Class 6 Hindi varshik mulyankan worksheet 2022 full solution

Ticker

Class 6 Hindi varshik mulyankan worksheet 2022 full solution

Class 6 Hindi varshik mulyankan worksheet 2022 full solution


वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट 2021-22

विषय - हिंदी विशिष्ट

कक्षा- 6 वीं

महत्वपूर्ण निर्देश-


Class 6 Hindi worksheet



बहुविकल्पी प्रश्न-


प्रश्न 1  मिलकर काम करने से क्या होता है?


  1. काम कभी बुरा नहीं होता

  2. काम कठिनाई से पूरा होता है

  3. काम सरलता से पूरा होता है

  4. काम बिल्कुल बंद होता है


प्रश्न 2 'बरसात' शब्द का समानार्थी शब्द है- 

  1. वर्षा

  2. पानी

  3. बूंद

  4. फुहार


उत्तर- वर्षा


प्रश्न 3 तालाब लबालब भर गया वाक्य में विशेषण है-

  1. तालाब

  2. लबालब

  3. गया

  4. भर 


उत्तर- लबालब

प्रश्न 4 श्री गणेश होना मुहावरे का अर्थ है-

  1. काम आधा बना

  2. काम शुरू करना

  3. कामना करना

  4. काम खत्म होना


उत्तर-काम शुरू करना

प्रश्न 5 श्रमदान शब्द में प्रत्यय शब्द क्या होगा ?

  1. श्रम

  2. दान

  3. श्र


उत्तर- दान

निर्देश: निम्नलिखित सूचना को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-


                                    ग्राम पंचायत भवन

                                   ग्राम पंचायत-समनापुर

                           तहसील-पिपरिया जिला होशंगाबाद

                                            सूचना

                           नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

आप सभी को आइए अत्यंत हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि 2 अक्टूबर गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है नेत्र परीक्षण जयप्रकाश नारायण अस्पताल, भोपाल के डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा। नेत्र परीक्षण हेतु इच्छुक व्यक्ति 1 अक्टूबर 2020 तक ग्राम पंचायत सचिव के पास अपना पंजीयन करवा दें।

                          नेत्र परीक्षण शिविर - 02 अक्टूबर 2020 गांधी जयंती

                                समय प्रातः 8:00 से शाम 5:00 बजे तक

                        आयोजन स्थल-ग्राम पंचायत भवन ग्राम पंचायत समनापुर

 दिनांक : 25 सितंबर 2020                                                                          मनोज कुमार, सचिव

स्थान : समनापुर                                                                                      ग्राम पंचायत- समनापुर




प्रश्न 6 सूचना में दिए गए शिविर के लिए कौन-से व्यक्ति पंजीयन कराना चाहेंगे?

  1. दांत रोगों से ग्रस्त व्यक्ति

  2. आंख संबंधी समस्याओं से ग्रस्त व्यक्ति

  3. त्वचा रोग से ग्रस्त व्यक्ति

  4. पेट संबंधी समस्याओं से ग्रस्त व्यक्ति


उत्तर-आंख संबंधी समस्याओं से ग्रस्त व्यक्ति

प्रश्न 7 शिविर का आयोजन क्यों किया गया है-

  1. पैसा कमाने के लिए

  2. लोगों की सेवा के लिए

  3. गांधी जयंती मनाने के लिए

  4. प्रचार-प्रसार के लिए


उत्तर- गांधी जयंती मनाने के लिए

प्रश्न 8 शिविर का आयोजन किसके द्वारा किया गया?

  1. जयप्रकाश अस्पताल द्वारा

  2. जनपद पंचायत द्वारा

  3. जिला पंचायत द्वारा

  4. ग्राम पंचायत द्वारा


उत्तर- जयप्रकाश अस्पताल द्वारा

प्रश्न 9 नेत्र शिविर में आपकी भूमिका क्या हो सकती है?

  1. जांचकर्ता की

  2. आयोजककर्ता की

  3. पंजीयनकर्ता की

  4. स्वयं सेवी की 


उत्तर- पंजीयनकर्ता की

प्रश्न 10 नेत्र शिविर के आयोजन के लिए उचित निर्देश क्या हो सकते हैं?

  1. पंजीयन के लिए जल्दी ना करें।

  2. कृपया पंक्ति बनाएं।

  3. अपना पहचान पत्र लेकर आएं 

  4. पंजीयन कभी भी करा सकते हैं।

  1.    (i) एवं (iii)           (B) iiएवं (iii)

      (C)   (iii) एवं (iv)          (D) एवं (iv)


उत्तर-( b) ii एंव iii


लघु उत्तरीय प्रश्न-


निर्देश : नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-


प्रश्न 11 तिरंगे के विषय में जानने के लिए कहां कौन-कौन से प्रश्न करना चाहेंगे? कोई दो बनाकर लिखिए?


उत्तर-

1- तिरंगे में कितने रंग होते हैं?
2- तिरंगे की लंबाई और चौड़ाई कितनी होती है?


