गर्मी की छुट्टियों पर निबंध हिंदी में || Summer vacation essay in Hindi

Ticker

गर्मी की छुट्टियों पर निबंध हिंदी में || Summer vacation essay in Hindi

गर्मी की छुट्टियों पर निबंध हिंदी में || Summer vacation essay in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको गर्मी की छुट्टी पर निबंध लिखना बताएंगे। दोस्तों अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


गर्मी की छुट्टी पर निबंध,summer vacation essay in Hindi,गर्मियों की छुट्टी पर निबंध कैसे लिखें,गर्मी की छुट्टी पर निबंध 10 लाइन,ग्रीष्मावकाश का उपयोग 10 वाक्य में लिखें,गर्मी की छुट्टियों पर निबंध 300,500, 750 शब्दों में,स्कूल की छुट्टी पर निबंध,मैं गर्मी की छुट्टी कैसे बिताया निबंध,garmi ki chhutti per nibandh


गर्मी की छुट्टी पर निबंध,summer vacation essay in Hindi,गर्मियों की छुट्टी पर निबंध कैसे लिखें,गर्मी की छुट्टी पर निबंध 10 लाइन,ग्रीष्मावकाश का उपयोग 10 वाक्य में लिखें,गर्मी की छुट्टियों पर निबंध 300,500, 750 शब्दों में,स्कूल की छुट्टी पर निबंध,मैं गर्मी की छुट्टी कैसे बिताया निबंध,garmi ki chhutti per nibandh
गर्मी की छुट्टियों पर निबंध हिंदी में || Summer vacation essay in Hindi

Table of contents –


1. प्रस्तावना

2. गर्मी की छुट्टी की आवश्यकता 

3. गर्मियों की छुट्टियों में कुछ नया सीखना 

4. गर्मियों की छुट्टी की पहले से योजना

5. गर्मी की छुट्टियां कैसे बिताई निबंध

6. इस बार गर्मी की छुट्टियां बिताने कहां गया

7. गर्मी के मौसम पर निबंध

8. गर्मी की छुट्टी पर 10 लाइनें

9. निष्कर्ष

10. FAQ Questions 


''गर्मी की छुट्टियां जब आती,

संग अपने ढेरों खुशियां लाती।।''


गर्मी की छुट्टियां सबसे खुशहाल और आनंदमयी दिन होते हैं। इन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश कहा जाता है। यह एक ऐसा समय होता है जब छात्र आराम कर सकते हैं और अपने खाली समय का आनंद ले सकते हैं। यह आराम करने, घूमने-फिरने, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और नये शौक या रूचियों का पता लगाने का समय होता है। कई छात्रों के लिए, गर्मी की छुट्टियां कुछ नया सीखने और कला-कौशल में सुधार करने का भी समय होता है।


प्रस्तावना –


ग्रीष्मकालीन समय बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण समय होता है। यह उनके लिए काफी खुशी और मनोरंजन का समय होता है। इन छुट्टियों में बच्चे वो सब कर सकते हैं जिसमें वे रूचि रखते हैं। वे छुट्टियों के माध्यम से अपने माता-पिता, सबसे अच्छे दोस्त, पड़ोसियों आदि के साथ आनंद ले सकते हैं।


गर्मी की छुट्टी की आवश्यकता –


गर्मी की छुट्टियां आमतौर पर छात्रों के जीवन की सबसे खुशी भरी अवधि होती है। यह उनके लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि उन्हें कुछ समय अपने दैनिक स्कूल कार्यक्रमों से आराम करने का समय मिलता है। गर्मी की छुट्टियों की अवधी हर वर्ष गर्मियों के मौसम में 45 दिनों की कर दी गई है। यह हर साल मई के महीने के तीसरे सप्ताह में शुरू होती है और जून महीने के आखरी सप्ताह के आखिरी दिन समाप्त होती है।


