नेल्सन मंडेला दिवस पर निबंध || Essay on Nelson Mandela Day in Hindi

Ticker

नेल्सन मंडेला दिवस पर निबंध || Essay on Nelson Mandela Day in Hindi

नेल्सन मंडेला दिवस पर निबंध || Essay on Nelson Mandela Day in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको नेल्सन मंडेला दिवस पर निबंध लिखना बताएंगे। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


nelson mandela,nelson mandela biography in hindi,10 lines essay on nelson mandela,नेल्सन मंडेला पर निबंध,essay on nelson mandela,nelson mandela day,essay on nelson mandela day in hindi 2023,nelson mandela biography,nelson mandela history,100 शब्दो में नेल्सन मंडेला पर हिन्दी निबंध,नेल्सन मंडेला,biography of nelson mandela,about nelson mandela,speech on nelson mandela in hindi।। नेल्सन मंडेला पर भाषण,short essay on nelson mandela,about nelson mandela in hindi,नेल्सन मंडेला दिवस पर निबंध,अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस


Table of contents –


1. प्रस्तावना

2. घोषणा

3. योगदान

4. महत्व

5. व्यक्तिगत जीवन

6. मृत्यु

7. पुरस्कार और सम्मान

8. निष्कर्ष

9. नेल्सन मंडेला दिवस पर 10 पंक्ति हिन्दी में

10. नेल्सन मंडेला दिवस पर 10 पंक्ति अंग्रेजी में

11. FAQ Questions 


nelson mandela,nelson mandela biography in hindi,10 lines essay on nelson mandela,नेल्सन मंडेला पर निबंध,essay on nelson mandela,nelson mandela day,essay on nelson mandela day in hindi 2023,nelson mandela biography,nelson mandela history,100 शब्दो में नेल्सन मंडेला पर हिन्दी निबंध,नेल्सन मंडेला,biography of nelson mandela,about nelson mandela,speech on nelson mandela in hindi।। नेल्सन मंडेला पर भाषण,short essay on nelson mandela,about nelson mandela in hindi,नेल्सन मंडेला दिवस पर निबंध,अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस
नेल्सन मंडेला दिवस पर निबंध || Essay on Nelson Mandela Day in Hindi

प्रस्तावना –


नेल्सन मंडेला दिवस हर साल 18 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन नेल्सन मंडेला जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। नेल्सन मंडेला दिवस का मुख्य उद्देश्य मानवता, न्याय और समानता को बढ़ावा देना है। यह दिवस नेल्सन मंडेला की विरासत का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।


घोषणा –


संयुक्त राष्ट्र द्वारा नेल्सन मंडेला दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। 2009 में यह दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।


योगदान –


नेल्सन मंडेला दिवस "नेल्सन मंडेला जी" के अनमोल योगदान को सम्मानित करने का दिन माना जाता है। वे दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। वे उत्पीड़न के खिलाफ जीवन भर संघर्ष करते रहे। उन्होंने अपार बलिदान किया ताकि लोगों को स्वतंत्रता, समानता और न्याय मिल सके। उनकी समर्पण और अहिंसा की प्रेरणा दुनिया भर के लोगों को प्रभावित करती है।


महत्व –


नेल्सन मंडेला दिवस का महत्व यह है कि यह हमें समाज सेवा के महत्व की याद दिलाता है। नेल्सन मंडेला एक विश्व नेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता, समानता और न्याय के लिए संघर्ष किया। हमें अपने आस-पास के लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित होना चाहिए। इस दिन हमें विभिन्न समाज सेवा कार्यों में शामिल होना चाहिए। नेल्सन मंडेला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम सभी में एक अद्वितीय शक्ति होती है और हमें अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता है।


व्यक्तिगत जीवन –


नेल्सन मंडेला ने तीन शादियां कीं जिनसे उनकी छह संताने हुई। उनके परिवार में 17 पोते पोती थे। अक्टूबर 1944 को उन्होंने अपने मित्र व सहयोगी वाल्टर सिसुलू की बहन इवलिन मेस से शादी की। 1961 में मंडेला पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया परंतु उन्हें अदालत ने निर्दोष पाया। ऐसे मुकदमे के दौरान उनकी मुलाकात अपनी दूसरी पत्नी नोमजामो विनी मेडीकिजाला से हुई। 1998 में अपने 80 वें जन्मदिन पर उन्होंने ग्रेस मेकल से विवाह किया।


मृत्यु –


5 दिसंबर 2013 को फेफड़ों में संक्रमण हो जाने के कारण मंडेला की हॉटन, जोहांसबर्ग स्थित अपने घर में मृत्यु हो गई। मृत्यु के समय ये 95 वर्ष के थे और उनका पूरा परिवार उनके साथ था। उनकी मृत्यु की घोषणा राष्ट्रपति जेकब जू़मा ने की।


पुरस्कार और सम्मान –


दक्षिण अफ्रीका के लोग मंडेला को व्यापक रूप से "राष्ट्रपिता" मानते थे। उन्हें लोकतंत्र के प्रथम संस्थापक, राष्ट्रीय मुक्तिदाता और उद्धारकर्ता के रूप में देखा जाता था। 2004 में जोहानेसबर्ग में स्थित सैंडटन स्क्वायर शॉपिंग सेंटर में मंडेला की मूर्ति स्थापित की गई और सेंटर का नाम बदलकर नेल्सन मंडेला स्क्वायर रख दिया गया। दक्षिण अफ्रीका में प्रायः उन्हें मदीबा कहकर बुलाया जाता है जो बुजुर्गों के लिए एक सम्मान सूचक शब्द है।


नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन को मंडेला दिवस घोषित किया। 67 साल तक मंडेला के इस आंदोलन से जुड़े होने के उपलक्ष्य में लोगों से दिन के 24 घंटों में से 67 मिनट दूसरों की मदद करने में दान देने का आग्रह किया गया। मंडेला को विश्व के विभिन्न देशों और संस्थाओं द्वारा 250 से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।


1993 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति फ्रेडरिक विलेम डी क्लार्क के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार।

प्रेसिडेंट मेडल ऑफ फ्रीडम

ऑर्डर ऑफ लेनिन

भारत रत्न

निशान-ए-पाकिस्तान

23 जुलाई 2008 को गांधी शांति पुरस्कार।


निष्कर्ष –


नेल्सन मंडेला दिवस मानवता, न्याय और समानता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण दिन है। हमें नेल्सन मंडेला जी के जीवन के उदाहरण से प्रेरित होना चाहिए और समाज सेवा के महत्व को समझना चाहिए। नेल्सन मंडेला दिवस के अवसर पर हमें समाज सेवा को एक प्राथमिकता बनानी चाहिए। हमें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए और नेल्सन मंडेला जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।


नेल्सन मंडेला दिवस पर 10 पंक्ति हिन्दी में -

मंडेला दिवस पर निबंध हिंदी में,मंडेला दिवस पर 10 लाइन अंग्रेजी में,मंडेला दिवस पर 10 लाइन हिंदी में,मंडेला दिवस पर निबंध,biography of Nelson Mandela,नेल्सन मंडेला की जीवनी,नेल्सन मंडेला का जीवन परिचय,

1. नेल्सन मंडेला दिवस प्रतिवर्ष 18 जुलाई को मनाया जाता है।


2. नेल्सन मंडेला दिवस "नेल्सन मंडेला" के जन्मदिन पर मनाया जाता है।


3. नेल्सन मंडेला दिवस मनाने की घोषणा "संयुक्त राष्ट्र" द्वारा 2009 में की गई थी।


4. नेल्सन मंडेला की विरासत का सम्मान करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।


5. नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति और रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता थे।


6. नेल्सन मंडेला ने अपना अधिकांश जीवन "27 वर्ष" जेल में बिताया था।


7. नेल्सन मंडेला ने 67 वर्षों तक सामाजिक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी थी।


8. यह दिन लोगों को बेहतर समाज में योगदान देने के लिए 67 मिनट समर्पित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।


9. इस दिवस का उद्देश्य सेवा और स्वयं सेवा की संस्कृति को बढ़ावा देना है।


10. यह दिवस नस्लवाद और असमानता को जड़ से मिटाने के लिए लोगों को जागरूक करता है।


नेल्सन मंडेला दिवस पर 10 पंक्ति अंग्रेजी में -


1. Nelson Mandela day is observed every year on 18 July.


2. Nelson Mandela day is celebrated on the birthday of "Nelson Mandela".


3. The celebration of Nelson Mandela day was announced by the United Nations in 2009.


4. The day is celebrated to honor the legacy of Nelson Mandela.


5. Nelson Mandela was the former President of South Africa and an anti-apartheid activist.


6. Nelson Mandela spent most of his life "27 years" in prison.


7. Nelson Mandela fought for social justice for 67 years.


8. The day encourages people to dedicate 67 minutes to contribute to a better society.


9. The purpose of this day is to promote the culture of service and volunteerism.


10. This day makes people aware to root out racism and inequality.


Frequently Asked Questions (FAQ)-


प्रश्न – हम नेल्सन मंडेला दिवस क्यों मनाते हैं?

उत्तर – नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 18 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र द्वारा शांति के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता पूर्व दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस की यादगार के रूप में मनाया जाता है। इसका निर्णय 18 जुलाई 2010 को, जब मंडेला 92 वर्ष के हुए तबसे प्रतिवर्ष मनाने के लिए लिया गया था।


प्रश्न – नेल्सन मंडेला को भारत रत्न क्यों दिया गया?

उत्तर – नेल्सन मंडेला ने जिस तरह से देश में रंगभेद के खिलाफ अपना अभियान चलाया उसने दुनिया भर को अपनी ओर आकर्षित किया। यही कारण रहा कि भारत सरकार ने 1990 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया। मंडेला भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी हैं।


प्रश्न – नेल्सन मंडेला ने कितने पुरस्कार जीते?

उत्तर – अपने जीवन काल में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार सहित 260 से अधिक पुरस्कार प्राप्त हुए। उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए, नेशनल ब्लैक मेंबर्स कमेटी हर साल एक ऐसे ब्लैक सदस्य को नेल्सन मंडेला पुरस्कार प्रदान करती है, जो इससे भी आगे निकल गए हैं।


प्रश्न – विश्व नेल्सन मंडेला दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – नेल्सन मंडेला दिवस कुछ इस प्रकार है कि ''आधिकारिक तौर पर नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र ने नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित किया था।'' हर साल 18 जुलाई को मंडेला दिवस दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर मनाया जाता है।


प्रश्न – मंडेला के अनुसार राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति क्या है?

उत्तर – मंडेला की राय में, एक राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति खनिज और रत्न नहीं हैं, बल्कि उसके अच्छे और ईमानदार नागरिक हैं।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको नेल्सन मंडेला दिवस पर निबंध के बारे में बताया गया है। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


ये भी पढ़ें 👇👇👇👇


समाचार पत्र पर निबंध 2023


स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध 2023


• अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर निबंध


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निबंध


• विश्व संगीत दिवस पर निबंध


सिंगल यूज प्लास्टिक पर निबंध हिंदी में


सिंगल यूज प्लास्टिक पर निबंध अंग्रेजी में


• भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना किसने की


• जीएसटी पर निबंध


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2