18+ कानपुर में सबसे प्रसिद्ध घूमने की जगह // Kanpur mein Ghumne ki Famous Jagah

Ticker

18+ कानपुर में सबसे प्रसिद्ध घूमने की जगह // Kanpur mein Ghumne ki Famous Jagah

18+ कानपुर में सबसे प्रसिद्ध घूमने की जगह // Kanpur mein Ghumne ki Famous Jagah

Table of content-


•कानपुर में घूमने की जगह Kanpur Me Ghumne ki Jagah

1. कानपुर घूमने की अच्छी जगह मोती झील - Moti Lake

2. कानपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर - Shri Radhakrishna Temple 

3. कानपुर में घूमने की जगह बिठूर - Bithoor,

4. कानपुर टूरिस्ट प्लेस बुड्ढा बरगद - Boodha Bargad

5. कानपुर में घूमने वाली जगह कानपुर चिड़ियाघर - Allen Forest Zoo

6. कानपुर के प्रमुख मंदिर कांच का मंदिर - Kaanch Ka Mandir

7. कानपुर के प्रमुख तीर्थ स्थल इस्कॉन मंदिर - Iskcon Temple

8. कानपुर में घूमने की जगह जाजमऊ Jajmau

9. कानपुर टूरिस्ट डेस्टिनेशन फूल बाग - Phool Bagh

10. कानपुर की आकर्षक जगह गौतम बुद्ध पार्क - Gautam Buddha Park

11. कानपुर में घूमने की जगह अटल घाट - Atal Ghat

12. कानपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल मिक्की हाउस - Mikki House, 

13. कानपुर में देखने लायक जगह गंगा बैराज - Ganga Bairaj

14. कानपुर में घूमने की फेमस जगह ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क - Blue World Thim Park

15. कानपुर में घूमने लायक मॉल Z स्क्वायर मॉल – Z Square Mall,

16. कानपुर के दर्शनीय स्थल भीतरगांव मंदिर - Bheetargaon Temple

17. कानपुर के दर्शनीय स्थल सुधांशु महाराज आश्रम Sudhanshu Aashram in kanpur

•कानपुर घूमने का सही समय Best Visiting Time Kanpur In Hindi

•कानपुर के प्रसिद्ध मंदिर - Famous Temple 

•कानपुर का प्रसिद्ध भोजन Local Famous Food 

•कानपुर कैसे जाएं कैसे जाएं - How To Reach Kanpur In Hindi

•हवाई जहाज से कानपुर कैसे जाएं - How To Reach Kanpur By Flight In Hindi

•ट्रेन से कानपुर कैसे जाएं - How To Reach Kanpur By Train In Hindi

•सड़क मार्ग से कानपुर कैसे जाएं - How To Reach Kanpur By Road In Hindi



भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सबसे बड़े शहरों में से एक कानपुर में घूमने की जगह बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक है जहां पर हर साल भारी संख्या में लोग घूमने आते हैं। गंगा नदी के तट पर स्थित कानपुर भारत के सबसे प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है, यह शहर मुख्य रूप से कपड़ा और चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।


मेहमान नवाजी, इतिहास और अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों की वजह से यह शहर दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कानपुर में आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ भरपूर मौज मस्ती कर सकते हैं। विकेंड पर छुट्टियां बिताने के लिए कानपुर बहुत अच्छा टूरिस्ट स्थान है।


कानपुर में घूमने की जगह Kanpur Me Ghumne ki Jagah -


कानपुर, जिसे उत्तर भारत का मैनचेस्टर भी कहा जाता है। एक ऐसा शहर‌ जो आज भी चमड़ा उद्योग एवं वस्त्र उद्योग के लिए जाना जाता है। हम सभी जानते हैं कि जैसे-जैसे समय बीतता गया , कानपुर शहर का भी बहुत अधिक विकास हुआ है। आज पर्यटन की दृष्टि से कानपुर शहर लोगों के बीच बहुत अधिक प्रसिद्ध है।

यदि हम बात करें कानपुर शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बिठूर की - यह वही स्थान है जहां पर कभी वाल्मीकि आश्रम हुआ करता था। बिठूर जहां पर माता सीता ने अपने दोनों पुत्रों लव कुश को जन्म दिया एवं ऐसा बताया जाता है कि बिठूर के वाल्मिकी आश्रम में ही लव और उसकी शिक्षा दीक्षा पूरी हुई थी। गंगा नदी के किनारे बसा कानपुर शहर आज भी अपनी प्राचीन धरोहरों को समेटे हुए हैं। अंग्रेजों के विरुद्ध गंगा मेला यहीं पर पहली बार खेला गया। ना जाने ऐसे कितने उदाहरण है जो कानपुर शहर को बहुत ही खास बनाते हैं।

