द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

Ticker

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

 द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi 

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi 

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय [जीवनी, जाति, उम्र, पति, सैलरी, बेटी, बेटा, आरएसएस, शिक्षा, राष्ट्रपति, जन्म, तारीख, परिवार, पेशा, धर्म, पार्टी, कैरियर, राजनीति, अवॉर्ड्स, इंटरव्यू] Draupadi Murmu Biography in Hindi (caste,age , husband, income daughter,rss, president,sons, qualification, date of birth family, profession party, religion, education, career, politics career , awards, interview, speech 


द्रौपदी मुर्मू में एक आदिवासी महिला नेता है। जो कि मोदी सरकार के द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद है। वर्तमान में झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल के पद पर नियुक्त है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस बार पार्टी नेताओं के बीच राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा हुई और द्रोपदी मूर्मू के काम को देखते हुए उनके भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया है। वह अगर चुनाव जीती है तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होगी द्रोपति मुर्मू को भारत सरकार के द्वारा Z+ सुरक्षा प्राप्त है।


द्रौपदी मुर्मू में भाजपा में रहते हुए कई प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं, उन्होंने एसटी मोर्चा पर राज्य अध्यक्ष और मयूरबान के भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है साल 2007 में मुर्मू को उड़ीसा विधानसभा द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मई 2015 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें झारखंड के राज्यपाल के रूप में चुना वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल है। वह उड़ीसा की पहली महिला और आदिवासी नेता भी है जिन्हें उड़ीसा राज्य में राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।


वह काफी बड़े बड़े पद पर रह चुकी है लेकिन उनके अंदर किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं है एक समय जब वह शिव मंदिर गई थी तब मंदिर में अच्छी तरह से साफ सफाई नहीं होने पर उन्होंने खुद ही मंदिर में झाड़ू लगाई और उसके बाद उन्होंने दर्शन किये। वह वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।


जन्म और परिचय


द्रौपदी मुर्मू जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले के बैदोपोसी गांव में आदिवासी समुदाय में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडू है। द्रोपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू के साथ हुई है जिन का स्वर्गवास हो चुका है, उनके दो बेटे भी थे जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया है। और वह अपनी बेटी इती श्री मुर्मू के सहारे अपना जीवन जीती है। उन्होंने अपने स्कूल की शिक्षा निजी स्कूल से प्राप्त की एवं रामदेवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर उड़ीसा से कला स्नातक में ग्रेजुशन की डिग्री प्राप्त की है।


पूरा नाम – द्रौपदी मुर्मू


जन्म – 20 जून 1958


जन्म स्थान – मयूरभंज, उड़ीसा, भारत


उम्र (2022) में – 64 साल


पेशा – राजनीतिज्ञ


पिता का नाम – स्वर्गीय बिरंची नारायण टुडू


माता का नाम – ज्ञात नहीं


पति का नाम – श्याम चरण मूर्मू


बेटी का नाम – इतिश्री मुर्मू


शिक्षा – कला स्नातक


कॉलेज – राम देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर, उड़ीसा


राजनेतिक पार्टी – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)


द्रौपदी मुर्मू की शुरुआत और राजनीति करियर


द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर में श्री इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में 1 सहायक शिक्षक के रूप में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग में उड़ीसा सरकार के साथ काम किया वह आदिवासी समाज की एक पढ़ी-लिखी महिला है, जिसके कारण उनके ऊपर अपने समाज के प्रति कई जिम्मेदारी थी द्रौपदी  मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा गरीबों दलितों तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है।


द्रौपदी मुर्मू ने राजनीति में कदम 1997 में रखा, उन्होंने पार्षद के रूप में स्थानीय चुनाव जीते और उसी वर्ष भाजपा के एसटी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष बनी उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ कर दो बराबर रायरंगपुर सीट हासिल की और 2000 में उड़ीसा सरकार में राज्य मंत्री बन कर अपनी सेवा दी उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान वह 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री रही थी। उनको साल 2013 में मयूरभंज जिले के लिए पार्टी का जिला अध्यक्ष पद के लिए पदोन्नत किया गया था उन्होंने अब तक इस जीवन में कई श्रेष्ठ काम किए हैं जिसके चलते उनको साल 2022 में भारत का एक सम्मानित पद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए चुना गया है।


राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होते ही मिलने लगी बधाइयां


गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखते हुए कहा है की "द्रौपदी मुर्मू जी ने जनजाति समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने व जनप्रतिनिधि के रूप में लंबे समय तक जन सेवा करते हुए सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इस पद की प्रत्याशी बनने पर उनको शुभकामनाएं देता है और मुझे विश्वास है कि वह निश्चित रूप से राष्ट्रपति बनेंगी"


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुना जाने पर दी शुभकामना।


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मूर्मू को बधाई देते हुए कहते हैं कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनना आदिवासी समुदाय के गर्व की बात है"‌।


इसे भी पढ़ें

👉UP board model paper 2023 class-12th sychology













2 टिप्पणियाँ

  1. बहुत ही अच्छा जीवन परिचय का वर्णन किया गया ।. द्रोपती मुर्मू भारत के लिए गर्व की बात है । आपका बहुत बहुत धन्यवाद इतनी रिसर्च करने के लिए।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

inside

inside 2