CG board masik aakalan class 6 Science paper solution november 2022 / छत्तीसगढ़ बोर्ड मासिक आकलन कक्षा 6 विज्ञान पेपर सलूशन नवंबर 2022
CG board masik aakalan class 6 Science paper solution november 2022 / छत्तीसगढ़ बोर्ड मासिक आकलन कक्षा 6 विज्ञान पेपर सलूशन नवंबर 2022
cg board masik aakalan class 6 science paper solution november 2022
माह नवम्बर 2022
कक्षा-6 विषय- विज्ञान
पूर्णांक- 25 अंक समय- 40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
सही विकल्प का चयन कीजिये -
प्रश्न 1. बल का मात्रक है- 1 अंक
(अ) जूल,
(ब) कैल्विन,
(स) न्यूटन
(द) मीटर
प्रश्न 2. बन्दूक की गोली की गति है- 1 अंक
(अ) सरल रेखीय गति,
(ब) दोलन गति,
(स) घूर्णन गति
(द) चक्रण गति
प्रश्न 3. प्रकाश ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है - 1 अंक
(अ) सूर्य,
(ब) विद्युत
(स) बल्ब
(द) लालटेन
(अति लघुउत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. मशीन क्या है? 2अंक
प्रश्न 5. विज्ञान कि भाषा में कार्य किसे कहते हैं ? 2 अंक
प्रश्न 6. बल किसे कहते है? 2 अंक
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. समान व असमान गति में अंतर लिखिए ? 3 अंक
प्रश्न 8. साइकिल के टायर क्यों घिस जाते है ? 3 अंक
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. ऊर्जा के विभिन्न रूपों को समझाओ । 5 अंक
खंड (ब) (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. तुम्हारे घर में पाए जाने वाली मशीनों की सूची बनाओ व उसके प्रकार की करो। 5 अंक
सभी प्रश्नों के उत्तर
मासिक आकलन 2022-23
माह नवम्बर 2022
कक्षा-6 विषय- विज्ञान
पूर्णांक- 25 अंक समय- 40 मिनट
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
सही विकल्प का चयन कीजिये -
प्रश्न 1. बल का मात्रक है- 1 अंक
(अ) जूल,
(ब) कैल्विन,
(स) न्यूटन
(द) मीटर
उत्तर- न्यूटन
प्रश्न 2. बन्दूक की गोली की गति है- 1 अंक
(अ) सरल रेखीय गति,
(ब) दोलन गति,
(स) घूर्णन गति
(द) चक्रण गति
उत्तर- सरल रेखीय गति
प्रश्न 3. प्रकाश ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है - 1 अंक
(अ) सूर्य,
(ब) विद्युत
(स) बल्ब
(द) लालटेन
उत्तर- सूर्य
(अति लघुउत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 4. मशीन क्या है? 2अंक
उत्तर- मशीन वह यंत्र है जो हमारे दैनिक जीवन के कार्यों को आसान बनाती है। मशीनों को दो, वर्गों में बाँटा जा सकता है सरल मशीनें एवं जटिल मशीनें मशीनें छ: प्रकार की होती हैं। मशीनों के द्वारा कम बल लगाकर हम आसानी से कार्य कर सकते हैं।
प्रश्न 5. विज्ञान कि भाषा में कार्य किसे कहते हैं ? 2 अंक
उत्तर- जब किसी वस्तु पर कोई बल लगाने से वह वस्तु बल की दिशा में कुछ विस्थापित हो। दूसरे शब्दों में, कोई बल लगाने से बल की दिशा में वस्तु का विस्थापन हो तो कहते हैं कि बल ने कार्य किया।
प्रश्न 6. बल किसे कहते है? 2 अंक
उत्तर- जब किसी पिंड को विराम अवस्था में से गतिमान अवस्था में लाते है। तथा गतिमान अवस्था में से विरामावस्था में लाते है। उसमे जिस कारक का उपयोग करते है। उसे बल कहते है।
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 7. समान व असमान गति में अंतर लिखिए ? 3 अंक
उत्तर- समय के परिवर्तन के साथ यदि किसी पिण्ड की गति एक रूप रहती है तब उस गति को एक समान गति कहते हैं।
समय के परिवर्तन के साथ यदि किसी पिण्ड की गति एक रूप नहीं रहती है तब उस गति को असमान गति कहते हैं। जैसे- सड़क पर चलती हुई गाड़ी।
प्रश्न 8. साइकिल के टायर क्यों घिस जाते है ? 3 अंक
उत्तर- साइकिल के टायर, टायर और पृथ्वी के बीच लग रहे घर्षण बल के कारण घिस जाते है।
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 9. ऊर्जा के विभिन्न रूपों को समझाओ । 5 अंक
उत्तर- किसी वस्तु में कार्य करने की क्षमता को उस वस्तु की ऊर्जा कहते हैं। ऊर्जा एक अदिश राशि है। इसका मात्रक जूल है। वस्तु मे जिस कारण से कार्य करने की क्षमता आ जाती है, उसे ऊर्जा कहते हैं।
ऊर्जा के प्रकार
1-रसायनिक ऊर्जा
2-विद्युत ऊर्जा
3-यांत्रिक ऊर्जा
4-ऊष्मीय ऊर्जा
5-गुरुत्वाकर्षण ऊर्जा
खंड (ब) (प्रोजेक्ट कार्य)
प्रश्न 10. तुम्हारे घर में पाए जाने वाली मशीनों की सूची बनाओ व उसके प्रकार की करो। 5 अंक
एक टिप्पणी भेजें