महिला सुरक्षा पर निबंध || Mahila Suraksha per nibandh

Ticker

महिला सुरक्षा पर निबंध || Mahila Suraksha per nibandh

महिला सुरक्षा पर निबंध || Mahila Suraksha per nibandh

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको महिला सुरक्षा पर निबंध लिखना बताएंगे। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


महिलाओं की सुरक्षा पर निबंध,महिला सुरक्षा पर निबंध 10 लाइन,women safety in India essay in Hindi,Mahila Suraksha per nibandh 10 line,नारी सुरक्षा पर निबंध,nari Suraksha per nibandh,भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर अंग्रेजी में निबंध,महिला सुरक्षा पर कविता,महिला सुरक्षा दिवस,महिला सुरक्षा के उपाय,


महिलाओं की सुरक्षा पर निबंध,महिला सुरक्षा पर निबंध 10 लाइन,women safety in India essay in Hindi,Mahila Suraksha per nibandh 10 line,नारी सुरक्षा पर निबंध,nari Suraksha per nibandh,भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर अंग्रेजी में निबंध,महिला सुरक्षा पर कविता,महिला सुरक्षा दिवस,महिला सुरक्षा के उपाय,
महिला सुरक्षा पर निबंध || Mahila Suraksha per nibandh
Table of contents –

1. प्रस्तावना

2. महिला सुरक्षा चिंता का एक बड़ा विषय

3. महिला सुरक्षा की आवश्यकता

4. भारत में महिलाओं के प्रति अपराध 

5. भारत में महिला सुरक्षा से जुड़े कानून 

6. महिला सुरक्षा हेतु सुझाव 

7. निष्कर्ष 

8. महिला सुरक्षा पर 10 लाइन हिंदी में

9. महिला सुरक्षा पर 10 लाइन अंग्रेजी में

10. FAQ'S 


"कैसे बनाओगे भारत को विश्वशक्ति,

जब सुरक्षित ही नहीं देश में नारीशक्ति।"


प्रस्तावना –


भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं को समाज में विशिष्ट आदर एवं सम्मान दिया जाता है। भारत ऐसा देश है जहां महिलाओं की सुरक्षा और इज्जत का खास ख्याल रखा जाता है। भारतीय संस्कृति में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है। अगर आज के युग की बात की जाए तो महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। लेकिन फिर भी महिला सुरक्षा देश में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है।


महिला सुरक्षा चिंता का एक बड़ा विषय –


आजकल दिन प्रतिदिन अखबारों में लड़कियों और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के समाचार बढ़ते ही जा रहे हैं। लड़कियों की सुरक्षा के लिए सरकार चाहे जितनी मर्जी दावे कर ले लेकिन आज भी भारत में लड़कियां सुरक्षित नहीं हैं।


कहीं बेटियों के साथ दरिंदगी हो रही है तो कहीं ससुराल में बहू पर अत्याचार हो रहा है। देश जितनी मर्जी तरक्की कर ले लेकिन जहां नारी सुरक्षित नहीं वह देश आगे नहीं बढ़ सकता।


महिला सुरक्षा की आवश्यकता-


महिलाओं की सुरक्षा संबंधी अनेक कानून बन जाने के बावजूद अनेक लड़कियों के अपहरण, बलात्कार तथा उनकी हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। एसिड हमले आज भी जारी हैं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए आज भी उन्हें बदनाम किया जाना कम नहीं हुआ है। अतः सबसे ज्यादा सुरक्षा नाबालिक अबोध लड़कियों को लेकर बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में लड़कियों व महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होकर मानसिक रूप से भी सशक्त होना होगा। मानसिक रूप से सशक्त नारी ही अपने अधिकारों को समुचित उपयोग कर देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पूरी तरह से निर्वहन कर सकती है।


भारत में महिलाओं के प्रति अपराध –


भारत में महिला अपराध की लिस्ट बहुत लंबी है। इसमें तेजाब फेंकना, वैश्यावृत्ति, यौन हिंसा, दहेज हत्या, अपहरण, भ्रूण हत्या, मानसिक उत्पीड़न आदि बहुत से अपराध शामिल हैं।