प्रश्न 12 'कटुक वचन मत बोलʼ पाठ के आधार पर निम्नलिखित शब्दों के अर्थ लिखे हुए उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।


उत्तर- 


प्रश्न 13 निम्नलिखित पंक्तियों मैं तपस्वी की कौन-कौन सी विशेषताएं बताई गई है? लिखिए-

     छूने पाए मोह न तुमको, 

           बनो तपस्वी लौह ह्रदय। 

    काल स्वयं डर जाए देख कर,

          ध्रुव से भी ध्रुवतर निश्चय।।



उत्तर- 


निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए


      घर में रुपए भी नहीं होते। मैं घबरा जाती हूं। पड़ोस की औरतों ने तो और भी नाक में दम कर रखा है। जैसे उनके घरों में कोई ही नहीं होता, यहां आकर घंटों बैठी रहती हैं । कभी किसी की बुराई करती तो कभी किसी की। अमुक के पापा ऐसे हैं। उनके घर कार क्या आ गई कि वह सीधे मुंह बात नहीं करती। आप के विषय में भी तमाम बातें करती है। कई बार पूछ चुकी है कि क्यों इधर-उधर के कामों में लगे रहते हैं? सुना किसी दिन गरीबों और भाई जो की बस्ती में भी गए थे। इतने बड़े पूजा पार्टी होकर गंदी बस्ती में जाने में मैं उन्हें जरा भी विचार नहीं……. ………। इस तरह सुनते सुनते मेरे कान पक गए थे। इसलिए आज मैंने आपको बहुत कुछ कह दिया। मुझे माफ करो…………………। करते हुए शीला, मेरी पत्नी अपने हृदय से सागर के निर्मल आंसुओं को रोक न सकी। तब तक मेरी मन: स्थिति भी सामान्य हो गई थी।


प्रश्न 14 गद्यांश में से कोई 2 मुहावरे खोज कर उसका अर्थ लिखिए?


उत्तर- नाक में दम करना -परेशान करना

सीधे मुंह बात न करना- घमंडी होना

प्रश्न 15 गद्यांश में आए किन्ही आठ संज्ञा शब्दों को छांट कर लिखिए-


उत्तर- घर, औरत ,कार, गरीब, नाक ,कान, बस्ती, शीला

प्रश्न 16 गद्यांश में आए विराम चिन्हों को खोज कर उनके नाम लिखिए?


उत्तर-  विराम चिन्ह - 

(,)अल्पविराम
(।) पूर्ण विराम
(?) प्रश्नवाचक
(-) योजक


प्रश्न 17 मेरी पत्नी अपने हृदय सागर के निर्मल आंसुओं को रोक ना सकी। तब तक मेरी मन: स्थिति भी सामान्य हो गई थी। इन पंक्तियों का अर्थ अपने शब्दों में लिखिए


प्रश्न 19 रहीम ने उत्तम प्रकृति और कुसंगति की बात किस दोहे में कही है लिखिए।



प्रश्न 18 निम्नलिखित शब्दों को जोड़कर नवीन शब्द बनाइए-

  • देह + अवसान  =…………देहावसान……..

  • विवाह + उपरांत  =............ विवाहोपरांत..........

  • अल्प + आयु   = ………अल्पायु………..

  • मत + अवलम्बी =............ मतावलंबी...........


प्रश्न 20 बसंत ऋतु के मोहक स्वरूप को प्राप्त करने के लिए आप क्या क्या उपाय करेंगे?



उत्तर- वसंत ऋतु को मोहक बनाने के लिए हरे भरे पेड़ पौधे होने चाहिए इसलिए बसंत ऋतु को प्राप्त करने के लिए पेड़ पौधे लगाना चाहिए।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न


प्रश्न 21 निम्नलिखित काव्य पंक्तियों का भावार्थ अपने शब्दों में लिखिए-

     आओ प्यारे वीरों जाओ

     देश धर्म पर बलि-बलि जाओ

    एक साथ सब मिलकर गाओ, 

           प्यारा भारत देश हमारा।

          झंडा ऊंचा रहे हमारा।।


प्रश्न 22 महारानी लक्ष्मीबाई के गुणों का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए-


उत्तर - महारानी लक्ष्मी बाई अस्त्र शस्त्र चलाने में बहुत निपुण थी।


2-अस्त्र-शस्त्र महारानी लक्ष्मीबाई की सहेली थी।


3-महारानी लक्ष्मीबाई बहुत ही वीर और साहसी स्त्री थी।


4-लक्ष्मी बाई को वीरांगना लक्ष्मीबाई कहा जाता है।


प्रश्न 23 वाणी के महत्व को अपने शब्दों में लिखिए-



 उत्तर-  वाणी हमारे जीवन में बहुत ही महत्व पूर्ण भूमिका निभाती है जिस व्यक्ति की वाणी मधुर होती है वह किसी भी गुस्से व्यक्ति को भी प्रसन्न कर सकती है। और अगर वाणी कठोर होती है तो अच्छे दोस्त भी बुरे बन जाते हैं इसलिए वाणी का बहुत ही महत्व है वाणी हमेशा मधुर और सरल होनी चाहिए।

प्रश्न 24 समाज में स्वच्छता का संदेश देने हेतु आप किस प्रकार के सेवा-कार्य करेंगे? लिखिए


उत्तर- समाज में स्वच्छता का बहुत ही महत्त्व है अगर हमारा समाज स्वच्छ है तो बहुत सारी बीमारियों गंदगी आदि चीजों से बचा जा सकता है अगर हमारे समाज में स्वच्छता नहीं होगी तो हमारा समाज बीमारियों से और गंदगी से ग्रसित हो जाएगा इसलिए हम सभी लोगों को अपने समाज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हमेशा सफाई पर ध्यान देना चाहिए अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाने का प्रयास करना चाहिए जिससे कि किसी भी प्रकार की बीमारियां वहां पर अपने ना पाए और दूसरों को भी इस कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए।



इसे भी पढ़ें










👉UP board Hindi paper 2022


👉UP board Hindi paper full solution 2022



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2