Barish Poem in Hindi | Poem on Varsha Ritu in Hindi | वर्षा ऋतु पर कविता

Ticker

Barish Poem in Hindi | Poem on Varsha Ritu in Hindi | वर्षा ऋतु पर कविता

Barish Poem in Hindi | Poem on Varsha Ritu in Hindi | वर्षा ऋतु पर कविता

वर्षा ऋतु पर कविता ,बारिश का मौसम, कविता Poem on Rainy, Season in Hindi 


नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक और नई आर्टिकल में आज की इस पोस्ट में हम डिस्कस करने वाले हैं वर्षा ऋतु पर कविता तो बने रहे पोस्ट के अंत तक और अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो अपने दोस्तों में शेयर करना बिल्कुल भी ना भूले।


वर्षा ऋतु चारू ऋतु में से एक है, यह वह  है ऋतु है जिसकी मनमोहक छंटा देखते ही बनती है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह ऋतु मानव जीवन और पर्यावरण तंत्र के लिए काफी मायने रखती है। क्योंकि कृषि और वन्यजीवन जैसी आधारभूत आवश्यकताएं वर्षा पर निर्भर होती हैं।


Barish Poem in Hindi | Poem on Varsha Ritu in Hindi | वर्षा ऋतु पर कविता
Barish Poem in Hindi | Poem on Varsha Ritu in Hindi | वर्षा ऋतु पर कविता

 10 lines on Rainy Season in Hindi | वर्षा ऋतू पर 10 लाइन निबंध


1. वर्षा रितु ग्रीष्म रितु के पश्चात आती है और भारत की चार मुख्य रितुओं में से एक है।


2. वर्षा रितु आषाढ़ श्रावण और भादों में मुख्य रूप से होती है।


3. वर्षा रितु का आगमन जुलाई में होता है और यह तीन महीने तक रहती है।


4. वर्षा रितु के आगमन से लोग प्रसन्नता से भर जाते हैं।


5. वर्षा रितु का इंतजार किसानों को बहुत रहता है क्योंकि वर्षा रितु फसलों को बढ़ने में सहायता करती है।


6. वर्षा रितु में बहुत बार इंद्रधनुष दिखाई देता है।


7. वर्षा रितु अपने साथ बहुत से त्योहार लेकर आती है।


8. प्रकृति पर भी वर्षा रितु का बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है।


9. वर्षा रितु के दौरान पूरा आसमान चमकदार होता है और पेड़ो पर भी नए पत्ते आने लगते हैं और फूल खिलने लगते हैं।


10. वर्षा रितु हमें गर्मी से राहत का अहसास करवाती है।


इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए वर्षा की प्रशंसा और आवश्यकता के आधार पर यह कविताएं तैयार की गई है जिनका आप अपनी आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकते हैं।


वर्षा ऋतु पर कविता 1


"देखो आया है मौसम ये बरसात का"


