जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता पर निबंध || jivan mein computer ki upyogita | Importance of computer

Ticker

जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता पर निबंध || jivan mein computer ki upyogita | Importance of computer

जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता पर निबंध || jivan mein computer ki upyogita | Importance of computer 

नमस्कार दोस्तों, आज के इस Article में हम आपको जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता पर निबंध लिखना बताएंगे। दोस्तों, अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता पर निबंध,jivan mein computer ki upyogita,Importance of computer,कंप्यूटर क्या है,कंप्यूटर के प्रकार,कंप्यूटर के प्रयोग,कंप्यूटर के दुष्प्रयोग,कंप्यूटर पर 10 लाइन हिंदी में,कंप्यूटर पर 10 लाइन अंग्रेजी में,

Table of Contents :-


कंप्यूटर क्या है

कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ

कंप्यूटर के प्रकार

कंप्यूटर क्रांति

कंप्यूटर की उपयोगिता

स्वचालित गणना प्रणाली

कंप्यूटर किस प्रकार कार्य करता है

कंप्यूटर के प्रयोग

कंप्यूटर के दुष्प्रभाव

उपसंहार

कंप्यूटर पर 10 लाइन हिंदी में

कंप्यूटर पर 10 लाइन अंग्रेजी में

कंप्यूटर पर कविता


मिनटों में देता हमें समाधान,

             बहु उपयोगी बनकर करता जीवन आसान।


कंप्यूटर क्या है :-


कंप्यूटर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो यूजर की कमांड पर इनपुट को प्रोसेस करके आउटपुट में बदलता है एवं गणना को आसान बनाता है। Computer आंकड़ों की गणना करना आसान बनाता है और साथ ही साथ सारे डाटा व आंकड़ों को सुरक्षित स्टोर करता है।



कंप्यूटर का आविष्कार :-


जीवन में इतने उपयोगी कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था। बैबेज ने 19वीं शताब्दी की शुरुआत में एक इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार किया था जो दुनिया का पहला कंप्यूटर माना जाता है।


कंप्यूटर के प्रकार :-


तकनीकी के आधार पर कंप्यूटर चार प्रकार के होते हैं। माइक्रो कंप्यूटर, मिनी कंप्यूटर, मेनफ्रेम कंप्यूटर और सुपर कंप्यूटर।


कंप्यूटर क्रांति :-


हमारे रोजमर्रा के जीवन में कंप्यूटर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारी कई प्रकार से मदद करता है और हमारे कार्यों को आसान बना देता है। इस युग को कंप्यूटर युग कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। कंप्यूटर ने मनुष्य के जीवन में क्रांति पैदा कर दी है। अब यह आज के समय की जरूरत बन गया है। हमारे दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

कंप्यूटर के संचार, शिक्षा, रोजगार और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण भूमिका है। 


कंप्यूटर की उपयोगिता :-


आज मनुष्य जीवन जटिल हो गया है। सांसारिक गतिविधियों, परिवहन और संचार उपकरणों आदि का अत्यधिक विस्तार हो गया है। आज व्यक्ति के संपर्क बढ़ रहे हैं, व्यापार बढ़ रहे हैं, गतिविधियां बढ़ रही हैं, आकांक्षाएं बढ़ रही है, साधन बढ़ रहे हैं। परिणाम स्वरुप सब जगह भाग दौड़ और आपाधापी चल रही है।


स्वचालित गणना प्रणाली :-


कंप्यूटर एक ऐसी स्वचालित प्रणाली है जो कैसी भी अव्यवस्था को व्यवस्था में बदल सकती है। हड़बड़ी में होने वाली मानवीय भूलों के लिए कंप्यूटर रामबाण औषधि है। क्रिकेट के मैदान में अंपायर की निर्णायक भूमिका हो या लाखों-करोड़ों-अरबों की लंबी-लंबी गणनाएं, कंप्यूटर पलक झपकते ही आपकी समस्या हल कर सकता है। पहले इन कामों को करने वाले कर्मचारी हड़बड़ाकर काम करते थे। परिणाम स्वरुप काम कम तनाव अधिक होता था। अब कंप्यूटर की सहायता से काफी सुविधा हो गई है।


