कहानी और निबंध में अंतर||Nibandh Or Kahani main Antar||

Ticker

कहानी और निबंध में अंतर||Nibandh Or Kahani main Antar||

 कहानी और निबंध में अंतर||Nibandh Or Kahani main Antar||


नमस्कार दोस्तों आज की इस पोस्ट में आप सभी से चर्चा करेंगे कहानी और निबंध में अंतर आप लोगों को पोस्ट अंत तक जरूर पढ़नी है और अपने दोस्तों में भी शेयर करनी है आज हम अपने आलेख में हिंदी से जुड़े कुछ शब्द लाए हैं जिन्हें पढ़कर जरूर सोच में पड़ जाएगे हां आखिर इन में अंतर है क्या दोस्तों आज हम कहानी निबंध क्या होता है और इनमे क्या अंतर है बताएंगे क्योंकि यह सुनने में काफी एक से होते हैं और इनके अंतर भी बहुत बारीक होते हैं जिन्हें लोग जल्दी जान नहीं पाते हैं फिर भी आज हमने कई जगह से जानकारी एकत्र करके उसका निचोड़ निकालकर आपको इनमें अंतर समझाने का प्रयास किया है।

कहानी और निबंध में अंतर||Nibandh Or Kahani main Antar||


कहानी क्या है? What is story in Hindi


कहानी साहित्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसमें कितने भी पाठ मिलकर एक दृश्य को समझाने की कोशिश करते हैं इसमें एक और एक से अधिक पात्र हो सकते हैं जो एक वाक्य को समझाने की कोशिश करते हैं। यह साहित्य की सबसे प्रसिद्ध विधा है| किसी भी कहानी का जन्म से जुड़े व्यक्ति के जन्म से ही होता है। कहानी का उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना उनकी समस्याओं और संवेदनाओं को व्यक्त करना होता है। इनकी एक सीमित सीमा है| यह बड़ी और छोटी दोनों हो सकती है।


कहानी- परिभाषा कहानी गध की कथात्मक विधा है। जो कि जीवन के सुंदर एवं महत्वपूर्ण क्षणों का चित्र प्रस्तुत करती है।


कहानी गद्य साहित्य की वह सबसे अधिक रोचक एवं लोकप्रिय विधा है जो जीवन के किसी विशेष पक्ष का मार्मिक भावनात्मक और कलात्मक वर्णन करती है हिंदी गद्य की विधा है जिसमें लेखक किसी घटना पात्र अथवा समस्या का क्रमबद्ध ब्यौरा देता है जिसे पढ़कर एक समन्वित प्रभाव उत्पन्न होता है उसे कहानी कहते हैं।


कुछ महान लेखकों द्वारा कहानी किसे कहते हैं? 


मुंशी प्रेमचंद जी द्वारा कहानी किसे कहते हैं?


कहानी वे द्रुपद की तान जिसमें गायक महफिल शुरू होते ही अपने संपूर्ण प्रतिभा दिखा देता है एक क्षण में चित्र को इतने माधुर्य परिपूर्ण कर देता है जितना रात भर गाना सुनने से भी नहीं हो सकता


एडगर एलन पो द्वारा कहानी किसे कहते हैं?


कहानी वह छोटी आख्यान आत्मक रचना है जिसे एक बैठक में पढ़ा जा सके जो पाठक पर एक समन्वित प्रभात बंद करने के लिए लिखी गई हो जिसमें उस प्रभाव को बंद करने में सहायक तत्व के अतिरिक्त और कुछ ना हो और जो अपने आप में पूर्ण हो 


कहानी के कुछ विशेष तत्व होते हैं जो कहानी में रस भरते हैं कहानी लेखक के 6 तत्व निम्नलिखित हैं-


  • कथावस्तु 


  • चरित्र चित्रण 


  • देशकाल 


  • उद्देश्य 


  • भाषा शैली 


  • कथोपकथन 


कथावस्तु- कहानी के ढांचे को कथानक अथवा कथावस्तु कहा जाता है इसे कहानी का केंद्र माना जाता है इसके अभाव में कहानी की रचना की कल्पना भी नहीं की जा सकती इसके भी 4 अंग होते है आरंभ, आरोह, चरम, स्थिति और अवरोह


चरित्र चित्रण- कहानी का संचालन उसके पात्रों के द्वारा ही होता है तथा पात्रों के गुण दोष को उनका चरित्र चित्रण कहा जाता है।


कथोपकथन किया संवाद- कहानी में संवाद का भी विशेष महत्व है। इनके द्वारा पात्रों के मानसिक अंतर्द्वंद एक अन्य मनोभावों को प्रकट किया जाता है।


देश काल या वातावरण- किसी कहानी के असरदार बनाने के लिए जरूरी है कि देश काल का पूरा ध्यान रखा जाए कहानी में वास्तविकता लाता है।