इसका उद्देश्य ग्रीष्म काल में गर्मी की छुट्टियों में गर्मी से आराम पाने के साथ-साथ और भी कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं, इससे छात्रों को अंतिम परीक्षा के बाद एक लंबा ब्रेक मिल जाता है। वार्षिक परीक्षाओं के खत्म होने के बाद छात्र थका हुआ महसूस करते हैं और अध्ययन में रुचि नहीं लेते इसलिए, उन्हें अध्ययन के लंबे 1 वर्ष बाद अपने स्वास्थ्य एवं व्यवहार्यता को फिर से सुधारने के लिए आराम की आवश्यकता होती है।


गर्मी की छुट्टियों का हर व्यक्ति के जीवन में अहम स्थान होता है। खासकर बच्चों के जीवन में। गर्मी साल का सबसे गर्म मौसम होता है, बच्चे इसका खूब आनंद लेते हैं। यह उनके लिए बहुत ही रोचक और मनोरंजक मौसम है, क्योंकि उन्हें अपने पसंदीदा फल और आइसक्रीम खाने का मौका मिलता है। इस दौरान पढ़ाई से थोड़ा ब्रेक मिल जाता है।


गर्मी की छुट्टियों में कुछ नया सीखना –


गर्मी की छुट्टियों में हर किसी को कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है फिर चाहे वो बड़े हो या बच्चे। गर्मी की छुट्टी मनाने का सबका अपना-अपना तरीका होता है, किसी को अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जाना अच्छा लगता है, किसी को विदेश जाना अच्छा लगता है तो कोई घर जाकर इसका लुत्फ उठाना पसंद करता है।


गर्मियों की छुट्टियों में अधिकतर बच्चे बैडमिंटन, फुटबॉल और क्रिकेट आदि खेलना पसंद करते हैं। मौसम के दौरान कई ऐसे फल है जिनका आनंद केवल गर्मियों में ही लिया जा सकता है। ये फल गर्मियों की छुट्टी को और भी रोचक बनाने में मदद करते हैं, ताजे फलों का जूस पीने से शरीर में ताजगी पैदा होती है।


गर्मियों की छुट्टी की पहले से योजना –


गर्मी की छुट्टियों के लिए हर कोई पहले से ही कुछ ना कुछ प्लान कर लेता है। खासकर बच्चे अपनी गर्मी की छुट्टियों को रोमांचक बनाने के लिए कुछ महीने पहले से ही नई योजनाएं बनाने लगते हैं। गर्मी की छुट्टियां सभी के लिए बड़ी राहत वाली होती हैं, इसलिए हर कोई इसे यादगार बनाने की कोशिश करता है।


गर्मी की छुट्टियां कैसे बिताई निबंध -


''गर्मी की छुट्टियां दादा-दादी संग बिताई,

संग उनके कितनी खुशहाल यादें हमने बनाई।''


गर्मी की छुट्टी छात्रों के लिए सबसे सुखद और अच्छा समय होता है क्योंकि उनके ऊपर ना कोई अध्ययन का दबाव रहता है और ना ही कोई मानसिक तनाव होता है। ये छुट्टी उन्हें चिलचिलाती गर्मी से बहुत राहत दिलाती है। छात्रों की गर्मी की छुट्टी बिताने के अपने अलग अलग तरीके होते हैं।


मैंने इस बार अपने दादा-दादी के साथ अपनी गर्मी की छुट्टियां बिताने का फैसला किया। मेरी गर्मी की छुट्टियों के दौरान मेरे दादा-दादी के घर बिताए हुए समय के बारे में मैं बता रहा हूं।


इस बार गर्मी की छुट्टियां बिताने कहां गया –


इस बार की गर्मी की छुट्टियां बिताने मैं अपने दादा-दादी से मिलने गया। वह एक बहुत ही सुंदर से गांव में रहते हैं। मैं साथ में अपने एक मित्र को भी ले गया था, ताकि मैं गर्मी की छुट्टी का अधिक आनंद ले सकूं।


summer vacation essay in hindi,गर्मी की छुट्टी पर निबंध,essay on summer vacation in hindi,10 lines on summer vacation in hindi,गर्मी की छुट्टि पर निबंध,गर्मियों की छुट्टी पर निबंध,essay on summer vacation,गर्मी की छुट्टी पर 10 हिन्दी लाइनें,गर्मी की छुट्टियां पर 10 लाइन निबंध,short essay summer vacation in hindi,essay summer vacation in hindi,गर्मी की छुट्टी पर निबंध हिंदी में,गर्मी की छुट्टी,10 lines essay on summer holiday in hindi,est summar vacation in hindi
गर्मी की छुट्टियों पर निबंध हिंदी में || Summer vacation essay in Hindi

