एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिन्दी ब्रिज कोर्स पाठ 1 सूरज का ब्याह संपूर्ण हल || Class 9th Hindi Bridge Course Suraj Ka Byah Karyapatrak Class 1to 8 full solution

Ticker

एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिन्दी ब्रिज कोर्स पाठ 1 सूरज का ब्याह संपूर्ण हल || Class 9th Hindi Bridge Course Suraj Ka Byah Karyapatrak Class 1to 8 full solution

एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिन्दी ब्रिज कोर्स पाठ 1 सूरज का ब्याह संपूर्ण हल || Class 9th Hindi Bridge Course Suraj Ka Byah Karyapatrak Class1to 8 full solution

Class 9th hindi bridge course 2024-25 solution

एमपी बोर्ड ब्रिज कोर्स 2024-25

कक्षा -9 हिंदी

पाठ- 1 सूरज का ब्याह 


सूरज का ब्याह कविता


उड़ी एक अफवाह, सूर्य की शादी होने वाली है, 

वर के विमल मौर में मोती उषा पिरोने वाली है।


मोर करेंगे नाच, गीत कोयल सुहाग के गाएगी, 

लता विटप मंडप-वितान से वंदन वार सजाएगी।


जीव-जन्तु भर गए खुशी से, वन की पाँत पाँत डोली, इतने में जल के भीतर से एक वृद्ध मछली बोली,


"सावधान जलचरों, खुशी में सबके साथ नहीं फूलो, ब्याह सूर्य का ठीक, मगर, तुम इतनी बात नहीं भूलो।


एक सूर्य के ही मारे हम विपद कौन कम सहते हैं, 

गर्मी भर सारे जलवासी छटपट करते रहते हैं।


अगर सूर्य ने ब्याह किए, दस-पाँच पुत्र जन्माएगा, सोचो, तब उतने सूर्यों का ताप कौन सह पाएगा?


अच्छा है, सूरज कँवारा है, वंश विहीन, अकेला है, इस प्रचंड का ब्याह जगत की ख़ातिर बड़ा झमेला है।"


- रामधारी सिंह (दिनकर)


कार्यपत्रक -1


श्रुतलेख - शिक्षक द्वारा बोले गए शब्दों को लिखिए। 


उत्तर- शिक्षक के द्वारा बोले गए शब्द आपको खुद से लिखना है।


कार्यपत्रक-2


अपनी पसंद की एक कविता लिखिए।


उत्तर- चाह नहीं सुरबाला के 

गहनों में गूंथा जाऊं 

चाह नहीं प्रेमी माला में 

बिंध प्यारी को ललचाऊं।


कार्यपत्रक -3


निम्नलिखित शब्दों में कुछ तद्भव और कुछ तत्सम शब्द सम्मिलित हैं इन्हें चुनकर अलग-अलग कीजिए। 


(हस्त, मिट्टी,साग, मौर , भीत, स्वप्न,मृतिका,शाक,भित्ति, चंद्र, समुद्र, झरना, श्रृंखला,हाथ,गौरा,सपना,हस्ति,चांद,विद, पांत, मछली,कान, हिरन)