कानपुर का इतिहास भी बेहद प्राचीन और रोचक रहा है जहां पर 13वी शताब्दी के समय चंदेला राजवंश के शासकों ने राज किया था। कानपुर में कई पर्यटन स्थल मौजूद है कानपुर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।


1. कानपुर घूमने की अच्छी जगह मोती झील - Moti Lake


kanpur me ghumne ki jagah,kanpur tourist places,kanpur,kanpur tourism,kanpur mein ghumne ki jagah,kanpur me ghumne layak jagah,kanpur mein ghumne ki jagah kaun kaun si hai,kanpur city,kanpur mr ghumne ki jagah,kanpur me ghumne ki jagah 2022,kanpur tourist place,kanpur mein ghumne wali jagah,kanpur ghumne ki jagah,kanpur mein ghumne layak jagah,kanpur m best ghumne ki jagah hindi me,kanpur famous places,kanpur famous street food
मोतीझील पार्क कानपुर घूमने की सबसे अच्छी जगह

मोती झील कानपुर के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो कि कानपुर के बेनझाबर इलाके में स्थित है। इस झील का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान शहर को पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए किया गया। फिर बाद में मनोरंजन के लिए पार्क और लैंडस्केप गार्डन जोड़ा गया। मोतीझील एक ऐसा स्थान है यहां पर जो एक बार आता है उसका मन बार-बार यहां घूमने के लिए करता है।


झील में आप बोटिंग का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं। झील के यहां का खूबसूरत और मनोरम वातावरण मन को बेहद शांति और सुकून का आभास कराता है। इस झील के आस-पास कई फूड स्टॉल भी मौजूद है जहां पर आप खाने पीने की चीजों का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं। मोतीझील पहुंचने के लिए आपको कानपुर सेंट्रल स्टेशन अथवा झकरकटी बस अड्डा पहुंचना होगा। यहां से आपको सीधे मोतीझील के लिए ऑटो अथवा सिटी बस मिल जाएंगी।


2. कानपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर - Shri Radhakrishna Temple in Kanpur 


खजुराहो में घूमने की जगह,गर्मियों में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह kon si hai,कानपुर,खजुराहो में कहां कहां घूमने जाएं?,नेपाल में 7 दिन और 6 रात घूमने का खर्चा कितना आयेगा,उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर,खजुराहो कैसे घूमे?,खजुराहो में होटल,उत्तर प्रदेश का एयरपोर्ट किस जगह पर हैं,उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक जगह,आज की खबर,आज की ताजा खबर,चतुर्भुज मंदिर,बीजा मंडल मंदिर,मतंगेश्वर मंदिर,खजुराहो कैसे पहुंचे,खजुराहो के दार्शनिक स्थल,blue world theme park kanpur
जे के मन्दिर कानपुर सबसे अच्छी जगह

श्री राधा कृष्ण मंदिर कानपुर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यह मंदिर कानपुर में सर्वोदय नगर के गोविंद नगर रोड पर स्थित है। जेके मंदिर के नाम से मशहूर यह मंदिर प्राचीन और आधुनिक दोनों तरह की वास्तुकला का एक खूबसूरत अद्भुत संयोजन है।


मंदिर में अलग-अलग टावरों में 5 मंदिर है जिस में से मुख्य मंदिर भगवान श्री राधाकृष्ण जी को समर्पित है, बाकी दूसरे मंदिर लक्ष्मीनारायण, हनुमान जी, नामदेश्वर और अर्धनारीश्वर जी को समर्पित है।


जगह

कृष्णा नगर रोड, सर्वोदय नगर ,कानपुर

प्रवेश शुल्क और समय

कोई प्रवेश शुल्क नहीं है और मंदिर के खुलने का समय प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक शाम 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक


3. कानपुर में घूमने की जगह बिठूर - Bithoor in Kanpur


कानपुर के उत्तर में स्थित बिठूर खूबसूरत छोटा शहर है। यह स्थान गंगा नदी के तट पर स्थित एक पुरानी बस्ती है। यह स्थान हिंदुओ की धार्मिक आस्था में काफी महत्व रखता है काफी संख्या में तीर्थ यात्री यहां पर आते हैं। पत्थर घाट और ब्रह्मवर्त यहां पर मौजूद ऐसी जगह है जहां पर कई श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाते हैं।


