विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध (Essay on International environmental Day)

Ticker

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध (Essay on International environmental Day)

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध (Essay on International environmental Day)

विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध,विश्व पर्यावरण दिवस निबंध,पर्यावरण पर निबंध,विश्व पर्यावरण दिवस,विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध हिंदी में,विश्व पर्यावरण दिवस पर भाषण,पर्यावरण पर निबंध हिंदी में,पर्यावरण दिवस निबंध,5 जून विश्व पर्यावरण दिवस,विश्व पर्यावरण दिवस 2021 थीम,विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंदी निबंध,पर्यावरण दिवस,विश्व पर्यावरण दिवस पर 10 लाइन निबंध,विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंदी में निबंध,विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का क्या कारण है
International Environment Day Essay

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण की रक्षा और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशन के द्वारा 1972 ई. में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया गया था जिसके 2 वर्ष बाद 5 जून 1974 को प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया और तभी से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मकसद पूरी पृथ्वी एवं प्रकृति की रक्षा करना है। यह संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा चलाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे विश्व भर में कई प्रकार के आयोजन होते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहन करना है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, ऑफिस आदि में पेड़- पौधे लगाए जाते हैं।


पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करता है। यह दिवस हमें पर्यावरण के प्रति हमारे कर्तव्यों को याद दिलाकर हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अभिप्रेरित करता है। पेड़ो के कटाई पर रोक लगाना एवं पौधरोपण करना पर्यावरण के समुन्नति के लिए सबसे अच्छे कार्यों में से एक है। पर्यावरण की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए पर्यावरण के अनुकूल पुनर्नवीकरणीय उत्पादों का उपयोग करने पर जोर देना चाहिए। हम सभी मनुष्यों का जीवन वृक्षों के वजह से ही संभव है क्योंकि जीवित रहने के लिए हमारी प्राणवायु ऑक्सीजन हमें वृक्ष से ही प्राप्त होती है। विभिन्न प्रकार की प्रदूषण जनित जानलेवा बिमारियों के निदान वृक्षों के उपस्थिति से ही संभव है। इसलिए जीवन के साथ-साथ पर्यावरण में भी हमें वृक्षों के महत्त्व को स्वीकारते हुए पर्यावरण के अनुकूल कार्य करना चाहिए ।


आओ विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) को मनाते हुए हम अपने निवास चारों ओर पेड़-पौधे लगाकर अपने आस-पास वातावरण को हरा-भरा रखें एवं पेड़ न काटने एवं इसके संरक्षण के लिए संकल्प लें। जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं धरती हरी भरी रहे। साथ ही धरती पर पल्लवित सभी जीवधारी सुखी एवं खुश रहें।


essay on world environment day,essay on world environment day in english,essay on environment day,essay on environment,world environment day essay,world environment day,10 lines on world environment day,environment day essay,how to write essay on world environment day,speech on world environment day,environment day essay in english,short essay on world environment day,write essay on world environment day,world environment day essay in english
Paryavaran Divas par nibandh

पर्यावरण दिवस पर निबंध (300शब्दों में) Essay on Environment Day (300 words)


प्रस्तावना :- हमारे आस-पास पाये जानेवाले सभी पदार्थ, जीव-जन्तु, नदी- तलाब, खेत, पेड़-पौधा, हवा इत्यादि के समूह को पर्यावरण कहते है। पर्यावरण मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है, प्राकृतिक पर्यावरण और मानवनिर्मित पर्यावरण ।


पर्यावरण का महत्व :- पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, पर्यावरण के द्वारा ही पृथ्वी पर जीवन संभव है यदि आज हम जीवित है तो उसमे बहुत बड़ा हाथ पर्यावरण का है। पर्यावरण के कारण ही हमारी अन्न पानी, हवा आदि मुलभूत आवश्यकताएँ पूरी होती है। एक अच्छा और स्वच्छ पर्यावरण हमें बेहतर जीवन जीने में मदद करता हैं।


