द ग्रेट खली का जीवन परिचय || The great Khali biography in Hindi

Ticker

द ग्रेट खली का जीवन परिचय || The great Khali biography in Hindi

द ग्रेट खली का जीवन परिचय || The great Khali biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको भारत की शान एवं WWE में धूम मचाने वाले महाबली द ग्रेट खली का जीवन परिचय बताने वाले हैं।

दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी पसंद आए तो अपने सभी दोस्तों को share करिएगा।


द ग्रेट खली का जीवन परिचय,द ग्रेट खली जीवनी, biography of the great Khali in Hindi jivani,महाबली खली का जीवन परिचय,Khali biography in Hindi,The great Khali biography in Hindi,ग्रेट खली की जीवनी, महाबली खली का जीवन परिचय,द ग्रेट खली की जीवनी परिवार ऊंचाई पत्नी करियर


द ग्रेट खली का जीवन परिचय,द ग्रेट खली जीवनी, biography of the great Khali in Hindi jivani,महाबली खली का जीवन परिचय,Khali biography in Hindi,The great Khali biography in Hindi,ग्रेट खली की जीवनी, महाबली खली का जीवन परिचय,द ग्रेट खली की जीवनी परिवार ऊंचाई पत्नी करियर
द ग्रेट खली का जीवन परिचय || The great Khali biography in Hindi

Table of contents –


खली का जीवन परिचय

प्रारंभिक जीवन तथा शिक्षा

खान-पान

पंजाब पुलिस में नौकरी

व्यक्तिगत जानकारी

पुलिस से WWE तक का सफर

शादी तथा बच्चे

दिलीप सिंह कैसे बने खली

फिल्में तथा टीवी सीरियल

FAQ Questions 


खली का जीवन परिचय -


नाम

दिलीप सिंह राणा

प्रसिद्ध नाम

महाबली खली (द ग्रेट खली)

जन्म

27 अगस्त 1972

जन्म स्थान

हिमाचल प्रदेश

माता

तांडी देवी

पिता

ज्वाला रमा

भाई बहन

कुल 7 भाई-बहन हैं 

पत्नी

हरमिंदर कौर

बच्चे

एक बेटी है


प्रारंभिक जीवन और शिक्षा –


धिरयाना गांव हिमाचल प्रदेश में 27 अगस्त 1972 को एक पंजाबी हिंदू राजपूत परिवार में उनका जन्म हुआ, उनके बचपन का नाम दिलीप सिंह राणा है तथा पिता का नाम ज्वाला रमा है जो कि गरीब किसान तथा माता तांडी देवी जो घर पर काम करती और खेती में अपने पति का साथ देती हैं। इनके कुल 7 भाई-बहन है जिन्हें एक गरीब परिवार में दो वक्त का खाना बड़ी मुश्किल से मिल पाता है।


इसी कारण खली की पढ़ाई भी पूरी ना हो पाई और उन्हें अपने परिवार को चलाने के लिए काम करना पड़ा। ग्रेट खली जब छोटे थे तब उन्हें Gigantism नामक बीमारी हो गई और उनका माथा, कान, ठुड्ढी तथा नाक आदि असामान्य रूप से बड़े हो गए और अपने इस असामान्य शरीर के कारण वे काफी अलग दिखने लगे। उनके परिवार में उनके दादा की लंबाई 6 फुट 6 इंच थी बाकी वे अपने परिवार तथा गांव में सबसे अलग दिखते थे।


उन्हें गरीबी के कारण पढ़ाई छोड़ काम करना पड़ा और अनपढ़ होने के कारण उन्हें मजदूरी करनी पड़ती, उन्हें भारी भरकम सामान उठाना पड़ता। उनका शरीर इतना लंबा था कि लोग उन्हें देखते रह जाते और तो और उनके नाप के जूते भी उन्हें मोची से खास नाप देकर बनवाने पड़ते थे क्योंकि बाजार में उनके नाम के जूते भी नहीं मिलते थे।


