UP board class 12th political science final paper 2023 || कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र वार्षिक पेपर 2023

Ticker

UP board class 12th political science final paper 2023 || कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र वार्षिक पेपर 2023

UP board class 12th political science final paper 2023 || कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र  वार्षिक पेपर 2023

UP board class 12th political science final paper 2023 || कक्षा 12वीं नागरिक शास्त्र  वार्षिक पेपर 2023

अनुक्रमांक ……

नाम ……..

130          323(FC)

2023

नागरिक शास्त्र 

समय:3 घंटे 15 मिनट                 ‌‌   पूर्णांक:100


नोट : प्रारंभ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।


निर्देश : 


(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(ii) प्रश्न संख्या 1 से 10 तक बहुविकल्पीय हैं।

(iii) प्रश्न संख्या 11 से 20 तक अति लघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक 10 शब्दों (एक वाक्य) में देना है।

(iv) प्रश्न संख्या 21 से 26 तक लघु उत्तरीय-I प्रकार के हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में देना है।

(v) प्रश्न संख्या 27 से 30 तक लघु उत्तरीय-II प्रकार के हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 100 से 125 शब्दों में देना है।

(vi) प्रश्न संख्या 31 एवं 32 दीर्घ उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में देना है।

(vii) सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।


(बहुविकल्पीय प्रश्न)

(Multiple Choice Type Questions)


नोट : निम्नलिखित 10 प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए।


1. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहां पर स्थित है?          1

(अ) जेनेवा                      (ब) न्यूयॉर्क

(स) पेरिस                       (द) हेग


2. भारत के संविधान का संरक्षक कौन है?     1

(अ) उच्च न्यायालय         (ब) जिला न्यायालय

(स) सर्वोच्च न्यायालय       (द) सत्र न्यायालय


3. संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों की कुल संख्या कितनी है?        1

(अ) 15                       (ब) 5

(स) 10                       (द)20


4. भारतीय संविधान में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कौन सा अनुच्छेद है?        1

(अ) 342                       (ब) 324

(स) 328                        (द) 370


5. भारत में 'गरीबी हटाओ' का नारा किस प्रधानमंत्री ने दिया था?       1

(अ) श्री वी०पी०सिंह      (ब) श्री चौधरी चरण सिंह

(स) श्री राजीव गांधी       (द) श्रीमती इंदिरा गांधी


6. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या था? ‌         1

(अ) विश्व में शांति व्यवस्था कायम करना                        

(ब) राष्ट्रवादी राज्यों की सुरक्षा

(स) विश्व को दो गुटों में विभाजित करना                       

(द) इनमें से कोई नहीं


7. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई?  1

(अ) 1885                      (ब) 1880

(स) 1945                      (द) 1948


8. चीन ने भारत पर किस वर्ष आक्रमण किया था? 1

(अ)1961                      (ब) 1965

(स)1966                       (द) 1962


9. भारत में संपूर्ण क्रांति के जनक कौन थे?    1

(अ) जयप्रकाश नारायण                        

(ब) जवाहरलाल नेहरू

(स) विनोबा भावे                       

(द) महात्मा गांधी


10. भारत में आपातकाल की घोषणा का अधिकार किसको है?         1

(अ) प्रधानमंत्री                 (ब) राष्ट्रपति

(स) राज्यपाल                  (द) मुख्यमंत्री


(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)

(Very Short Answer Type Questions)


11. पृथ्वी सम्मेलन कब और कहां पर हुआ था?  2

12. किन दो देशों ने ताशकंद समझौते पर हस्ताक्षर किया था?     2

13. शीत युद्ध से संबंधित दो देशों के नाम लिखिए? 2

14. वर्तमान में सार्क के सदस्य देशों की कुल संख्या कितनी है?    2

15. भारत में नियोजन के दो उद्देश्य बताइए।   2

16. 'वर्चस्व' का क्या तात्पर्य है?      2

17. प्रथम पंचवर्षीय योजना का कार्यकाल क्या था?     2

18. मूल कर्तव्यों को भारतीय संविधान में किस संशोधन के द्वारा जोड़ा गया है?      2

19. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय कहां पर स्थित है?   2

20. भारत ने 1968 की परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर करने से क्यों मना कर दिया था?    2


(लघु उत्तरीय प्रश्न - I)

(Short Answer -I Type Questions) 


21. शीत युद्ध के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए। 5

22. गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भारत की भूमिका का वर्णन कीजिए।    5

23. संयुक्त राष्ट्र संघ के 5 अंगों के नाम लिखिए। 5

24. 'चिपको आंदोलन' कब और कहां प्रारंभ हुआ था?      5

25. दल-बदल की राजनीति से आप क्या समझते हैं?      5

26. हरित क्रांति क्या है? इसके सकारात्मक प्रभाव लिखिए।        5


(लघु उत्तरीय प्रश्न - II)

(Short Answer -II Type Questions)


27. भारत की परमाणु नीति पर संक्षिप्त निबंध लिखिए।     6

28. भारत की विदेश नीति की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।       6.

29. दक्षिण एशिया में सार्क की भूमिका की आलोचनात्मक विवेचना कीजिए।        6

30.1947 में स्वतंत्र भारत के समक्ष कौन सी चुनौतियां थीं?       6

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

(Long Answer Type Questions)


31. जम्मू कश्मीर में अशांति के कारण बताइए एवं इनके समाधान के उपाय बताइए।     8

अथवा

द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणामों की विवेचना कीजिए। 8

32. भारत में लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक दशाओं का वर्णन कीजिए।    8

अथवा

भारत में अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने के पक्ष में अपने तर्क दीजिए।      8





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2