कंप्यूटर पर निबंध//computer essay in Hindi

Ticker

कंप्यूटर पर निबंध//computer essay in Hindi

कंप्यूटर पर निबंध//computer essay in Hindi

Computer Essay in Hindi : अगर आप कंप्यूटर पर निबंध जानने के लिए इस लेख पर आये है तो आप बिलकुल सही जगह पर है यहाँ आपको Computer Par Essay 400 Words, 1000 Worlds और 20 Lines में उपलब्ध कराएँगे वर्तमान समय में सायद ही ऐसे कोई व्यक्ति होगा जो कंप्यूटर के बारे में न जानता हो आज के समय में स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, सरकारी कार्यालय आदि जगहों पर आसानी से देखने को मिल जाता है।

आज के समय में दिन प्रतिदिन कंप्यूटर को तकनीक से विकसित किया जा रहा है जो पहले से ज्यादा बेहतर होता जा रहा है अक्सर जो छात्र हिंदी विषय से पढाई करते है उन्हें अक्सर परीक्षाओ में कंप्यूटर पर निबंध लिखने को मिलता है

Table of contents 


कंप्यूटर पर निबंध कैसे लिखें?

कंप्यूटर पर निबंध प्रस्तावना

Computer per nibandh 100 Shabd mein

Computer per nibandh 20 line mein

Computer per nibandh 200 Shabd Mein Hindi m

Aadhunik Yug Mein computer per nibandh

कंप्यूटर युग पर निबंध

कंप्यूटर का निबंध हिंदी में क्लास 10th

कंप्यूटर का महत्व पर निबंध

शिक्षा में कंप्यूटर का महत्व पर निबंध

कंप्यूटर निबंध उपसंहार

कंप्यूटर का बढ़ता प्रभाव निबंध

हमारे जीवन में कंप्यूटर का महत्व पर निबंध

कंप्यूटर का निबंध हिंदी में क्लास 8

कंप्यूटर का हमारे दैनिक जीवन में क्या महत्व है?



कंप्यूटर आधुनिक तकनीक की एक महान खोज है यह एक सामान्य मशीन है जो अपने मेमोरी में ढेर सारे डेटा को सुरक्षित रखने की क्षमता रखती है यह इनपुट जैसे कीबोर्ड और आउटपुट प्रिंटर के इस्तेमाल से काम करता है। यह इस्तेमाल करने में बेहद आसान है इसलिए कम उम्र के बच्चे भी इसे काफी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। और कहीं भी और कभी भी प्रयोग कर सकते हैं। इससे हम अपने पुराने डेटा में बदलाव के साथ नया डाटा भी बना सकते हैं।


कंप्यूटर पर छोटे तथा बड़े निबंध (long and short essay on computer in Hindi computer par nibandh Hindi mein)

निबंध 1 (300 शब्द) कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक 


प्रस्तावना-कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। यह कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। यह कार्य स्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।


हम लोग कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं जो बेहद कम समय में जरूरी जानकारी उपलब्ध कराता है। व्यक्ति के जीवन में इसका बड़ा योगदान है क्योंकि इसका प्रयोग अब हर क्षेत्र में है और यह हर क्षण हमारे सहायक के रूप में मौजूद है पहले के समय में कंप्यूटर कम प्रभावशाली तथा कार्य सीमित था जबकि आधुनिक कंप्यूटर बेहद क्षमता वान संभालने में आसान तथा ज्यादा से ज्यादा कार्यों को संपादित कर सकता है। जिसके कारण यह लोगों में इतने लोकप्रिय होते जा रहे हैं।


जिंदगी हुई आसान


भावी पीढ़ी के कंप्यूटर और प्रभावी होंगे साथ ही कार्यात्मक क्षमता भी बढ़ जाएगी इसने हम सबके जीवन को आसान बना दिया है इसके माध्यम से हम कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। तथा अपने हुनर को और भी ज्यादा निखार सकते हैं। हम लोग चुटकियों में किसी भी सेवा उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कंप्यूटर में लगे इंटरनेट के द्वारा हम कुछ भी खरीददारी कर सकते हैं जिससे घर में बैठे-बैठे मुक्त डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। इससे हमारे स्कूल प्रोजेक्ट में भी खूब मदद मिलती है।


निष्कर्ष-

इंसानों के लिए कंप्यूटर के सैकड़ों फायदे हैं तो साइबर अपराध अश्लील वेबसाइट जैसे नुकसान भी शामिल है जिसकी पहुंच हमारे बच्चों और विद्यार्थियों तक आसानी से हो जाती है। हालांकि कुछ उपाय अपनाकर हम इसके कई नकारात्मक प्रभावों से बच भी सकते हैं।


