैसे- जलचक्र। | अनवीकरणीय संसाधन का चक्र नहीं चलता है। |
4. | नवीकरणीय संसाधन का निर्माण तुरंत हो जाता है। | अनवीकरणीय संसाधन के निर्माण में हजारों वर्ष लग जाते हैं। |
एक टिप्पणी भेजें