पर्यावरण पर मानव का प्रभाव:-


मनुष्य प्रकृति द्वारा बनाया गया सबसे बुद्धिमान प्राणी माना जाता है। उसने एक विज्ञान से प्रौद्योगिक विकास किया, तो दूसरी तरफ शहरीकरण और औद्योगिकरण भी किया। उद्योगों से निकलनेवाला धुआँ, दूषित पदार्थ आदि प्रदूषण की जन्म दें रहे हैं। इस कारण जलप्रदूषण, वायुप्रदूषण हुआ है। जंगल कटाई के कारण मिट्टी- प्रदूषण हुआ है। इस तरह का प्रदूषण किसी गाँव शहर की समस्या नहीं बल्कि विश्व की समस्या है।


पर्यावरण संरक्षण के उपाय :- हमारे जीवन का सबसे प्यारा सहारा पर्यावरण है। इसे बचाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने होंगे। उद्योगों से निकलनेवाले दूषित पदार्थ का सही तरह से निस्तारण करना होगा। पर्यावरण की साफ-सफाई पर ध्यान देना पड़ेगा। प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना होगा। प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा। पर्यावरण दिवस पर लोगो को जागरूक करना होगा।


उपसंहारः- पर्यावरण हमारे लिए अनमोल है। उसने हमें बहुत कुछ दिया है। पर्यावरण के कारण ही हम जीवित रह सकते है। पर्यावरण हमारा जीवन है, इसलिए पर्यावरण की प्रदूषण से मुक्त करने की जिम्मेदारी हमें निभानी होगी।


आओ, संकल्प खुद में करते है,

 हरियाली से नाता जोड़ते है।


essay on world environment day,global warming essay in english 250 words,essay on environment,environment essay in english,600 words essay,world environment day short essay,essay on world environment day for kids,essay on world environment day for lkg,essay on world environment day for ukg,essays on world environment day,world environment day essay for students,essay on world environment day in english,essay with 600 words
पर्यावरण दिवस पर निबंध 

पर्यावरण पर निबंध 600 शब्दों में

Essay on International Environment Day (600 words)


प्रस्तावना-


मूलतः पर्यावरण हमारे आस-पास का परिवेश है, जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। सरल शब्दों में कहें तो सभी तत्व तथा परिस्थितियाँ जो हमें चारों ओर से घेरे हुए हैं पर्यावरण (Environment) कहलाती हैं। पर्यावरण (Environment) को विभिन्न विषयों में प्राकृतिक वास, जनसंख्या पारिस्थितिकी एवं जीवमंडल जैसी शब्दावली से जाना जाता है। यदि हम इस शब्द का ही संधि-विच्छेद करें, तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है - परि और आवरण परि से तात्पर्य है 'हमारे चारों ओर' तथा आवरण का तात्पर्य 'परिवेश' से है। अर्थात हमारे चारों ओर पृथ्वी पर फैली प्रत्येक वस्तु हमारे पर्यावरण (Environment) का हिस्सा है। यह मूलतः मौलिक तथा जैविक तत्वों के पारस्परिक संबंध से बना है। पर्यावरण (Environment) के मौलिक तत्वों में स्थान, भू आकृतियाँ, जलाशय, जलवायु, जलअपवाह, शैल, मृदा, खनिज संपत्ति आदि सम्मिलित है, जबकि जैविक तत्व में मानव, पशु, पक्षी एवं वनस्पति सम्मिलित हैं।


पर्यावरण संरक्षण का महत्व- 


पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सभी जीवों का जीवन पूरी तरह से प्रकृति जैसे- पानी, हवा आदि पर निर्भर है। इसके अलावा हम भोजन, कपड़ा आदि के लिए पर्यावरण पर निर्भर हैं। पर्यावरण संरक्षण का समस्त प्राणियों के जीवन तथा इस धरती के समस्त प्राकृतिक परिवेश से घनिष्ठ संबंध है। सभी जीव-जंतु, पेड़-पौधे छोड़ें गए आक्सीजन के कारण ही जीवित हैं, लेकिन प्रदूषण के कारण पूरी पृथ्वी प्रदूषित हो रही हैं, इसलिए हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए जिससे हमारा