निबंध 2 (400 शब्द) कंप्यूटर का उपयोग व महत्व 


प्रस्तावना-पूरे मानव बिरादरी के लिए विज्ञान का अनोखा और पथ प्रदर्शन करने वाला उपहार है कंप्यूटर यह किसी भी प्रकृति का कार्य कर सकता है। किसी के भी द्वारा इसे संभालना सरल है और सीखने के लिए बहुत कम समय लगता है। अपने सुगमता और कार्यक्षमता के कारण इसका प्रयोग व्यापक तौर पर होता है जैसे ऑफिस, बैंक, होटल, शिक्षण संस्थान, स्कूल, कॉलेज, दुकान, उद्योग आदि। कई लोग अपने बच्चों के लिए लैपटॉप और डेक्सटॉप खरीदते हैं जिससे अपने पढ़ाई से संबंधित कार और कंप्यूटरीकृत वीडियो गेम ओं का आनंद ले सकते हैं।


विद्यार्थी के द्वारा कंप्यूटर का उपयोग


कंप्यूटर एक बड़ा शब्दकोश और बड़ा स्टोरेज डिवाइस है जो किसी भी तरह के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए है जैसे कोई भी जानकारी, पढ़ाई से संबंधित सामग्री, प्रोजेक्ट, फोटो, वीडियो, गाना, खेल आदि।


यह एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो गणना करने तथा बड़ी समस्याओं को सुलझाने में दक्ष है यह हमारे कौशल को बढ़ाने में और आसानी से जानकारी प्राप्त करने में भी हमारी मदद करता है। यह एक डाटा आधारित मशीन है। यह हमें कई सारे टूल्स उपलब्ध कराता है जैसे टेक्स्ट टूल्स पेंट टूल्स आदि जो बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद है और विद्यार्थी इसे अपनी स्कूली तथा प्रोजेक्ट कार्यों में काफी प्रभावपूर्ण रूप में उपयोग करा सकते हैं।


कंप्यूटर का महत्व


कार्यस्थल शिक्षा के क्षेत्र में तथा निजी उपयोग के लिए कंप्यूटर का बहुत ही महत्व है पुराने समय में हम सारे काम अपने हाथ से करते थे लेकिन आज कंप्यूटर की सहायता से खातों के प्रबंधन, डेटाबेस बनाने, आवश्यक जानकारी संग्रहीत करने जैसे विभिन्न उद्देश्यों को पूरा करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। आजकल हर कोई इंटरनेट के जरिए कंप्यूटर पर काम करना आसान मानता है। वास्तव में आज के समय कंप्यूटर हमारी जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है।


निष्कर्ष-


हम इसका प्रयोग बड़े और छोटे गणितीय गणनाओ के के लिए सटीक ढंग से कर सकते हैं। इसका उपयोग मौसम की भविष्यवाणी, किताब, न्यूज़पेपर, डायग्नोजिंग बीमारी की छपाई आदि के लिए किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल दुनिया के किसी भी कोने से ऑनलाइन रेलवे आरक्षण होटल या रेस्टोरेंट की बुकिंग के लिए किया जा सकता है। बड़ी एमएनसी कंपनियों में भी इसका प्रयोग व्यापक है जिसमें खाता, इनवॉइस, पे-रोल, स्टॉक नियंत्रण आदि के लिए होता है।



               कंप्यूटर-एक तकनीक


कंप्यूटर आधुनिक तकनीकी एक महान खोज है।


यह कम समय और कम श्रम शक्ति उच्च स्तर का परिणाम प्रदान करता है।


लोग चुटकियों में किसी भी सेवा उत्पाद या दूसरी चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


कंप्यूटर में लगे इंटरनेट के द्वारा हम कुछ भी खरीद सकते हैं और घर में बैठे ही डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं।


कई लोग अपने बच्चों के लिए लैपटॉप और डेक्सटॉप खरीदते हैं जिससे अपनी पढ़ाई से संबंधित कार्य करते हैं।


यह एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो गणना करने तथा बड़ी समस्याओं को सुलझाने में दक्ष है।


हम इसका प्रयोग बड़े और छोटे गणितीय गणनाओं के लिए सटीक ढंग से कर सकते हैं।


ई-मेल वीडियो चार्ट का उपयोग कर हम काफी कम समय में अपने मित्रों रिश्तेदार माता-पिता या किसी भी व्यक्ति से जुड़ सकते हैं।