कंप्यूटर किस प्रकार कार्य करता है :-


कंप्यूटर एक मशीन है जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से मिलकर बना होता है। एक कंप्यूटर इनपुट यूनिट के माध्यम से डेटा प्राप्त करता है जो उसे दिए गए निर्देशों के आधार पर होता है। और डेटा को प्रोसेस करने के बाद, इसे आउटपुट डिवाइस के माध्यम से वापस भेजता है।


कंप्यूटर के विविध प्रयोग :-


औद्योगिक क्षेत्र में मशीनों तथा कारखानों का संचालन करने के लिए कंप्यूटर को प्रयोग में लाया जा रहा है। इससे विविध प्रकार के कार्य किया जा रहे हैं। 


सूचना एवं समाचार प्रेषण के संदर्भ में भी कंप्यूटर महिती सेवा कर रहा है। ‘कंप्यूटर नेटवर्क’ के द्वारा विश्व भर के नगर एक दूसरे से एक परिवार की भांति जुड़ गए हैं।


बैंकों में हिसाब किताब रखने के लिए कंप्यूटर का पर्याप्त मात्रा में प्रयोग हो रहा है। यही नहीं घर के कंप्यूटरों को बैंकों के कंप्यूटरों को संबद्ध कर दिया जाता है।


विद्यालयों में कंप्यूटर का प्रयोग करके बच्चों को बहुत सी चीजें सिखाई जाती हैं। कंप्यूटर के माध्यम से बच्चे रिसर्च करके अपने असाइनमेंट पूरे करते हैं। अध्यापक कंप्यूटर की मदद से अपनी प्रेजेंटेशन तैयार करते हैं और बच्चों को पढ़ाते हैं, जिससे शिक्षा का क्षेत्र और भी अधिक रुचिकर बन जाता है।


कार्यालय में कंप्यूटर का प्रयोग महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल के रखना, ईमेल्स भेजना और प्रोजेक्ट्स बनाने में किया जाता है। 


कंप्यूटर के माध्यम से व्यापार के दौरान पैसों का लेनदेन भी किया जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रयोग मरीजों की रिकॉर्ड्स रखने, डॉक्टर के अपॉइंटमेंट को शेड्यूल करने और सर्जरी के कार्यो में भी किया जाता है। 


कंप्यूटर का प्रयोग मनोरंजन कार्यों के लिए भी किया जाता है। कंप्यूटर के माध्यम से हम फिल्म देख सकते हैं, संगीत सुन सकते हैं और वीडियो गेम्स जैसे बहुत सारे मनोरंजक कार्य भी कर सकते हैं।

कंप्यूटर के माध्यम से हम ऑनलाइन कार्य करके रुपया पैसा भी कमा सकते हैं। 


आज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में कंप्यूटर रामबाण सिद्ध हुआ है। इसके द्वारा अंतरिक्ष के विशाल पैमाने पर चित्र एकत्र किए जा रहे हैं। 

आज जिंदगी का कोई भी ऐसा पहलू शेष नहीं बचा है, जिसमें कंप्यूटर का प्रयोग नहीं हो रहा हो। इससे वायुयानों तथा रेलवे में आरक्षण संपन्न किया जा रहा है। चाहे चिकित्सा हो, चुनाव हो, युद्ध का मैदान हो एवं मौसम विषयक जानकारी हासिल करनी हो, कंप्यूटर एक स्वाभाविक सेवक की भांति आपकी प्रतिफल सेवा करने को उद्यत है।

यद्यपि कंप्यूटर मानव मस्तिष्क की तुलना में कार्य को बहुत कम समय में संपन्न कर लेता है, विचारों तथा संवेगों का नितांत अभाव रहता है।


