कॉमनवेल्थ गेम्स क्या हैं? Commonwealth Games in Hindi

Ticker

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या हैं? Commonwealth Games in Hindi

कॉमनवेल्थ गेम्स क्या हैं? Commonwealth Games in Hindi

Commonwealth Games एक प्रकार की खेल प्रतियोगिता है। जिसमें विभिन्न देश भाग लेते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के बर्किंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। आज के इस Article में आपको commonwealth games के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े हर प्रश्नों के उत्तर बताएंगे। तो आप लोग इस Article को पूरा जरूर पढ़िए।


राष्ट्रमंडल खेल क्या हैं,कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है, commonwealth Games in Hindi,राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या है,राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शुभंकर क्या है,कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास एवं रोचक तत्व, interesting facts and history of commonwealth games,राष्ट्रमंडल खेल महत्वपूर्ण तथ्य,commonwealth Games 2022


राष्ट्रमंडल खेल क्या हैं,कॉमनवेल्थ गेम्स क्या है, commonwealth Games in Hindi,राष्ट्रमंडल खेल का पुराना नाम क्या है,राष्ट्रमंडल खेल 2022 का शुभंकर क्या है,कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास एवं रोचक तत्व, interesting facts and history of commonwealth games,राष्ट्रमंडल खेल महत्वपूर्ण तथ्य,commonwealth Games 2022
कॉमनवेल्थ गेम्स क्या हैं? Commonwealth Games in Hindi

Table of contents –


1. कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) क्या है

2. राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास

3. कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

4. राष्ट्रमंडल खेलों की नीतियां

5. कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल खेलों की सूची

6. राष्ट्र मंडल खेलों में शामिल होने वाले देश

7. राष्ट्रमंडल खेलों का कुछ महत्वपूर्ण आयोजन स्थल

8. राष्ट्रमंडल खेलों का प्रतीक

9. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का इतिहास

10. FAQ Questions 


कॉमनवेल्थ गेम्स (राष्ट्रमंडल खेल) क्या है?


कॉमनवेल्थ गेम्स को राष्ट्रमंडल खेल के नाम से भी जाना जाता है। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु खेल प्रतियोगिता है। जिसमें विश्व के अनेक राज्यों के एथलीट/खिलाड़ी भाग लेते हैं। Commonwealth games का आयोजन हर 4 साल में एक बार होता है। कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संगठन है जिसे कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन CGF के नाम से जाना जाता है।


कॉमनवेल्थ या राष्ट्रमंडल खेल एक बहुराष्ट्रीय खेल आयोजन है। ओलंपिक खेलों के पश्चात राष्ट्रमंडल खेल समारोह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा खेल उत्सव है। इस खेल समारोह का आयोजन प्रायः दो ओलंपिक खेलों के मध्य किया जाता है, जिसे 'ओलंपिक वर्ष' कहा जाता है।


इस खेल में राष्ट्रमंडल देशों के साथ-साथ कई अन्य देश भी भाग लेते हैं। वर्तमान में राष्ट्रमंडल देशों की सदस्य संख्या 53 है लेकिन खेलों में 71 देशों की टीमें हिस्सा लेती हैं।


राष्ट्रमंडल खेलों का इतिहास –


राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत वर्ष 1930 में हुई। पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में आयोजित किए गए थे। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 11 राष्ट्रों ने हिस्सा लिया था। जिनमें ऑस्ट्रेलिया, बरमूडा, ब्रिटिश गुयाना, कनाडा, इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, न्यूफाउंडलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेल्स के कुल 400 की संख्या में एथलीट शामिल थे। इन सभी प्रतिभागियों ने तत्कालीन समय में होने वाले एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, लोन बाउल, रोइंग, तैराकी और कुश्ती जैसे खेलों में भाग लिया था। कॉमनवेल्थ गेम्स में समय के साथ-साथ खेलों की संख्या भी बढ़ा दी गई और वर्तमान में खेलों की संख्या बढ़कर 20 हो चुकी है।

