विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध || Vishva paryavaran Divas per nibandh

Ticker

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध || Vishva paryavaran Divas per nibandh

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध || Vishva paryavaran Divas per nibandh

नमस्कार दोस्तों, आज के इस Article में हम आपको विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध कैसे लिखा जाता है, इसका महत्व क्या होता है, यह कैसे मनाया जाता है, इसकी शुरुआत कब हुई इन सब के बारे में आपको बताएंगे। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण,पर्यावरण दिवस पर निबंध,essay on environment Day in Hindi,5 जून पर्यावरण दिवस पर हिंदी में निबंध,छात्रों के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध,Vishva paryavaran Divas per nibandh,world environmental day speech in Hindi,विश्व पर्यावरण दिवस निबंध भाषण कविता नारे,पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है इसका महत्व एवं इतिहास


विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण,पर्यावरण दिवस पर निबंध,essay on environment Day in Hindi,5 जून पर्यावरण दिवस पर हिंदी में निबंध,छात्रों के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध,Vishva paryavaran Divas per nibandh,world environmental day speech in Hindi,विश्व पर्यावरण दिवस निबंध भाषण कविता नारे,पर्यावरण दिवस कब और क्यों मनाया जाता है इसका महत्व एवं इतिहास
विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध || Vishva paryavaran Divas per nibandh

Table of contents –


1. प्रस्तावना

2. विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

3. पर्यावरण का महत्व

4. विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है

5. पर्यावरण पर मानव का प्रभाव

6. पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत कब से हुई

7. पर्यावरण की सुरक्षा

8. पर्यावरण बचाओ पर भाषण

9. उपसंहार

10. FAQ Questions 


''पेड़ पौधे हम लगाएं,

अपनी धरती हम सजाएं।''


प्रस्तावना –


हमारे चारों तरफ का वह प्राकृतिक आवरण जो हमें सरलता पूर्वक जीवन यापन करने में सहायक होता है, पर्यावरण कहलाता है। पर्यावरण से हमें जीवन हेतु आवश्यक हर संसाधन उपलब्ध हो जाता है। पर्यावरण ने हमें वायु, जल, खाद्य पदार्थ, अनुकूल वातावरण आदि उपहार स्वरूप भेंट दिया है।


विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास –


विश्व पर्यावरण दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा मानव पर्यावरण के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अवसर पर 1972 में हुई थी। हालांकि यह अभियान सबसे पहले 5 जून 1973 को मनाया गया। यह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है और इसका कार्यक्रम विशेष रूप से, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित किए गए वार्षिक विषय पर आधारित होता है। यह कार्यक्रम एक शहर के द्वारा आयोजित किया जाता है‌, जहां पर्यावरण से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाती है।


पर्यावरण का महत्व –


पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में पर्यावरण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखता है, जो पृथ्वी पर जीवन को बचाए रखता है। जीवनदायिनी ऑक्सीजन हमें पेड़ पौधों से मिलती है और ये सभी पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं। पर्यावरण हमें भोजन, आवास और हवा प्रदान करता है। मानव की सभी जरूरतों को पूरा करता है।

मनुष्य का संपूर्ण जीवन पर्यावरणीय कारकों पर पूरी तरह निर्भर करता है। प्रकृति हमें एक बेहतर जीवन जीने के लिए कपड़े, भोजन, प्रकाश, हवा, झरने और जंगलों तक सब कुछ प्रदान करते है।


विश्व पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?


हमारे वातावरण की सुरक्षा करने के लिए विश्व भर में लोगों को कुछ सकारात्मक गतिविधियां के लिए प्रोत्साहित और जागरूक करने के लिए यह दिवस यानी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति के योगदान के बारे में जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।


पर्यावरण पर मानव का प्रभाव –


जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के कारण प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक उपभोग और तीव्र दोहन हो रहा है जिसका परिणाम मृदा निम्नीकरण, जैव विविधता में कमी और वायु, जल स्रोतों के प्रदूषण के रूप में दिखाई पड़ रहा है।

अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरण का क्षरण हो रहा है। कुछ मानवीय गतिविधियों, जैसे - वनो की कटाई, गैर नवीकरणीय ऊर्जा के अत्यधिक उपयोग ने पर्यावरण क्षरण की समस्या को बढ़ा दिया है क्योंकि वन पर्यावरण संतुलन के महत्वपूर्ण तत्व हैं। वनों की कटाई से मिट्टी का कटाव, भूस्खलन, वन्य पर्यावरण को नुकसान हो रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप कई वन्य जीव विलुप्त होने के कगार पर हैं।


पर्यावरण की सुरक्षा –


धरती पर रहने वाले सभी व्यक्तियों द्वारा उठाए गए छोटे कदमों के माध्यम से हम बहुत ही आसान तरीके से पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं। हमें अपशिष्ट की मात्रा में कमी करनी चाहिए कथा अपशिष्ट पदार्थ को वहीं फेंकना चाहिए जहां उसका स्थान है‌। प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।

