पर्यावरण पर निबंध, परिभाषा, प्रकार ,प्रमुख तत्व, घटक अर्थ महत्व// Essay on Environment ,What is Environment in Hindi

Ticker

पर्यावरण पर निबंध, परिभाषा, प्रकार ,प्रमुख तत्व, घटक अर्थ महत्व// Essay on Environment ,What is Environment in Hindi

पर्यावरण पर निबंध, परिभाषा, प्रकार ,प्रमुख तत्व, घटक अर्थ महत्व// Essay on Environment ,What is Environment in Hindi


Environment in Hindi- पर्यावरण के बिना मानव जीवन मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है और केवल मानव जीवन ही नहीं बल्कि सारे जीव जंतु पर्यावरण के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते,


नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट पर चर्चा करेंगे पर्यावरण का संक्षिप्त परिचय जो आप लोगों को पर्यावरण के बारे में सभी की जानकारी दी जाएगी तो आप लोगों को पोस्ट में अंत तक जरूर पढ़ना है अगर पोस्ट अच्छी लगे तो अपने दोस्तों में शेयर करें और साथ ही कमेंट करें।


पर्यावरण क्या है?/What is Environment in Hindi


पर्यावरण का मतलब हमारे आसपास के वातावरण से है यह अनेक तत्वों से मिलकर बना एक समूह है जिसमें सभी तत्व या घटक प्राकृतिक संतुलन में रहते हुए वातावरण का निर्माण करते हैं

जिसमें मानव जीवन जीव जंतु वनस्पति इत्यादि का विकास क्रम लगातार चलता रहता है परंतु इन तत्वों में से एक भी तत्व की कमी आ जाएगी तो प्राकृतिक क्रिया में रुकावट पैदा हो जाएगी और इसका प्रभाव दूसरे तत्वों पर जरूर पड़ेगा।


उदाहरण के लिए अगर पर्यावरण से वनस्पति तत्व बाहर हो जाए तब आप सोच भी नहीं सकते है कि बिना पेड़ पौधे के सभी जीव जंतुओं और मनुष्य का क्या हाल होगा इस प्रकार से तो जीवन भी संभव नहीं हो पाएगा।


कई वैज्ञानिकों ने पर्यावरण को मिल्यू (milieu) नाम से पुकारा जिसका अर्थ होता है- चारों ओर के वातावरण का समूह | सामूहिक रूप से सभी तत्व आपस में मिलकर पारिस्थितिक तंत्र का निर्माण करते हैं।


तो कईयों ने पर्यावरण के विषय में हैबिटेट(habitat) शब्द का इस्तेमाल किया जिसका अर्थ है आवास| आवास का तात्पर्य यहां पर भौतिक एवं रासायनिक परिस्थितियों जैसे- स्थान, स्तर, जलवायु इत्यादि से है|


पर्यावरण का अर्थ क्या है? What is the meaning of environment


पर्यावरण का संधि विच्छेद करने पर हम पाते हैं कि पर्यावरण दो शब्दों से मिलकर बना हुआ है परि +आवरण| जहां पर का तत्पर हमारे आसपास से हैं और आवरण अर्थात घेरा.


इस तरह हम समझ सकते हैं कि पर्यावरण का अर्थ हमारे आसपास मौजूद सभी चीजों का घेरा पर्यावरण कहलाता है पर्यावरण में सजीव व निर्जीव दोनों प्रकार के तत्व शामिल हैं।


पर्यावरण की परिभाषा//Definition of environment in Hindi


पर्यावरण को परिभाषित करते हुए अनेक वैज्ञानिकों ने अपनी अपनी राय दी है जो नीचे दी गई है-


पर्यावरण को परिभाषित करते हुए वैज्ञानिक हर्ष कोकवट्स कहते हैं-


" पर्यावरण  उन सभी बाहरी दबाव और प्रभावों का योग है, जो प्राणी के जीवन तथा विकास पर प्रभाव डालता है।"


जे.एस राँस के अनुसार- पर्यावरण की परिभाषा " पर्यावरण वातावरण वह बाहरी शक्ति है जो हमें प्रभावित करती है।"


इस तरह से अनेक वैज्ञानिकों ने पर्यावरण को परिभाषित किया है पर्यावरण को सीधे और सरल शब्दों में समझ के लिए बस आप जाने कि हमारे आसपास का सारा वातावरण पर्यावरण कहलाता है।


पर्यावरण के प्रकार/ type of environment in Hindi


पर्यावरण की आधारभूत संरचना को दो भागों में बांटा जाता है -


1-भौतिक पर्यावरण 


2-जैविक पर्यावरण


भौतिक पर्यावरण क्या है? What is physical environment in hindi


भौतिक पर्यावरण का तात्पर्य भौतिक और प्राकृतिक रूप से बनाए गए कार्य कारकों से है जिस पर सीधा नियंत्रण  प्रकृति का होता है। मतलब कि इसके निर्माण में मानव कोई हस्तक्षेप नहीं करता इसके अंतर्गत आते हैं-


