गणतंत्र दिवस पर निबंध।। Republic day essay in Hindi

Ticker

गणतंत्र दिवस पर निबंध।। Republic day essay in Hindi

 गणतंत्र दिवस पर निबंध।। Republic day essay in Hindi-


गणतंत्र दिवस पर निबंध।। Republic day essay in Hindi


प्रस्तावना: हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस, भारत का राष्ट्रीय पर्व है, जिसे प्रत्येक भारतवासी पूरे उत्साह, जोश और सम्मान के साथ मनाता है। राष्ट्रीय पर्व होने के नाते इसे हर धर्म संप्रदाय और जाति के लोग मनाते हैं। डी. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारूप को सदन में रखा गया 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में संविधान बनकर तैयार हुआ। आखिरकार इंतजार की घड़ी 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही खत्म हुई।


इतिहास - 26 जनवरी सन 1950 को हमारे देश को पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया था। और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और क्यों की यह दिल किसी विशेष धर्म जाति या संप्रदाय से न जुड़कर राष्ट्रीय से जुड़ता है, इसलिए देश का हर बंदा इसे राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाता है।


गणतंत्र दिवस पर निबंध।। Republic day essay in Hindi

गणतंत्र दिवस के आयोजन: भारत की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर विशेष आयोजन होते हैं। देश के प्रधानमंत्री द्वारा इंडिया गेट पर शहीद ज्योति का अभिनंदन करने के साथ ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से दिल्ली के विजय चौक से लाल किले तक होने वाली परेड आकर्षक का प्रमुख केंद्र होती है, जिसमें देश और विदेश के गणमान्य जनों को आमंत्रित किया जाता है।


इस परेड में तीनों सेना के प्रमुख राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है एवं सेना द्वारा प्रयोग किए जाने वाले हथियार प्रक्षेपास्त्र एवं शक्तिशाली टैंकों का प्रदर्शन किया जाता है। एवं परेड के माध्यम से सैनिकों की शक्ति और पराक्रम को बताया जाता है।


गणतंत्र दिवस के दिन खास तौर से सरकारी संस्थानों एवं शिक्षण संस्थानों में इस दिन ध्वजारोहण, झंडा वंदन करने के पश्चात राष्ट्रीय गान जन -गण मन का गायन होता है। और देश भक्ति से जुड़े विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है देशभक्ति गीत, भाषण, चित्रकला, एवं अन्य प्रतियोगिताओं के साथ ही देश के वीर सपूतों को याद भी किया जाता है , और वंदे मातरम, जय हिंद, भारत माता की जय,उधदोष के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो जाता है।


भारतीयों के लिए गणतंत्र दिवस का समारोह-


यह पर्व हम भारतवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है यही वह दिन है जो हमें हमारे संविधान का महत्व बतलाता है भले ही हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ परंतु भारत को उसका वास्तविक अस्तित्व 26 जनवरी को ही मिला है।


26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पर्व हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हमारे देश का संविधान व इसका गण तांत्रिक रूप ही हमारे देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ता है, यह वह दिन है। जब हमारे देश विश्व मानचित्र में गणतंत्र के रूप में स्थापित होगा ‌


इस दिन हम सभी नागरिकों को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि हम भारत के संविधान की गरिमा को बनाए रखेंगे। इसकी सुरक्षा करेंगे और शांति वास समरसता को बनाए रखेंगे और देश के विकास में सहयोग देंगे।


गणतंत्र दिवस भारत में एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार जिसको सभी सरकारी कार्यालय में आयोजित किया जाता है। सभी सरकारी दफ्तरों में इस दिन झंडा फहराया जाता है। यह पर्व संविधान लागू करने के उपलक्ष में मनाया जाता है भारत में इस दिन स्कूलों में सांसारिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।


गणतंत्र दिवस का इतिहास:


आजादी के बाद एक ड्राफ्टिंग कमेटी को 28 अगस्त 1947 की मीटिंग में भारत के स्थाई संविधान को प्रारूप तैयार करने को कहा गया 4 नवंबर 1947 को टीवी और अंबेडकर की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के प्रारूप को सदन में रखा गया 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन में संविधान बनकर तैयार हुआ आखिरकार इंतजार की घड़ी 26 जनवरी 1950 को इसको लागू होने के साथ ही खत्म हुई। साथ ही पूर्ण स्वराज की प्रतिज्ञा का भी सम्मान होगा।


निष्कर्ष:


देश में स्वतंत्रता के दिवस के साथ सा गणतंत्र दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भारत में 26 जनवरी के दिन यह त्यौहार मनाया जाता है देश में यह दिन जिसे देश का दिन भी माना जाता है। भारत में इस दिन लाल किले पर कार्यक्रम का आयोजन भी होता है।


उपसंहार- इस दिन स्कूल कालेजों में भी विद्यार्थी परेड, खेल, नाटक, भाषण, नृत्य, गायन, निबंध, लेखन समाजिक अभियानों में मदद के द्वारा, स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार निभाकर आज बहुत सारी क्रियाओं द्वारा इस उत्सव को मनाते हैं इस दिन हर भारतीय को अपने देश को शांतिपूर्ण और विकसित बनाने के लिए प्रतिज्ञा करनी चाहिए अंत में हर विद्यार्थी मिठाई और नमकीन लेकर खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हो जाता है।


इसे भी पढ़ें 


👇👇👇👇👇👇👇👇

1 January ko hi kyu manaya jata hai New year


👇👇👇👇👇👇👇👇 

New year 2022 per poem


👇👇👇👇👇👇👇👇👇

10 line 0n makara Sankranti 2022


1 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

inside

inside 2