उत्तर-


तद्भव 

तत्सम

तद्भव 

तत्सम

मिट्टी

साग

मौर

भीत

पांत

हिरन

हस्त

स्वप्न

मृतिका

शाक


समुद्र 

झरना

हाथ

सपना

चांद

मछली

कान

चंद्र 

श्रृंखला 

गौरा

हस्ति

विद


कार्यपत्रक -4


 समान तुक वाले शब्दों को पहचान कर लिखिए।


दुकान

सपना

दिला

घटिया

किला

गाएगी

हाथ

नारा

मान

नहर

बात

अकेला


उत्तर-


1.कहर-          नहर

2.कान-           मान

3.रात-            बात

4.मकान-        दुकान

5.अपना-        सपना

6.साथ-           हाथ

7.तारा-           नारा

8.बिटिया-       घटिया

9.खिला-         दिला

10. छिला-      किला

11.सजाएगी-     गाएगी

12. झमेला-      अकेला


कार्यपत्रक-5


कविता में आए नए शब्दों का अर्थ लिखिए। 


उत्तर- 


1.अफवाह-        उडती हुई खबर

2.मौर-              मुकुट

3.विमल-           सुंदर

4.उषा-             सुबह

5.सुहाग-         सौभाग्य

6.विटप-            वृक्ष

7.मण्डप-          छाया

8.वितान-          विस्तार 

9.पांत-पांत-      पंक्ति-पंक्ति

10.वृध्द-           बूढा

11.वन्दनवार-     सजावट

12.जलचर-      जलीय जीव

13.विपद-         विपदा

14.प्रचण्ड-        भयानक

15.खातिर-      आवभगत

16.कंवारा-       अविवाहित

17.ताप-         तापमान / गर्मी

18.वंशविहीन-    नि: संतान

19.झमेला-        गड़बड़

20.छटपट-       छटपटान


कार्यपत्रक -6


निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तरों में से सही विकल्प चुनिए।


कहती सारी दुनिया जिसे किस्मत,

 नाम है उसका हकीकत में मेहनत ।


जो रचते हैं, खुद अपनी किस्मत, वे कहे जाते हैं साहसी जो करते हैं, ईश्वर से शिकायत, वे कहे जाते हैं, आलसी 


जो रुक गया, मिट गया उसका नामों-निशाँ 

जो चलता रहा, अपनी मंज़िल वो पा गया।


खुशी के हकदार हैं वही, जिन्होंने दुःख को सहा 

छोड़ के दामन फूलों का, काँटों की राह को चुना 


निराशा का अंधकार मिटाकर, आशा के दीप जलाओ छोड़ भाग्य की दुहाई, अपनी किस्मत स्वयं बनाओ।


प्रश्न-हकीकत में किस्मत किसे कहते हैं? 


1.सेहत 

2.रहमत 

3.सहमत 

4.मेहनत


उत्तर- मेहनत


प्रश्न- जो अपनी किस्मत रचते हैं उन्हें क्या कहते हैं? 


1.साहसी

2.आलसी

3.रचयिता

4.मेहनती


उत्तर- साहसी


प्रश्न- सच्ची खुशी का हकदार कौन है? 


1.खुशी देने वाला 

2.दुख देने वाला 

3.सुख सहने वाला 

4.दुख सहने वाला 


उत्तर- 4.दुख सहने वाला 


प्रश्न- किसका अंधकार मिटाना है? 


1.हताशा का

2.आशा का

3.निराशा का

4.भाषा का


उत्तर- 3.निराशा का


प्रश्न- किसे छोड़ने पर किस्मत बनती है?


1.भाग्य की दुहाई

2.कर्म की दुहाई

3.धर्म की दुहाई

4.गर्म की दुहाई


उत्तर- 1.भाग्य की दुहाई


प्रश्न- जो रुक गया, मिट गया उसका…………।


1.हस्ती

2.व्यवहार

3.नामों - निशां

4.नाम


उत्तर- 3.नामों - निशां


कार्यपत्रक-7


नीचे दिए गए चित्र को देखकर अपने सरल शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए। 


उत्तर- सुबह का समय है। सूर्योदय हो गया है। झरना बह रहा है ।पक्षी उड़ने लग गए हैं। चारों ओर हरियाली है। प्राकृतिक सुंदरता भी है। लेकिन एक पक्षी पिंजरे में है। वह बाहर उड़ना चाहता है। क्योंकि कैद में रहना गुलामी है। वह स्वतंत्रता चाहता है। 


कार्यपत्रक-8


आज सुबह से उठकर आपने क्या-क्या किया उसके बारे में लिखिए।


उत्तर- आज सुबह उठकर मैंने अपने माता-पिता व दादा- दादी को प्रणाम किया। फिर ब्रश किया और  ताजा पानी पिया। पानी पीकर फिर कुछ देर बाद मैंने दूध पिया और फिर मैं पढ़ाई करने लगा। पढ़ाई करके मैंने घर के कार्यों में सहायता की। फिर मैं तैयार होकर स्कूल गया। वहां सबसे पहले प्रार्थना सभा में प्रार्थना की और गुरुजनों का आशीर्वाद किया। 

इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇







लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram Channel

Click Here

Join WhatsApp Group

Click Here

Join Instagram Channel

Click Here

UP BOARD LIVE  Home

Click Here


Important link

Download pdf 

Click here 

Official website 

Click here 












Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2