वायुमंडल 


स्थलमंडल 


जलमंडल


वायुमंडल क्या है? What is the atmosphere


आप जानते ही होंगे पृथ्वी के चारों तरफ एक गैसीय आवरण पाया जाता है, जो हमारे जीव मंडल का अनिवार्य भाग है वायुमंडल कहलाता है इसकी ऊंचाई पृथ्वी की सतह से 10000 किलोमीटर तक की होती है।


वायुमंडल में पाई जाने वाली विभिन्न गैसों का प्रतिशत


नाइट्रोजन 78.07%


ऑक्सीजन 20.95%


आर्गन 0.93%


कार्बन डाइऑक्साइड 0.03%


 हिलियम 0.00052%


 नियॉन 0.0018%


पर्यावरण में पाए जाने वाले गैसों की मात्रा वायुमंडल को हम कई भागों में बांट सकते हैं-


क्षोभ मंडल (Troposphere)


क्षोभ मंडल पृथ्वी की सबसे निचली परत होती है जो ध्रुवो पर 8 किलोमीटर तथा विषुवत रेखा पर 18 किलोमीटर ऊंचाई तक होती है।


समताप मंडल (stratosphere)


समताप मंडल मंडल प्रताप प्रारंभ में ही रहता है किंतु 20 किलोमीटर के बाद अचानक इस में परिवर्तन आ जाता है और ऐसा ओजोन गैस के प्रभाव के कारण होता है जो पराबैगनी किरणों को अवशोषित कर तापमान को बढ़ा देता है।


मध्य मंडल (mesosphere)


इस मंडल पर तापमान का अचानक गिरावट होता है इसकी ऊंचाई 50 से 80 किलोमीटर तक होती है।


आयन मंडल (exosphere)


आयन मंडल की ऊंचाई 80 से 640 किलोमीटर तक होती है और इस मंडल पर विद्युत आवेशित कणों की अधिकता पाई जाती है।


ब्राह्म मण्डल (exosphere)


इस मंडल की ऊंचाई 640 किलोमीटर से 1000 किलोमीटर तक होती है व इसके बाद वायुमंडल अंतरिक्ष में विलीन हो जाता है।


स्थलमंडल- स्थलमंडल क्या है? What is the lithosphere


पृथ्वी के जिस भाग में अधिकांश जीव- जंतु तथा पेड़ पौधे रहती हैं जो जीवन का मुख्य सार है स्थलमंडल कहलाता है इसमें पठार ,खनिज, मृदा, पहाड़, चट्टान इत्यादि आते हैं पृथ्वी का लगभग 29% भाग स्थल मंडल के अंतर्गत आता है इसमें शामिल है।


मृदा (soil)


यह पृथ्वी में भूपर्पटी का सबसे ऊपरी भाग है जो मुख्य रूप से खनिज तथा अपघटित कार्बनिक पदार्थों से बनी हुई है जिसमें पेड़ पौधे उगते हैं और कई जीवो का जीवन यापन होता है।


जलमंडल (hydrosphere)


पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा हुआ है परंतु जीव मंडल में जल सभी जगह बराबर मात्रा में नहीं है हर जगह असमानता है लवणों के आधार पर जल को तीन भागों में बांटा गया है। 


  •  अलवली जल 


  • समुद्री जल


  •  खारा जल


जैविक पर्यावरण क्या है?// What is biological environment hindi


इस पर्यावरण की उत्पत्ति जीव जन्तु तथा मानव द्वारा होती है इसमें मानव एक संपूर्ण घटक है इसको हम जीव पर्यावरण तथा वनस्पति पर्यावरण के अंदर लेते हैं। सभी जंतु अपने समान विभिन्न सामाजिक समूह संगठन की रचना में लगातार काम करते रहते हैं जिसे सामाजिक पर्यावरण कहते हैं। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। जिसके कारण वह सामाजिक भौतिक और आर्थिक गतिविधियों से जुड़ा रहता है।


पर्यावरण के सूचक//environment indicator in hindi


पर्यावरण के निम्न सूचक है-


  • जलवायु परिवर्तन को घटनाएं तथा भू ताप में बढ़ोतरी। 


  • मृदा अपरदन तथा पारिस्थितिकी तंत्र के असंतुलित होने की घटनाएं।


  • कार्बनिक पदार्थो के अत्यधिक उत्पादन से बढ़ रही प्रदूषण की समस्याएं। 


  • क्लोरोफ्लोरोकार्बन के अत्यधिक उत्सर्जन से ओजोन परत का क्षीण होना।


  • रासायनिक प्रदूषण के अधिक उपयोग से हो रहे जल प्रदूषण में वृद्धि।


पर्यावरण का अध्ययन क्षेत्र//field study of environment in hindi


इसके अंतर्गत-


  • पारिस्थितिकी तंत्र और पारिस्थितिक तंत्र 


  • जीव मंडल के घटक


  •  पर्यावरण प्रकोप


  •  पर्यावरण प्रदूषण 


  • पर्यावरण विकास


  •  स्थिर विकास तथा जीवमंडल


पर्यावरण के प्रमुख तत्व//Elements of the environment in hindi


आप जान ही गए होंगे कि पर्यावरण अनेक तत्वों का समूह है और हर एक तत्व का अपना एक महत्व अगर बात की जाए पर्यावरण के तत्वों के प्रकार की तो पर्यावरण के तत्व को दो भागों में बांटा जा सकता है -


