MP Board class 10th Hindi trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

Ticker

MP Board class 10th Hindi trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

MP Board class 10th Hindi trimasik paper 2023-24 || एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी त्रैमासिक परीक्षा 2023-24

trimasik paper class 10th hindi,mp board class 10th hindi trimasik pariksha,त्रैमासिक परीक्षा कक्षा 9वी हिंदी,एमपी बोर्ड कक्षा 10वी हिंदी त्रैमासिक पेपर 2022,mp board class 10th hindi trimaasik paper 2022,तिमाही परीक्षा 2022 कक्षा 10वीं हिंदी का पेपर,#mp board class 10th hindi trimasik pariksha paper 2022-23,mp board class 10th trimasik paper,class 12th hindi trimasik paper 2022-23 mp board,10th class hindi timahi paper 2022,कक्षा 10वीं 

हेलो दोस्तों एक बार फिर से स्वागत है आपका हमारी इस वेबसाइट पर जिसमें हम आपको एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2023-24 के सभी विषयों के पेपर तथा सभी कक्षाओं के कक्षा 9, कक्षा 10, कक्षा 11 तथा कक्षा 12वी के पेपर आपको प्रदान करेंगे तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

MP Board class 10th Hindi trimasik paper 2023-24

MP Board class 10th Hindi trimaasik paper 2023-24


प्यारे विद्यार्थियों, हम आपको बता देना चाहते हैं कि एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक की त्रैमासिक परीक्षा आयोजित करवा रहा है जो की सितंबर महीने में शुरू होने वाली हैं। और तब तक आप MP Board question bank की सहायता से MP Board class 9th math trimasik paper 2023-24 की सहायता से अच्छे से तैयारी कर सकते हैं।


MP Board class 10th Hindi trimasik paper 2023-24 Overview


Article title

MP Board class 10th maths trimasik paper 2023-24

Exam name

Trimaasik exam 2023-24

Session

2023-24

Trimaasik Exam date

12 September

Category

Trimasik papers

Board

MPBSE

Official website

www.mpbse.nic.in


कक्षा 10वीं 

त्रैमासिक परीक्षा, 2022-23 

हिन्दी - 1 ( माध्यम हिन्दी )


कुल प्रश्नों की संख्या: 23 

समय :03 घण्टे 


कुल मुद्रित पृष्ठों की संख्या:08 

(पूर्णांक:75)


निर्देश -


(1) सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।


(2) प्रश्न क्र. 01 से 05 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न है जिनके लिए 1X30=30 अंक निर्धारित है।


(3) प्रश्न क्र. 6 से 17 तक प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। शब्द सीमा 30 शब्द है ।


(4) प्रश्न क्र. 18 - 20 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। शब्द सीमा 75 शब्द है।


(5) प्रश्न क्र. 21 से 23 तक प्रत्ये प्रश्न 4 अंक का है। शब्द सीमा 120 शब्द है।


प्र. 1 सही विकल्प चुनकर लिखिए -


(1×6=6)


(i) हिन्दी के पद्य साहित्य का दूसरा काल है.

(अ) रीतिकाल

(ब) भक्तिकाल

(स) आदिकाल

(द) आधुनिककाल


(ii) आलम्बन और उद्दीपन का संबंध है -

(अ) स्थायी भाव से

(ब) संचारी भाव से

(स) विभाव से

(द) अनुभाव से


(ii) 'नेताजी का चश्मा पाठ की विधा है-

(अ) एकांकी

(ब) निबन्ध

(स) व्यंग्य

(द) कहानी


(iv) सूरदास के गुरु थे.

(अ) नरहरिदास

(ब) विट्ठलनाथ

(स) हरिदास

(द) वल्लभाचार्य


(v) दो शब्दों का अपने विभक्ति चिन्हों को छोड़कर आपस में मिलाना कहलाता है। -

(अ) संधि

(ब) समास

(स) वाक्य रूपातंरण

(द) इनमें से कोई नहीं


(vi) माँ ने भोलानाथ के घाव पर लगाया

(अ) मरहम

(ब) दवाई

(स) पिसी हुई हल्दी

(द) तुलसी का रस


प्र.2 रिक्त स्थान में सही विकल्प चुनकर लिखिए(1x8=8)


(i) रघुकुल में देवता ब्राह्मण ईश्वर भक्त और…… का वध नहीं किया जाता था। (गाय/ पक्षियों / पशुओं)

(ii) अभिनय तत्व की प्रधानता……. काव्य में होती है।( दृश्य काव्य / श्रव्य काव्य / चम्पू काव्य ) 