द ग्रेट खली का खान-पान –


आपको बता दें कि पहलवान खली की खुराक बहुत ही मस्त है। वह सुबह फल, जूस, 7-8 अंडे, सौ ग्राम ड्राई फ्रूट और आधा लीटर दूध पीते हैं। दोपहर के खाने में खली सब्जियां, दालें, चावल, 1 किलो चिकन, अंडे और सूखे मेवे खाते हैं। शाम को खाने में रोटी, पनीर, ब्राउन राइस, अंडे और दूध लेते हैं।

उसके साथ कैंडी, दही, आइसक्रीम भी लेते हैं। अपने हैवी डाइट को हजम बहुत मेहनत भी करते है।


पंजाब पुलिस में नौकरी –


कोई अपने गांव में भारी-भरकम सामान उठाने का काम करना पड़ता एवं इतनी मेहनत मजदूरी के बाद भी उन्हें कम वेतन मिलता, कुछ समय बाद वे शिमला चले गए और वहां पर काम करने लगे। वहां पर उन्हें लगा कि वहां उन्हें ज्यादा पैसा मिलेगा लेकिन बाहर रहने और खाने में उनके सारे पैसे खत्म हो जाते तथा वह अपने घर पर ज्यादा आर्थिक मदद नहीं कर पाते। उन्हें शिमला में काम करते-करते जब कई साल हो गए तब एक बार एक पुलिस अफसर जोकि शिमला में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे थे उन्होंने खली को देखा और देखते ही रह गए। उनकी कद काठी से काफी प्रभावित होकर उन्होंने खली को पंजाब जाकर पुलिस में भर्ती होने का सुझाव दिया और खली ने उनकी बात मान कर पंजाब जाने का फैसला कर लिया। वे अपने भाई के साथ पंजाब गए और दोनों पुलिस में भर्ती हो गए, 1993 को उन्हें पंजाब पुलिस में नौकरी मिल गई।


व्यक्तिगत जानकारी -


शौक

पहलवानी करना

वैवाहिक स्थिति

विवाहित

डेब्यू

2000 APW,2006 WWE

हिंदी फिल्म

ग्रेट स्मार्ट 2008

वेतन & संपत्ति

120 करोड रुपए

मातृभाषा

हिंदी

वर्तमान निवास

पंजाब, भारत


पुलिस से WWE तक का सफर -


जब वे पुलिस में भर्ती हो गए और जालंधर में नौकरी कर रहे थे तब वही के जिम में उन्हें रेसलिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी गई और रेसलर बनने के लिए तैयार किया जाने लगा। उस समय अमेरिका में रेसलिंग काफी लोकप्रिय था और भारत का कोई भी रेसलर इतना ताकतवर नहीं था कि रेसलिंग में भारत का नाम आगे बढ़ा सके, भारत को हर बार रेसलिंग में हार का मुंह देखना पड़ता लेकिन अब शायद यह बात उल्टी पड़ने वाली थी।

उन्होंने अपनी रेसलिंग की शुरुआत सन 2000 में APW में अमेरिका से की।


WWE में करियर –


WWE में भारत के पहले प्रोफेशनल रेसलर बनने वाले दिलीप सिंह राणा को खली के नाम से जाना जाता है उन्होंने WWE के पहले मैच में कई वर्षों से जीतने वाले 'अंडरटेकर' को सिर्फ 10 मिनट में ही हराकर भारत का नाम रेसलिंग से जोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने WWE के कई पहलवानों को हार का मुंह दिखाकर स्वयं जीतते चले गए।

14 वर्षों तक WWE में खली का दबदबा रहा। World heavyweight championship का खिताब उन्होंने 2007-08 में अपने नाम किया और कई सारे पुरस्कार भी जीते।


शादी तथा बच्चे –


दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली का विवाह हरमिंदर कौर से सन् 2005 में हुआ। इनके परिवार में इनकी एक बेटी भी शामिल है।


