थॉमस अल्वा एडिसन पर निबंध हिंदी में / Essay on Thomas Alva Edison in Hindi
थॉमस अल्वा एडिसन पर निबंधनमस्कार मित्रों स्वागत है आपका हमारे एक और नये आर्टिकल पर। आज की पोस्ट में हम आपको विद्युत बल्ब के अविष्कारक एवं महान वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन पर निबंध हिंदी में (Essay on Thomas Alva Edison in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे एवं इस निबंध से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर पर भी परिचर्चा करेंगे। ये सभी महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर एनसीईआरटी पैटर्न पर आधारित हैं। तो इस पोस्ट को आप लोग पूरा पढ़िए। अगर पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में भी शेयर करिए।
Table of Contents
1.परिचय
2.प्रारंभिक जीवन
3.शिक्षा
4.व्यक्तिगत जीवन
5.प्रोफेशनल करियर
6.थॉमस का आविष्कार
7.विद्युत बल्ब की खोज
8.थॉमस के द्वारा की गई खोजें
9.मृत्यु
10.FAQs
थॉमस अल्वा एडिसन पर निबंध
परिचय:- थॉमस एडिसन अमेरिका के महान अविष्कारक और व्यवसायी थे। उनका पूरा नाम थॉमस ऐल्वा एडिसन था। थॉमस एडिसन ने विद्युत बल्ब, फोनोग्राफ जैसे अनेको चीजो की खोज की है। एडिसन को विश्व का पहला प्रयोगशाला स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। थॉमस एडिसन दुनिया के सबसे महान आविष्कारको में गिने जाते है क्योकि अमेरिका में इन्होने अकेले ही 1093 पेटेंट अपने करने वाले एकलौते इंसान है।
प्रारंभिक जीवन:- थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी, साल 1847 को अमेरिका के ओहियो राज्य के मिलन शहर में हुआ था। उनकी माता का नाम नैंसी मैथ्यु और उनके पिता का नाम सैमुएल ऑग्डेन एडिसन था। सात भाई-बहनों मैं थॉमस एडिसन सबसे छोटे थे। सुनाई कम देने के कारण 4 वर्ष की उम्र तक उन्होंने बोलना शुरू नहीं किया था। 4 वर्ष की उम्र के बाद उन्होंने धीरे-धीरे बोलना शुरू किया।
शिक्षा :- उनकी स्कूली शिक्षा मात्र 12 सप्ताह चली। बचपन की बीमारी के बाद से एडिसन की श्रवण क्षमता क्षीण हो चुकी थी । स्पष्ट सुनाई न देने के कारण उन्हें एक बार में कोई भी पाठ समझ नहीं आ पाता था। साथ ही जिज्ञासु प्रवृत्ति होने के कारण वे शिक्षकों से कई प्रश्न किया करते थे। उनके प्रश्नों से तंग आकर उनके एक शिक्षक ने उन्हें 'मंदबुद्धि' करार दे दिया था। जब यह बात एडिसन की माँ तक पहुँची, तो उन्हें इतनी बुरी लगी कि उन्होंने एडिसन को स्कूल से ही निकाल लिया। वे एक शिक्षिका थी, अतः वे उन्हें घर पर ही पढ़ाने लगी।
व्यक्तिगत जीवन :- 1871 में क्रिसमस के मौके पर 24 साल के एडिसन ने 16 वर्षीय मैरी स्टिलवेल से शादी कर ली। मैरी से मुलाकात के सिर्फ दो महीने के अंदर ही एडिसन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। मैरी से उन्हें तीन बच्चे हुए । 1884 में लंबी बीमारी के बाद एडिसन की पत्नि मेरी की मृत्यु हो गई। अपनी पत्नि की मृत्यु उपरांत एडिसन ने मेलेनो पार्क छोड़ दिया और 1886 में मीना मिलर से दूसरा विवाह कर वेस्ट ऑरेंज के लेवेलिन पार्क स्थित घर में निवास करने लगे।
प्रोफेशनल करियर :- थॉमस एडिसन ने लगभग 12 वर्ष की उम्र में एक रेलवे स्टेशन के पास समाचार पत्रों को बेचने का काम प्रारंभ कर दिया था। इस काम को करने के बाद बचे हुए पैसों से थॉमस एडिशन ने एक छोटी सी प्रयोगशाला बना ली थी। जिसमें थॉमस एडिसन प्रयोग करा करते थे। इसके बाद थॉमस एडिसन ने और काम किया एवं बचे हुए पैसों से प्रयोगशाला में लगने वाली रासायनिक सामग्री खरीद ली। समाचार पत्रों का काम पूरा करके बचे हुए समय में थॉमस अल्वा एडिसन प्रयोगशाला में प्रयोग करते थे । थॉमस अल्वा एडिसन का मानना था कि कोई व्यक्ति अगर सुधार के रास्ते पर निरंतर प्रयास करें। तो वह अपने आने वाले समय में कुछ बड़ा कर सकता है। इसके बाद थॉमस एडिसन ने 15 वर्ष की उम्र तक रेलवे स्टेशन पर समाचार पत्र बेचे। रोज की तरह वह समाचार पत्र बेच रहे थे। तब रेलवे स्टेशन के मास्टर ने उन्हें टेलीग्राम के बारे में बताया और इसके बाद थॉमस एडिसन ने 20 वर्ष की उम्र तक एक टेलिफोन ऑपरेटर के रूप में काम किया।
