द्रोपदी मुर्मू की जीवनी//Biography of Draupadi Murmu in Hindi

Ticker

द्रोपदी मुर्मू की जीवनी//Biography of Draupadi Murmu in Hindi

द्रोपदी मुर्मू की जीवनी//Biography of Draupadi Murmu in Hindi


द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय ,परिवार, (draupadi murmu) की जीवनी, द्रोपदी मुर्मू की जीवनी, शिक्षा, परिवार जाति, शादी ,बच्चे ,पार्टी(draupadi murmu biography, birth, education,bjp president candidate draupadi murmu), कौन है द्रोपदी मुर्मू जाने द्रोपति मुर्मू की कहानी सभी जानकारी हिंदी में



जीवनी- द्रोपदी मुर्मू एक भारतीय राजनेता है और अभी भारतीय जनता पार्टी ने उनका नाम राष्ट्रपति चुनाव के लिए बतौर और राजग एनडीए NDA उम्मीदवार प्रस्तावित किया है। वे पूर्व में उड़ीसा सरकार में मंत्री और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। उड़ीसा के जनजाति- बहुल जिले मयूरभंज के एक सुदूर गांव में एक जनजाति परिवार में जन्मी द्रोपदी राजनीति में आने से पहले एक सामान क्लर्क और शिक्षिका के रूप में कार्य कर चुकी है।


श्रीमती मुर्मू ने वर्ष 1997 भारतीय जनता पार्टी के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। उड़ीसा की राई रंगपुर जिले की पार्षद बने और फिर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष। वे दो बार राज्य विधानसभा में बतौर बीजेपी विधायक चुनी गई और राज्य सरकार में बतौर मंत्री भी कार्य किया। उन्हें उड़ीसा विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था।


द्रोपति मुर्मू का निजी जीवन संघर्ष और दुखों से भरा रहा लेकिन सार्वजनिक जीवन में वे अनगिनत ऊंचाइयां छूते रहें। पति और दो दो नौजवान पुत्रों को खोने के बावजूद वे समाज सेवा में डर्टी रहे। झारखंड की पहली महिला राज्यपाल और किसी भी भारतीय प्रदेश की पहली जनजाति महिला राज्यपाल बनकर उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया। द्रोपदी मुर्मू के परिवार में उनकी पुत्री इतिश्री मुर्मू (बैंक कर्मचारी) और दमाद गणेश हेंब्रम है जो कि एक रग्बी खिलाड़ी हैं।


द्रोपदी मुर्मू की जीवनी//Biography of Draupadi Murmu in Hindi


निजी जीवन


पूरा नाम 

द्रोपदी मुर्मू


जन्म तिथि 

20 जून 1958


जन्म स्थान 

बइदापोसी गांव, मयूरभंज, ओड़ीसा


पार्टी का नाम 

भारतीय जनता पार्टी 


शिक्षा 

ग्रेजुएट


पिता का नाम 

बिरंचि नारायण टूडू 


माता का नाम 

अज्ञात


जीवन साथी का नाम

 स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू


जीवनसाथी के व्यवसाय

 बैंक कर्मचारी 


संतान

 2 पुत्र एक पुत्री


संपर्क 


स्थाई पता 

बइदापोसी वार्ड नं- 2 पत्रालय- राइरांगपुर, जिला- मयूरभंज ओड़ीसा 


वर्तमान पता 

सोशल


रोचक तथ्य


द्रोपदी मुर्मू झारखंड राज्य के राज्यपाल का पद संभालने वाली पहली महिला है।


वे किसी भी भारतीय राज्य की पूर्णकालिक राज्यपाल बनने वाली पहली जनजाति महिला भी हैं।


अगर वह जीत गई तो भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनेंगे। 


जीतने के बाद सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज होगा।


राजनीतिक घटनाक्रम


2015 द्रोपदी मुर्मू को झारखंड राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया। 


2009 में राइरांगपुर से भाजपा के टिकट पर दोबारा विधायक निर्वाचित हुए।


2006 श्रीमती मुर्मू भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष बनी। 


2002 द्रोपदी मुर्मू को ओडिशा सरकार में मत्स्य एवं पशुपालन विभाग में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया।


2000 राइरांगपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए और नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली तत्कालीन बीजद भाजपा सरकार में स्वतंत्र प्रभाव की राज्य मंत्री भी नियुक्ति हुई।


1997 ओड़ीसा के राइरांगपुर जिले की पार्षद चुनी गई। इस जिला परिषद की उपाध्यक्ष भी बनी।


पूर्व इतिहास


1994 अरबिंदो इंटीग्राल एजुकेशन सेंटर राइरांगपुर उड़ीसा में बतौर शिक्षक कार्य करना शुरू किया।


1983 ओड़ीसा सरकार के अधीन सिंचाई विभाग में बतौर कनिष्ठ लिपिक तारक करना आरंभ किया।


1979 द्रोपदी मुर्मू ने रमादेवी महिला विश्वविद्यालय उड़ीसा में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।


उपलब्धियां


द्रोपदी मुर्मू को वर्ष 2007 में उड़ीसा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के रुप में नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


द्रोपदी मुर्मू मूल रूप से उड़ीसा के किस जिले की रहने वाली है?


उड़ीसा के मयूरभंज जिले


द्रोपदी मुर्मू का निवास स्थल उड़ीसा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर तहसील के महुलडीहा टोला बैदापोसी गांव है।


द्रोपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को हुआ था। 


द्रोपति मुर्मू के पिता का नाम विरंची  नारायण टूडू और माता का नाम किनगो टूडू है।


वह अनुसूचित जनजाति एसटी संथाल समुदाय से आती हैं।


  वर्ष 1979 में आरबी वूमेंस कॉलेज भुवनेश्वर से बीए में स्नातक किया था।


पति स्वर्गीय श्याम चरण मुर्मू


पुत्र दो मृत्यु हो गया


एक बेटी इतिश्री जिसकी शादी गणेश हेंब्रम से हो चुकी है।


वे उड़ीसा में दो बार भाजपा से विधायक रहे हैं।


6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 वाणिज्य और परिवहन के स्वतंत्र प्रभार मंत्री


6 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री


उनको वर्ष 2007 में उड़ीसा विधानसभा के द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


द्रोपदी मुर्मू ने झारखंड के 9वे एवं प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में दिनांक 18 मई 2015 को शपथ ग्रहण की थी।


द्रोपति मुर्मू भारत की पहली आदिवासी राज्यपाल है। 


झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं।


झारखंड के पहले राज्यपाल जिन्होंने अपना कार्यकाल पूर्ण किया।


अगर द्रोपति मुर्मू राष्ट्रपति का चुनाव जीत जाती है तो


भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है। 


भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होगी।


देश के सबसे युवा राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो सकता है क्योंकि जब वह 25 जुलाई 2022 को शपथ ग्रहण करेंगे उस दिन उनकी उम्र 64 साल 35 दिन हो गए।


फिलहाल देश के सबसे युवा राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम पर दर्ज है। 


रेड्डी जब राष्ट्रपति बने थे उस वक्त उनकी उम्र 64 साल 2 महीने 6 दिन थी।


अगर द्रोपति मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती है तो उनके नाम पर देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा 


दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी जो पहले राज्यपाल भी रह चुकी है।


इसे भी पढ़ें

👉UP board model paper 2023 class-12th sychology












Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2