वर्षा ऋतु पर निबंध || Essay On Rainy Season in Hindi

Ticker

वर्षा ऋतु पर निबंध || Essay On Rainy Season in Hindi

वर्षा ऋतु पर निबंध || Essay On Rainy Season in Hindi

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको वर्षा ऋतु पर निबंध लिखना बताएंगे। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


वर्षा ऋतु पर निबंध,वर्षा ऋतु पर निबंध कैसे लिखें, rainy season essay in Hindi,rainy season nibandh,Varsha Ritu nibandh,essay on rainy season in Hindi,वर्षा ऋतु पर निबंध हिंदी में 10 लाइन,वर्षा ऋतु पर निबंध अंग्रेजी में 10 लाइन,वर्षा ऋतु पर अनुच्छेद,paragraph on rainy season in India,बरसात के मौसम पर निबंध,10 lines on rainy season in Hindi, 10 lines on rainy season in English,


वर्षा ऋतु पर निबंध,वर्षा ऋतु पर निबंध कैसे लिखें, rainy season essay in Hindi,rainy season nibandh,Varsha Ritu nibandh,essay on rainy season in Hindi,वर्षा ऋतु पर निबंध हिंदी में 10 लाइन,वर्षा ऋतु पर निबंध अंग्रेजी में 10 लाइन,वर्षा ऋतु पर अनुच्छेद,paragraph on rainy season in India,बरसात के मौसम पर निबंध,10 lines on rainy season in Hindi, 10 lines on rainy season in English,
वर्षा ऋतु पर निबंध || Essay On Rainy Season in Hindi

Table of contents –


1. प्रस्तावना

2. वर्षा ऋतु का आगमन

3. वर्षा ऋतु की विशेषताएं

4. वर्षा ऋतु का महत्व

5. वर्षा ऋतु में इंद्रधनुष

6. प्रकृति पर वर्षा ऋतु का प्रभाव

7. उपसंहार

8. वर्षा ऋतु पर 10 लाइन हिंदी में

9. वर्षा ऋतु पर 10 लाइन अंग्रेजी में

10. FAQ Questions 


"वर्षा ऋतु जब भी आती,

सबके मन को खूब भाती।"


प्रस्तावना –


वर्षा ऋतु बहुत सुहावनी ऋतु है। यह हिंदी महीने आषाढ़, श्रावण तथा भाद्रपद मास में होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह जून आखिर से प्रारंभ होकर अगस्त महीने तक रहती है। यह ऋतु ग्रीष्म ऋतु के बाद आती है और गर्मी से आहत हुए समस्त प्राणीजगत षको राहत पहुंचाती है।


वर्षा ऋतु का आगमन –


वर्षा ऋतु असहनीय गर्मी के बाद सभी के जीवन में खुशियां, उम्मीद और राहत की फुहार लेकर आती है। आकाश में सफेद, भूरे और गहरे काले बादल भ्रमण करते दिखाई देते हैं। बारिश के बाद आकाश बहुत चमकदार, साफ और हल्के नीले रंग का दिखाई पड़ता है और कई बार तो सात रंगों वाला इंद्रधनुष भी दिखाई देता है। पूरा वातावरण सुंदर और आकर्षक दिखाई देता है।


वर्षा ऋतु की विशेषताएं –


वर्षा ऋतु के आने से सभी पेड़ और पौधे नई, हरी पत्तियों से भर जाते हैं तथा बगीचे और मैदान सुंदर दिखाई देने वाले हरे मखमल की घासों से ढक जाते हैं। जल के सभी प्राकृतिक स्रोत जैसे- नदियां, तालाबें, गड्ढे आदि पानी से भर जाते हैं। सड़कें और खेल के मैदान भी पानी से भर जाते हैं और मिट्टी कीचड़युक्त हो जाती है।


वर्षा ऋतु, किसानों के लिए फसलों के लिहाज से बहुत फायदेमंद रहती है। वर्षा ऋतु में जीव जंतु भी बढ़ने लगते हैं। इस मौसम में हम सभी पके हुए आम का लुत्फ उठाते हैं। वर्षा से फसलों के लिए पानी मिलता है तथा सूखे हुए कुंएं, तालाबों तथा नदियों को फिर से भरने का कार्य वर्षा के द्वारा ही किया जाता है। वर्षा ऋतु में वातावरण शुद्ध और दर्शनीय हो जाता है। प्रकृति फल और फूलों से लद जाती है।


