UP board live solution class 10th social science unit 2 geography chapter 6 (राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं)

Ticker

UP board live solution class 10th social science unit 2 geography chapter 6 (राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं)

 UP board live solution class 10th social science unit 2 geography chapter 6 (राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं)

UP board class 10th social science chapter 6 full solution


इकाई -2 समकालीन भारत 2 भूगोल


अध्याय- 6 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएं 


बहुविकल्पीय प्रश्न-


प्रश्न -1 इनमें से कौन -सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अंत: स्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?


(क) चेन्नई

(ख) पारादीप

(ग) तूतीकोरिन

(घ) विशाखापट्टनम


उत्तर-(घ) विशाखापट्टनम


प्रश्न-2 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग (एन एच )कौन -सा है?


(क) एन एच 44

(ख) एन एच 8

(ग) एन एच 11

(घ) एन एच 88


उत्तर- (क) एन एच 44


प्रश्न-3 सीमांत सड़कों का निर्माण तथा नियंत्रण करने वाली संस्था है?


(क) सीमा सड़क संगठन

(ख) केंद्रीय निर्माण विभाग

(ग) सार्वजनिक निर्माण विभाग

(घ) शहरी मामलों का मंत्रालय


उत्तर- (क) सीमा सड़क संगठन


प्रश्न-4 बड़ी लाइन की चौड़ाई क्या है?


(क) 1676 मिलीमीटर

(ख) 1000 मिलीमीटर

(ग) 762 मिलीमीटर

(घ) 610 मिलीमीटर


उत्तर- (क) 1676 मिली मीटर


प्रश्न 5- निम्नलिखित में से किस वस्तु का निर्यातक भारत नहीं है?


(क) कॉफी

(ख) उर्वरक

(ग) तंबाकू 

(घ) चाय 


उत्तर-(ख) उर्वरक


अति लघु उत्तरीय प्रश्न-


प्रश्न- 1 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है ? इसकी लंबाई और उससे जुड़ने वाले नगर कौन-कौन से हैं?


उत्तर- राष्ट्रीय राजमार्ग 7 (अब 44) सर्वाधिक लंबा राजमार्ग है जो 2369 किलोमीटर लंबा है ।यह वाराणसी को जबलपुर ,नागपुर ,हैदराबाद, बेंगलुरु, मदुरई के रास्ते कन्याकुमारी से जोड़ता है।


प्रश्न -2 'प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परि योजना' के तहत क्या प्रस्ताव हैं?


उत्तर- इस सड़क परियोजना के तहत देश के प्रत्येक गांव को प्रमुख शहरों से पक्की सड़कों द्वारा जोड़ना प्रस्तावित है।


प्रश्न-3 भारत में आयात होने वाली वस्तुओं के नाम लिखिए?


उत्तर- भारत में आयात होने वाली वस्तुओं में पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम उत्पाद मूर्ति व बहुमूल्य रत्न अकार्बनिक रसायन कोयला मशीनरी उर्वरक वनस्पति तेल छपाई मशीन आदि प्रमुख हैं ।


प्रश्न - 4 जनसंचार के साधन कौन-कौन से हैं?


उत्तर- जनसंचार के साधनों में रेडियो ,दूरदर्शन, डाक तार ,इंटरनेट ,चलचित्र समाचार पत्र ,पत्रिकाएं, टेलीफोन, मोबाइल आदि प्रमुख हैं।


प्रश्न-5 भारत में पहली बार रेलगाड़ी की शुरुआत कब और कहां से कहां तक की गई थी? भारतीय रेल मार्ग को कितने गेजों में बांटा जा सकता है?


उत्तर- देश की पहली रेलगाड़ी 1853 में मुंबई और ठाणे के मध्य चलाई गई जो 34 किलोमीटर की दूरी तय करती थी ।भारतीय रेलमार्ग को तीन गेजों में ब्रॉड गेज (बड़ी लाइन), मीटर गेज (छोटी लाइन) और नैरो गेज में बांटा जा सकता है।


लघु उत्तरीय प्रश्न-


प्रश्न- 1 भारत में जनसंचार के क्षेत्र में हुए किन्हीं तीन प्रमुख विकास की व्याख्या कीजिए।