कंप्यूटर के दुष्प्रभाव :-


लंबे समय के लिए कंप्यूटर चलाने से सर में बहुत दर्द हो सकता है। ज्यादातर ऑफिस या रेगुलर कंप्यूटर के सामने बैठने वालों की कमर और सर में दर्द की प्रॉब्लम को देखा गया है। लगातार कंप्यूटर स्क्रीन की रोशनी देखने के कारण आगे खराब भी हो सकती हैं। कंप्यूटर के लगातार इस्तेमाल से आंखें सूख जाती हैं।


उपसंहार :-


आज भारतवर्ष में एक प्रकार से कंप्यूटर युग का आगमन हो गया है। भविष्य में व्यवहार, दोस्ती, मिलन तथा आपसी शिष्टाचार का ढंग भी हमें कंप्यूटर प्रदान करेगा। आवश्यकता इस बात की है कि हम उसे अपना सहयोगी समझकर अपनाएं।

कंप्यूटर ने हमारे जीवन में बहुत से सुधार किए हैं, जिनकी गिनती नहीं की जा सकती। आज के जमाने में कोई भी ऐसा कार्य नहीं है जो हम कंप्यूटर की मदद से ना कर सकते हों। यह हमें प्रगति के बहुत से मौके देता है और हमारे जीवन को सरल बनाता है। 


कंप्यूटर पर 10 लाइन हिंदी में :-


कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है। 


इसने हमारे जीवन को आसान बना दिया है।


हम इसका उपयोग कई कामों में करते हैं। 


इसका आविष्कार चार्ल्स बैबेज ने किया था। 


लैपटॉप एक आधुनिक कंप्यूटर है। 


मॉनिटर, माउस, कीबोर्ड, सीपीयू आदि कंप्यूटर के भाग हैं।


सीपीयू को कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है। 


इसका उपयोग ऑफिस, बैंक, स्कूल, कॉलेज आदि क्षेत्रों में होता है।


हम कंप्यूटर से पूरी दुनिया की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। 


आज कंप्यूटर हमारे जीवन का अहम भाग बन गया है। 


कंप्यूटर पर 10 लाइन अंग्रेजी में :-


A computer is an electronic machine. 


Computer has made our life easier. 


Computer is used in many fields. 


With the computer, we can do any work very quickly and accurately. 


Computer is used in homes, shops, hospitals, factories and everywhere.


Computer was invented by Charles Babbage. 


It has parts like monitor, mouse, CPU, keyboard, speaker etc.


Computer knows only the binary language. 


A laptop is a computer which is easy to carry around. 


In today's world we are nothing without computer.


कंप्यूटर पर कविता :-


[1]


बड़े काम का कंप्यूटर है 

नए जमाने का ट्यूटर है,

    चाहे हो जितना कठिन सवाल 

हल कर देता है तत्काल। 


  तेजी से काम करना है इसकी शान 

पहुंचा ऑफिस, बैंक और दुकान,

 कॉपी, फाइल जितनी लाओ

मेमोरी में भरते जाओ। 


सब कुछ इसको याद रहेगा 

जो कुछ पूछो बता देगा,

   प्रिंटर की तकनीक है पाई 

   आकर्षक वह करे छपाई।


शतरंज खेले करे कमाल

वर्ल्ड चैंपियन हो बेहाल,

इंटरनेट से जोड़कर नाता

दुनिया भर की सैर कराता।

तभी तो यह है सबका प्यारा,

बन बैठा आंखों का तारा।


[2]


तरह-तरह के करता काम, 

कंप्यूटर है इसका नाम। 

इसमें होती सी.डी. ड्राइव,

दिखलाती तुमको सब लाइव।

इसमें होता एक मॉनिटर, 

इतना चाहो देखो पिक्चर। 

तरह-तरह के खेलो खेल,

इससे भेजो तुम ई-मेल।


इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇









लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


Important link

Download pdf 

Click here 

Official website 

Click here 


यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2