ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान

Ticker

ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान

ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान के बारे में बताने वाले हैं। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान,ऑनलाइन शिक्षा के लाभ और हानि,online Shiksha ke fayde aur nuksan,ऑनलाइन स्टडी के लाभ और नुकसान पर निबंध,ऑनलाइन शिक्षा के नुकसान, ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध,ऑनलाइन परीक्षा के फायदे और नुकसान,online class kaise hota hai,ऑनलाइन अध्ययन के लाभ और नुकसान पर निबंध,online education ke nuksan


ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान,ऑनलाइन शिक्षा के लाभ और हानि,online Shiksha ke fayde aur nuksan,ऑनलाइन स्टडी के लाभ और नुकसान पर निबंध,ऑनलाइन शिक्षा के नुकसान, ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध,ऑनलाइन परीक्षा के फायदे और नुकसान,online class kaise hota hai,ऑनलाइन अध्ययन के लाभ और नुकसान पर निबंध,online education ke nuksan
ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान


"ऑनलाइन शिक्षा करे नवयुग का संचार,

जिससे विद्यार्थी कर पाएं अपने सपनों को साकार।"


प्रस्तावना –


ऑनलाइन शिक्षा आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति का एक अद्भुत उदाहरण है। इसमें इंटरनेट के माध्यम से शिक्षा ग्रहण की जाती है। उच्च शिक्षण संस्थानों में भी ऑनलाइन शिक्षा को प्राथमिकता दी जाती है।

कोरोना महामारी जैसी स्थिति में सभी विद्यार्थियों की शिक्षा को जारी रख पाने में ऑनलाइन शिक्षा की अहम भूमिका रही है।


ऑनलाइन शिक्षा से आशय –


शिक्षा का हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। पिछले दशकों की तुलना में आज शिक्षा का दायरा अधिक व्यापक हो गया है, क्योंकि शिक्षा प्रदान करने की विधियों में असीमित प्रगति हुई है। ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी घर या किसी भी अन्य स्थान पर रहकर पढ़ सकते हैं, जो उनके लिए सबसे सुविधाजनक है। वे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षण सामग्री भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन शिक्षा में आप विश्व के किसी भी टीचर से पढ़ सकते हैं। यह दूरदराज रहने वाले लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है।


"ऑनलाइन शिक्षा साबित हुई इक वरदान,

माध्यम से इसके शिक्षण क्षेत्र में आई नई जान।"


ऑनलाइन शिक्षा की आवश्यकता – 


बदलते दौर के साथ शिक्षा को भी अपडेट होना जरूरी है। ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन शिक्षा भी बेहतर होनी चाहिए। ऑनलाइन शिक्षा को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास सरकार को करना चाहिए, आज टेक्नोलॉजी ने काफी ज्यादा प्रोग्रेस कर ली है इसके साथ ऑनलाइन एजुकेशन सिस्टम को भी बेहतर बनाने की जरूरत है।


कोरोना काल में हम सभी लोगों को पता है कि ऑनलाइन एजुकेशन सिस्टम ने कितनी बड़ी भूमिका निभाई है जब सब कुछ Lockdown था तब बच्चे भी घर बैठकर पढ़ाई कर पा रहे थे ऑनलाइन इंटरनेट की वजह से।


ऑनलाइन शिक्षा के फायदे –


1. ऑनलाइन शिक्षा का प्रथम फायदा शिक्षक के साथ नियमित संपर्क का होना है। आप कहीं पर भी हो वीडियो कॉल के माध्यम से शिक्षक के साथ संपर्क कर सकते हैं।


2. ऑनलाइन शिक्षा बेहतर फ्लैक्सिबिलिटी प्रदान करती है। ऑनलाइन शिक्षा आपको किसी भी समय शिक्षा का अवसर प्रदान करती हैं।


3. ऑनलाइन शिक्षण छात्रों को शिक्षा देने का एक प्रभावी तरीका प्रदान करता है। ऑनलाइन माध्यम में वीडियो, पीडीएफ, पॉडकास्ट जैसे कई उपकरण हैं, जिनको शामिल करके पारंपरिक पाठ्यपुस्तकों का विस्तार किया जा सकता है।