इसके अलावा बिठूर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में महर्षि वाल्मीकि आश्रम भी आता है जहां पर कहा जाता है कि रामायण काल के दौरान माता सीता अपने निर्वासन के दौरान यहां पर रुकी थी। बिठूर में वैसे तो घूमने के लिए बहुत ही रमणीय स्थल है। बिठूर में ख्याति प्राप्त नाना राव पार्क भी बना है जहां आज भी अंग्रेजो के खिलाफ हुए स्वतंत्रता आंदोलन के सबूत मिलते हैं । बिठूर के नाना राव पार्क में संग्रहालय भी बना हुआ है जहां पर ब्रिटिश काल की अनेक बंदूकें एवं औजार भी रखे हुए हैं। 


4. कानपुर टूरिस्ट प्लेस बुड्ढा बरगद - Boodha Bargad in Kanpur


बूढ़ा बरगद

बुड्ढा बरगद कानपुर का एक लोकप्रिय ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है यहां पर पहले एक पुराना बरगद का पेड़ हुआ करता था जो अब यहां पर मौजूद नहीं है लेकिन उसका स्मारक नाना राव पार्क में मौजूद है।


यह स्थान 1857 की क्रांति का केंद्र था जहां पर 144 भारतीय क्रांतिकारियों को फांसी दी गई थी। अगर आप ऐतिहासिक जगहों पर घूमना पसंद करते है तो यह स्थान आप के लिए बहुत अच्छा विकल्प है।


5. कानपुर में घूमने वाली जगह कानपुर चिड़ियाघर - Allen Forest Zoo in Kanpur


कानपुर चिड़ियाघर सबसे अच्छी जगह

एलन फॉरेस्ट जू कानपुर का बेहद लोकप्रिय चिड़ियाघर

है जो कि लगभग 190 एकड़ के विशाल भू भाग में

फैला हुआ है। यहां पर आप कई प्रकार के वन्य जीव

और पक्षी देख सकते हैं। यहां का खूबसूरत मनोरम

वातावरण पर्यटकों को बहुत पसंद आता है। एलेन फॉरेस्ट जू में आपको देखने के लिए बहुत से जानवर जैसे बब्बर शेर, गैंडा, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, घड़ियाल एवं चीता जैसे बहुत से जानवर मिल जाएंगे जो कि अपने रोमांच एवं विशेषता के लिए जाने जाते हैं। बच्चों के लिए इस चिड़ियाघर में बाल रेलगाड़ी भी चलती है।


हर साल काफी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने आते हैं। यहां पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक्वेरियम, झील आदि भी है। अगर आप कानपुर की यात्रा कर रहे हैं तो इस चिड़ियाघर को देखने जा सकते

है।


जगह

आजाद नगर ,नवाबगंज कानपुर

प्रवेश शुल्क और समय

चिड़ियाघर का प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए ₹20 और बच्चों के लिए ₹10 हैं, चिड़ियाघर सप्ताह के 6 दिन सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है। (सोमवार को बंद)


6. कानपुर के प्रमुख मंदिर कांच का मंदिर - Kaanch Ka Mandir in Kanpur


कांच मन्दिर कानपुर सबसे अच्छी जगह

कांच का मंदिर कानपुर के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जो कि जैन धर्म को समर्पित है। इस मंदिर की सबसे आकर्षक बात यह है कि इसको सघन रूप से तैयार किए गए ढांचे के साथ जटिल ग्लास कट डिजाइन से सजाया गया है।


इस मंदिर में भगवान महावीर और जैन धर्म के 23 तीर्थ करो की प्रतिमाएं मौजूद है। इस मंदिर के बाहर और अन्दर कांच के भित्ति चित्र जैन धर्म दर्शन का खूबसूरत वर्णन करते हैं, भारी संख्या में श्रद्धालु यहां पर आते हैं।

यह मन्दिर बहुत ही आकर्षक है।


जगह

खास बाजार, जनरल गंज ,कानपुर

प्रवेश शुल्क और समय

इस जगह के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।


यह सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 4:00 बजे से 8:30 बजे तक खुला रहता है।