एशली कूपर प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने सद्भावना को प्रोत्साहन देने और पूरे ब्रिटिश राज के अंदर अच्छे संबंध बनाए रखने के लिए एक अखिल ब्रितानी खेल कार्यक्रम आयोजित करने के विचार को प्रस्तुत किया। वर्ष 1928 में कनाडा के एक प्रमुख एथलीट 'बॉबी रॉबिंशन' को प्रथम राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन का भार सौंपा गया। वर्ष 1930 में हैमिल्टन शहर, कनाडा में पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया। इसमें 18 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उस समय राष्ट्रमंडल खेल का नाम 'एंपायर गेम्स' था।


कॉमनवेल्थ गेम्स के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य –


1930 से लेकर अब तक राष्ट्रमंडल खेल का नाम 4 बार बदला जा चुका है।


1930-1950 – ब्रिटिश एंपायर खेल

1954-1966 – ब्रिटिश एंपायर एवं कॉमनवेल्थ खेल

1970-1974 – ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल

1978 से अब तक – राष्ट्रमंडल खेल


1942 और 1946 में इसका आयोजन नहीं हुआ था। इसका कारण था उस वक्त तृतीय विश्व युद्ध चल रहा था।


राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक (932) ऑस्ट्रेलिया को हासिल हुआ है।


ब्रिटिश अंपायर गेम्स

1930 से 1950 तक

ब्रिटिश साम्राज्य और राष्ट्रमंडल खेल

1954 से 1966 तक

ब्रिटिश राष्ट्रमंडल खेल

1970 से 1974 तक

राष्ट्रमंडल खेल

1978 से अब तक


Commonwealth Games Federation क्या है?


यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है। राष्ट्रमंडल खेल CGF की देखरेख में ही आयोजित किया जाता है‌‌। CGF ही खेलों को कंट्रोल और होस्ट सिटीज का चुनाव करता है।


स्थापना – 1932

सदस्य देश – 71

मुख्यालय – लंदन, संयुक्त राजशाही

CEO – डेविड ग्रेवेमबर्ग


राष्ट्रमंडल खेलों की नीतियां –


वर्ष 2001 में CGF द्वारा तीन नीतियों को अपनाया गया।

मानवता, समानता और नियति


इन तीन नीतियों का मानना है कि इससे विश्व भर में शांति और सहयोग की भावना बढ़ेगी। यह नीतियां हजारों लोगों को प्रेरणा देती हैं और उन्हें आपस में जोड़कर राष्ट्रमंडल देशों के अंदर खेलों को अपनाने का व्यापक नजरिया प्रदान करती हैं।


राष्ट्रमंडल खेलों का कुछ महत्वपूर्ण आयोजन स्थल –


पहला राष्ट्रमंडल खेल (1930) – हैमिल्टन (कनाडा)

दूसरा राष्ट्रमंडल खेल (1934) – लंदन (इंग्लैंड)

19वां राष्ट्रमंडल खेल (2010) – नई दिल्ली (भारत)

21वां राष्ट्रमंडल खेल (2018) – गोल्डकोस्ट (ऑस्ट्रेलिया)

22वां (आगामी) राष्ट्रमंडल खेल 2022 – बर्मिंघम (इंग्लैंड)


कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल खेलों की सूची –


कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन बहु खेल प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ी एक प्रतियोगी तौर पर हिस्सा लेते हैं। सभी खेलों में प्रतियोगिता को जीतने वाले खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार मेडल प्रदान किए जाते हैं। जैसे कि प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक(Gold Medal), दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतियोगी को रजत पदक (Silver Medal) और तीसरे स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को कांस्य पदक (Bronze Medal) देकर सम्मानित किया जाता है।


इसमें प्रमुख खेल निम्नलिखित हैं–


1. तैराकी

2. एथलीट्स

3.  बैडमिंटन

4. बॉक्सिंग

5. हॉकी

6. लॉन बाउल्स

7. नेट बॉल (केवल महिलाओं के लिए)

8. रग्बी सेवंस

9. स्क्वैश

10. वेटलिफ्टिंग

11. तीरंदाजी

12. बास्केटबॉल

13. जिमनास्टिक

14. रोइंग

15. सॉफ्टबॉल

16. साइकिलिंग

17. टेबल टेनिस


क्वींस बेटन रिले क्या है?