(iii) प्रेमचन्द……… है।(कवि / कथाकार / संगीतकार)

(iv) बालगोबिन की मौत उन्हीं के….. ‌‌ हुई। (अनुरूप / विपरीत)

(v) चौराहा में…….. समास है।(द्वंद्व / द्विगु तत्पुरुष)

(vi) गंतोक से…… किलोमीटर की दूरी पर यूमथांग था।(139/149/159)


 प्र. 3 सही जोडियाँ बनाकर लिखिए(1X6-6)


(अ)                          (ब)

(i) आत्मकथ्य-           (क) प्रतिमा पर चश्मा

(ii) तीन वर्णों का मेल-   (ख) जयशंकर प्रसाद

(iii) एकमात्र सहारा के लिए मुहावरा है।-  (ग) यात्रा वृत्तांत

(iv) अलंकार-               (घ) अंधे की लाठी

(v) कैप्टन चश्मे वाला-      (ङ) आभूषण

(vi) साना-साना हाथ जोड़ी-   (च) गण


प्र.4एक वाक्य में उत्तर लिखिए।(1X6=6)


(i) भोलानाथ अपने पिताजी को क्या कहकर बुलाते थे?

(ii) बरखा के बंद होते ही बाग में क्या-क्या नजर आए ?

(iii) शब्द की प्रथम शक्ति को क्या कहा जाता है?

(iv) 'दिल्ली चलो' नारा किसने दिया था?

(v) किस काव्य में पूर्वापर संबंध नहीं होता है?

(vi) क्षितिज भाग 2 में संग्रहित सूर के 4 पद कहाँ से लिए गए हैं?


प्र.5सत्य अथवा असत्य लिखिए।(1×6=8)


(i) परशुराम के फरसे को देखकर लक्ष्मण भयभीत हो गए।

(ii) रामचरित मानस महाकाव्य है।

(iii) रस के सात अंग हैं।

(iv) यदि गद्य कवियों की कसौटी है, तो निबंध गद्य की कसौटी है।

(v) क्रिया के वर्तमानकाल में काम होने का पता चलता है।

(vi) गंगटोक मेहनतकश बादशाहों का शहर है?


प्र.6पद्य साहित्य से आप क्या समझते हैं? लिखिए।(2)

अथवा

छायावाद की दो विशेषताएँ लिखिए।


प्र. 7 जयशंकर प्रसाद की 2 काव्यगत विशेषताएँ लिखिए।(2)

अथवा

महाकवि सूरदास का साहित्य में स्थान लिखिए।


प्र.8गोपियों के अनुसार राजा का धर्म क्या होना चाहिए?(2)

अथवा

कवि जयशंकर प्रसाद आत्मकथा लिखने से क्यों बचना चाहते थे?


प्र.9अवधी भाषा आज किन-किन क्षेत्रों में बोली जाती है?(2)

अथवा

लक्ष्मण ने वीर योद्धा की क्या क्या विशेषताएँ बताई?


प्र.10 काव्य की परिभाषा लिखिए ।(2)

अथवा

"विभाव किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार के होते हैं?


प्र.11 अलंकार किसे कहते हैं?(2)

अथवा

'चौपाई छन्द का उदाहरण लिखिए।


प्र.12 गद्य किसे कहते हैं?(2)

अथवा

नाटक और एकांकी में दो अंतर लिखिए।


प्र. 13 रामवृक्ष बेनीपुरी की दो रचनाओं के नाम लिखिए।(2)

अथवा

स्वयंप्रकाश की भाषा शैली लिखिए।


प्र. 14 मूर्ति पर लगा सरकंडे का चश्मा क्या उम्मीद जगाता है?(2)

अथवा

पानवाले का एक रेखाचित्र प्रस्तुत कीजिए।


प्र. 15 भगत की पुत्रवधू उन्हें अकेला क्यों नहीं छोडना चाहती थी?

अथवा

बालगोबिन भगत के व्यक्तित्व और उनकी वेशभूषा का अपने शब्दों में चित्र प्रस्तुत कीजिए । 


प्र. 16 शब्द शक्ति किसे कहते हैं?(2)

अथवा

संधि की परिभाषा व संधि के भेद लिखिए।


प्र.17 भोलानाथ अपने साथियों को देखकर सिसकना क्यों भूल जाता है?(2)

अथवा

कभी श्वेत तो कभी रंगीन पताकाओं का लगाना किन अलग-अलग अवसरों की ओर संकेत करता है?