7. कानपुर के प्रमुख तीर्थ स्थल इस्कॉन मंदिर - Iskcon Temple in Kanpur


इस्कॉन मंदिर कानपुर सबसे अच्छी जगह

इस्कॉन मंदिर कानपुर के सबसे बड़े और प्रसिद्ध मंदिरों

में से एक है जहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

लगभग 15 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ यह

मंदिर साल 2014 में श्रद्धालुओ के लिए खोला गया।

इस मंदिर में कई वास्तुकला और भव्य मीनारे है जो श्रद्धालुओ के साथ-साथ पर्यटकों को भी बहुत आकर्षित करती है। इस्कॉन मंदिर हिंदू धर्म के लोगों का बहुत ही पवित्र मंदिर माना जाता है। इस्कॉन मंदिर में आपको राधा कृष्ण की मनोहारी मूर्ति देखने को मिल जाएगी जोकि सभी श्रद्धालुओं के हृदय में विशेष स्थान रखती है।


अगर आप धार्मिक आस्था रखते हैं तो अपनी कानपुर यात्रा के दौरान इस मंदिर को जरूर देखने जाए।इस मन्दिर में जाने के बाद आपको बहुत ही आनन्द की अनुभूति होगी।


जगह 

मैनावती मार्ग, बिठूर रोड ,कानपुर

प्रवेश शुल्क एवं समय

इस्कॉन मंदिर के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है।


यह सुबह 4:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 4:30 से 8:30 बजे तक खुला रहता है।


8. कानपुर में घूमने की जगह जाजमऊ Jajmau in Kanpur 


जाजमऊ

जाजमऊ भी कानपुर का बेहद लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थल है जो कि एक प्राचीन इलाका है। इस स्थान को उत्तर भारत के सबसे बड़े टेनरियो में से एक माना जाता है। गंगा नदी के पास में स्थित यह स्थान भारत की सबसे पुरानी सभ्यताओ के घर में से एक है। जाजमऊ आज भी चमड़ा उद्योग के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां के बने जूते, बेल्ट एवं अन्य चर्म उत्पाद आज भी अपनी विशेषता के कारण विश्व में विख्यात हैं।


एलन फॉरेस्ट जू, मखदूम बाबा बाजार, जाजमऊ टीला, हबीबा मस्जिद और सिद्धार्थ घाट आदि जाजमऊ के प्रमुख आकर्षण है।


9. कानपुर टूरिस्ट डेस्टिनेशन फूल बाग - Phool Bagh in Kanpur


फूलबाग

फूल बाग कानपुर का बहुत ही खूबसूरत ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। क्वीन विक्टोरिया पार्क के नाम से मशहूर यह पार्क प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इस पार्क में गांधी भवन भी मौजूद है यह स्थान शुरुआत में पुराने यूरोपीय लोगों के लिए एक प्रसिद्ध मनोरंजन का केंद्र हुआ करता था जो की पुराने कवनपोर में रहा करते थे। फूल बाग का संबंध प्रथम विश्व युद्ध से जुड़ा हुआ है। फूल बाग एक ऐसा स्थान जोकि गवाह है स्वतंत्रता आंदोलन का। आजादी के समय फूल बाग मैदान में बहुत सारी स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी सभा हुई थी। यहां पर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।


10. कानपुर की आकर्षक जगह गौतम बुद्ध पार्क - Gautam Buddha Park in Kanpur


गौतम बुद्ध बुद्ध पार्क कानपुर का एक बेहद लोकप्रिय और आकर्षक पर्यटन स्थल है जो की कानपुर में बारा इमामबाड़ा और शहीदों के स्मारक के बीच मौजूद है। यह पार्क शहर की भीड़ भाड़ भरे वातावरण से मुक्त शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। गौतम बुद्ध पार्क कानपुर के कल्याणपुर इलाके में स्थित है । यहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ एक क्वॉलिटी टाइम बिता सकते हैं।


11. कानपुर में घूमने की जगह अटल घाट - Atal Ghat in Kanpur


अटल घाट

शहर के केंद्र में स्थित अटल घाट कानपुर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जो की एक लोकप्रिय पिकनिक स्पॉट है। अटल घाट गंगा नदी के पावन तट पर बसा है। यहां पर आप नौका विहार का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं, गर्मियों के मौसम में इस घाट के यहां की ठंडी और शीतल हवाई मन को बेहद शांति प्रदान करती है, पर्यटक यहां पर भरपूर मौज मस्ती करते हैं।


