संगीत पर निबंध//music essay in Hindi
संगीत सभी के जीवन में महान भूमिका निभाता है। यह हमें खाली समय में व्यस्त रखता है और हमारे जीवन को शांत पूर्ण बनाता है। सुव्यवस्थित ध्वनि जो रस की सृष्टि से उत्पन्न होती है वह संगीत कहलाती है संगीत के मोहन सूर्य की मादकता का जीव जगत पर जो प्रभाव पड़ता है वह किसी से छिपा नहीं है। संगीत हमारे जीवन में आंतरिक और आवश्यक भूमिका निभाता है। संगीत विभिन्न प्रकार का होता है जिनका हम अपनी आवश्यकता और जरूरत के अनुसार आनंद ले सकते हैं।
संगीत पर बड़ी तरह छोटे निबंध long and short essay on music in Hindi Sangeet per nibandh Hindi mein निबंध 1 300 शब्द संगीत योग
![]() |
संगीत पर निबंध//music essay in Hindi |
प्रस्तावना-जीवन में खुश और व्यस्त रहने के लिए संगीत सबसे अच्छा तरीका है। इस व्यस्त भीड़भाड़ और भ्रष्ट संसार में जहां हर कोई हर एक समय एक दूसरे को हानि पहुंचाना चाहता है ऐसे कठिन समय में संगीत हमें खुश रखता है और हमारी मस्तिक को राहत प्रदान करने में मदद करता है। मैंने अपने वास्तविक जीवन में स्वयं यह महसूस किया है कि संगीत वास्तव में हमेशा खुश रखने में सहायता करने वाले एक साधन है। संगीत ध्यान और योग से अधिक है क्योंकि यह हमारे शरीर और दिमाग को दोनों को लाभ पहुंचाता है। हम पूरे दिन में कभी भी संगीत सुन सकते हैं मध्यम आवाज में संगीत सुनना एक बहुत ही अच्छी आदत है।
मैं हमेशा अपनी पढ़ाई के समय पर संगीत सुनना पसंद करती हूं और विशेष रूप से अपनी परीक्षा के समय पर यह पढ़ाई के दौरान में एकाग्रता को बढ़ाने में काफी मदद करता है और यह वास्तव में मुझे काफी अच्छा परिणाम भी देता है। जिसके कारण मैं अपने विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर पाती हूं।
संगीत एक योग है-
संगीत योग की तरह है जो हमें हमेशा खुश रखता है इसके साथ ही यह हमारे शरीर में हार्मोन का संतुलन भी बनाए रखता है। संगीत का हमारे स्वास्थ्य पर काफी अच्छा असर होता है यह हमारे शरीर को स्वस्थ तथा हमारे मन को शांत बनाए रखता है। आजकल के समय में इतना भ्रष्टाचार है और मित्रों की कमी है इस वक्त पर संगीत ही हमारा मित्र बनता है। जो हमें खुश रखता है और मस्तिष्क को राहत पहुंचाता है। मैंने भी अपने जीवन में इस बात को कई बार महसूस किया है कि संगीत हमें खुश रखने में काफी सहायता प्रदान करता है।
निबंध 2 400 शब्द संगीत का शौक-
प्रस्तावना-पूरी मानव प्रजाति के लिए संगीत भगवान द्वारा दिया गया उपहार है। यह हमारे लिए एक आत्मीय कुंजी के समान है। जो हमें मानसिक तथा शारीरिक स्वस्थ रुप से स्वस्थ बनाए रखने में हमारी सहायता करता है। संगीत वो लय है। जो बीते समय पसंदीदा स्थानों व्यक्तियों या उत्सव आज की सभी अच्छी यादों और सकारात्मक विचारों को लाता है। संगीत बहुत ही मधुर और वैश्विक भाषा है जो सब कुछ शांत से बताता है और हमारी सभी समस्याओं को हमसे बिना पूछे खत्म करता है।
मैं संगीत के प्रति बहुत प्रतिबद्ध हूं और इसे अधिकतर सुनता हूं। किए बहुत बड़े स्तर पर राहत प्रदान करते हुए मुझे खुश रखता है पूर्व राम संगीत सुनना मेरा शौक है और यह मेरे स्वस्थ और सुखी जीवन का रहस्य है। यह मेरे लिए भगवान का तोहफा है जिसे मैं अपने भले के लिए प्रयोग करती हूं और इसके साथ ही दूसरों को भी संगीत सुनकर इससे लाभ लेने की सलाह देती हूं।
संगीत का शौक
मैं बचपन से ही अपने पिता के कारण संगीत सुनने का शौकीन होने के साथ ही अपने मित्रों के साथ संगीत प्रतियोगिता चर्च जन्मदिन समारोह आदि आदि अन्य स्थानों पर गायन में भी भाग लेता हूं संगीत मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण भाग है मैं संगीत के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकता। मेरे माता-पिता विशेष रूप से मेरे पिता ने मुझे संगीत सीखने में बहुत प्रोत्साहित किया और मेरी इस आदत को एक अद्भुत पहचान दी।
संगीत बहुत ही आसान है जिसे कोई भी किसी भी समय सीख सकता है हालांकि इसे सीखने के लिए शौक नियमित अभ्यास और अनुशासन की आवश्यकता है। मैं बंसी बजाना बहुत अच्छे से जानती हूं जिससे कारण मेरे मित्रों और साथियों के बीच में भी मेरी काफी प्रशंसा होती है। यह मेरे मस्तिक को शांत करने का कार्य करता है। इसके साथ ही यह मुझे सकारात्मक विचारों से भी भरता है। जो मेरे व्यक्तिगत जीवन में मेरी काफी सहायता करता है। इस तरह कहा जा सकता है कि संगीत अध्यात्मिक मानसिक और शारीरिक शक्ति प्रदान करने के साथ ही मनुष्य में आत्मविश्वास को भी विकसित करता है।
भारतीय संगीत
भारतीय संगीत प्राचीन काल से ही भारत में काफी लोकप्रिय है इसे काफी समय से सुना तथा पसंद किया जाता है इस संगीत का प्रारंभ वैदिक काल से भी पूर्व का है। इस संगीत का मूल स्रोत वेदों को माना जाता है। हिंदू परंपरा में ऐसी मान्यता है कि ब्रह्मा ने नारद मुनि को संगीत वरदान में दिया था। भारतीय संगीत दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। यह काफी शांति और सुकून प्रदान करने वाला है। भारतीय संगीत इतिहास में ऐसे महान कलाकारों का वर्णन है जो अपने संगीत द्वारा पेड़ पौधों और प्रकृति को भी मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
निष्कर्ष
संगीत बहुत ही शक्तिशाली माध्यम है और सभी तक काफी सकारात्मक संदेश पहुंचाता है। हमें संगीत द्वारा काफी सहायता मिलती है। संगीत हमारे जीवन को और भी अच्छा कार्य करने की सलाह देता है। संगीत की प्रकृति प्रोत्साहन तथा बढ़ावा देने की भी है जो सभी नकारात्मक विचारों को हटाकर मनुष्य की एकाग्रता की शक्ति को बढ़ाने का कार्य करता है। संदीप वह वस्तु है जो हमारे सबसे प्रिय व्यक्ति के साथ की सभी अच्छी यादों को पना ताजा करने में हमारी सहायता करता है।
एक टिप्पणी भेजें