अस्तित्व बना रहें । 


पर्यावरण संरक्षण के उपाय-


पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए कई उपाय हैं-


1.वर्षा जल संचयन प्रणाली का उपयोग किया जाना चाहिए


2.जैविक खाद का उपयोग किया जाना चाहिए


3.जहाँ भी संभव हो पेड़-पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें


4.अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखें


5. प्लास्टिक का उपयोग न करें


6.वायुमंडल में कार्बन की मात्रा को कम करने के लिए सौर उर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करें


7. जल का संतुलित प्रयोग करें


8. पर्यावरण को हानि पहुँचाने वाली चीजों का उपयोग नही करना चाहि‍ए।


9. पुनरावृति अर्थात वापस इस्तेमाल करने योग्य समान खरीदना चाहिए। जैसे - कांच, कागज, प्लास्टिक की बोतल और धातु का सामान जिसे हम दीवारा उपयोग कर सकते हैं।


 10.पुन: प्रयोजन अर्थात जब कोई वस्तु जिस उपयोग के लिए बनी हैं, उस उपयोग में नहीं लाई जा सकती तो उसे अन्य उपयोग में लाना चाहिए। जैसे - प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग किचन में समान रखने के लिए करना आदि।


निष्कर्ष: पर्यावरण है, तो मानव हैं।


पर्यावरण का ध्यान रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अगर हर व्यक्ति अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझे तो सभी प्रकार की गंदगी, कचरा और बढ़ती आबादी स्वयं उपाय करके पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी दे सकता है। अगर हम पर्यावरण को सुरक्षित करने के उपाय करें तो हमारी पृथ्वी की सुंदरता जो कि पर्यावरण हैं, उसे बचाया जा सकता हैं। तथा अपने जीवन की भी स्वच्छ और स्वस्थ कर सकते हैं।


10 lines on world environment day,10 lines on environment day,world environment day 10 lines,10 lines on environment in english,10 lines on world environment day in english,10 lines on environment,world environment day,essay on world environment day,10 lines essay on world environment day,10 lines on world environment day in hindi,world environment day essay,10 lines on environment day in english,essay on world environment day in english,environment
10 lines International Environment Day

पर्यावरण दिवस पर 10 लाइन-

(10 lines International Environment Day)


1. पृथ्वी के चारों ओर फैले आवरण को ही पर्यावरण कहते हैं।


2. धरती पर जीवन जीने के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है।


3. पर्यावरण के अंतर्गत हवा, पानी, पेड़-पौधे इत्यादि आते हैं।


4. सजीव प्राणी के जीवन के लिए आवश्यक सभी तत्व पर्यावरण से ही उपलब्ध होते हैं।


5. प्राकृतिक व कृत्रिम आपदा से दिन प्रति दिन पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है।


6. पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।


7. भविष्य में जीवन को बचाये रखने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा ।


8. वृक्षारोपण करना पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के कारगर उपाय है।


9. यह पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।


10.5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 


पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर होने वाले सम्मलेन -


पर्यावरण प्रदूषण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन


पर्यावरण प्रदूषण के संबंध में विश्व की चिंता 20वीं सदी में बढ़ गई। 30 जुलाई 1968 को मानव द्वारा उत्पन्न पर्यावरण की समस्या विषय पर संयुक्त राष्ट्र सामाजिक और आर्थिक परिषद् ने एक प्रस्ताव पारित किया तथा एक सम्मलेन का आयोजन किया गया, जिसमें कहा गया, “आधुनिक वैज्ञानिक एवं तकनीकी विकास के परिप्रेक्ष्य में मानव तथा उसके पर्यावरण के मध्य संबंधो में विकट परिवर्तन हुआ है।" सामान्य सभा ने इसमें संज्ञानता प्रकट की तथा कहा कि वैज्ञानिकों तथा तकनीकी विकास ने असीमित अवसरों को जन्म दिया है, यदि इन अवसरों का प्रयोग नियंत्रित रूप से नहीं किया गया, तो हमें भयंकर समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। इस सम्मलेन में संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण प्रदूषण, जल प्रदूषण, क्षरण तथा भूमि के विनिष्टीकरण के अन्य प्रारूप, ध्वनि प्रदूषण, अपशिष्ट तथा कीटनाशकों के प्रभाव पर भी विचार किया।