आज के समय में इसका इस्तेमाल परीक्षा, मौसम, शिक्षा आदमी किया जाता है।


कंप्यूटर का इस्तेमाल खातो ,स्टॉक, चालान और पेरोल इत्यादि को बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी किया जाता है।



निबंध 3 (500 शब्द) कंप्यूटर एक अद्भुत भेंट


प्रस्तावना-तकनीक उन्नति के आधुनिक संसार में हमारे लिए विज्ञान के द्वारा कंप्यूटर एक अद्भुत भेंट है। इसने लोगों की जीवन शैली आदर्श को बदल दिया है। कोई भी बिना कंप्यूटर के अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता है क्योंकि यह कम समय बहुत से कार्यों को छुटकी में पूरा कर देता है। विकसित देशों के विकास में कंप्यूटर का एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। यह केवल स्टोरेज और प्रौद्योगिकी डिवाइस नहीं है बल्कि यह किसी फरिश्ते की तरह है जो कुछ भी कर सकता है। कई लोगों द्वारा इसे मनोरंजन और संचार के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।


कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक यांत्रिक मशीन है जिसमें अनेक प्रकार के गणित के सूत्रों एवं तथ्यों के आधार पर कार्य करता है। कंप्यूटर बेहद ही कम समय में गणना करके तथ्यों को अपनी स्क्रीन पर दिखा देता है। कंप्यूटर आधुनिक युग के सबसे महत्वपूर्ण अविष्कारों में से एक है। आधुनिक युग को कंप्यूटर युग भी कहा जाता है। कंप्यूटर एक ऐसे आंतरिक रचना का रूपात्मक, सम्यकयात्मक योग और गुणात्मक समन्वय है जो तेज गति से कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा कार्य कर सकता है।


कंप्यूटर के कार्य


कंप्यूटर का मुख्य कार्य सूचनाओं को सहेजना और साझा करना ही है परंतु आज कंप्यूटर की सहायता से कई जटिल कार्य किए जाते हैं। यह विभिन्न कार्यों को तेजी से और अधिक सटीक रूप से पूरा करता है। यह कम समय लेकर ज्यादा से ज्यादा कार्य को संभव बनाता है। यह कार्यस्थल पर व्यक्ति के श्रम को कम कर देता है अर्थात कम समय और कम श्रम शक्ति पर उच्च स्तर पर परिणाम प्रदान करता है।


ऊर्जा की बचत


ई-मेल, वीडियो चैट, का उपयोग हम काफी समय मैं अपने मित्रों, रिश्तेदारों, माता-पिता या किसी भी व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर हम किसी भी विषय की जानकारी खोज या प्राप्त कर सकते हैं जो हमारे प्रोजेक्ट या शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए मददगार हो। यह व्यापारिक लेन-देन के लिए भी बेहद आसान और सुरक्षित है। इसमें डेटा स्टोरेज की सुविधा की वजह से सरकारी, गैर सरकारी, स्कूल, कॉलेज आदि सभी जगहों पर कागजों की बचत होती है। इसके साथ ही कंप्यूटर द्वारा हम घर से ही ऑनलाइन खरीदारी बिल जमा करना आदि जैसे कार्य कर सकते हैं। जिससे कि हमारे समय तथा उर्जा दोनों ही बचत होती हैं। जो कि हमें इस बात का एहसास दिलाता है कि हम कंप्यूटर द्वारा उन कार्यों को भी तेजी से पूरा कर सकते हैं जो कि असंभव नहीं है लेकिन आसान भी नहीं है।


निष्कर्ष-


अपने पेशेवर जीवन में विद्यार्थियों की सहायता के साथ ही उनके कौशल को विकसित करने के लिए स्कूल कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थानों में भारत सरकार द्वारा कंप्यूटर शिक्षा को अनिवार्य बना दिया गया है। आज के आधुनिक समय की नौकरियों के लिए कंप्यूटर का जानकारी होना लगभग अनुवार्य हो चुका है। इसमें दक्ष होने के लिए उच्च शिक्षा में नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन हार्डवेयर मेंटेनेंस सॉफ्टवेयर इंस्टॉलेशन आदि विषय काफी लोकप्रिय है।

कंप्यूटर पर निबंध//computer essay in Hindi

कंप्यूटर पर निबंध//computer essay in Hindi


निबंध 4 (400 शब्द)- पहला मैकेनिकल कंप्यूटर नई पीढ़ी के कंप्यूटर व कंप्यूटर के लाभ 