राष्ट्रमंडल खेलों की एक महान परंपरा क्वींस बेटन रिले है। शुरुआत में रिले की जगह ब्रिटिश झंडे का उपयोग होता था जिसे महारानी के हाथों से लेकर धावक दौड़ लगाते थे। यह झंडा इन खेलों में ब्रिटिश प्रभुसत्ता को दर्शाता था। मगर 1958 के राष्ट्रमंडल खेल से रिले की शुरुआत हुई जिसे धावकों का एक दल बकिंघम पैलेस, ब्रिटेन से लेता है। यह रिले पारंपरिक रूप से बकिंघम पैलेस लंदन में शुभारंभ कार्यक्रम से शुरू होती है, जिसके दौरान महारानी अपने संदेश के साथ धावक को बेटन सौपती हैं जो रिले का प्रथम मानक धावक होता है। बाद में इस बेटन को प्रथम ग्रहण करने का अधिकार सभी बड़ी खेल हस्तियों को दे दिया गया। बाकी के सभी देशों में अंग्रेजी की वर्णमाला के मुताबिक बारी बारी इस रिले को ले जाया जाता है।


Note – 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों के क्वींस बैटन रिले धावक 'सैली पियरसन' थी।


राष्ट्र मंडल खेलों में शामिल होने वाले देश –

commonwealth games 2022,commonwealth games,commonwealth games 2022 india,commonwealth games india,कॉमनवेल्थ गेम्स 2022,birmingham commonwealth games,कॉमनवेल्थ गेम्स,commonwealth games 2022 live,commonwealth games in 2022,commonwealth games 2022 current affairs,2022 commonwealth games,india in 2022 commonwealth games,commonwealth games 2022 current affairs in hindi,commonwealth games 2022 india schedule,birmingham 2022 commonwealth games,commonwealth

कॉमनवेल्थ गेम्स में शुरुआत में कुल 11 देशों ने भाग लिया था और वर्तमान में 72 देश इस खेल में भाग लेते हैं। जिनके नामों की सूची नीचे दी गई है–

  1. एंगुइला

  2. अंतिगुया और बार्बडा

  3. ऑस्ट्रेलिया 

  4. बहामा

  5. बांग्लादेश

  6. बारबाडोस

  7. बेलीज

  8. बरमूडा

  9. बोत्सवाना

  10. ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स

  11. ब्रुनेई

  12. कैमरून

  13. कनाडा

  14. केमन द्वीपसमूह

  15. कुक द्वीपसमूह

  16. साइप्रस

  17. डोमिनिका

  18. इंग्लैंड

  19. इस्वातिनि

  20. फॉकलैंड आईलैंड

  21. फ़िजी

  22. घाना

  23. जिब्राल्टर

  24. ग्रेनेडा

  25. ग्वेर्नसे

  26. गुयाना

  27. भारत

  28. मैन द्वीप

  29. जमैका

  30. जर्सी

  31. केन्या

  32. किरिबाती

  33. लिसोटो

  34. मलावी

  35. मलेशिया

  36. मालदीव

  37. माल्टा

  38. मॉरीशस

  39. मोंटेसेराट

  40. मोजाम्बिक

  41. नामिबिया

  42. नाउरू

  43. न्यूजीलैंड

  44. नाइजीरिया

  45. नियु

  46. नॉरफ़ॉक द्वीप

  47. उत्तरी आयरलैंड

  48. पाकिस्तान

  49. पापुआ न्यू गिनी

  50. रवांडा

  51. समोआ

  52. स्कॉटलैंड

  53. सेशल्स

  54. सेरालिओन

  55. सिंगापुर

  56. सोलोमन इस्लैंडस

  57. दक्षिण अफ्रीका

  58. श्रीलंका

  59. सेंट हेलेना

  60. सेंट किट्स एंड नेविस

  61. सेंट लूसिया

  62. सेंट विंसेंट और ग्रैनेडाइंस

  63. तंजानिया

  64. गांबिया

  65. टोंगा

  66. त्रिनिदाद और टोबैगो

  67. तुर्क और कैकोस द्वीप समूह

  68. तुवालू

  69. युगांडा

  70. वानुअतु

  71. वेल्स

  72. जाम्बिया


राष्ट्रमंडल खेलों का प्रतीक –


राष्ट्रमंडल खेलों का कोई भी समान प्रतीक नहीं होता है। हर वर्ष आयोजन करने वाले देश अपने मुताबिक इस प्रतीक को चुनते हैं।