12. कानपुर के प्रमुख पर्यटन स्थल मिक्की हाउस - Mikki House in Kanpur


मिक्की माउस

बच्चों के साथ घूमने के लिए मिक्की हाउस कानपुर में बहुत अच्छा पर्यटन स्थान है, यह एक मनोरंजन पार्क है। जहां पर बच्चों के खेलने के लिए झूले, रेलगाड़ी, कई स्लाइड्स और कई प्रकार के खिलौने उपलब्ध हैं,


बच्चें यहां पर भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अगर आप परिवार या बच्चों के साथ कानपुर की यात्रा कर रहे हैं तो मिक्की हाउस जरूर जाएं।


13. कानपुर में देखने लायक जगह गंगा बैराज - Ganga Bairaj in Kanpur


गंगा बैराज कानपुर

गंगा बैराज कानपुर के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों में आता है जो कि नदी का बहुत ही खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता है। सिटी सेंटर में स्थित यह स्थान काफी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं तो शाम के समय यहां पर स्ट्रीट फूड का आनंद उठाना नही भूले ।


14. कानपुर में घूमने की फेमस जगह ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क - Blue World Thim Park in Kanpur

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क कानपुर

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क कानपुर का एक शानदार पर्यटन स्थल है जो कि पानी के खेलों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। बिठूर रोड पर स्थित यह पार्क लगभग 25 एकड़ के विशाल भू भाग में फैला हुआ है जहां पर आप विभिन्न तरह की वॉटर एक्टिविटी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं


जिसमे चाइनीज थीम, भारतीय थीम और फेयरी लैंड थीम आदि शामिल हैं। इस पार्क में कई वॉटर स्लाइड के अलावा फाउंटेन शो 7 डी भी उपलब्ध है। अगर आप विभिन्न तरह की वॉटर एक्टिविटी पसंद करते हैं तो यह पार्क आप के लिए बेस्ट स्थान है।


15. कानपुर में घूमने लायक मॉल Z स्क्वायर मॉल – Z Square Mall in Kanpur


Z स्क्वायर माल

Z स्क्वायर मॉल कानपुर के सबसे प्रसिद्ध मॉल में से एक है जहां पर आप अपने परिवार या दोस्तो के साथ भरपूर मौज मस्ती कर सकते हैं। इस मॉल में कई ब्रांडेड शोरूम है जहां से आप कपड़ो, जूतों आदि कई प्रकार की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।


इसके अलावा इस मॉल में कई नामचीन रेस्टोरेंट्स, मल्टीप्लेक्स और गेम जॉन मौजूद है। अगर आप कानपुर में ब्रांडेड कपड़ो, जूतों आदि की खरीददारी करना चाहते हैं तो यह मॉल आप के लिए बेस्ट स्थान है।


16. कानपुर के दर्शनीय स्थल भीतरगांव मंदिर - Bheetargaon Temple in Kanpur 


भीतरगांव मंदिर कानपुर के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इस मंदिर की दीवारों पर आप भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान विष्णु आदि की टेराकोटा की मूर्तियों की सजावट देख सकते हैं। यह स्थान हिंदुओ की धार्मिक आस्था में काफी महत्व रखता है।


17. कानपुर के दर्शनीय स्थल सुधांशु महाराज आश्रम, Sudhanshu Aashram in kanpur


सुधांशु आश्रम कानपुर

सुधांशु जी बुजुर्ग आश्रम में सबसे प्रसिद्ध लोगों का आकर्षण है, यहां कई भगवान मंदिर हैं: अनाथ के अंदर स्थित भगवान कृष्ण, भगवान शिव, देवी राधा, देवी पार्वती और हनुमान। इस मंदिर में आश्रम के अंदर स्थित एक सुंदर बगीचा है। सुधांशु जी महाराज स्थित है जो मन और आत्मा को शांति देता है। गरीब लोगों के लिए गैर-लाभकारी घर हैं जो मंदिर के पीछे बने हुए हैं। सुधांशु जी महाराज आश्रम में लोगों का सबसे प्रसिद्ध आकर्षण है, यहां कई भगवान मंदिर हैं। भगवान कृष्ण, भगवान शिव, देवी राधा, देवी पार्वती और हनुमान सभी अजनबी के अंदर स्थित हैं। इस मंदिर में आश्रम के अंदर स्थित एक सुंदर बगीचा है। सुधांशु जी महाराज मन और आत्मा को शांति दे रहे हैं।


सुधांशु आश्रम समय:


आप सप्ताह में किसी भी दिन गार्डन (आश्रम) में सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अपने परिवार और दोस्तों के साथ फोटो और जलपान के लिए आनंद ले सकते हैं।


लेकिन मुख्य मंदिर के खुलने का समय सीमित है।


•कानपुर घूमने का सही समय Best Visiting Time Kanpur In Hindi


कानपुर में घूमने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम माना जाता है जो कि अक्टूबर से लेकर फरवरी महीने तक होता है, इस समय यहां का वातावरण काफी सुखद होता है। गर्मियों के मौसम में कानपुर की यात्रा करने से बचना चाहिए क्यू कि इस दौरान यहां पर बहुत गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आप को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


कानपुर के प्रसिद्ध मंदिर - Famous Temple 


कानपुर अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ मंदिरो के लिए भी जाना जाता है यहां पर आप को कई प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिल जाएंगे जिसमें जेके मंदिर, भीतरगांव मंदिर, जैन ग्लास मंदिर, सुधांशु जी आश्रम, साई मंदिर, इस्कॉन मंदिर, पनकी मंदिर, बारहा देवी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर आदि शामिल हैं।


•कानपुर का प्रसिद्ध भोजन Local Famous Food 


कानपुर में आप को कई स्वादिष्ट भोजन और व्यंजन देखने को मिल जाएंगे जिनके स्वाद का आनंद आप कानपुर में उठा सकते हैं। कानपुर का स्ट्रीट फूड लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है जिसमे पावभाजी, पानी पूरी, चाट और दही पूरी आदि शामिल हैं।


इसके अलावा कानपुर में मोहन के खस्ते पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है, और यह प्याज भजिया, मिर्ची भजिया और ब्रेड पकौड़े भी बेचते हैं।


•कानपुर कैसे जाएं कैसे जाएं - How To Reach Kanpur In Hindi


कानपुर भारत के सबसे प्रमुख शहरों में से एक होने की वजह से भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग, वायु मार्ग और रेल मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप अपनी सुविधानुसार किसी भी मार्ग का चयन कर के आसानी से अपनी कानपुर यात्रा कर सकते हैं।


•हवाई जहाज से कानपुर कैसे जाएं - How To Reach Kanpur By Flight In Hindi


अगर आप हवाई जहाज द्वारा कानपुर की यात्रा करना चाहते हैं तो आप की जानकारी के लिए बता दे कि कानपुर का हवाई अड्डा कानपुर शहर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है लेकिन इस हवाई अड्डे से सीमित उड़ाने ही संचालित होती है।


लेकिन कानपुर से लगभग 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लखनऊ का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। लखनऊ से आप टैक्सी की मदद से कानपुर पहुंच सकते हैं।


•ट्रेन से कानपुर कैसे जाएं - How To Reach Kanpur By Train In Hindi


कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है जो कि रेल मार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है इसलिए आप ट्रेन द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से आराम से अपनी कानपुर यात्रा कर सकते हैं।


•सड़क मार्ग से कानपुर कैसे जाएं - How To Reach Kanpur By Road In Hindi


कानपुर भारत के सबसे बड़े और प्रमुख शहरों में से एक होने की वजह से भारत के विभिन्न हिस्सों से सड़क मार्ग द्वारा काफी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है जिससे आप सड़क मार्ग द्वारा आराम से अपनी कानपुर की यात्रा कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे कई प्रमुख शहरों से कानपुर के लिए बसों की सुविधा भी मिल जाएगी।


FAQ 


1 - कानपुर क्यों प्रसिद्ध है? -


Ans - कानपुर भारत के सबसे बड़े और प्रमुख औद्योगिक शहरों में से एक है जो कि कपड़ा और चमड़े के उद्योगों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।


2- कानपुर कहां है?


Ans - कानपुर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है।


3. कानपुर की प्रसिद्ध घूमने की जगह कौन-कौन सी है?


Ans-  कानपुर अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के साथ साथ मंदिरो के लिए भी जाना जाता है यहां पर आप को कई प्रसिद्ध मंदिर देखने को मिल जाएंगे जिसमें जेके मंदिर, भीतरगांव मंदिर, जैन ग्लास मंदिर, सुधांशु जी आश्रम, साई मंदिर, इस्कॉन मंदिर, पनकी मंदिर, बारहा देवी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर आदि शामिल हैं।


ये भी पढ़ें 


👉वाराणसी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2