प्रस्तावना-

कंप्यूटर के आविष्कार ने बहुतों के सपनों को साकार किया है यहां तक कि हम अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर के नहीं कर सकते। समानता यह एक ऐसा डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कई सारे उद्देश्यों के लिए किया जाता है जैसे सूचनाओं को सुरक्षित रखना, ईमेल, मैसेजिंग, सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, गणना, डेटा प्रोसेसिंग आदि। डेक्सटॉप कंप्यूटर प्रकार करने के लिए सीपीयू यूपीएस कीबोर्ड और माउस की जरूरत पड़ती है जबकि लैपटॉप में यह सब कुछ पहले से ही मौजूद रहता है बड़ी मेमोरी के साथ यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो कोई भी डाटा को सुरक्षित रख सकता है 21वीं सदी में हम एक प्रकार से कंप्यूटर की आधुनिक दुनिया में भी जी रहे हैं।


चार्ल्स बैबेज ने पहला मैकेनिकल कंप्यूटर बनाया


इससे पहले की वीडियो की कंप्यूटर बेहद सीमित कार्य क्षमता के थे। जबकि आधुनिक समय की कंप्यूटर ढेर सारे कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। चार्ल्स बैबेज ने पहला मैकेनिका कंप्यूटर बनाया था जो आज के जमाने की कंप्यूटर से बहुत अलग था। कंप्यूटर के आविष्कार का लक्ष्य था एक ऐसी मशीन का निर्माण करना जो बहुत तेजी से गणितीय गणना कर सके। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ऐसी मशीनों की जरूरत थी जो कि दुश्मनों के हथियार की गति और दिशा का अनुमान तथा उनकी सही स्थिति का पता लगा सके जो कि कंप्यूटर के निर्माण का एक अहम कारण बना। आज के कंप्यूटर कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीक से युक्त हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में हमारे सहायता का कार्य करते हैं।


कंप्यूटर के लाभ

आज कंप्यूटर ने हमारे जीवन और काम को काफी आसान बना दिया है वास्तव में कंप्यूटर आधुनिक तकनीक का एक बहुत बड़ा अविष्कार है।


आज हम सभी बैंकों में कंप्यूटर के माध्यम से सारे कार आसानी से कर सकते हैं।


प्रिंटिंग बुक और न्यूज़पेपर जैसे कार्य में कंप्यूटर बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।


बड़े शहरों में सड़कों के यातायात के नियम भी कंप्यूटर द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं।


आज के समय में अपराधियों के रिकॉर्ड रखने के लिए भी पुलिस कंप्यूटर का उपयोग करती हैं।


कंप्यूटर का इस्तेमाल खातों स्टॉक चालान और पेरोल इत्यादि को बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी किया जाता है।


निष्कर्ष-

आज के समय में मानव प्रजाति की कंप्यूटर तकनीक पर निर्भरता काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। आज के समय में कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की कल्पना बिना कंप्यूटर से नहीं कर सकता क्योंकि इसने हर जगह अपने पैर पसार लिए हैं और लोग इसके आदि बन चुके हैं यह हर विद्यार्थी के जीवन का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वह इसका इस्तेमाल प्रोजेक्ट बनाने के लिए कविता सीखने के लिए कहानियों के लिए परीक्षा संबंधी नोट्स डाउनलोड करने के लिए सूचनाएं खट्टा करने आदि जैसे कार्यों के लिए बेहद कम समय में कर सकता है। यह विद्यार्थियों के कौशल विकास में बढ़ोतरी के साथ ही नौकरी पाने में सहायता करने में भी काफी सहायक होता है।



FAQ-Frequently asked question on computer (कंप्यूटर पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)


प्रश्न 1 विश्व के सबसे तेज कंप्यूटर का क्या नाम है? 

उत्तर-जापान का सुपर कंप्यूटर फुगाकू


प्रश्न 2- भारत के सबसे तेज कंप्यूटर का क्या नाम है? 

उत्तर मल्टीपेटाफ्लोप्स सुपर कंप्यूटर प्रत्यूष।


प्रश्न 3 कंप्यूटर की खोज किसने की थी?

उत्तर-चार्ल्स बैबेज ने


प्रश्न 4 विश्व की सबसे बड़ी कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी का क्या नाम है? 

उत्तर-आईबीएम इंटरनेशनल बिजनेस मशीन।



कंप्यूटर पर निबंध//computer essay in Hindi
कंप्यूटर पर निबंध//computer essay in Hindi






Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2