राष्ट्रमंडल खेलों में कुल कितने खेल शामिल हैं –


18

एक्वेटिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, मुक्केबाजी, हॉकी, साइकिलिंग इत्यादि।


राष्ट्रमंडल खेल 2018 –


21 वें राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड कोस्ट ऑस्ट्रेलिया में सन् 2018 में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित किया गया।

21 वें राष्ट्रमंडल की थीम – शेयर द ड्रीम

21 वें राष्ट्रमंडल खेल का शुभंकर बोरोबी नाम का कार्टून कैरेक्टर

21 वें राष्ट्रमंडल खेल में डेविड डिक्सन पुरस्कार डेविड लिती को मिला।


राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का इतिहास –


1934 ईस्वी में लंदन में होने वाले दूसरे राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने पहली बार भाग लिया था।

भारत ने अपने पहले राष्ट्रमंडल खेल में सिर्फ एक कांस्य पदक हासिल किया था। भारत को कुश्ती में 74 किलो भार वर्ग में राशिद अनवर ने कांस्य पदक दिलाया।

1938, 1954 के राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक नहीं।

1930 1950 1962 1986 के राष्ट्रमंडल खेलों में भाग नहीं लिया।

1958 में राष्ट्रमंडल खेल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाले पहले एथलीट मिल्खा सिंह बने।

भारत के समरेश जंग को 2006 मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल में डेविड डिक्सन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने अपने होम सिटी में सबसे अच्छा प्रदर्शन देकर 101 (38G,27S,36B) पदक हासिल कर राष्ट्रमंडल खेल की पदक तालिका में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।

भारत ने 2018 गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) राष्ट्रमंडल खेलों में 66 (26G,20S,20B) पदक हासिल कर पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

राष्ट्रमंडल खेल में भारत ने अभी तक कुल 181 स्वर्ण,175 रजत, 148 कांस्य पदक सहित कुल 504 पदक जीत चुका है।


Frequently Asked Questions (FAQ) –


प्रश्न - कॉमनवेल्थ गेम्स का मतलब क्या है?

उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स को हिंदी में राष्ट्रमंडल खेल के नाम से भी जाना जाता है। ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु खेल प्रतियोगिता है। जिसमें विश्व के अनेक राज्यों के एथलीट खिलाड़ी भाग लेते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हर 4 साल में एक बार होता है।


प्रश्न - कॉमन वेल्थ गेम्स कौन से देश में हो रहा है?

उत्तर - बर्मिंघम में होने वाले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 72 देश और क्षेत्रों के शामिल होने की उम्मीद है। जिसमें मालदीव दोबारा से जुड़ेगा, जो साल 2016 में राष्ट्रमंडल देश छोड़ दिया था।


प्रश्न - कॉमनवेल्थ गेम में कितने देश होते हैं?

उत्तर - राष्ट्रमंडल, 56 सदस्य राज्यों का एक राजनैतिक संघ है, जिनमें से लगभग सभी ब्रिटिश साम्राज्य के पूर्व क्षेत्र हैं। संगठन के मुख्य संस्थान राष्ट्रमंडल सचिवालय हैं, जो अंतर सरकारी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं, और राष्ट्रमंडल फाउंडेशन जो सदस्य राज्यों के बीच गैर-सरकारी संबंधों पर केंद्रित है।

 

प्रश्न - भारत में कॉमनवेल्थ गेम कब हुआ था?

उत्तर - भारत ने 2010, में दिल्ली में इस खेल की मेजबानी कर चुका है। यह भारत के लिए सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल था जिसमें भारतीय एथलीटों ने 38 स्वर्ण पदक, 27 रजत और 36 कांस्य पदक हासिल किए थे।


प्रश्न - कॉमनवेल्थ गेम्स कितने दिन चलते हैं?

उत्तर - कॉमनवेल्थ गेम्स 11 दिनों तक चलते हैं।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको commonwealth games के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇



प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की सूची


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2