मतदान पर निबंध | essay on voting in Hindi | मतदान का महत्व पर निबंध

Ticker

मतदान पर निबंध | essay on voting in Hindi | मतदान का महत्व पर निबंध

मतदान पर निबंध | essay on voting in Hindi | मतदान का महत्व पर निबंध

नमस्कार दोस्तों, आज के इस Article में हम आपको मतदान पर निबंध किस प्रकार से लिखा जाता है, मतदान करना क्यों जरूरी होता है इन सबके बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों अगर आपके लिए यह Article useful हो तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


मतदान पर निबंध,essay on voting in Hindi,मतदान का महत्व पर निबंध,मतदाता दिवस कब है,मतदान दिवस पर शायरी,मतदान दिवस पर 10 लाइन हिंदी में,मतदान दिवस पर 10 लाइन अंग्रेजी में,मतदान दिवस पर कविता,मतदान करना क्यों जरूरी होता है,मतदान दिवस पर स्लोगन,


“मतदान (चुनाव) पर निबंध”


“चुनाव है लोकतंत्र का आधार,

अवश्य करें उपयोग अपना मताधिकार।’’



प्रस्तावना –


चुनाव या निर्वाचन प्रक्रिया लोकतंत्र का अहम अंग है। यह लोकतंत्र की एक अभिन्न प्रक्रिया है जिसके द्वारा लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं। चुनाव के द्वारा ही आधुनिक लोकतंत्र में विधायिका के विभिन्न पदों पर आसीन होने के लिए व्यक्तियों को चुना जाता है। 

चुनाव के द्वारा ही क्षेत्रीय एवं स्थानीय निकायों के लिए भी व्यक्तियों का चुनाव होता है। वर्तमान में तो चुनाव का प्रयोग व्यापक स्तर पर प्रत्येक स्थान पर होने लगा है। 


चुनाव का महत्व –


लोकतंत्र में चुनाव का विशेष महत्व होता है। चुनाव के माध्यम से राजनीतिक नेताओं को शांतिपूर्वक कुशलता के साथ चुना जाता है। इसके अलावा, किसी राष्ट्र के नागरिक अपना वोट डालकर एक ऐसा नेता चुनते हैं, जिसे सर्वसहमति प्राप्त होती है।

चुनाव की एक खास बात यह भी है कि यदि जनता किसी नेता के कार्य से खुश नहीं है तो उसे सत्ता से हटा भी सकती है। लगभग सभी लोकतांत्रिक देशों में आम नागरिकों को स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की अनुमति है। 

चुनाव वह उपकरण है जो सत्ता को आम नागरिकों के हाथों में सौंपता है। अतः लोगों को चुनाव के महत्व को समझना चाहिए और बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए आना चाहिए। 


भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया –


भारतीय लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया अलग-अलग स्तर पर की जाती है। देश के संविधान में संपूर्ण देश के लिए एक लोकसभा तथा राज्यों के लिए अलग-अलग विधानसभा का प्रावधान है। संविधान के भाग 15 में अनुच्छेद 324 से अनुच्छेद 329 तक निर्वाचन की व्याख्या की गई है। भारत में वोट डालने की कोई कानूनी बाध्यता नहीं है और यह नागरिकों का अधिकार है, कर्तव्य नहीं। 

चुनाव के वक्त पूरी प्रशासनिक मशीनरी चुनाव आयोग के नियंत्रण में कार्य करती है। चुनाव की घोषणा होने के पश्चात आचार संहिता लागू हो जाती है और हर राजनैतिक दल, उसके कार्यकर्ता और उम्मीदवार को इसका पालन करना होता है। 


निष्कर्ष –


चुनाव लोकतंत्र को अराजकता और तानाशाही से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चुनाव देश की उन्नति और विकास के लिए अति आवश्यक है। यह मौजूदा सरकार के कामकाज पर भी नजर रखता है क्योंकि उन्हें अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद जनता के सामने पेश होना पड़ता है। यदि सरकार की नीतियां और कामकाज जनता के कल्याण के खिलाफ है तो उन्हें चुनाव के दौरान हटाया जा सकता है।


“चुनाव है लोकतंत्र का एक ऐसा फरमान, 

सही सरकार है चुनकर आती जिससे, करती जनकल्याण।’’


