विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध || Essay on World Hepatitis Day

Ticker

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध || Essay on World Hepatitis Day

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध || Essay on World Hepatitis Day

नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध लिखना बताएंगे। दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी अच्छी लगे तो अपने सभी दोस्तों को share जरूर करिएगा।


विश्व हेपेटाइटिस दिवस,हेपेटाइटिस दिवस क्यों मनाया जाता है,विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2023 का विषय क्या है,विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई 2023 थीम, इतिहास और महत्व,Essay on World Hepatitis Day,Vishva hepatitis Divas per nibandh,World Hepatitis Day essay in Hindi,world hepatitis day,10 lines on world hepatitis day,essay on world hepatitis day in hindi,10 lines essay on world hepatitis day,essay on world hepatitis day in english,essay of विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2022,world hepatitis day 2022,विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध,essay on world hepatitis day 2023,world hepatitis day in hindi,world hepatitis day drawing,world hepatitis day 2023,world hepatitis day 28 july,world hepatitis day poster
विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध || Essay on World Hepatitis Day

विश्व हेपेटाइटिस दिवस,हेपेटाइटिस दिवस क्यों मनाया जाता है,विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2023 का विषय क्या है,विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई 2023 थीम, इतिहास और महत्व,Essay on World Hepatitis Day,Vishva hepatitis Divas per nibandh,World Hepatitis Day essay in Hindi,world hepatitis day,10 lines on world hepatitis day,essay on world hepatitis day in hindi,10 lines essay on world hepatitis day,essay on world hepatitis day in english,essay of विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2022,world hepatitis day 2022,विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध,essay on world hepatitis day 2023,world hepatitis day in hindi,world hepatitis day drawing,world hepatitis day 2023,world hepatitis day 28 july,world hepatitis day poster


Table of contents –


1. प्रस्तावना

2. हेपेटाइटिस क्या है

3. हेपेटाइटिस के लक्षण

4. हेपेटाइटिस के प्रकार

5. हेपेटाइटिस के कारण

6. विश्व हेपेटाइटिस दिवस का महत्व और उद्देश्य

7. हेपेटाइटिस से बचाव

8. हेपेटाइटिस का निदान कैसे करें

9. हेपेटाइटिस में डायट कैसी होनी चाहिए 

10. कार्यक्रम 

11. निष्कर्ष

12. विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 10 लाइन हिंदी में

13. विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 10 लाइन अंग्रेजी में

14. FAQ'S 


प्रस्तावना –


विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रत्येक वर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन की स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी। यह दिवस हेपेटाइटिस संक्रमण से जुड़े जागरूकता बढ़ाने और इससे बचाव के उपायों पर लोगों को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। हेपेटाइटिस एक गंभीर रोग है, जिसका समय रहते इलाज और बचाव किया जा सकता है।


हेपेटाइटिस क्या है?


हेपेटाइटिस एक जानलेवा वायरल संक्रमण है, जो प्राथमिक रूप से लीवर को प्रभावित करता है। हेपेटाइटिस के पांच मुख्य वायरस हैं, जिन्हें टाइप ए,बी,सी, डी और ई कहा जाता है। यह बीमारियां किडनी और लीवर में समस्याएं पैदा कर सकती हैं, जो गंभीर हो सकती हैं और कई बार जानलेवा भी हो सकती हैं।


हेपेटाइटिस के लक्षण –


हेपेटाइटिस रोग में यकृत में सूजन आ जाती है जिसके कारण लीवर में पोषक पदार्थों का उपापचय सामान्य रूप से नहीं हो पाता है।


रोगी को थकान व हल्का बुखार रहने लगता है।

रोगी का मल-मूत्र पीले रंग का हो जाता है।

त्वचा व आंखों में पीला वर्णक एकत्रित होने लगता है।

मतली और उल्टी होना।

पेट में दर्द व सूजन।

जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द।

भूख न लगना या भूख कम लगना।

वजन कम हो जाना।


हेपेटाइटिस के प्रकार –


हेपेटाइटिस लीवर की बीमारी है, जिसमें 5 तरह के वायरस होते हैं। हेपेटाइटिस के ये पांच वायरस लीवर के दुश्मन होते हैं। पांचो वायरस के आधार पर हेपेटाइटिस पांच प्रकार का होता है।