मेरे दादा-दादी मुझे देखकर बहुत खुश थे। मेरी दादी मां ने हमारे लिए स्वादिष्ट भोजन बनाया। मेरे दादाजी मुझे हमारे खेत दिखाने के लिए ले गए। वहां खेतों में लगी विभिन्न फसलों को देखकर मैं बहुत प्रसन्न हुआ। वहां पर मैं अपने कुछ पुराने मित्रों से मिला। हम लोग कुछ समय साथ-साथ खेले। उसके बाद हम लोगों ने बहुत समय आम के बगीचों में बिताया। हमने बहुत स्वादिष्ट आम और जामुन खाए।


मैं अपने चाचा जी के साथ एक विवाह समारोह में भी गया। हम लोगों ने वहां भोजन का आनंद लिया। मैं अपने दादा-दादी के साथ सैर पर भी जाता था। हम लोगों ने बहुत से मंदिरों एवं धार्मिक स्थानों के दर्शन किए।


इस तरह गर्मी की छुट्टियां समाप्त हो गई। घर से प्रस्थान करने के समय मेरी दादी मां ने कई तरह की मिठाइयां बनाई। उन्होंने मेरे तथा मेरे मित्र के लिए उन्हें पैक कर दिया।


मुझे अपने दादा-दादी को छोड़कर वापस अपने शहर जाना पड़ा। मैं बहुत उदास था। मैं कुछ और दिनों के लिए वहां रहना चाहता था। खैर कोई बात नहीं, मैं जल्द ही फिर से दादा-दादी से मिलने आऊंगा। तब तक मैं इन्हीं यादों को हृदय में संजोकर रखूंगा।


गर्मी के मौसम पर निबंध -


''गर्मी का मौसम जब आए, गर्म हवा के झोंके लाए,

फिर भी नन्हे बच्चों के दिल को बड़ा ये भाए।''


ग्रीष्म ऋतु साल का सबसे गर्म मौसम होता है। हमारे देश भारत में मार्च के महीने से गर्मी का मौसम शुरू होता है और जून तक रहता है। इस समय देश में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। इस मौसम में धूल से भरी हुई, शुष्क और गर्म हवा पूरे दिन भर चलती रहती है।


गर्मी के मौसम में तेज धूप पड़ती है और दोपहर में गर्मी बढ़ जाती है। दिन के समय गर्म हवाएं चलती हैं जिसे लू कहा जाता है। लू लगने से लोग बीमार हो जाते हैं। कभी-कभी लोग गर्मी के कारण हीट-स्ट्रोक, पानी की कमी, डायरिया, हैजा और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी प्रभावित हो जाते हैं। इस मौसम में नदी तालाब जैसे जल स्रोत भी सूख जाते हैं। पेड़-पौधे, पशु-पक्षी, तेज गर्मी से व्याकुल हो जाते हैं और बारिश का इंतजार करते हैं। गर्मी के मौसम में रातें छोटी और दिन लंबे हो जाते हैं।


लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में कूलर, पंखे और एसी आदि लगवाते हैं। गर्मी के दिनों में आम, तरबूज, खरबूजा, लीची जैसे स्वादिष्ट फल खाने को मिलते हैं। ज्यादा गर्मी के दिनों में स्कूल के बच्चों को लगभग 1 महीने की गर्मी की छुट्टियां दी जाती हैं। जिससे बच्चे बहुत खुश होते हैं क्योंकि उन्हें नानी के घर जाने और घूमने का समय मिल जाता है।


