भारत के प्रमुख धार्मिक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल

Ticker

भारत के प्रमुख धार्मिक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल

Bharat ke Pramukh tirth sthal aur dharmik sthal ki jankari Hindi // भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल और धार्मिक स्थलों की जानकारी।

हमारा देश भारत देश बहुत प्रधान देश रहा है, देश में धर्म कर्म और क्षमा को प्राथमिकता दी जाती है। भारत एक ऐसा देश है जहां कई जाति और धर्म को मानने वाले लोग बहुत ही प्रेम से रहते और भाईचारे का परिचय देते हैं। भारत को विश्वास की भूमि भी कहा जाता है। भारत के धार्मिक स्थलों में कई मंदिर मस्जिद चर्च और गुरुद्वारा के अलावा भी तीर्थ स्थल है। जहां एक बार तो जरूर जाना चाहिए। भारत के निवासी अपने अपने धर्म के अनुसार इन पवित्र स्थानों पर जाते हैं और अपने इष्ट देव अल्लाह और गॉड से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आज हम आपको अपने इस पोस्ट में के माध्यम से भारत के खास तीर्थ स्थलों और मंदिरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं यदि आप भारत के इन पवित्र स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

भारत के प्रमुख धार्मिक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल
भारत के प्रमुख धार्मिक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल


  1. वैष्णो देवी माता मंदिर

  2. स्वर्ण मंदिर/हरमंदिर साहिब

  3. कोणार्क सूर्य मंदिर सन टेंपल

  4. जगन्नाथ मंदिर पुरी

  5. सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

  6. तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर

  7. भारत में देखने लायक जगह हेमकुंड साहिब

  8. अमरनाथ गुफा



वैष्णो देवी माता मंदिर

भारत के धार्मिक स्थल में शामिल माता वैष्णो देवी का मंदिर हिंदू धर्म का एक प्रमुख तीर्थ है। गुड जम्मू कश्मीर की आकर्षित त्रिकुट पहाड़ी परिस्थिति आहे यह पवित्र स्थान नो नदियों में से एक माता वैष्णो रानी का परम धाम है। देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की भीड़ नवरात्रि के अवसर पर देखने लायक होती है अरुण वीडियो पर चलते हुए सफर तय करते हैं और माता रानी का जयकारा लगाते हैं वैष्णो देवी धाम अपने स्थान है।


स्वान मंदिर हरमंदिर साहिब

भारत के धार्मिक तीर्थ स्थलो में अमृतसर का स्वर्ण मंदिर / हरमंदिर साहिब सिक्खों के चौथे गुरु श्री राम दास साहिब जी द्वारा निर्मित किया गया था। भारत में धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के लिए गुरुद्वारा / हरमंदिर साहिब भारत में सिख तीर्थ स्थल में सबसे खास माना जाता है। स्वर्ण जड़ित यह पवित्र पर्यटन स्थल अपने में कई ऐतिहासिक घटनाओं को समेटे हुए हैं अमृतसर का स्वर्ण मंदिर पाठकों को अपनी ओर आकर्षित करता है अमृत कलश झील और तीर्थ परिसर के यात्रा टूरिस्टो को बहुत लुभाती है।


कोणार्क सूर्य मंदिर सन टेंपल

कोणार्क सूर्य मंदिर भारत में ओडिशा के तट से पूरी से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर पूर्व कोणार्क में स्थित है। हिंदू देवता सूर्य को समर्पित यह एक विशाल मंदिर है और भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। कोणार्क दो शब्दों कोण (कोना) और अर्क (अर्का) से मिलकर बना है। जहां कोण का अर्थ कॉर्नर और अर्थ का अर्थ सूर्य है। दोनों को संयुक्त रूप से मिलाने पर यह सूर्य का कोना यानी कोणार्क कहा जाता है। कोणार्क के मंदिर को काले पैगोडा के नाम से भी जाना जाता है।

भारत के प्रमुख धार्मिक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल
भारत के प्रमुख धार्मिक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल


जगन्नाथ मंदिर पुरी

भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में जगन्नाथ मंदिर उड़ीसा में सबसे बड़ा धार्मिक स्थल माना जाता है। इस मंदिर के प्रमुख देवता भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा है। जगन्नाथ रथ यात्रा बहुत अधिक प्रसिद्ध है, जिसमें मंदिर के तीनों मुख्य देवताओं को एक रथ में बिठाया जाता है। इस पवित्र मंदिर को भारतीय संस्कृति का प्रमाणित प्रतिबिंब मारा जाता है।


सोमनाथ ज्योतिर्लिंग

भारत के धार्मिक स्थलों में शामिल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भगवान शिव का पहले द्वादश ज्योतिर्लिंग (प्रकाश का स्तंभ) है। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात राज्य में स्थित है। हिंदू धर्म का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। हिंदू धर्म से संबंधित यह पवित्र स्थान पर्यटकों को अपने दरबार में आमंत्रित करता है।


तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर

भारत के प्रसिद्ध स्थानों में शामिल तिरुपति का वेंकटेश्वर मंदिर यहां एक प्रमुख दर्शनीय स्थान है, जोकि भगवान विष्णु का अवतार है। भगवान विष्णु का तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश राज्य की तिरुपति में शेषचलम श्रेणी की अंतिम पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले हिंदू मंदिरों में से एक है।


भारत में देखने लायक जगह हेमकुंड साहिब

भारत में देखने वाली जगह में शामिल हेमकुंड साहिब भारत का प्रमुख धार्मिक स्थल है। हेमकुंड साहिब की संरचना पंचकोणी है। बर्फ से ढकी हुई ऊंची पहाड़ियों पर स्थित इस स्थान सुंदरता देखने लायक होती है बैठक हेमकुंड का दौरा करना बहुत अधिक पसंद करते हैं।


अमरनाथ गुफा

भारत में दिखने वाली पवित्र जगह में अमरनाथ गुफा भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू और कश्मीर में स्थित है। अमरनाथ गुफा भारत के प्राचीन तीर्थ स्थलों में शुमार है। माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ ने अपनी पत्नी देवी पार्वती की अमरता का रहस्य इसी स्थान पर उजागर किया था। राजस्थान अमरनाथ लिंग के लिए प्रसिद्ध है और हिंदू धर्म का एक परम पूजनीय स्थान है।


द्वारका नगरी

भारत के धार्मिक स्थलों में शामिल द्वारका नगरी एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। जिसका निर्माण महाभारत काल में भगवान श्री कृष्ण ने करवाया था। जब श्री कृष्ण और बलराम ने अपनी राजधानी मथुरा से द्वारका में स्थानांतरित की थी द्वारका गुजरात के पश्चिमी छोर पर स्थित है हिंदू धर्म से संबंधित द्वारका चार धामों में से एक है।


ऋषिकेश

भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा में शामिल है। यहां स्थित असंख्य हिंदू मंदिरों और योग केंद्र की भारी व्यवस्था की गई है। ऋषिकेश धाम भारत में यात्रा करने के लिए एक प्रमुख धार्मिक स्थल है।


मथुरा

भारत के दर्शनीय स्थलों में मथुरा एक ऐसी जगह है जो कि भारत की सबसे पवित्र भूमि मानी जाती है। दिल्ली से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पवित्र स्थान भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि के रूप में माना जाता है। मथुरा अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है।


सबरीमाला मंदिर

भारत के प्रसिद्ध मंदिरों में सबरीमाला एक प्रमुख मंदिर है। सऊदी अरब में मक्का के तीर्थ यात्रा के बाद लगभग 3लाख से भी अधिक तीर्थयात्री सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए जाते हैं। तीर्थ यात्रियों की अधिक संख्या इस मंदिर को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और भारत का प्रथम मंदिर माना जाता है। यह मंदिर केरला में स्थित है और केवल 2 महीने के लिए ही खुला रहता है।


हरिद्वार

भारत के धार्मिक स्थलों में शामिल हरिद्वार भारत के 7 सबसे पवित्र शहरों में से एक है। हरिद्वार भारत के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर स्थित है। गंगा में डुबकी लगाने के लिए दूर-दूर से पर्यटक इस पावन भूमि पर आते हैं। प्रतिदिन शाम को विशाल भीड़ के साथ गंगा मैया की आरती की जाती है। हरिद्वार में लगने वाला कुंभ का मेला यहां का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है।


