चाल और वेग में अन्तर (difference between speed and velocity)

Ticker

चाल और वेग में अन्तर (difference between speed and velocity)

चाल और वेग में अन्तर  (difference between speed and velocity)


चाल तथा वेग में क्या अन्तर होता है?


चाल किसे कहते है ? / वेग किसे कहते हैं?






चाल-किसी वस्तु द्वारा एकांक समयान्तराल में चली गई दूरी, वस्तु की चाल कहलाती है।


इसे v से प्रदर्शित करते हैं।


अतः


चाल (v) = चली गई दूरी /समयान्तराल


यह अदिश राशि है। इसका मात्रक मीटर/सेकण्ड (m/s) है। 


वेग-किसी वस्तु द्वारा एकांक समयान्तराल में तय किया गया विस्थापन, वस्तु का वेग कहलाता है। इसे "U वेग से प्रदर्शित करते हैं। 


अतः


          वेग=विस्थापन/समयान्तराल


यह सदिश राशि है। इसका मात्रक मीटर/सेकण्ड (m/s) है।


 


      चाल तथा वेग में अन्तर





  चाल (Speed)

वेग (Velocity)

1.किसी वस्तु द्वारा एकांक समयान्तराल में चली गई दूरी को वस्तु की चाल कहते हैं।

1.किसी वस्तु द्वारा एकांक समयान्तराल में तय किया गया विस्थापन वस्तु का वेग कहलाता है।


2. यह एक अदिश राशि है। इसमें केवल परिमाण होता है, दिशा नहीं।


2.यह एक सदिश राशि है। इसमें परिमाण के साथ-साथ दिशा भी होती है।

3. किसी वस्तु की चाल उस वस्तु के वेग के परिमाण के बराबर भी हो सकती है अथवा उससे अधिक भी।



3.किसी वस्तु के वेग का परिमाण उस वस्तु की चाल से अधिक नहीं हो सकता।

चाल = दूरी /समयान्तराल

वेग =विस्थापन/समयान्तराल


यह भी पढ़ें











Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2