1. हेपेटाइटिस ए,

2. हेपेटाइटिस बी,

3. हेपेटाइटिस सी,

4. हेपेटाइटिस डी,

5. हेपेटाइटिस ई,


इनमें से सबसे खतरनाक हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी हैं जो लीवर सिरोसिस और कैंसर को जन्म देते हैं।


हेपेटाइटिस के कारण –


वायरल इंफेक्शन है अर्थात् हेपेटाइटिस एक जानलेवा वायरस से होने वाला रोग है।

हेपेटाइटिस रोग शराब पीने से भी हो सकता है।

दवाइयों का साइड-इफेक्ट भी एक कारण है हेपेटाइटिस का।


विश्व हेपेटाइटिस दिवस का महत्व और उद्देश्य –


विश्व हेपेटाइटिस दिवस का उद्देश्य लोगों में हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता पैदा करना है ताकि समय रहते सही जांच, इलाज और उचित नियंत्रण द्वारा इस रोग से निपटा जा सके।


हेपेटाइटिस से बचाव –


हेपेटाइटिस बी और सी की रोकथाम वायरस के संक्रमण को रोककर किया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों को हेपेटाइटिस से सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीन दी जा सकती है।


अपना रेजर, टूथब्रश और सुई को किसी से शेयर ना करें, इससे इन्फेक्शन का खतरा कुछ हद तक कम किया जा सकता है।


टैटू करवाते समय सुरक्षित उपकरणों का इस्तेमाल सुनिश्चित करें।


कान में छेद करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उपकरण सुरक्षित और इंफेक्शन-फ्री हैं।


सेफ सेक्स मतलब असुरक्षित यौन संबंध न बनाएं।


खाने-पीने में पूर्ण स्वच्छता रखनी चाहिए।


खाने से पहले हाथों व फलों को अच्छी तरह धोना चाहिए।


अस्पताल व डॉक्टरों के उपकरण, इंजेक्शन की सुई आदि पूर्णतया निजमित होनी चाहिए।


हेपेटाइटिस के प्रति टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।


हेपेटाइटिस का निदान कैसे करें-


लक्षणों को ध्यान में रखते हुए और स्थिति की गंभीरता के आधार पर डॉक्टर्स हेपेटाइटिस का निदान करते हैं। लीवर में सूजन, त्वचा की रंगत पीली होना, पेट में फ्लूइड होना आदि को देखकर फिजिकल एग्जामिनेशन करने को कहते हैं। इसके लिए इन टेस्ट को करने की सलाह दी जाती है–


पेट का अल्ट्रासाउंड

लीवर फंक्शन टेस्ट

ऑटोइम्यून ब्लड मार्कर टेस्ट

लीवर बायोपसी


हेपेटाइटिस में डायट कैसी होनी चाहिए –


अपनी डायट में फूलगोभी, ब्रोकली, बींस और सेब का समावेश करें।


प्याज और लहसुन जैसे पारंपरिक मसालों को अपने भोजन में शामिल करें।


खूब पानी पिएं, ताजे फलों का जूस पिएं।


अल्कोहल का सेवन करें, गेहूं का सेवन कम करें।


जंक फूड, मैदे से बने फूड्स और मीठी चीजों के सेवन से बचें।


भोजन को चबा-चबाकर खाएं। इससे भोजन पचने में आसानी होगी।


एक साथ भारी भोजन करने की बजाय कम मात्रा में 4-6 बार भोजन करें।


कार्यक्रम –


विश्व हेपेटाइटिस दिवस विभिन्न संस्थानों, सरकारी विभागों, एनजीओ और स्वेच्छाश्रयी संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों जागरूकता अभियानों के माध्यम से मनाया जाता है। इस दिवस के अंतर्गत लोगों को हेपेटाइटिस संक्रमण के लक्षणों, प्रकारों इलाज और बचाव के बारे में शिक्षित किया जाता है।


निष्कर्ष –


विश्व हेपेटाइटिस दिवस विश्व भर के लोगों को हेपेटाइटिस संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए समय रहते इलाज और बचाव के महत्व को उजागर करता है। यह एक महत्वपूर्ण दिवस है जो लोगों को हेपेटाइटिस के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। सभी को इस रोग से बचने और इसका सही इलाज प्राप्त करने के लिए जागरूक होना चाहिए।


विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 10 लाइन हिंदी में –

विश्व हेपेटाइटिस दिवस,हेपेटाइटिस दिवस क्यों मनाया जाता है,विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2023 का विषय क्या है,विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई 2023 थीम, इतिहास और महत्व,Essay on World Hepatitis Day,Vishva hepatitis Divas per nibandh,World Hepatitis Day essay in Hindi,world hepatitis day,10 lines on world hepatitis day,essay on world hepatitis day in hindi,10 lines essay on world hepatitis day,essay on world hepatitis day in english,essay of विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2022,world hepatitis day 2022,विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध,essay on world hepatitis day 2023,world hepatitis day in hindi,world hepatitis day


1. विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है।


2. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा इस दिवस की स्थापना की गई थी।


3. हेपेटाइटिस एक गंभीर रोग है, जिसका समय रहते इलाज किया जा सकता है।


4. हेपेटाइटिस के पांच मुख्य वायरस हैं: टाइप ए,बी,सी,डी और ई।


5. यह दिवस हेपेटाइटिस वायरस के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।


6. विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।


7. इस दिन लोगों को हेपेटाइटिस से बचाव के लिए सही जानकारी प्रदान की जाती है।


8. इस दिन के अवसर पर चिकित्सा शिविर और जांच शिविर भी आयोजित किए जाते हैं।


9. इस दिन मरीजों की निशुल्क जांच और उपचार भी किया जाता है।


10. यह दिवस स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित करता है।


विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर 10 लाइन अंग्रेजी में–


1. World Hepatitis Day is observed annually on 28 July.


2. The day was established by the World Health organisation (WHO).


3. Hepatitis is a serious disease, which can be treated in time.


4. There are 5 main hepatitis viruses: Type A,B,C,D and E.


5. The day is celebrated with the aim of raising awareness against the hepatitis virus.


6. Special awareness program are organised on the occasion of World Hepatitis Day.


7. On this day people are provided with the right information to prevent hepatitis.


8. Medical camps or check-up camps are also organised on the occasion of this day.


9. Patients are also examined and treated free of cost on this day.


10. The day inspires people to promote a healthy lifestyle.


FAQ'S –


प्रश्न - हेपेटाइटिस दिवस क्यों मनाया जाता है?

उत्तर - हेपेटाइटिस और उससे होने वाली लीवर संबंधी बीमारियों के प्रति लोगों में अवेयरनेस बढ़ाने के लिए हर वर्ष 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।


प्रश्न - विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2023 का विषय क्या है?

उत्तर - 28 जुलाई, 2023 को विश्व हेपेटाइटिस दिवस है, जिसका विषय है "हम इंतजार नहीं कर रहे हैं" कार्रवाई का यह आह्वान वायरल हेपेटाइटिस के उन्मूलन प्रयासों में तेजी लाने और हेपेटाइटिस परीक्षण और यदि आवश्यक हो तो उपचार के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए है।


प्रश्न - हेपेटाइटिस दिवस की खोज किसने की थी?

उत्तर - विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को डॉक्टर बारूक ब्लमबर्ग के जन्मदिन पर मनाया जाता है।


प्रश्न - हेपेटाइटिस का अर्थ क्या है?

उत्तर - हेपेटाइटिस एक बीमारी है जो यकृत की सूजन का कारण बनती है और इसे नुकसान पहुंचाती है। अगर अनियंत्रित होता है, तो यह यकृत की विफलता या यकृत कैंसर का कारण बन सकता है, जो कि घातक हो सकता है। 


प्रश्न - विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब शुरू हुआ था?

उत्तर - 2008 में विश्व हेपेटाइटिस एलायंस ने रोगी समूहों के सहयोग से 19 मई को पहला वैश्विक विश्व हेपेटाइटिस दिवस घोषित किया।

यह Blog एक सामान्य जानकारी के लिए है इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्राप्त कराना है। इसका किसी भी वेबसाइट या Blog से कोई संबंध नहीं है यदि संबंध पाया गया तो यह एक संयोग समझा जाएगा।

इसे भी पढ़ें 👇👇👇👇


• अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर निबंध


• राष्ट्रीय प्रसारण दिवस पर निबंध


• शतरंज दिवस पर निबंध


राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर निबंध


• केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पर निबंध


• विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निबंध हिंदी में


• विश्व संगीत दिवस पर निबंध


• सिंगल यूज प्लास्टिक पर निबंध हिंदी मे


Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2