भारत में महिला सुरक्षा से जुड़े कानून –


देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को देखते हुए बहुत से महिला सुरक्षा से जुड़े कानून बनाए गए हैं। इसमें चाइल्ड मैरिज एक्ट 1929, स्पेशल मैरिज एक्ट 1954, हिंदू मैरिज एक्ट 1955, हिंदू विडो रीमैरिज एक्ट 1856, इंडियन पीनल कोड 1860, मैटरनिटी बेनिफिट एक्ट 1861, फॉरेन मैरिज एक्ट 1969, इंडियन डायवोर्स एक्ट 1969, क्रिस्चियन मैरिज एक्ट 1872, मैरिड वीमेन प्रॉपर्टी एक्ट 1874, मुस्लिम वुमन प्रोटक्शन एक्ट 1986, नेशनल कमीशन फॉरवुमन एक्ट 1990,सेक्सुअल हर्रास्मेंट ऑफ वुमन एट वर्किंग प्लेस एक्ट 2013 आदि। इसके अलावा 7 मई 2015 को लोकसभा ने और 22 दिसंबर 2015 को राज्यसभा ने जुवेनाइल जस्टिस बिल में भी बदलाव किया है। इसके अंतर्गत यदि कोई 16 से 18 साल का किशोर जघन्य अपराध में लिप्त पाया जाता है तो उसे भी कठोर सजा का प्रावधान है।


महिला सुरक्षा हेतु सुझाव –


महिला सुरक्षा हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव इस प्रकार से हैं–


1. देश की प्रत्येक महिला को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित होना चाहिए।


2. अक्सर महिलाएं खतरे को किसी भी पुरुष की बजाय जल्दी भांप लेती हैं। अगर कभी उन्हें किसी प्रकार की आशंका हो, तो उन्हें देर ना करके जल्द ही कोई ठोस कदम उठा लेना चाहिए।


3. महिलाओं को अनजान लोगों से अपने आप को दूर ही रखना चाहिए।


4. महिलाओं को कभी भी खुद को कमजोर नहीं समझना चाहिए, उन्हें हौंसले को बुलंद रखना चाहिए।


5. महिलाओं को इंटरनेट के जरिए किसी भी व्यक्ति से होने वाली जान पहचान में सतर्कता बरतनी चाहिए।


6. घर से बाहर होने पर महिलाओं को हमेशा सुरक्षा हेतु कुछ ना कुछ अवश्य रखना चाहिए जैसे कि मिर्च स्प्रे। खतरे में पड़ने पर वे इसका इस्तेमाल करें वहां से शीघ्र-अतिशीघ्र निकल सकती हैं।


7. आजकल बहुत सी ऐसी मोबाइल एप्लीकेशन हैं जिनका इस्तेमाल मुश्किल में पड़ने पर तुरंत कर सकती हैं। जिनके जरिए एक बटन दबाते ही मैसेज आपके निजी व्यक्तियों और परिजनों तक लोकेशन के साथ पहुंच जाएगा।


8. किसी भी होटल या अनजान स्थान पर रुकने से पहले सुरक्षा को पहले ही सुनिश्चित कर लें।


निष्कर्ष –


महिला सुरक्षा एक अत्यंत गंभीर सामाजिक मुद्दा है, सरकार द्वारा इस दिशा में जल्द से जल्द स्थाई प्रयास करने की आवश्यकता है। महिलाएं देश की लगभग आधी आबादी हैं जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से अत्यंत पीड़ित और लाचार हैं। यह देश के विकास तथा तरक्की को बाधित कर रहा है।


लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना समाज की भी अपनी ही जिम्मेदारी है जितनी सरकारों की है इसलिए हम सबको महिला सुरक्षा के मुद्दे पर गहनता से विचार करने की आवश्यकता है।


''सशक्त बनेगा देश जब सुरक्षित होगी नारी,

महिला सुरक्षा है सबकी सांझी जिम्मेदारी।''


महिला सुरक्षा पर 10 लाइन हिंदी में –

महिला सुरक्षा पर निबंध,भारत में महिला सुरक्षा पर निबंध हिंदी मे,महिला सशक्तिकरण पर निबंध,महिलाओं की सुरक्षा पर निबंध,mahilao ki suraksha per nibandh,महिला सुरक्षा पर लेख,नारी सुरक्षा पर निबंध हिंदी मे,महिला हिंसा पर निबंध,महिला दिवस पर निबंध,निबंध या अनुच्छेद लेखन नारी सुरक्षा पर,महिला सुरक्षा पर निबंध अंग्रेजी में,महिला सुरक्षा पर इंग्लिश निबंध,mahila suraksha,mahila sashaktikaran nibandh,mulinchi suraksha nibandh,nari suraksha nibandh

1. हमारे भारत की संस्कृति और पुराणों में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है।


2. सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई सारे दावे करती है।


3. लेकिन यह सारे दावे कहीं पर भी जमीनी नहीं दिखता यह सिर्फ चुनाव के समय नेताओं के भाषण में ही गूजता है।