4. ऑनलाइन शिक्षा के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्थान, समय और गुणवत्ता को अब कारक नहीं माना जाता है। जो विद्यार्थी नौकरी के साथ-साथ कोई कौशल प्रशिक्षण या फिर आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए ये अत्यंत सुविधाजनक है।


5. महामारी जैसी आपातकालीन स्थिति में ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा किसी रामबाण से कम नहीं। ऐसे समय में बिना कोई जोखिम उठाए घर पर सुरक्षित रहकर ही शिक्षा जारी रखी जा सकती है।


ऑनलाइन शिक्षा के नुक़सान –


1. ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने के लिए तेज स्पीड की इंटरनेट का होना बहुत जरूरी होता है। साथ में आपको कंप्यूटर या मोबाइल की आवश्यकता होती है। इस प्रकार ऑनलाइन शिक्षा काफी महंगी हो जाती है।


2. कई छात्रों के लिए,ऑनलाइन पढ़ाई करना किसी चुनौती कम नहीं। वे एक लंबे समय तक स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के समय छात्रों के लिए सोशल मीडिया या अन्य साइटों से आसानी से विचलित होने की अधिक संभावना है।


3. बहुत बार शिक्षक को सही से समझा पाना अक्सर मुश्किल होता है। सामने बैठकर टीचर सभी स्टूडेंट्स पर नजर रख सकते हैं और टॉपिक को अच्छे से समझने का प्रयास करते हैं।


4. ऑनलाइन शिक्षा में विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा बहुत कम हो जाती है। शिक्षक द्वारा पूछे गए सवाल को अक्सर विद्यार्थी उत्तर करने से बचने लगते हैं। इससे विद्यार्थियों के मनोबल में कमी आने लगती है।


5. ऑनलाइन कक्षाओं में अधिक समय तक मोबाइल या लैपटॉप की स्क्रीन देखने से विद्यार्थियों की आंखों एवं स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।


निष्कर्ष –


ऑनलाइन शिक्षा के कारण शैक्षणिक पहुंच में वृद्धि हुई है। साथ ही यह एक उच्च गुणवत्ता के साथ सीखने का अवसर भी प्रदान करती है। परंतु इसके फायदों के साथ अनेक नुकसान भी हैं। इसलिए ऑनलाइन शिक्षा वयस्क छात्रों के लिए अनुकूल हो सकती है, जो स्व-अनुशासित हैं, लेकिन बच्चों और किशोरों के लिए, स्कूल में जाकर पढ़ाई करना ही बेहतर है। शिक्षा का यह मिश्रित मॉडल शिक्षा क्षेत्र की गति को सकारात्मक गति प्रदान करेगा।


ऑनलाइन शिक्षा पर 10 लाइन हिंदी में –

ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान,online शिक्षा के लाभ और नुकसान,ऑनलाइन क्लासेज के फायदे और नुकसान,ऑनलाइन पढ़ाई के फायदे और नुकसान,ऑनलाइन क्लासेज के फायदे,ऑनलाइन शिक्षा के नुकसान,ऑनलाइन शिक्षा के 10 फायदे,अजवाइन के फायदे और नुकसान,ऑनलाइन शिक्षा के लाभ और हानि,#online शिक्षा के लाभ और नुकसान,आनलाइन शिक्षा के लाभ और हानि,online learning के फायदे और नुकसान,online education के फायदे और नुकसान,ऑनलाइन शिक्षा से छात्रों का नुकसान,अनलाइन शिक्षा के लाभ


1. ऑनलाइन शिक्षा को सरल शब्दों में इंटरनेट आधारित शिक्षा व्यवस्था कहते हैं।


2. यह शिक्षा कंप्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन पर ऑनलाइन प्राप्त करते हैं।


3. यह शिक्षा का लोकप्रिय माध्यम बन गया है।


4. लॉकडाउन के कारण इसका तेजी से उपयोग बढ़ा है।


5. ऑनलाइन शिक्षा को भारत समेत कई देशों में प्रोत्साहन दिया गया है।


6. इस माध्यम से शिक्षक इंटरनेट से छात्र के साथ संवाद स्थापित करते हैं।


7. पिछले कई सालों से विभिन्न क्षेत्रों में ऑनलाइन क्लास की सुविधा है।


8. स्कूल ना जा पाने वाले विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं।


9. विद्यार्थी जहां चाहे वहां बैठकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।


10. ऑनलाइन शिक्षा को लोकप्रिय बनाने में शिक्षकों और सरकारों का बड़ा योगदान है।


Frequently Asked Questions (FAQ'S)-


प्रश्न - ऑनलाइन शिक्षा के नुकसान क्या हैं?

