Republic day 10 lines

Ticker

Republic day 10 lines

Republic day 10 lines 



Republic day 10 lines Hindi




दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपको गणतंत्र दिवस विषय पर निबंध कैसे लिखें और कितना सटीक लिखे हैं इस विषय पर बताएंगे। जिससे कि आपको निबंध में बहुत ही अच्छे अंक मिल सके। दोस्तों यदि आपको आज की यह पोस्ट पसंद आए तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में अधिक से अधिक शेयर करिएगा। हां एक बात और इस पोस्ट को आप को आप आखिरी तक पढ़ना है।



10 lines on Republic Day In Hindi for Class 2nd & 3rd



1.गणतंत्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है।


2.गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।


3.इसी दिन हमारे भारत देश का संविधान लागू हुआ था।


4.इस संविधान को बनाने में 2 वर्ष , 11 महीने और 18 दिन लगे थे।


5.गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।


6.इस अवसर पर देश की तीनों सेनाएं राष्ट्रपति को सलामी देती हैं।


7.26 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करते हैं।


8.26 जनवरी का यह पावन पर्व संपूर्ण देश में बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।


9.इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों एवं निजी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है।


10.संपूर्ण देश में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।






10 lines on Republic Day In Hindi for Class 4th & 5th




1.गणतंत्र दिवस अपने भारत देश का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। जो कि प्रत्येक वर्ष देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर मनाया जाता है।


2.26 जनवरी का यह पावन पर्व अपने भारत देश के गणतंत्र बनने की खुशी में मनाया जाता है। इसी दिन 26 जनवरी 1950 को भारत सरकार अधिनियम 1935 को हटाकर देश में संविधान लागू किया गया था।



3.देश का संविधान बाबा साहब अंबेडकर के दिशा निर्देशों एवं समिति के अन्य गणमान्य सदस्यों के सहयोग से निर्मित हुआ था।



4.भारतीय संविधान को बनने में 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन का समय लगा। एवं 26 जनवरी सन 1950 ईस्वी को इसे लागू किया गया।



5.इस संविधान को लागू करके भारत देश ने अपने आप को धर्मनिरपेक्ष ,पंथनिरपेक्ष , एवं प्रभुत्व संपन्न राष्ट्र घोषित किया। यही कारण है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।



6.गणतंत्र दिवस का सबसे भव्य एवं आकर्षक समारोह देश की राजधानी नई दिल्ली में होता है। गणतंत्र दिवस का समारोह देश के सबसे भव्य आयोजनों में से एक है।



7.देश की राजधानी नई दिल्ली एवं विभिन्न राज्यों की राजधानियों में इस दिन विशेष परेड का आयोजन होता है। देश की राजधानी नई दिल्ली में इस दिन तीनों सेनाओं की टोलियां राष्ट्रगान गाते हुए सलामी मंच से गुजर कर देश के सर्वोच्च सेना कमांडर महामहिम राष्ट्रपति को सलामी देते हैं।



8.गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश के सभी सार्वजनिक एवं निजी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया जाता है एवं इस राष्ट्रीय पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।



9.गणतंत्र दिवस वास्तव में हम प्रत्येक भारतीय के लिए अपनी संप्रभुता दिखाने का एक अवसर है। गणतंत्र दिवस के बहाने हमारे देश की तीनों सेनाएं अपनी क्षमता एवं अपना शौर्य दिखाती हैं। एवं विश्व को यह संदेश देती है कि वह अपने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में सक्षम है।



10. इस प्रकार से हम यह कह सकते हैं कि गणतंत्र दिवस हम सभी भारतीयों के लिए हमारी आन बान शान का प्रतीक एक राष्ट्रीय पर्व है। जिसे समस्त देशवासी जाति ,धर्म से ऊपर उठकर बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं।






10 lines on Republic Day In Hindi for Class 6,7,8,9th & 10th



1. गणतंत्र दिवस एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जो कि हम सभी भारतीयों की एकता एवं अखंडता को दर्शाता है। 26 जनवरी, सन 1950 ऐतिहासिक दिन जिस दिन हमारे भारत देश का संविधान लागू हुआ था और हमारा भारत देश भी एक गणतंत्र बन गया ।



2. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारत देश ने आजादी बहुत ही लंबे संघर्षों एवं ना जाने कितने देशभक्तों के बलिदान से पाई है। अंग्रेजो के खिलाफ हमारे अनेक क्रांतिवीर देशभक्त ने अपना बलिदान दिया। इन सभी देश भक्तों एवं क्रांतिवीरों के अथक प्रयास, संघर्ष  एवं बलिदान से 15 अगस्त, सन 1947 ईस्वी को हमारे देश ने आजादी पाई। लेकिन अंग्रेजों से स्वतंत्र होने के बावजूद भी हम लोग पूर्ण रुप से स्वतंत्र नहीं हुए थे क्योंकि अपने देश में नियम एवं कानून अभी अंग्रेजों के ही थे।



3. इस प्रकार हमें कह सकते हैं कि भारत देश को आजादी भले ही 15 अगस्त 1947 को मिल गई हो लेकिन हमारा गणतंत्र 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। किंतु हमारे देश के सूर्य वीरो,  महान हस्तियों विशेष कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जिनकी  देखरेख में हमारे देश का संविधान 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में बनकर तैयार हुआ। इस प्रकार से ऐतिहासिक दिन 26 जनवरी सन 1950 जो हमारे देश का गणतंत्र संपूर्ण देश में लागू हुआ और भारत भी एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित हुआ जिसका अपना संविधान था।



4. हमारे देश के संविधान में देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति का बनाया गया। जोकि देश का प्रथम नागरिक होता है । इस प्रकार से भारत देश जोकि धर्मनिरपेक्ष, पंथनिरपेक्ष, संप्रभुता संपन्न एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य घोषित किया गया। और विश्व का ऐसा देश बन गया जिसका अपना स्वयं का संविधान है। इस प्रकार की शासन व्यवस्था से अपना देश विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र बन गया।



5. यह तो सभी जानते हैं कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत देश का अपना संविधान 26 जनवरी सन 1950 को लागू हुआ था। इसलिए भारत देश के 26 जनवरी के दिन देश का गणतंत्र लागू होने कारण इस दिन का बहुत अधिक महत्व है। 26 जनवरी के दिन को भारत सरकार भी बहुत ही भव्य तरीके से मनाती है। 26 जनवरी के इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली एवं विभिन्न राज्यों की राजधानियों में भव्य आयोजन किए जाते हैं एवं विशेष परेड निकाली जाती है।



6. 26 जनवरी के पावन पर्व पर भारत देश के सर्वोच्च नागरिक महामहिम राष्ट्रपति महोदय  नई दिल्ली के इंडिया गेट पर शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में अमर जवान ज्योति पर सलामी देते हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में भव्य परेड का आयोजन होता है, जिसमें भारतीय सेना के तीनों अंग थल सेना, जल सेना एवं नभ सेना की टुकड़ियां अपने अपने करतब दिखाती हैं। राजपथ पर विभिन्न प्रांतों से आए, विभिन्न विद्यालयों के बच्चे देश भक्ति गीत एवं नृत्य का प्रदर्शन भी करते हैं।



7. इसके अतिरिक्त इस दिन भारत देश की वायु सेना अपने हवाई जहाज एवं हेलीकॉप्टर से आकाश में उड़ते हुए करतब दिखाते हैं जिसे देखने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। भारतीयों की उपलब्धि के लिए आज से गणतंत्र दिवस को बहुत ही भव्य एवं धूमधाम से मनाया जाता है।



8. गणतंत्र दिवस के इस पावन पर्व पर देश के सभी सरकारी कार्यालय एवं निजी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जाता है। देश के मुख्य आयोजन केंद्र नई दिल्ली में भी देश के प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराते हैं।



9. 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से देश की जनता को संबोधित भी करते हैं।




10. इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि 26 जनवरी का यह पावन पर्व भारत देश में धर्म, जाति एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश के सभी नागरिक देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर बहुत ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाते हैं। 26 जनवरी ही वह ऐतिहासिक पल है या दिवस है जो हमें याद दिलाता है कि हमारा देश आज भी विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र है। और जब जब इस गणतंत्र पर कोई खतरा आएगा, भारत मां के लाल इस गणतंत्र को बचाने के लिए अपना बलिदान देने से भी नहीं चूकेंगे। 



यह भी पढ़ें








Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2