4. हमारे संविधान में भी महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आर्टिकल 14 और 15 बनाया गया है।


5. जो सिर्फ संविधान में एक आर्टिकल लिखा हुआ है और जिसका जमीनी हकीकत से कोई वास्ता नहीं है।


6. ऐसे में महिलाओं को खुद को सुरक्षित करने के लिए खुद ही सामने आकर सरकार और इस पुरुष श्रेष्ठ समाज से लड़ने की जरूरत है।


7. हमारे देश में महिलाओं की एक विशाल जनसंख्या है, लेकिन सभी महिलाएं खुद को लेकर जागरूक नहीं है महिलाओं में एकता बहुत कम मात्रा में होती है।


8. एक महिला दूसरी महिला के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ लड़ने के लिए उसका साथ ना देकर जुर्म करने वालों का साहस बढ़ाती है।


9. कभी-कभी हमें बहुत सारी चीजें पाने के लिए लड़ना पड़ता है अगर हमारे स्वतंत्रता सेनानी अंग्रेजों से सिर्फ विनती करते कि हमारे देश को छोड़कर चले जाओ तो आज हमारा देश आजाद नहीं हुआ होता।


10. अगर महिलाएं भी खुद की सुरक्षा और खुद के लिए सम्मान चाहती हैं तो उन्हें भी आगे आकर इस पुरुष श्रेष्ठ समाज का विद्रोह करना चाहिए।

महिलाओं के साथ उनका संविधान साथ है पर लोगों को याद दिलाने की जरूरत है, की महिलाओं के बिना पुरुष का कोई अस्तित्व नहीं है तो भला यह पुरुष महिलाओं से श्रेष्ठ कैसे हो सकते हैं।


महिला सुरक्षा पर 10 लाइन अंग्रेजी में –


1. The condition of women is very painful in India.


2. India ranks among the top 10 countries for crime against women.


3. Women do not have freedom as men in society.


4. They do not have the right to do anything of their own will.


5. Many girls and women are being sold into prostitution.


6. The brutal rape cases all tell about the unsafe situation of women in the nation.


7. We all need to bring a change in our thinking about women.


8. The laws given by the government must be strictly followed for punishing the criminals.


9. We must learn to respect women instead of treating them badly.


10. Man and women together help in the progress of the nation.


Frequently Asked Questions (FAQ'S)-


प्रश्न - महिला सुरक्षा से आप क्या समझते हैं?

उत्तर - महिला सुरक्षा के लिए सरकार को नियम और कानून को सख्त बनाना चाहिए। महिलाओं के लिए विशेष सुरक्षा का प्रावधान होना चाहिए। हमें अश्लील और अनैतिक जानकारियों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। महिलाओं की संख्या देश की कुल जनसंख्या की आधी है।


प्रश्न - महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए क्या करना चाहिए?

उत्तर - महिलाओं को अपनी सुरक्षा करने के लिए निम्न तरीके अपनाने चाहिए–


भरोसेमंद हाउस हेल्प

सेफ्टी डोर लगवाएं

फोन फुल चार्ज रखें 

रात में नो शॉर्टकट

ऑटो या कैब में अकेली जा रही हों, तो ध्यान रखें

सोशल गैदरिंग में ड्रिंक

बॉयफ्रेंड के साथ अकेली हों जब

अगर हमला हो तब


प्रश्न - भारत में महिला सुरक्षा क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर - आज भारत में महिलाओं की सुरक्षा की हर जगह व्यापक रूप से चर्चा होती है। अब यह एक गंभीर समस्या बन गई है। अपराध दर आसमान छू रही है। महिलाएं ना तो घर में सुरक्षित हैं और ना ही बाहर। अन्य देशों की महिला यात्री भी भारत की यात्रा करते समय अपने आप को एक अनिश्चित स्थिति में पाती हैं।


प्रश्न - महिला सुरक्षा कानून कब लागू हुआ था?

उत्तर - महिला सुरक्षा कानून 26 अक्टूबर 2006 को लागू हुआ था।


प्रश्न - महिला सुरक्षा के मामले में भारत कितने नंबर पर आता है?

उत्तर - महिला सुरक्षा के मामले में भारत नौवें स्थान पर है।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको महिला सुरक्षा पर निबंध के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


ये भी पढ़ें 👇👇👇👇


समाचार पत्र पर निबंध 2023


स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध 2023


• अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर निबंध


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निबंध


• विश्व संगीत दिवस पर निबंध


• भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना किसने की


• जीएसटी पर निबंध


• समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध


गाँव और शहर के जीवन पर निबंध 2023


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2