प्र. 18 निम्नलिखित पद्यांशों का सन्दर्भ-प्रसंग सहित भावार्थ लिखिए -(3)


अपरस रहत सनेह तगा तैं नाहिन मन अनुरागी । पुरइनि पात रहत जल भीतर ता रस देह न दागी।

ऊधौ, तुम हो अति बड़भागी। ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि बूँद न ताक लागी। प्रीति नदी मैं पाँऊ न बोरयौ, दृष्टि न रूप परागी । सूरदास अबला हम भोरी, गुर चोंटी ज्यों पागी।

अथवा


मधुप गुन-गुना कर कह जाता कौन कहानी यह अपनी

मुरझाकर गिर रहीं पत्तियाँ देखो कितनी आज घनी । यह लो, करते ही रहते हैं, अपना व्यंग्य-मलिन उपहास ।

इस गंभीर अनंत- नीलिमा में असंख्य जीवन इतिहास,


19. निम्नलिखित गद्यांश की संदर्भ प्रसंग सहित व्याख्या लिखिए -

बार-बार सोचते, क्या होगा उस कौम का जो अपने देश की खातिर घर-गृहस्थी-जवानी-जिंदगी सब कुछ होम देने वालों पर भी हँसती है और अपने लिए बिकने के मौके ढूँढती है। दुःखी हो गए।(6)

अथवा

भादों की वह अंधेरी अधरतिया। अभी थोड़ी ही देर पहले मूसलाधार वर्षा खत्म हुई है। बादलों की गरज, बिजली की तडप में आपने कुछ नहीं सुना हो, किन्तु अब झिल्ली की झंकार या दादुरों की टर्र-टर्र बालगोबिन भगत के संगीत को अपने कोलाहल में डुबो नहीं सकती।


प्र.20 दो मित्रों के बीच परीक्षा की तैयारी पर संवाद लिखिए।(3)

अथवा

अपने किसी पसंदीदा विषय पर विज्ञापन बनाइए।


प्र 21 निम्नलिखित गद्यांश या काव्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।(4)


मानव का अकारण ही मानव के प्रति अनुदार हो उठना न केवल मानवता के लिए लज्जाजनक है, वरन अनुचित भी हैं। वस्तुतः यथार्थ मनुष्य वही है जो मानवता का आदर करना जानता है, कर सकता है। केवल इसलिए कि कोई मनुष्य बुद्धिहीन है। अथवा दरिद्र वह घृणा का तो दूर रहा. उपेक्षा का भी पात्र नहीं होना चाहिए। मानव तो इसलिए सम्मान के योग्य है कि वह मानव है, भगवान की सर्वश्रेष्ठ रचना है।


प्रश्न-

(i) उपर्युक्त गंधाश का शीर्षक लिखिए।

(i) यथार्थ मनुष्य किसे कहते हैं?

(ii) उपर्युक्त गंद्याश का सारांश लिखिए ।


अथवा

गगन-गगन तेरा यश फहरा

पवन पवन तेरा बल गहरा,

क्षिति-जल-नभ पर डाल हिंडोले,

चरण चरण संचरण सुनहरा -

ओ ऋषियों के वेश

प्यारे भारत देश ।


प्रश्न - 

(i) उपर्युक्त काव्यांश का शीर्षक लिखिए ।

(ii) आप अपने देश को प्यार क्यों करते हैं?

(iii) उक्त काव्यांश का भावार्थ लिखिए ।


प्र. 22 आपको पिछले वर्ष की छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई है, इस बात की जानकारी देने हेतु अपने प्राचार्य को एक आवेदन पत्र लिखिए।(4)

अथवा

मासिक परीक्षा की तैयारी की जानकारी देते हुए अपनी माताजी को एक पत्र लिखिए। 


प्र. 23 निम्नलिखित में से किन्हीं एक विषय पर रूपरेखा सहित निबंध लिखिए-(4)


(i) प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम

(ii) स्वच्छ भारत अभियान

(iii) मेरे बचपन के दिन

(iv) विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्त्व

(v) शिक्षा के क्षेत्र में इन्टरनेट की उपयोगिता



लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


MP Board class 10th trimasik paper overview 


Board name 

Mp board

Name of Exam 

Trimasik exam 2023

Course Name 

Trimasik paper

Session 

2023

Exam date 

Download click here

EXAM MODE

Offline 

OFFICIAL website 

Mp board


Important link

Download Result 

Click here 

Official website 

Click



यह भी पढ़ें 👇👇👇

MP Board class 10th Science trimasik paper 2023-24


MP Board class 10th Sanskrit trimasik paper 2023-24




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2