आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर निबंध||Azadi ka Amrit mahotsav essay in Hindi

Ticker

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर निबंध||Azadi ka Amrit mahotsav essay in Hindi

आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर निबंध||Azadi ka Amrit mahotsav essay in Hindi

आजादी के अमृत महोत्सव पर निबंध,आजादी के अमृत महोत्सव,आजादी के अमृत महोत्सव पर भाषण,आजादी के अमृत महोत्सव पर कविता,आजादी के अमृत महोत्सव पर चित्र,आजादी के अमृत महोत्सव के नारे,आजादी के अमृत महोत्सव पर लेख,आजादी के अमृत महोत्सव पर स्लोगन,आजादी की अमृत महोत्सव का क्या अर्थ है,आजादी का अमृत महोत्सव निबंध कैसे लिखें,azadi ka Amrit mahotsav,आजादी के अमृत महोत्सव पर कविता,आजादी के अमृत महोत्सव का क्या उद्देश्य है,
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर निबंध||Azadi ka Amrit mahotsav essay in Hindi

"आजादी का अमृत महोत्सव.. है भारत मां के लालों का

आजादी के मतवालों का..आजाद 75 सालों का।"


प्रस्तावना - सोने की चिड़िया कहा जाने वाला हमारा देश भारत करीब 200 वर्षों तक अंग्रेजी हुकूमत का गुलाम रहा है। गुलामी की जंजीरों को तोड़ने में भारतवासियों को कड़ा संघर्ष करना पड़ा और 15 अगस्त सन 1947 के दिन हमारा देश भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो गया। इतनी मुश्किलों और बलिदानों से मिली हुई आजादी को हम भारतवासी प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त के दिन जश्न के रूप में मनाते हैं। यूं तो यह जश्न प्रत्येक वर्ष ही महत्वपूर्ण होता है, किंतु इस वर्ष का जश्न कुछ खास है क्योंकि हमारे देश भारत को स्वतंत्र हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं। इस खुशी में पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।




आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत


इस महोत्सव की शुरुआत भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा गुजरात के साबरमती आश्रम से 12 मार्च 2021 को दांडी यात्रा के आयोजन के रूप में हुई। प्रथम अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2021 को मनाया गया। इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को भी यह महोत्सव मनाया जाएगा और अगले वर्ष 15 अगस्त 2023 तक यह महोत्सव मनाया जाएगा।


आजादी के अमृत महोत्सव का उद्देश्य


आजादी के इस महोत्सव का उद्देश्य संपूर्ण देश में जन अभियान चलाकर हर एक व्यक्ति को इस अभियान से जोड़कर उन्हें विभिन्न तरीकों से देशभक्ति की भावनाओं को जागृत करना है। इस महोत्सव का उद्देश्य जन भागीदारों के द्वारा लोगों तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और इस संग्राम के हर एक नायक के बारे में जानकारी का प्रसार करना है। इस महाअभियान के माध्यम से गुमनाम शहीदों की गाथाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। भारत ने बीते 75 सालों में क्या खोया क्या पाया इसकी जानकारी भी जन-जन तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य है। इस महोत्सव के दौरान आने वाले 25 सालों जिन्हें अमृत काल माना जा रहा है, उसकी रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।


कैसे मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव


इस महोत्सव के दौरान विकासशील देश भारत के स्वतंत्र 75 साल तथा भारत के नागरिकों, भारत की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाया जा रहा है। विभिन्न छोटी-छोटी कड़ियों को जोड़कर यह महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सभी छोटे-बड़े संस्थानों, विभिन्न विभागों, स्कूल कॉलेजों संस्थाओं सभी को जोड़ा गया है। सभी ने अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

भारत सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम तथा प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और जन-जन को जोड़ा जा रहा है, जिससे कि भारत का हर नागरिक अपने देश और इसके इतिहास के बारे में जान सके। इस महोत्सव के दौरान स्कूलों में, कार्यालयों में खेल, गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर बैनर के माध्यम से सबको देश भक्ति के रंग में रंगा जा रहा है।


आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर निबंध,आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व,azadi ka Amrit mahotsav,आजादी का अमृत महोत्सव कब से आरंभ हुआ,आजादी के अमृत महोत्सव की शुरुआत किसने की,azadi ka Amrit mahotsav asse ine Hindi
आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर निबंध||Azadi ka Amrit mahotsav essay in Hindi

आजादी के अमृत महोत्सव का महत्व

आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने का बहुत ही अधिक महत्व है। इस महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह एक बड़े राष्ट्रीय त्योहार की भांति मनाया जा रहा है। इसका संबंध किसी भी विशेष धर्म, जाति या संप्रदाय से नहीं बल्कि भारत देश के हर एक नागरिक से है। जिस प्रकार से आजादी की लड़ाई जन-जन के द्वारा मिलकर लड़ी गई थी, ठीक उसी प्रकार यह महोत्सव भी जन-जन के द्वारा मिलकर मनाया जा रहा है।


"महान है भारत देश, महान है इसकी आजादी,

पाने को जिसे वीरों ने अपनी जान गवा दी!"