उत्तर - ऑनलाइन शिक्षा का एक बड़ा नुकसान यह है कि बच्चे पढ़ने के बजाय, मोबाइल गेम, फिल्म, सोशल मीडिया, यूट्यूब, चैटिंग आदि गतिविधियां अधिक करते हैं। बच्चों का मन जल्दी ही भटक जाता है ऐसे में इंटरनेट कई तरह से हानिकारक भी सिद्ध हो रहा है। शिक्षा के बहाने मनोरंजन में अपना समय खराब करना ऑनलाइन शिक्षा के नुकसान से ही जुड़ा है।


प्रश्न - ऑनलाइन शिक्षा से क्या लाभ है?

उत्तर - ऑनलाइन शिक्षा के कारण बच्चों को अब उतना समय पढ़ाई में नहीं लगाना पड़ता जितना स्कूल में खर्च करना पड़ता था। उनके समय की बचत होती है। इसके अलावा, बच्चे अब स्कूल जाने से ऊब नहीं रहे हैं, जो एक महत्वपूर्ण लाभ है। ऑनलाइन शिक्षा से स्कूली बच्चों का समय बचेगा और उन्हें अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा।


प्रश्न - ऑनलाइन शिक्षा एक चुनौती कैसे है?

उत्तर - कोविड-19 महामारी से पूर्व भारतीय के अधिकांश शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन शिक्षा का कोई विशेष अनुभव नहीं रहा है, ऐसे में शिक्षण संस्थानों के लिए अपनी व्यवस्था को ऑनलाइन शिक्षा के अनुरूप ढालना और छात्रों को अधिक से अधिक शिक्षण सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती होगी।


प्रश्न - ऑनलाइन शिक्षा कितनी उपयोगी है?

उत्तर - ऑनलाइन शिक्षा का सबसे पहला लाभ यह हुआ कि इससे छात्रों और शिक्षकों के समय और पैसों की काफी बचत हुई। क्योंकि यह शिक्षा घर बैठ कर ली जाती थी, जिसके कारण छात्रों और शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों में जाने की कोई जरूरत नहीं होती थी। जिससे उनका काफी समय बच जाता था।


प्रश्न - भारत में ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य क्या है?

उत्तर - भारत में ऑनलाइन शिक्षा का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। भारत में लोग सुविधा, सस्ती लागत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के कारण ऑनलाइन शिक्षा की ओर बढ़ रहे हैं और अब सरकार ऑनलाइन शिक्षा को भी बढ़ावा दे रही है। आने वाले वर्षों में अभी भी ऑनलाइन शिक्षा बाजार में वृद्धि होगी। भारतीय सीखने के इस नए माध्यम को स्वीकार कर रहे हैं।


प्रश्न - ऑनलाइन पढ़ाई बेहतर क्यों है?

उत्तर - इंटरनेट तक आसान पहुंच के साथ, छात्र हजारों ऑनलाइन शिक्षण सामग्री ब्राउज कर सकते हैं। यह उन्हें उनकी परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार करेगा, क्योंकि उनके पास ना केवल अपने स्वयं के कोर्स वेयर तक पहुंच है, जिसकी सिफारिश संस्थान ने की है, बल्कि बाहरी और अतिरिक्त जानकारी भी है।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको ऑनलाइन शिक्षा के फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


ये भी पढ़ें 👇👇👇👇


समाचार पत्र पर निबंध 2023


स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध 2023


• अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर निबंध


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निबंध


• विश्व संगीत दिवस पर निबंध


• भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना किसने की


• जीएसटी पर निबंध


• समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध


गाँव और शहर के जीवन पर निबंध 2023


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2