भाषा शैली -कहानी के प्रस्तुतीकरण में कलात्मकता लाने के लिए देश काल के अनुसार अलग-अलग भाषा शैली में सजाया जाता है।


उद्देश्य- हर कहानी का अपना एक अलग उद्देश होता है यह केवल मनोरंजन हेतु ही नहीं होता इससे लोगों को प्रेरणा भी मिलती है धर्म प्रचारक अपने उद्देश्य को लोगों तक पहुंचने के लिए कहानी का ही सहारा लेते हैं। 


निबंध की परिभाषा विशेषताएं और प्रकार


निबंध गध रचना को कहते हैं जिसमें किसी विषय का वर्णन किया गया हो निबंध के माध्यम से लेखक उस विषय के बारे में अपने विचारों और भावों को बड़े प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करने की कोशिश करता है एक श्रेष्ठ संगठित एवं सुव्यवस्थित निबंध लेखक को विषय का अच्छा ज्ञान होना चाहिए उसकी भाषा पर अच्छी पकड़ होने चाहिए प्रत्येक व्यक्ति की अपनी अभिव्यक्ति होती है इसलिए एक ही विषय पर हमें अलग-अलग तरीकों से लिए गए निबंध मिलते हैं।


निबंध- शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है नि+धन । इसका अर्थ है भली प्रकार से बंधी हुई रचना तारत्व व रचना जो विचार पूर्ण क्रमबद्ध रूप से लिखी गई और निबंध में गद्य रचना है जो किसी विषय पर क्रमबद्ध रूप से लिखी गई हो।


निबंध के प्रकार-

निबंध मुख्यता चार प्रकार के होते हैं। 


  • वर्णनात्मक निबंध 


  • विचारात्मक निबंध 


  • भावात्मक निबंध


  •  विश्लेषणात्मक निबंध


वर्णनात्मक निबंध- किसी वस्तु खेल या त्यौहार व्यक्ति घटना के ऊपर लिखे निबंध को वर्णनात्मक निबंध कहते हैं इस प्रकार के निबंध अधिकतर बच्चों से विद्यालय में लिखने को बोला जाता है यह घटनाएं रोचक होनी चाहिए जिससे पढ़ने वाला बोलना हो इस प्रकार के निबंध को कम से कम शब्द में लिखे ताकि पढ़ने वाला व्यक्ति दिलचस्पी ले।


विचारात्मक निबंध -किसी विशेष टॉपिक को लेकर निबंध लिखा जाता है जैसे- आतंकवाद, अंहिसा, विवाह, नस्लवाद, गरीबी, राष्ट्रीय एकता या किसी सामाजिक कार्यक्रम पर लिखा जाता है इन विषयों पर निबंध लिखना थोड़ा सा कठिन जरूर होता है लेकिन कई चीजों कई बातों से रूबरू करवाती है।


भावात्मक निबंध- किसी विचार, कथन, दोहा भाव पर लिखे गए निबंध को भावात्मक निबंध कहते हैं। इस विषय पर निबंध लिखने पर किसी के भाव को व्यक्त करना होता है लेकिन विषय की विस्तृत जानकारी होना जरूरी है तभी उस विषय पर विशेष बातों को लेकर प्रकट किया जाता है।


विश्लेषणात्मक निबंध- इसमें हम लोग भारत चीन के विवाद पर पाकिस्तान के विवाद पर बढ़ते डॉलर के रेट पर अंतरराष्ट्रीय और अर्थव्यवस्था पर निबंध लिखकर जागरूक और सुझाव दे सकते हैं इन विषयों पर निबंध लिखने से पहले विषय की विस्तृत जानकारी होना जरूरी है।


कहानी और निबंध में अंतर


निबंध- निबंध का अर्थ है अच्छी तरह बनी हुई परिमार्जित प्रौढ़ रचना से है।


निबंध को अंग्रेजी में ऐसे किया जाता है|


 निबंध नीरस होता है।


निबंध लिखते समय समय सीमा व शब्द सीमा का ध्यान रखना होता है।


 निबंध के लिए कोई भी विषय हो सकता है।


कहानी- कहानी मानव जीवन का वह खंड चित्र है जिसकी कोई सीमा रेखा नहीं होती 


कहानी को अंग्रेजी में स्टोरी कहा जाता है|


कहानी में सरसता का गुण मौजूद रहता है। 


कहानी में ऐसा कोई कथा नहीं होता।


 कहानी पात्र व चरित्र प्रधान होती है।



यह भी पढ़ें

👇👇👇👇👇👇👇👇

1 January ko hi kyu manaya jata hai New year


👇👇👇👇👇👇👇👇 

New year 2022 per poem


👇👇👇👇👇👇👇👇👇

10 line 0n makara Sankranti 2022
















Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2