केदारनाथ

केदारनाथ भारत के प्रसिद्ध चारों धामों में से एक है और यह उत्तराखंड राज्य में हिमालय के गढ़वाल क्षेत्र में सबसे व्यस्त तीर्थ स्थल है। केदारनाथ में प्राचीन शिव मंदिर बना हुआ है। यह स्थान भगवान शिव और पांडवों की एक कथा से जुड़ा हुआ है। केदारनाथ धाम की यात्रा बैठकों के लिए बहुत रमणीय और यादगार साबित होती है।


बद्रीनाथ धाम

भारत का धार्मिक स्थल बद्रीनाथ धाम अलकनंदा नदी के पास गढ़वाल पहाड़ी पर स्थित है। बद्रीनाथ धाम का सबसे पवित्र बद्रीनाथ मंदिर या बद्रीनारायण मंदिर है, जो कि भगवान विष्णु को समर्पित है। बुलंद हिमालय से घिरा हुआ यह मंदिर 10,279 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भगवान श्री हरि विष्णु की काले पत्थर की मूर्ति 1 मीटर लंबी है। भगवान विष्णु के दर्शनों के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं।


गंगोत्री धाम

भारत का धार्मिक स्थल गंगोत्री धाम उत्तरकाशी में स्थित एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। गंगोत्री तीर्थ स्थल ज्यादातर चार धार्मिक केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। पौराणिक कथाओं से पता चलता है कि देवी गंगा ने भागीरथ की तपस्या से प्रसन्न होकर उसके वंशजों के पाप नाश करने के लिए नदी के रूप में धरती पर आने का निर्णय लिया। तेजी से गिरते हुए उनके जल के प्रभाव को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में समा लिया था। भागीरथी के नाम से जाना जाता है।


महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

भारत का प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव को समर्पित है। यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में स्थित है। उज्जैन शहर में लगने वाला कुंभ का मेला यहां का सबसे बड़ा आकर्षण माना जाता है। मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए बैठक को विशाल संख्या में देखा गया है।


विरुपाक्ष मंदिर

भारत के धार्मिक स्थलों में हम्पी का विरुपाक्ष मंदिर भगवान विरुपाक्ष को समर्पित है। जो भगवान शिव का एक अन्य रूप है। विरुपाक्ष मंदिर कर्नाटक राज्य में हम्पी में तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित है। एक पवित्र स्थान है। सातवीं शताब्दी के दौरान निर्मित किए गए इस मंदिर का इतिहास और सुंदर वास्तुकला की वजह से इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया गया है। वर्तमान में यह मंदिर हम्पी में स्थित है। और यह प्राचीन और राजसी विजयनगर साम्राज्य के बीच में एक छोटा सा मंदिर था।



 FAQ

1-भारत के कुल कितने तीर्थ स्थान है? 

उत्तर-तीर्थ कितने प्रकार के होते हैं वैसे तो हिंदू संस्कृति में कई प्रकार के तीर्थ बताई गई हैं पर इनमें से मुक्त 12 तीर्थ हैं। जो मुख बताए गए हैं अधिकांश लोगों को वहां जाने की इच्छा ज्यादा रहती है।


2-बड़ा तीर्थ कौन सा है?

 उत्तर-वाराणसी का प्राचीन शहर सबसे पवित्र तीर्थ माना जाता है और यहां गंगा नदी के तट पर बहुत से मंदिर हैं काशी विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर यहां के दो प्रसिद्ध लोकप्रिय मंदिर हैं।


3-तीर्थों का राजा कौन है?

 उत्तर-हिंदू संस्कृति में प्रयागराज वर्तमान में इलाहाबाद को तीर्थों का राजा कहा जाता है।


Read more 

ज्ञान पर निबंध हिंदी में


भारत के राष्ट्रीय पर्व पर निबंध


एशिया महाद्वीप पर निबंध हिंदी में


प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2