मानव पर्यावरण स्कॉटहोम सम्मलेन -


इस सम्मलेन का उद्देश्य विश्वव्यापी पर्यावरण के संरक्षण की समस्या का निदान तथा सुधार करना था। पर्यावरण के संरक्षण के संदर्भ में विश्वव्यापी स्तर का यह पहला प्रयास था। इसी सम्मलेन में 119 देशों ने 'एक ही पृथ्वी' का सिद्धांत को अपनाया था तथा इसी सम्मलेन से वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे यानि कि विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत हुई थी।


पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-  19 नवंबर 1986 को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं- 


1. पर्यावरण की गुणवत्ता के संरक्षण हेतु सभी महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।


2. पर्यावरण प्रदूषण के निवारण, नियंत्रण और उपशमन हेतु राष्ट्रव्यापी योजनाएं बनाना और उनका क्रियान्वयन करना।


3. पर्यावरण की गुणवत्ता के मानक का निर्धारण करना।


पेरिस जलवायु समझौता - इस समझौते का प्रस्ताव वर्ष 2015 में संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप-21) के दौरान, 196 पक्षों की ओर से 12 दिसंबर को पारित किया गया था। 4 नवंबर 2016 को यह समझौता लागू हो गया था । पेरिस समझौते का उद्देश्य औद्योगिक काल के पूर्व के स्तर की तुलना में वैश्विक तापमान में बढ़ोत्तरी को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखना है और 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने के लिये विशेष प्रयास करना है। तापमान संबंधी इस दीर्घकालीन लक्ष्य को पाने के लिये देशों का लक्ष्य, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के उच्चतम स्तर पर जल्द से जल्द पहुँचना है ताकि उसके बाद, वैश्विक स्तर में कमी की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इसके जरिए 21वीं सदी के मध्य तक कार्बन तटस्थता (नेट कार्बन उत्सर्जन शून्य) हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। 


FAQ.


प्रश्न. पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?


उत्तर -पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है।


प्रश्न. पहला पर्यावरण दिवस कब मनाया गया था?


उत्तर -पहला पर्यावरण दिवस 5 जून, 1974 को मनाया गया था।


प्रश्न. पहले पर्यावरण दिवस का विषय क्या था?


उत्तर -पहले पर्यावरण दिवस का विषय "केवल एक पृथ्वी” था।


प्रश्न. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम कब लागू किया गया था?


उत्तर - पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 19 नवंबर, 1986 को लागू किया गया।


प्रश्न. 2023 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या है?


उत्तर- World Environment Day 2023 की थीम

प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान (Solutions to Plastic Pollution) हैं, जिसकी मेजबानी कोटे डी आइवर नीदरलैंड के साथ साझेदारी करके कर रहा हैं, तथा विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम केवल एक पृथ्वी ( OnlyOneEarth) थीं जिसकी मेजबानी स्वीडन ने की थी।


प्रश्न.पर्यावरण दिवस क्यों मनाया जाता है?


उत्तर- पर्यावरण दिवस - हमारी पृथ्वी जो हमारा घर है, जहां हम मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधे निवास करते हैं, इसके ही पर्यावरण के संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1972 में मानव पर्यावरण पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र सम्मलेन के दौरान हुई थी। 


 यह भी पढ़ें👇👇👇👇

👉मेरा विद्यालय पर निबंध


👉भ्रष्टाचार पर निबंध


👉लाकडाउन पर निबंध


👉हिंदी दिवस पर निबंध


👉गणतंत्र दिवस पर निबंध


👉स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध


👉आतंकवाद पर निबंध


👉कुटीर एवं लघु उद्योग पर निबंध


👉इंटरनेट पर निबंध


👉समाचार पत्र पर निबंध


👉भारत में कृषि क्रान्ति एवं कृषक आन्दोलन पर निबंध


👉भारत में लोकतंत्र की सफलता पर निबंध

 



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2