इसके माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को आजादी के संघर्ष और उसके बाद की चुनौतियां को जानने का स्वर्णिम अवसर मिला है। 200 वर्षो की गुलामी के बाद एक राष्ट्र को फिर से खड़ा करना और विश्व शक्ति बनने की राह तक ले जाना आसान नहीं था। युवा पीढ़ी को बीते 75 सालों की चुनौतियों और उपलब्धियों दोनों के बारे में गहराई से जानने का मौका मिला है। अतः इस महोत्सव का भारत वासियों के लिए बहुत महत्व है।


उपसंहार - सोने की चिड़िया कहे जाने वाले हमारे देश भारत का इतिहास भी स्वर्णिम है। हम भाग्यशाली हैं, जो हमें इस महोत्सव के माध्यम से इसे जानने का मौका मिल रहा है। हमें इसे गवाना नहीं चाहिए। हम सभी देशवासियों को इस अमृत महोत्सव में भागीदारी सुनिश्चित कर जन सहयोग करना चाहिए। जब जन-जन की भागीदारी होगी तभी सरकार का अभियान सफल हो पाएगा


"आजादी का अमृत महोत्सव हम सबको मिलकर मनाना है,

जन जन की भागीदारी से अभियान सफल बनाना है।"


People also ask -


1. आजादी का अमृत महोत्सव पर निबंध कैसे लिखें?

उत्तर- 15 अगस्त, 2022 को देश आजादी का 75 वर्षगांठ मनाएगा। इस आजादी के 75 वर्षगांठ को मानने के लिए 75 हफ्तों पहले आजादी का अमृत महोत्सव का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री जी ने 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में इस आजादी का अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया था।


2. आजादी के अमृत महोत्सव का क्या अर्थ है?

उत्तर- भारत आजादी की 75वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है। इसे आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत की आजादी के 75 साल पर यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए भारत सरकार की एक पहल है।


3. आजादी का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

उत्तर- स्वतंत्रता हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का एक अनमोल उपहार है‌। आइए इस आजादी का अमृत महोत्सव को एक साथ मनाएं। आजादी का अमृत महोत्सव यानी देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का त्यौहार। जैसा कि आप जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 वह ऐतिहासिक दिन था जब हमारे देश को अंग्रेजों के शासन से आजादी मिली थी।


4. आजादी का अमृत महोत्सव कब से कब तक चलेगा?

उत्तर- पीएम मोदी ने कहा कि "15 अगस्त 2022 से 75 हफ्ते पहले हुए, 'आजादी का अमृत महोत्सव' का शुभारंभ 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। उन्होंने देश में 'हर-घर तिरंगा अभियान' भी चलाया और 11 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घर में तिरंगा फहराने की अपील की है।


5. आजादी का अमृत महोत्सव upsc क्या है?

उत्तर- आजादी का अमृत महोत्सव भारत सरकार की एक पहल है जो आजादी के 75 साल और अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है।


6. आजादी का अमृत महोत्सव कहां से शुरू हुआ?

उत्तर- 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से पदयात्रा की शुरुआत की और आजादी का अमृत महोत्सव के लिए पर्दा उठाने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत की।


7. अमृत महोत्सव का विजेता कौन है?

उत्तर- कर्नाटक के भाग्य नंजुंदास्वामी अमृत महोत्सव प्रश्नोत्तरी के भाग्यशाली विजेता बने।


8. आजादी के 75 वर्ष क्या खोया क्या पाया?

उत्तर- आजादी के इन वर्षों में हिंदुस्तान ने कमोबेश सभी क्षेत्रों में तरक्की की है। विज्ञान, तकनीक कृषि, साहित्य, खेल आदि सभी क्षेत्रों में देश का तिरंगा लहराया है। इसके इधर हमने बहुत कुछ खोया भी है जैसे- समन्वयवादी दृष्टिकोण, नैतिक मूल्य, धार्मिक सहिष्णुता, परस्पर प्रेम और भाईचारे का भाव आदि-आदि।


9. अमृत महोत्सव योजना क्या है?

उत्तर- सरकार ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 11 अगस्त से 13 अगस्त के बीच बच्चों को मिड डे मील के दौरान विशेष भोजन कराया जाए। इसमें हलवा, खीर, लड्डू और पूरी जैसे व्यंजन बच्चों को परोसे जाएं। स्वतंत्रता दिवस के 75 साल पूरे होने पर इस समय देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है।


10. आजादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाया जा रहा है?

उत्तर- भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत मनाया जा रहा है। इसके तहत देश भर में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद देश के लोगों को संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को मनाने के लिए है।


इसे भी पढ़ें -


👉UP board model paper 2023 class-12th sychology











👉UP board Hindi paper 2022


👉UP board Hindi paper full solution 2022






Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2