वर्षा ऋतु का महत्व –


वर्षा का मानव जीवन में बेहद ही महत्व है क्योंकि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। यह न केवल वातावरण को खुशनुमा बनाता है बल्कि मानव, पशु तथा वनस्पति के लिए वरदान से कम नहीं है। किसानों के लिए भी यह किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि अधिकतर किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर रहते हैं। वर्षा के न होने से मानव जीवन ही नहीं बल्कि प्रकृति और जीव-जंतुओं पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

वर्षा का महत्व आप इसी बात से समझ सकते हैं कि इसके ना होने पर सूखे की स्थिति आ जाती है। जीव जंतुओं का गर्मी से बुरा हाल होने लगता है। पृथ्वी में जलस्तर कम होने लगता है। पानी के कई स्रोत जैसे नदी, तालाब, कुएं आदि वर्षा ना होने पर गर्मी के कारण सूख जाते हैं। इसलिए वर्षा का होना जरूरी है क्योंकि इसके बिना पृथ्वी में मानव ही नहीं वनस्पति, जीव जंतु सभी का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगा।


वर्षा ऋतु में इंद्रधनुष –


भारत में वर्षा ऋतु जुलाई महीने में शुरू हो जाती है और सितंबर के आखिर तक रहता है। गर्मी के बाद सभी के जीवन में उम्मीद लेकर आता है। इंसानों के साथ ही पेड़, पौधे, चिड़ियां और जानवर सभी उत्सुकता के साथ इसका इंतजार करते हैं और इसके स्वागत के लिए ढेर सारी तैयारियां करते हैं। आकाश बहुत चमकदार, साफ और हल्के नीले रंग का दिखाई पड़ता है और कई बार तो सात रंगों वाला इंद्रधनुष भी दिखाई देता है। पूरा वातावरण सुंदर और आकर्षक दिखाई देता है। 


प्रकृति पर वर्षा ऋतु का प्रभाव –


सभी पेड़ और पौधे नई हरी पत्तियों से भर जाते हैं तथा उद्यान और मैदान सुंदर दिखाई देने वाले हरे मखमल की घासों से ढ़क जाते हैं। जल के सभी प्राकृतिक स्वरूप जैसे नदियां, तालें, तालाबें, गढ्ढे आदि पानी से भर जाता है। सड़कें और खेल का मैदान पानी से भर जाता है और मिट्टी कीचड़ युक्त हो जाती है। वर्षा ऋतु के ढेर सारे फायदे और नुकसान हैं। एक तरफ ये लोगों को गर्मी से राहत देती है तो दूसरी तरफ इसमें कई सारी संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है। यह किसानों के लिए फसलों के लिहाज से बहुत फायदेमंद रहता है लेकिन यह कई सारी संक्रमित बीमारियां को भी फैलाता है। इससे शरीर की त्वचा को काफी असुविधा होती है। इसके कारण डायरिया, पेचिंश, टाइफाइड और पाचन से संबंधित परेशानियां सामने आती हैं।


उपसंहार –


हमारे अनमोल जीवन का जल के बिना कोई मोल नहीं है। अतः वर्षा ऋतु धरती पर जीवन हेतु बहुत महत्वपूर्ण है। वर्षा होने में पेड़-पौधों की बहुत भूमिका होती है। इसीलिए हम सभी को खूब सारे पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इसी प्रकार हम सभी वर्षा का भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं।


वर्षा ऋतु पर 10 लाइन हिंदी में-


वर्षा ऋतु पर निबंध,essay on rainy season in hindi,rainy season essay in hindi,वर्षा ऋतु पर निबंध हिंदी में,10 lines on rainy season in hindi,वर्षा ऋतु पर 10 लाइन,rainy season essay,essay on rainy season,वर्षा ऋतु पर हिंदी में निबंध,वर्षा ऋतु,rainy season,बारिश पर निबंध,वर्षा ऋतु निबंध,rainy season 10 lines in hindi,essay writing in hindi,short essay on rainy season,10 lines on rainy season,varsha ritu 10 lines in hindi,वर्षा ऋतु पर 10 लाइन निबंध

1. वर्षा ऋतु का मौसम सबसे अधिक मजेदार और सुहावना लगता है।


2. वर्षा ऋतु में लोग रेनकोट और छाता लेकर बाहर निकलते हैं।


3. वर्षा ऋतु की शुरुआत जून से होती है और ये सितंबर तक रहती है।


4. वर्षा आने से पहले काले-काले बादल छा जाते हैं, अंधेरा हो जाता है, बिजली कड़कती है और तेज हवा चलते हैं।


5. वर्षा ऋतु में लोग घूमने और पिकनिक मनाने जाते हैं।


6. वर्षा आने पर बाजार और गलियों में पानी ही पानी भर जाता है।


7. वर्षा आने पर घर की छतों पर छोटा या बड़ा सभी को नहाने का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।


8. वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलती है।


9. गर्मियों में किसानों को वर्षा का बेसब्री से इंतजार रहता है। वर्षा आने पर किसानों के चेहरे खिल जाते हैं।


10. वर्षा ऋतु में घर-घर में गरम-गरम व्यंजन बनाए जाते हैं और उनका भरपूर आनंद लिया जाता है।


वर्षा ऋतु पर 10 लाइन अंग्रेजी में –


1. The Rainy Season is a pleasant season.


2. It is also called monsoon season.


3. This season begins in June and ends in September.


4. Rainy season brings relief from the heat for everyone.


5. Ponds, rivers, streams receive plenty of rain water during this season.


6. This season is a great friend of the farmers.


7. The Rainy Season brings a lot of changes in nature.


8. Rainy season cleans our environment from pollution.


9. In rainy season plants, trees and grasses look very green and attractive.


10. The Rainy Season is the favourite of kids, animals and plants.


Frequently Asked Questions (FAQ) –


प्रश्न - वर्षा ऋतु पर निबंध कैसे लिखें?

उत्तर - वर्षा ऋतु आते ही लोगों में खासकर के किसानों में खुशियों का संचार हो जाता है। वर्षा ऋतु सिर्फ गर्मी से ही राहत नहीं देता है बल्कि यह खेती के लिए वरदान है। बहुत सारी फसल अच्छी वर्षा पर निर्भर करती है। अगर अच्छी वर्षा नहीं हुई तो ज्यादा उपज नहीं हो पाएगा, जिससे लोगों को सस्ते में अनाज नहीं मिल पाएगा।


प्रश्न - वर्षा ऋतु का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर - वर्षा का मानव जीवन में बेहद ही महत्व है क्योंकि पाने के बिना जीवन संभव नहीं है। वर्षा से फसलों के लिए पानी मिलता है तथा सूखे हुए कुएं, तालाबों तथा नदियों को फिर से भरने का कार्य वर्षा के द्वारा ही किया जाता है। इसीलिए कहा जाता है कि जल ही जीवन है।


प्रश्न - वर्षा ऋतु में कौन सी फसल बोई जाती है?

उत्तर - वर्षा ऋतु में बोई जाने वाली फसलें खरीफ की फसलें कहलाती हैं। भारत में वर्षा ऋतु सामान्यतः जून से सितंबर तक होती है। धान, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली और कपास खरीफ की फसलें हैं।


प्रश्न - वर्षा ऋतु क्यों होती है?

उत्तर - बूंदों वाले बादल भारी होकर धरती के पास आ जाते हैं। बूंदे धरती की आकर्षण शक्ति से खिंचकर वर्षा के रूप में बरस जाती है। इस प्रकार धरती से बादल और बादल से धरती तक यात्रा करता हुआ पानी सदा गतिमान रहता है। एशिया में यूरोप की तरह 12 महीने वर्षा नहीं होती।


प्रश्न - वर्षा ऋतु का मानव मन पर क्या प्रभाव पड़ता है?

उत्तर - ऋतुएं मानव मन पर बहुत गहरा प्रभाव डालती हैं। सावन के महीने में जब वर्षा ऋतु आती है तो मानव का मन उल्लासित हो जाता है। मोर-पपीहे की आवाजें चारों तरफ गूंजने लगती हैं, जो वातावरण को मधुरता से भर देती हैं। बारिश की रिमझिम बूंदे जब टप-टप करके धरती पर गिरती हैं,उन बूंदों की आवाज से मन प्रफुल्लित हो जाता है।


यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।  

यहां पर आपको वर्षा ऋतु पर निबंध के बारे में बताया गया है जो हर भारतीय को जरूर पता होने चाहिए। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप nityastudypoint.com पर विजिट कर सकते हैं। दोस्तों अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने सभी दोस्तों को social media platform WhatsApp, Facebook or telegram पर share करिएगा।


ये भी पढ़ें 👇👇👇👇


समाचार पत्र पर निबंध 2023


स्वस्थ जीवन शैली पर निबंध 2023


• अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर निबंध


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निबंध


• विश्व संगीत दिवस पर निबंध


• सिंगल यूज प्लास्टिक पर निबंध हिंदी में


सिंगल यूज प्लास्टिक पर निबंध अंग्रेजी में


• भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना किसने की


• जीएसटी पर निबंध


• समाचार पत्रों के महत्व पर निबंध


गाँव और शहर के जीवन पर निबंध 2023


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2