दिलीप सिंह कैसे बने खली –


जब दिलीप सिंह रेसलिंग की दुनिया में आए तब उन्होंने Giant Singh नाम से शुरुआत की। वे हिंदू धर्म की देवी मां काली के परम भक्त हैं। मां काली आंतरिक शक्ति का प्रतीक मानी जाने वाली देवी है तो ''उन्होंने अपना नाम मां काली के नाम से काली रख दिया'' लेकिन अंग्रेजों ने काली को खली बुलाया और उनका नाम खली पड़ गया। वास्तविकता में उनका नाम दा ग्रेट काली है। वे रिंग में मां काली का नाम बोलकर ही फाइट शुरू करते थे, अंग्रेजों के बोलने के तरीके से उनका नाम काली से खड़ी पड़ गया।


the great khali biography in hindi,the great khali,the great khali biography,the great khali life story in hindi,khali biography in hindi,great khali,khali biography,biography in hindi,the great khali wwe,the great khali life story,biography of the great khali,the great khali biography in telugu,khali,the great khali history in hindi,the great khali wife,बचपन में माली का काम करके 5 रुपए कमाते थे द ग्रेट खली,the great khali lifestyle,wwe khali biography

WWE से सन्यास –


2014 नवंबर को खली ने रेसलिंग की दुनिया से संन्यास लिया लेकिन WWE की दुनिया को पूर्ण रूप से नहीं छोड़ा। उन्होंने स्टार फाइटर्स की टीम WWE के लिए तैयार करने का प्लान बनाया और पूरे भारत में उसकी कई सारी ब्रांच खोलकर अपना प्लान पूरा करने लगे।


फिल्में तथा टीवी सीरियल –


खली काफी लोकप्रिय व्यक्ति बने क्योंकि उनकी कद, काठी और उनकी लगातार जीत ने उन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई। इसी के चलते उन्हें हॉलीवुड, बॉलीवुड आदि फिल्मों में काम करने के ऑफर आए और उन्होंने कई सारी फिल्मों में काम भी किया।

फिल्मों के अलावा उन्होंने सबसे बड़े टीवी शो 'बिग बॉस' में 2010 में काम किया है।


Frequently Asked Questions (FAQ) –


प्रश्न - द ग्रेट खली को कौन सी बीमारी है?

उत्तर - खली एक्रो मिगेली नाम की बीमारी से ग्रसित हैं। इस सिंड्रोम में मरीज में ग्रोथ हार्मोन जरूरत से ज्यादा बनते हैं और उसकी हाइट हेल्थ नॉरमल हूमन से ज्यादा होती है। साथ ही पेशेंट को हार्ट किडनी फेलियर से लेकर कैंसर तक का खतरा बना रहता है।


प्रश्न - ग्रेट खली कितना खाना खाता है?

उत्तर - सरसों का साग और मक्के की रोटी खाना उन्हें काफी पसंद है। सुबह ब्रेकफास्ट में खली दूध, अंडे,फल, जूस लेना पसंद करते हैं। दिन भर में वह करीब 2 लीटर दूध लेते हैं। रात के खाने में भी वह दिन के लंच को ही रिपीट करते हैं। बस सब्जी और दाल जो बनी होती है वह खाते हैं।


प्रश्न - द ग्रेट खली की उम्र क्या है?

उत्तर - द ग्रेट खली की उम्र 50 वर्ष है।


प्रश्न - ग्रेट खली के कितने भाई हैं?

उत्तर - ग्रेट खली के 6 भाई हैं।


प्रश्न - खली इतना लंबा क्यों है?

उत्तर - खली एक्रोमिगेली नामक एक चिकित्सा स्थिति से पीड़ित है जो अक्सर विशालता से जुड़ी होती है।

Reference -

jivanijano.com

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको द ग्रेट खली की जीवनी के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇




कुलदीप यादव का जीवन परिचय


द ग्रेट खली का जीवन परिचय


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2