उत्तर- भारत में जनसंचार के क्षेत्र में निम्नलिखित तरह के विकास हुए हैं-


1- भारत में दो दशक से इंटरनेट की सुविधा हो गई है जिससे काफी लोग सूचना प्राप्त करते हैं।


2- पिछले दो दशकों से दूर संचार के साधनों में काफी विकास हुआ है भारत में जब से मोबाइल का शुभारंभ हुआ है सूचना क्षेत्र में क्रांति आ गई है।


3- बड़े शहरों और नगरों में डाक संचार में शीघ्रता हेतु हाल ही में 6 डाक मार्ग बनाए गए हैं। इन्हें राजधानी मार्ग, मेट्रो चैनल , ग्रीन चैनल ,व्यापार चैनल ,भारी चैनल तथा दस्तावेज चैनल के नाम से जाना जाता है।



प्रश्न-2 भारत में सड़क परिवहन के सम्मुख उपस्थित किन्हीं पांच प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।


उत्तर- भारत निम्नलिखित समस्याओं का सामना कर रही है-


1- यात्रियों की अधिक संख्या और माल की ढुलाई की अधिक मात्रा को देखते हुए भारत में सड़क जाल अपेक्षाकृत कम है।


2- भारत में लगभग 50% सड़कें कच्ची हैं। इसलिए यह यातायात के साधनों के लिए सुगम नहीं है।


3- वर्षा ऋतु में कच्ची सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं ।इसलिए वर्षा ऋतु में यह सड़कें अनुपयोगी हो जाती हैं।


4- अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सड़कें जल्दी खराब हो जाती हैं।


5- भारत की अधिकांश पक्की सड़कें सकरी हैं ,जिन पर एक साथ दो गाड़ियों का आवागमन आसानी से नहीं होता।


प्रश्न -3 वायु परिवहन के किन्हीं चार गुणों और किन्हीं दो अवगुणों का उल्लेख कीजिए।


उत्तर-  वायु परिवहन के चार गुण निम्नलिखित हैं-


1- परिवहन के अन्य साधनों की अपेक्षा यह दूसरे स्थानों पर पहुंचने में बहुत कम समय लेता है।


2- विदेश यात्रा के लिए सबसे सुगम परिवहन का साधन है।


3- अन्य परिवहन के साधनों की अपेक्षा इसमें दुर्घटना कम होती है।


4- यह परिवहन का सबसे आरामदायक साधन है।


वायु परिवहन के दो अवगुण निम्नलिखित हैं-


1- यह बहुत महंगा परिवहन का साधन है।


2- हवाई पट्टी के लिए काफी जगह की आवश्यकता होती है इसलिए दुर्गम स्थानों में हवाई पट्टी नहीं बनाई जा सकती।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇

Class 10 social science unit 3 chapter 1st full solution

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-


प्रश्न -1 भारत में सड़कों का वर्गीकरण कीजिए।

अथवा

निम्नलिखित प्रत्येक का वर्णन लगभग 40 शब्दों में कीजिए।


1- स्वर्णिम चतुर्भुज महाराजमार्ग

2- राष्ट्रीय राजमार्ग

3- राज्य राजमार्ग


उत्तर- भारत में सड़कों की सक्षमता के आधार पर इन्हें निम्नलिखित 6 वर्गों में बांटा जाता है-


1- स्वर्णिम चतुर्भुज महाराजमार्ग- भारत सरकार ने दिल्ली ,कोलकाता ,चेन्नई और मुंबई को जोड़ने वाली 6 लेन वाली महाराज मार्गों की सड़क परियोजना प्रारंभ की है ।इसमें दो गलियारे प्रस्तावित हैं- उत्तर दक्षिण गलियारा जो श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ता है तथा द्वितीय, पूर्व पश्चिम गलियारा जो सिल्चर और पोरबंदर को जोड़ता है।


2- राष्ट्रीय राजमार्ग- राष्ट्रीय राजमार्ग देश के दूरस्थ भागों को जोड़ते हैं ।इनका निर्माण व देखभाल केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकार में है ।अनेक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर से दक्षिण तथा पूर्व से पश्चिम में फैले हैं।


3- राज्य मार्ग- राज्य की राजधानियों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने वाली सड़कें राज्य राजमार्ग कहलाती है। इनकी व्यवस्था तथा निर्माण का दायित्व राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग का होता है।