मतदान पर निबंध 10 लाइन हिंदी में –


1. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। 


2. भारत में हर वयस्क नागरिक अपने वोट का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। 


3. देश के हर मतदाता का सरकार बनाने में अहम रोल होता है।


4. मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर ही राष्ट्र के निर्माण में और इसके विकास में अपना पूर्ण सहयोग कर सकते हैं। 


5. हर एक वोट देश के भावी भविष्य के निर्माण में भागीदार बनता है। 


6. हर नागरिक को अपने मताधिकार के महत्व को समझना चाहिए। 


7. ज्यादा से ज्यादा लोगों द्वारा वोट करने से देश को एक सच्चा और ईमानदार जन प्रतिनिधि मिलता है। 


8. देश के भावी भविष्य के निर्माण में मदद मिलती है।


9. जो लोग मतदान नहीं करते, ऐसे लोग देश के भविष्य को संकट में डालते हैं। 


10. हम सभी को अपने मत का इस्तेमाल कर अपने देश के बेहतर भविष्य के निर्माण के बारे में सोचना चाहिए।


मतदान पर 10 लाइन अंग्रेजी में –


1. Voting is an integral part of democracy. 


2. Voting is the one way to be more civically engaged with your government.


3. Voting gives citizens a voice and an opportunity to participate in the democratic process.


4. Voting is one of the fundamental rights our country offers.


5. By voting, people can decide the direction of change and development. 


6. Voting helps people in expressing their thoughts about a candidate through the ballot box.


7. Voting is as much a duty as its a right. 


8. Every adult is given the right to vote regardless of gender, cast, occupation etc.


9. It is the best way to express the opinion of a citizen in a democratic state. 


10. We can say, voting is an important civic duty that can significantly impact the future of a country.


मतदान पर कविता –


[1]


वोट डालने चलो रे साथी, 

        लोकतंत्र के बनो बराती

एक वोट से करो बदलाव, 

       नेताजी के बदलो हाव-भाव

सही उम्मीदवार का करो चुनाव, 

      बेईमानों को मत दो भाव

आपका वोट है आपकी ताकत 

      लोकतंत्र की है ये लागत

सवेरे वोट दे आओ 

आइडी संग ले जाओ 

उस इंसान का करो चुनाव 

जो पार लगाए देश की नाव 

मतदान के दिन घर में मत रहना 

वरना 5 साल पड़ेगा सहना

भैया, दीदी, चाचा-चाची

वोट देकर आ जाओ जी 

झाड़ू, कमल, हाथ या हाथी 

वोट देकर बने लोकतंत्र के साथी 

लोकतंत्र का आनंद उठाते हो 

फिर वोट क्यों नहीं दे आते हो? 

आपका वोट से आएगा बदलाव 

समाज सुधरेगा, कम होगा तनाव।


[2]


चुनाव नहीं, मतदान करें, 

नए भारत का निर्माण करें। 

लोकतंत्र मजबूत बनाकर, 

भारत का उत्थान करें। 

जाति-धर्म की तोड़ दीवारें,

आओ हम मतदान करें। 

निकट समस्या आए कोई, 

सीधा सरल निदान करें। 

जिसके लिए देश हो पहले,

उसका हम सम्मान करें। 

घर से निकलें, बाहर आएं,

आओ सब मिलकर मतदान करें।


मतदान पर शायरी –


बेरोजगार हैं हम तो 

फर्क नहीं तुम्हें, 

खैर चुनाव आ रहा है,

मतदान से तो फर्क पड़ेगा ही। 

ना नागरिकता के लिए, 

ना अधिकार के लिए, 

एक वोट मैंने डाला है,

अपने भारत देश विकास के लिए।

मतदान से हमें चाहिए, 

विकास का अभयदान।

लोकतंत्र की अहम प्रक्रिया मतदान, 

हमारा भी योगदान। 

लोकतंत्र में आस्था, 

लोकतंत्र का मान।

हर हालत में ठान लो, 

करना है मतदान।।”

झुक गए फूल भी 

उसके सम्मान में, 

जो सारे काम छोड़, 

गए मतदान में। 


लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


Important link

Download pdf 

Click here 

Official website 

Click here 


यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2