RBSE Class 12th Model Question Paper 2022 History Download PDF 11 April
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर
मॉडल प्रश्न पत्र उच्च माध्यमिक परीक्षा 2022
विषय इतिहास
कक्षा 12 पूणांक 80
समय 2 घण्टे 45 मिनट
![]() |
RBSE Class 12th Model Question Paper 2022 History Download PDF 11 April |
परीक्षार्थियों के लिए सामान निर्देश
खंड अ
प्रश्न-1 बहुविकल्पी प्रश्न
1- सिंधु सभ्यता का स्थल धोलावीरा निम्न में से किस राज्य में स्थित है
1-राजस्थान
2-गुजरात
3- महाराष्ट्र
4-उत्तर प्रदेश
2- भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के पहले डायरेक्टर जनरल कौन थे?
1-R.e.m. व्हीलर
2;एस आर राव
3-कनिंघम
4- बी बी लाल
3- हरीशषेण निम्न में से किसके राज्य कवि थे?
1-चंद्रगुप्त प्रथम
2-चंद्रगुप्त द्वितीय
3-समुद्रगुप्त
4-चंद्रगुप्त मौर्य
4- हर्षचरित के लेखक हैं
1-हर्षवर्धन
2- बाणभट्ट
3- कौटिल्य
4 -मयूर
5- विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किस वर्ष की गई?
1-1236
2-1336
3-1256
4-1356
6- अंग्रेजों के विवरणों में रैयत शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया था?
1-श्रमिक
2-मकान मालिक
3- किसान
4-सरकारी कर्मचारी
7- सहायक संधि व्यवस्था किसने आरंभ की थी?
1-लॉर्ड वेलेजली
2-लॉर्ड डलहौजी
3-लॉर्ड कैनिंग
4-लॉर्ड क्लाइव
8- 1853 का वर्ष मुख्य रूप से किसके लिए जाना जाता है?
1-सती प्रथा पर रोक
2-रेलवे की शुरुआत
3-राजधानी परिवर्तन
4-गेटवे ऑफ इंडिया का निर्माण
9- महात्मा गांधी को किसने 1 वर्ष तक ब्रिटिश भारत की यात्रा करने की सलाह दी
1-फिरोजशाह मेहता
2-बाल गंगाधर तिलक
3-देशबंधु चितरंजन दास
4-गोपाल कृष्ण गोखले
10- शेखफरीद्दीन गंज -ए शकर की दरगाह निम्न में से कहां स्थित है?
1-अजमेर
2-दिल्ली
3-फतेहपुर सीकरी
4-आजोधन
प्रश्न 2 रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।
1- बाबा गुरु नानक का जन्म स्थल ननकाना गांव था जो…. नदी के पास था।
2- ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1793 में….. बंदोबस्त लागू किया।
3-10 मई 1857 की दोपहर बाद …..छावनी में सिपाहियों ने विद्रोह कर दिया|
4- नव गाँथित शैली का सबसे बेहतरीन उदाहरण….. टर्मिनस है जो ग्रेट इंडियन पेनिन्स्यूलर रेलवे कंपनी का स्टेशन हुआ करता था।
5- शुरुआत में मुंबई….. टापुओं का इलाका था। जैसे-जैसे आबादी बढ़ी इन टापुओं को एक- दूसरे से जोड़ दिया।
प्रश्न 3 अति लघु उत्तरीय प्रश्न
1-अष्टाध्याई ग्रंथ किसने लिखा?
2-गौतमीपुत्र सातकर्णि किस वंश से संबंधित थे?
3- किस यात्री ने मुगलकालीन नगरों को शिविर नगर कहां है?
4- किस ग्रंथ को तमिल वेद के रूप में भी जाना जाता है?
5- जातो दार किन्हे कहा जाता है?
6- पांचवी रिपोर्ट ब्रिटिश संसद में किस वर्ष पेश की गई?
7-इतिहासकार महाभारत ग्रंथ की विषय वस्तु को किन दो शीर्षको के अंतर्गत रखते हैं।
8- अखिल भारतीय जनगणना का प्रथम प्रयास किस वर्ष किया गया?
9- सेनटोनियम से आप क्या समझते हैं?
10- अल- बिरूनी ने अपने लेखन में किस भाषा का प्रयोग किया?
खंड ब
लघु उत्तरीय प्रश्न
4- सिंधु सभ्यता में विलासिता की कौन-कौन सी वस्तुएं प्राप्त होती है?
5 मातृ वंशिकता से आप क्या समझते हैं?
6- किन्हीं दो सूफी सिलसिले के नाम लिखिए|
7- अमर नायक के कोई दो अधिकार बताइए।
8- स्थापत्य के संदर्भ में गोपुरम से आप क्या समझते हैं?
9- ताल्लुकदार का शाब्दिक अर्थ क्या है?
10 -आपके अनुसार चरखे के साथ महात्मा गांधी किस प्रकार राष्ट्रवाद की स्थाई पहचान बन गए।
खंड स
11 सिंधु सभ्यता के नगर नियोजन की उन विशेषताओं का वर्णन कीजिए जो आज भी प्रसांगिक है।
अथवा
सिंधु सभ्यता के गृह स्थापत्य की उन विशेषताओं का वर्णन कीजिए जो आज भी प्रसांगिक हैं|
12- मगध की सबसे शक्तिशाली महाजनपद होने के कारण बताइए
अथवा
अभिलेखों से कौन-कौन से ऐतिहासिक साक्ष्य प्राप्त होते हैं?
13- महानवमी डिब्बा की विशेषता बताइए
अथवा
विजयनगर साम्राज्य के मंदिरों की विशेषताएं बताइए।
14- आपके विचार से हिल स्टेशन औपनिवेशक अर्थव्यवस्था के लिए किस प्रकार महत्वपूर्ण थे?
अथवा
आपके विचार से औपनिवेशिक शहरों के बनने से सामाजिक जीवन में किस प्रकार के बदलाव दिखाई दिए।
खंड द
निबंधात्मक प्रश्न
15- आप कैसे कह सकते हैं कि भारत छोड़ो आंदोलन सही मायने में एक आंदोलन था।
अथवा
आपके विचार से नमक यात्रा ने किस प्रकार राष्ट्रीय आंदोलन को एक नवीन दिशा प्रदान की।
16- सूफी संतों ने किस प्रकार अपने विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए विभिन्न भाषाओं का प्रयोग किया?
अथवा
भक्ति आंदोलन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
17-भारत के मानचित्र में निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों को अंकित कीजिए
काशी
राखीगढ़ी
दांडी
कोलकाता
यह भी पढ़ें
👉RBSE board class 12th Hindi paper solution 8 April
यह भी पढ़ें
👉RBSE class-12 English pepar solution 6 April
एक टिप्पणी भेजें