4- जिला मार्ग- यह सड़क के जिले के विभिन्न प्रशासनिक केंद्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ती हैं ।इन सड़कों की व्यवस्था का दायित्व जिला परिषद का है।


5- अन्य सड़कें- इस वर्ग के अंतर्गत वे सड़कें आते हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों तथा गांवों को शहरों से जोड़ती हैं। 'प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क परियोजना' के तहत इन सड़कों के विकास को विशेष प्रोत्साहन मिला है।


6- सीमांत सड़कें- भारत सरकार प्राधिकरण के अधीन सीमा सड़क संगठन है जो देश के सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण व उनकी देख - रेख करता है। यह संगठन 1960 में बनाया गया। जिसका कार्य उत्तर तथा उत्तर -पूर्वी क्षेत्रों में सामरिक महत्व की सड़कों का विकास करना था।


प्रश्न-2 आधुनिक समय में संचार के साधनों की महत्ता का वर्णन कीजिए।


उत्तर- जब से मानव पृथ्वी पर अवतरित हुआ है, उसने विभिन्न संचार माध्यमों का प्रयोग किया है। संचार का चाहे कोई भी साधन हो उनका अपना विशेष महत्व है-


1- संचार के विभिन्न साधन जीवन के लिए बड़े महत्वपूर्ण हो गए हैं, क्योंकि इनके माध्यम से लोग दूर-दराज में रहने वाले अपने संबंधियों से संपर्क बनाए रखते हैं।


2- संचार मानव को मनोरंजन के साथ बहुत से राष्ट्रीय कार्यक्रमों व नीतियों के विषय में जागरूक करता है।


3- संचार के विभिन्न साधनों से राष्ट्रीय एकता को भी बढ़ावा मिला है।


4- संचार के साधनों का प्रयोग युद्ध के समय तथा देश में आंतरिक शांति बनाए रखने के लिए भी सरकार द्वारा किया जाता है।


5- देश के किसी भी हिस्से से आने वाली क्रत्रिम व प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए संचार के साधनों का प्रयोग करके तुरंत सहायता पहुंचाई जा सकती है।


प्रश्न-3 भारत में संचार के साधनों का वर्णन कीजिए।


उत्तर- जब से मानव पृथ्वी पर अवतरित  हुआ है, उसी ने विभिन्न संचार माध्यमों का प्रयोग किया है ।लेकिन आधुनिक समय में बदलाव की गति तीव्र है।  संदेश प्राप्तकर्ता या संदेश भेजने वाले के गतिविहीन रहते हुए भी लंबी दूरी का संचार बहुत आसान है। निजी दूरसंचार तथा जनसंचार में दूरदर्शन ,रेडियो ,समाचार -पत्र ,प्रेस तथा सिनेमा आदि देश के प्रमुख संचार साधन हैं। भारत का डाक संचार तंत्र विश्व का वृहत्तम हैं। यह पार्सल ,निजी पत्र व्यवहार तथा तार आदि को संचालित करता है। कार्ड व लिफाफा बंद चिट्ठी पहली श्रेणी की डांक समझी जाती है तथा विभिन्न स्थानों पर वायुयान द्वारा पहुंचाए जाते हैं ।द्वितीय श्रेणी की डाक में रजिस्टर्ड पैकेट, किताबें अखबार तथा पत्रिकाएं शामिल हैं यह धरातलीय डाक द्वारा पहुंचाए जाते हैं ।तथा इनके लिए स्थल व जल परिवहन का प्रयोग किया जाता है।

दूरसंचार तंत्र में भारत एशिया महाद्वीप में अग्रणी है ।नगरीय क्षेत्रों के अतिरिक्त भारत के 2 तिहाई से अधिक गांव एसटीडी दूरभाष सेवा से जुड़े हैं। सूचनाओं के प्रसार को आधार स्तर से उच्च स्तर तक समृद्ध करने हेतु भारत सरकार ने देश के प्रत्येक गांव में 24 घंटे एसटीडी सुविधा के विशेष प्रबंध किए हैं। जनसंचार मानव को मनोरंजन के साथ बहुत से राष्ट्रीय कार्यक्रमों और नीतियों के विषय में जागरूक करता है।


Written by - Bandana Kushwaha

class 10th social science unit 3 लोकतांत्रिक राजनीति- 2 (नागरिक शास्त्र)

class 10th social science unit 2 chapter 5 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Geography(भूगोल)

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2