साथ ही बारिश के पानी का संरक्षण कर, पानी की अपव्यय कम करके, हम पर्यावरण के वास्तविकता को बनाए रखने के मुहिम की ओर एक कदम बढ़ा सकते हैं।


पर्यावरण बचाओ पर भाषण –

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध,vishva paryavaran divas per nibandh,vishwa paryavaran diwas par nibandh,विश्व पर्यावरण दिवस,vishva paryavaran divas par nibandh,paryavaran diwas par nibandh,paryavaran divas per nibandh,vishva paryavaran divas per bhashan,विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण,vishwa paryavaran diwas,vishwa paryavaran diwas par lekh,vishv paryavaran diwas par nibandh,paryavaran divas par nibandh,विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंदी निबंध

आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी अध्यापक और मेरे सहपाठियों .…. नमस्कार! आज मैं आप सभी के समक्ष पर्यावरण बचाओ विषय पर अपने विचार व्यक्त करना चाहता हूं। इसकी शुरुआत मैं पर्यावरण के महत्व को बताती हुई कुछ पंक्तियों के साथ करूंगा –

''पर्यावरण जीवन का आधार, देता ढेरों प्राकृतिक उपहार।

बिन इसके ना आए धरती पर बहार, ना करें प्रदूषण से इस पर प्रहार।।''


जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि हमारे चारों तरफ का वह प्राकृतिक आवरण जो हमें सरलता पूर्वक जीवन यापन करने में सहायक होता है, पर्यावरण कहलाता है। पर्यावरण धरती पर जीवन का एक प्रमुख आधार है। पर्यावरण से हमें जीवन हेतु आवश्यक हर संसाधन उपलब्ध हो जाता है। पर्यावरण ने हमें वायु, जल, खाद्य पदार्थ, अनुकूल वातावरण आदि उपलब्ध कराया है। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी स्थितियों के कारण आज हमारा पर्यावरण संकट में है।

अतः पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। वैसे तो विश्व के सभी देशों अपने-अपने स्तर पर इस दिशा में प्रयासरत हैं, किंतु देश की जनसंख्या अधिक होने के कारण हमारी पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी अधिक है।

हमें ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को जागरूक करना चाहिए तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए तथा अपने चारों ओर नदी, तालाब, जंगल, पशु-पक्षी, पहाड़ों का संरक्षण करना चाहिए और प्रदूषण को जड़ से खत्म करने का प्रयास करना चाहिए।


इस उद्देश्य का समर्थन करने के लिए, विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। यह एक ऐसा विश्वव्यापी अवसर है जो मानव जाति को पर्यावरण के प्रति जागरूकता और क्रियाशील होने के लिए दुनिया भर के अरबों लोगों को एकजुट करता है। प्रशासन के अलावा इस दिन व्यक्तिगत रूप से भी कार्यक्रमों का आयोजन होता है, स्कूल तथा बहुत सारी संस्थाओं द्वारा इस दिन वृक्षारोपण किया जाता है तथा लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है।


तो आइए हम सभी मिलकर आज ये संकल्प लेते हैं कि ……

''ये पर्यावरण हमारा है, इसकी रक्षा हरपल करेंगे।

स्वच्छ वायु, स्वच्छ जल, निर्मल अपना कल करेंगे।।''


धन्यवाद


उपसंहार –


पर्यावरण के प्रति हम सबको जागरूक होने की आवश्यकता है। पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई पर सरकार द्वारा सख्त कानून बनाना चाहिए।

इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य समझना चाहिए, क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण में ही रहकर स्वस्थ मनुष्य का निर्माण हो सकता है और उसका विकास हो सकता है।

''पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं,

सुंदर स्वस्थ जीवन पाएं।''


Frequently Asked Questions (FAQ) –


प्रश्न - पर्यावरण की शुरुआत कहां से हुई?

उत्तर - इस मौके पर सभी देश अलग अलग तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 में हुई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को पहला पर्यावरण दिवस मनाया, तब से हर वर्ष इस दिन को मनाया जाने लगा।


प्रश्न - विश्व पर्यावरण दिवस पर क्या लिखें?

उत्तर - हमारी पृथ्वी जो हमारा घर है, जहां हम मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधे निवास करते हैं, इसके ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1972 में मानव पर्यावरण पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान हुई थी।


प्रश्न - पर्यावरण दिवस का महत्व क्या है?

उत्तर - ''विश्व पर्यावरण दिवस'' 2023 का मूल उद्देश्य दुनिया भर में लोगों के बीच पर्यावरण से जुड़े मुद्दे जैसे ब्लैक होल इफेक्ट, ग्रीन हाउस के प्रभाव, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग आदि मुद्दों पर जागरूक करना है।


प्रश्न - विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर - पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पृथ्वी को रहने योग्य बनाए रखने के लिए पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है।


प्रश्न - भारत में पर्यावरण दिवस की स्थापना कब हुई?

उत्तर - भारत सरकार द्वारा केंद्र में पर्यावरण विभाग की स्थापना सन् 1980 में की गई। IUCN (International Union for Conservation of Nature) एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय संस्था है। इसकी स्थापना 1948 में हुई थी।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇






Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2