  • जैविक तत्व 


  • और अजैविक तत्व


पर्यावरण के जैविक तत्व


ऊपर आपने पर्यावरण के अजैविक तथ्यों के बारे में जाना इसके अलावा पर्यावरण के जैविक तत्व के अंदर भी दो घटक आते है परपोषी और स्वपोषी


1- स्वपोषी तत्व- जीव हरे पौधे कुछ खास जीवाणु और सैवाल जो सूर्य के प्रकाश की उत्पत्ति में सरल अजैविक पदार्थों में अपना भोजन स्वयं बना सकते हैं ऐसे जीव जो स्वयं अपना भोजन बना सकते हैं स्वपोषी अथवा प्राथमिक उत्पादक कहलाते हैं।


2- परपोषी तत्व- वे सभी जीव जो अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते एवं अन्य जीवो से अपना भोजन प्राप्त करते हैं परपोषी या उपभोक्ता कहलाते हैं।


पर्यावरण के अजैविक तत्व


1- पर्यावरण के तत्व प्रकाश- प्रकाश की जरूरत हर व्यक्ति भली भांति जानता है हरे पौधों को इसकी आवश्यकता भोजन बनाने के लिए पड़ती है पौधे प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से अपना भोजन बनाते हैं और इस हरे पौधे पर सभी प्राणी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से निर्भर रहते हैं सभी जीवो के लिए दूर से आने वाला प्रकाश ऊर्जा का अंतिम स्रोत है।


2- पर्यावरण के तत्व वर्षण


वर्षण के कई रूप हैं जैसे वर्षा कोहरा हिमपात ओलावृष्टि इत्यादि यह एक महत्वपूर्ण कारक है जिससे सभी प्राणी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहते हैं हालांकि पृथ्वी के सभी जगहों पर वर्षण नहीं हो सकता यह अलग-अलग जगहों पर भिन्न-भिन्न प्रकार का होता है।


3- पर्यावरण का तत्व आद्रता व जल


वायु में नमी आद्रता का होना कई जीव जंतु पेड़ पौधे तथा मनुष्य के लिए जरूरी है कुछ प्राणी तो ऐसे हैं जो केवल रात में ही सक्रिय होते हैं क्योंकि रात में आद्रता अधिक होती है।


4- पर्यावरण का तत्व वायुमंडलीय


स्थलीय जीवो के लिए ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड सीमा कारी कारक नहीं होते वायुमंडल में इन दोनों गैसो की भरपूर मात्रा पाई जाती है।


5- पर्यावरण का तत्व तुन्गता


अलग-अलग ऊंचाइयों पर वर्षण तथा तापमान दोनों में भिन्नता पाई जाती है वर्षण आमतौर पर ऊंचाई के साथ बढ़ता जाता है लेकिन चरम इकाइयों पर यह कम हो सकता है तापमान प्रायः 2-3 अंश प्रति हजार फिट पर घटता जाता है।


6- पर्यावरण का तत्व अक्षांश


जैसे-जैसे हम विद्युत रेखा से उत्तर या दक्षिण की ओर बढ़ते जाते हैं वैसे वैसे सूर्य का कोण भी समानता छोटा होता जाता है जिससे औसत तापमान गिरता जाता है।


7- पर्यावरण का तत्व वायु


हवाओं का संबंध वायु भारत तथा तापमान से होता है हवाएं उच्च वायुभार से निम्न वायुभार की दिशा में चलती है विश्व में साल भर चलने वाली व्यापारिक पछुआ व पूर्वी हवाएं हैं तो दूसरी तरफ मौसम के साथ परिवर्तित होने वाली मानसूनी हवाएं हैं


इसके अलावा स्थानीय हवाए और चक्रवात भी चलते है यह सभी हवाएं जलवायु अर्थात तापक्रम वर्षा आदि को प्रभावित करती हैं। तथा इनका प्रभाव वनस्पति और मानव पर भी होता है।


 दोस्तों आज की पोस्ट कंपलीट  होती है पर्यावरण का आप लोगों को सभी टॉपिक पर बात की। आप लोगों को पोस्ट अच्छी लगी हो तो पोस्ट को शेयर जरूर करें अपने दोस्तों में पोस्ट पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

पर्यावरण पर निबंध, परिभाषा, प्रकार ,प्रमुख तत्व, घटक अर्थ महत्व// Essay on Environment ,What is Environment in Hindi



इसे भी पढ़ें👇👇





Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2