थॉमस का आविष्कार :- थॉमस अल्वा एडिसन अमेरिका के ही नहीं अपितु विश्व के महान वैज्ञानिकों में से एक थे। थॉमस अल्वा एडिसन ने अपने पूरे जीवन काल को नई नई खोजों और आविष्कारों को करने में बिता दिया। थॉमस एडिसन के द्वारा सर्वप्रथम इलेक्ट्रिकल मशीन को पेटेंट कराया गया। इसके बाद भी थॉमस अल्वा एडिसन ने यूनिवर्सल स्टॉक प्रिंटर की खोज की। इन सब खोजों के बाद थॉमस एडिसन शांत नहीं बैठे। उन्होंने 1870 से 1876 के बीच अनेको वस्तुओं का आविष्कार किया और अपने काम में सफलता पाते गए।
Essay on Thomas Alva Edison in Hindi
विद्युत बल्ब की खोज:- थॉमस एडिसन ने लगभग 2 वर्षों तक इस काम को निरंतर किया इसके पश्चात थॉमस एडिसन ने विद्युत बल्ब की खोज आरंभ कर दी थी। थॉमस एडिसन ने लगभग 1000 तरह के विद्युत बनाएं। पर बहन विफल रहे । लेकिन थॉमस एडिसन का आश्चर्यजनक धैर्य शक्ति और साहस इतना मजबूत था कि इतनी बार विफल होने के बाद भी थॉमस एडिसन ने हार नहीं मानी और अपने कार्य को सफलता की ओर पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया। आखिरकार थॉमस एडिसन के द्वारा विद्युत बल्ब का आविष्कार 21 अक्टूबर 1879 को पूरा किया गया । विद्युत बल्ब को उन्होंने 40 घंटे से अधिक समय तक जलाया । यह आविष्कार थॉमस एडिशन के द्वारा विश्व को सबसे बड़ा तोहफा है।
थॉमस के द्वारा की गई खोजें (Invention List by Thomas Alva Edison)
बैटरी (Battery)
इलेक्ट्रिक ट्रेन (Electric Train)
इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर (Electric Vote Recorder) ग्रामोफोन (Gramophone)
लाइट बल्ब (Light Bulb)
फोनोग्राम (Phonogram)
कीनेटोस्कोप (Kinetoscope)
मृत्यु (Thomas Alva Edison Death) :- थॉमस एडिसन ने मेनलोपार्क और आरेंज कारखाने में अपनी जिन्दगी के 50 सालो तक काम किया और अपने 1093 आविष्कारो के पेटेंट अपने नाम कर लिया। 18 अक्टूबर 1931 को विश्व के महान आविष्कारक थामस एल्वा एडिसन दुनिया से विदा ले कर चले गये। आज भी विश्व भर में उनके आविष्कारो की प्रशंसा होती है।
FAQs
1.विद्युत बल्ब की खोज किसने की थी?
उत्तर-विद्युत बल्ब की खोज थॉमस अल्वा एडिसन ने की थी।
2.थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म कब एवं कहां हुआ था?
उत्तर- थॉमस एल्वा एडिसन का जन्म 11 फरवरी, साल 1847 को अमेरिका के ओहियो राज्य के मिलन शहर में हुआ था।
3.थॉमस एल्वा एडिसन के माता-पिता का क्या नाम था?
उत्तर- थॉमस एल्वा एडिसन की माता का नाम नैंसी मैथ्यु और उनके पिता का नाम सैमुएल ऑग्डेन एडिसन था।
4.थॉमस एल्वा एडिसन के द्वारा की गई प्रमुख खोजें कौन सी हैं?
उत्तर- थॉमस एल्वा एडिसन के द्वारा की गई प्रमुख खोजें निम्नलिखित हैं-
बैटरी (Battery)
इलेक्ट्रिक ट्रेन (Electric Train)
इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर (Electric Vote Recorder) ग्रामोफोन (Gramophone)
लाइट बल्ब (Light Bulb)
फोनोग्राम (Phonogram)
कीनेटोस्कोप (Kinetoscope)
5.थॉमस एल्वा एडिसन की मृत्यु कब हुई?
उत्तर- 18 अक्टूबर 1931 को विश्व के महान आविष्कारक थामस एल्वा एडिसन दुनिया से विदा ले कर चले गये।
इसे भी पढ़ें👇👇
एक टिप्पणी भेजें