आसमा से जमी के मुलाकात का


देखो आया है मौसम ये बरसात का।।


नन्हे बच्चों के पैरों की छप छप कभी


तो कभी गिरती बूंदों की टप-टप कहीं


देखकर यह अनोखा नजारा यहां


आज झूमा ना हो कोई ऐसा नहीं


गीली मिट्टी की खुशबू लिए अपने संग


दिन भी आया है खुशियों की सौगात का


आसमा से जमी के मुलाकात का


देखो आया है मौसम ये बरसात का


बादलों में झगड़ती हुई बिजलियां


यह फुहारे है उड़ती हुई तितली


आज धरती को बूंदों है यू छू रही


मानव करती हो अंबर की कुछ चुगलियां


छाया है अब कहीं पर खुशी का सामां


तो कहीं पर है माहौल आपात का


आसमा से जमी के मुलाकात का


देखो आया है मौसम ये बरसात का।।


वर्षा रानी2


तुम धन्य हो वर्षा रानी, मृत्प्रायों को देती पानी


जग में तुम खुशहाली लाती, 

खेतों में हरियाली लाती…………


संग अनेक सहेली लाती, तपते जग में शीतलता लाती


नए-नए तुम फूल खिलाती, जंगल में भी मंगल लाती…………


तुम जग की रक्षा करती, तुम बिन कौन हमें दे पानी


अन्नदात्री है तू ही रानी, तुम धन्य हो वर्षा रानी…………


जब तुम कृपा करती हो रानी, जग में भर जाता है पानी


तुम पर हीं अरमान हमारा, तुम पर हीं है प्राण हमारा…………


बस इसलिए तो हम तेरी करते हैं आगवानी, चाहे राजा हो या रानी


सब मर जाएँ बिन पानी, पशु हों, पक्षी या मानव सबका हीं जीवन है पानी…………


तुम जब जाती हो रानी, तो रो पड़ते हैं सब प्राणी


यह सत्य है करुण कहानी, तुम यहीं रहो मनमानी…………


तब हम भी सुखी रहेंगे, नव जीवन प्राप्त करेंगे


तुम धन्य हो वर्षा रानी, मृत्प्रायों को देती पानी…………


डॉ नारायण मिश्र


वर्षा ऋतु पर कविता 3


"वर्षा ऋतु"


देखो वर्षा की यह मनमोहक बादल,


जो लाते हैं बारिश का यह जल।


देख मन इन्हें होता प्रफुल्लित,


वर्षा ना हो तो मन हो जाता  विचलित।।


किसानों को यह देती सिंचाई की सुविधा


यदि वर्षा ना हो तो हो जाती है बड़ी दुविधा


इस ऋतु में चारों ओर हरियाली लहलहाती,


इसकी मनोरम छटां सबके मन को भाती।।


आओ संग मिलकर झूमे गाए,


वर्षा ऋतु का साथ मिलकर लुत्फ उठाएं।।


वर्षा ऋतु पर कविता 3


"वर्षा ऋतु का आनंद"


देखो एक बार फिर से बारिश का मौसम आया,


अपने साथ सबके चेहरे पर मुस्कान है लाया।।


देखो वर्षा में हवा कैसी चल रही मंद मंद


क्या बच्चे क्या बूढ़े सब लेते इसका आनंद।।


देखो चारों ओर फैली यह अद्भुत हरियाली,


जिसकी मनमोहक छंटा है सबसे निराली।


जिसको देखो वह इस मौसम के गुण गाता,


बारिश का मौसम है ऐसा जो सबके मन को भाता।।


मेरे मित्र तुम भी बाहर निकलो लो वर्षा का आनंद,


देखो इस मनमोहक वर्षा को जो नहीं हो रही बंद।


छोटे बच्चे कागज की नाव बनाकर पानी में दौड़ाते हैं,


वर्षा ऋतु में ऐसे नजारे नित्य दिल को बहलाते हैं।।


तो आओ हम सब संग मिलकर झूमे गाए,


इस मनभावी वर्षा ऋतु का आनंद उठाएं।।


10 Lines on Rainy season for the Higher Class Students


  1. Rainy season is also known as monsoon season which starts from starting of June and ends in month of September.

  2. The monsoons are necessary for crop development throughout the country.

  3. Children’s are joyfully plays games during the rainfalls.

  4. Occasionally, excessive rain causes rivers to overflow and water flows towards villages.

  5. Raincoats and umbrellas are peoples commonly used throughout this season to protect from getting drenched.

  6. Rain falls throughout this season, which contributes in the cleaning of our surroundings.

  7. During this season, water sources such as wells, lakes, rivers, and the sea becomes completely filled with water.

  8. Rainy Season encourages poets, singers, and storytellers to create wonderful narrations such as poetry, songs as well as stories.

  9. Because pollutants in the air are mixing with falling rain during the rainy season, Hence air quality improves.

  10. The temperature differences during day and night are also reduced during the rainy season.






Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2