गर्मी में हमें अपने शरीर का खास ख्याल रखना चाहिए और तेज धूप और गर्मी से बचना चाहिए और पानी पीते रहना चाहिए। ग्रीष्म ऋतु में आम, खीरा-ककड़ी, तरबूज, गन्ने का रस, फलों के जूस आदि का सेवन किया जाता है। तेज धूप में हमें बाहर नहीं जाना चाहिए इससे लू लग सकती है। अच्छी सेहत के लिए हमें इस मौसम में ठंडे और मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। हमें कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम की जगह फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। ग्रीष्म ऋतु में गर्मी से बचने के लिए हमें ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना चाहिए।


इस तरह से हम गर्मी के मौसम में थोड़ा सा सजग रहकर खुद को बचा सकते हैं और गर्मी के मौसम का भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं।


गर्मी की छुट्टी पर 10 लाइनें –


1. ग्रीष्मावकाश, ग्रीष्म ऋतु के दौरान विद्यार्थियों को दिया जाने वाला दीर्घ अवकाश है।


2. अत्यधिक तापमान के कारण सभी स्कूल और कॉलेज में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी जाती है।


3. इसकी घोषणा ज्यादातर मई से जून महीने के बीच की जाती है।


4. यह गर्मी के मौसम की चिलचिलाती धूप से बच्चों को बचाने का भी एक तरीका है।


5. गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चे बहुत खुश और आनंदित महसूस करते हैं।


6. गर्मी की छुट्टियों में ज्यादातर बच्चे छुट्टियां मनाने अपने पैतृक गांव जाते हैं।


7. वे भारत के कुछ प्रसिद्ध शहरों और ऐतिहासिक स्थानों की यात्रा भी करते हैं।


8. बहुत से बच्चे हिल स्टेशन, रिसॉर्ट और धार्मिक स्थलों पर भी जाते हैं।


9. गर्मी की छुट्टियों में बच्चे स्वादिष्ट फल जैसे- आम, तरबूज, नारियल आदि खाने के शौकीन होते हैं।


10. बच्चे तरह तरह के खेल खेलकर अपने दोस्त और पड़ोसियों के साथ मौज मस्ती करके अपना समय व्यतीत करते हैं।


निष्कर्ष –


गर्मी की छुट्टियां स्कूल शेड्यूल का हिस्सा हैं। छुट्टियां हर साल आएंगी, महत्वपूर्ण यह है कि आप उन्हें कैसे खर्च करते हैं। आप अपनी छुट्टियां को जितना उपयोगी ढंग से व्यतीत करेंगे, आप उतने ही अधिक प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे।


Frequently Asked Questions (FAQ) –


प्रश्न - गर्मियों की छुट्टी पर निबंध कैसे लिखें?

उत्तर - गर्मी की छुट्टियां हर साल मेरे लिए काफी खुशी का समय होता है और यह मुझे मनोरंजन छुट्टियां बिताने तथा प्रिय जनों से मिलने के लिए पर्याप्त समय देता है।


प्रश्न - आपने गर्मी की छुट्टियां में क्या-क्या किया?

उत्तर - अपनी रूचि के अनुसार कोई भी क्लास ज्वाइन करें जैसे कि सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, म्यूजिक, कुकिंग, स्विमिंग, स्केटिंग आदि।


प्रश्न - क्या छात्रों के जीवन में गर्मी की छुट्टी जरूरी है?

उत्तर - अपने स्वास्थ्य और व्यवहार्यता को पुनः प्राप्त करने के लिए अध्ययन के एक लंबे वर्ष के बाद आराम की आवश्यकता है। गर्मी की छुट्टी का एक अन्य उद्देश्य छात्रों को गर्मी के मौसम की असहनीय गर्मी से कुछ राहत देना है।


प्रश्न - गर्मी की छुट्टी क्यों होती है?

उत्तर - गर्मी की छुट्टियों का एक अन्य उद्देश्य छात्रों को गर्मी के मौसम की असहनीय गर्मी से थोड़ा आराम दिलाना है। अत्यधिक गर्मी काफी हद तक नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए गर्मी की छुट्टियां उन्हें अध्ययन और गर्मी से ब्रेक देने का सबसे अच्छा विकल्प है। इसका उद्देश्य छात्रों को कमजोर विषयों में रिकवर होने में मदद करना भी है।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको गर्मी की छुट्टियों पर निबंध के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇







Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2