राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण || राष्ट्रीय युवा दिवस पर 10 वाक्य

Ticker

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण || राष्ट्रीय युवा दिवस पर 10 वाक्य

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण || राष्ट्रीय युवा दिवस पर 10 वाक्य

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण,राष्ट्रीय युवा दिवस पर 10 वाक्य,राष्ट्रीय युवा दिवस पर निबंध, महत्व ,इतिहास,10 lines on National youth day in Hindi,National youth day essay,राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है,राष्ट्रीय युवा दिवस पर विशेष निबंध,राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत किसने की,international youth day speech in Hindi,स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निबंध,स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय कैसे लिखें,राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है,12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस,राष्ट्रीय युवा दिवस निबंध,
राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण || राष्ट्रीय युवा दिवस पर 10 वाक्य

यहां उपस्थित सभी को मेरा नमस्कार! आज मैं आप सभी के समक्ष युवा दिवस के उपलक्ष्य पर कुछ शब्द व्यक्त करना चाहता हूं/चाहती हूं।


"युवा करें तरक्की ना करें भविष्य बेकार,

यही है युवा दिवस को मनाने का आधार।"


हमारा देश भारत युवाओं का देश है। हमारे भारत देश की अधिकतर आबादी युवाओं की है और किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर ही निर्भर करता है।

नई प्रतिभा के आने से देश को ना सिर्फ तरक्की मिलती है, बल्कि देश का विकास भी सही तरह से होता है। इसीलिए देश के युवाओं के सही मार्गदर्शन के लिए हर साल भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।


   भारत में 12 जनवरी के दिन को युवाओं के लिए समर्पित किया गया है। इसी दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। युवा दिवस मनाने के लिए सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को चुना गया और तब से अब तक हर साल इस दिन युवा दिवस पूरे देश में मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद अपने विचारों और अपने आदर्शों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उन्होंने काफी कम उम्र के अंदर ही दुनिया में अपने विचारों के चलते अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके, इस मकसद से ही उनके जन्मदिवस को इस दिन के लिए चुना गया था।

स्वामी विवेकानंद जी का मानना था कि आप प्रभु पर तभी यकीन कर सकते हैं जब आप स्वयं पर यकीन करेंगे। यानी जिस दिन आपको खुद पर विश्वास हो जाएगा तब आप खुद ही भगवान पर भी विश्वास करना शुरू कर देंगे। उनके अनुसार व्यक्ति को तब तक मेहनत करते रहनी चाहिए जब तक वो अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच जाता।। अगर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी लगन और मेहनत करेगा, तो वो जरूर ही कामयाब होगा। उनके अनुसार मनुष्य का संघर्ष जितना कठिन होगा, उसकी जीत भी उतनी बड़ी होगी।


स्वामी विवेकानंद जी ने अपने युवा अवस्था में भारत देश को विश्व का एक महान राष्ट्र होने की स्थिति में खड़ा किया। वो भारतीय संस्कृति के एक सच्चे प्रतिनिधि थे जिन्होंने युवकों में वीरता, साहस का भाव जगाते हुए डर एवं कमजोरी को पाप कहा। अपनी आध्यात्मिक प्रेरणा द्वारा उन्होंने युवकों में आत्मविश्वास पैदा किया। लेकिन आज के युवाओं के बदल रहे आदर्शों ने उन्हें पथभ्रष्ट किया है। आज युवाओं को यह समझना होगा कि युवा राष्ट्र एवं समाज के प्राण हैं।


राष्ट्र के निर्माण में सबसे ज्यादा योगदान उन्हीं का है। युवा राष्ट्र के साथ-साथ समाज के नैतिक मूल्यों का भी प्रतीक होते हैं। देश की युवा शक्ति ही राष्ट्र को जीवन मूल्य एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रसार एवं आधार प्रदान करती है। इस विश्व में भारत ही वो देश है जिसके युवकों में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्य, स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम, मानव सेवा एवं देशभक्ति आदिकाल से ही चले आ रहे हैं।


अतः युवाओं को ना केवल आर्थिक बल्कि सामाजिक रूप से भी सोचना चाहिए और वास्तविक धरातल पर उतरकर ही अपने लिए और समाज के लिए कार्य करना चाहिए। अंत में इन शब्दों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता हूं/देती हूं।


"सफलता प्राप्त करने के लिए चाहिए

अटल धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति,

समर्थ युवाओं के बल ही

बनेगा भारत विश्व शक्ति।"


राष्ट्रीय युवा दिवस पर 10 वाक्य


1. प्रतिवर्ष 12 जनवरी को हम राष्ट्रीय युवा दिवस मनाते हैं।

2. स्वामी विवेकानंद जी का जन्म दिवस भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

3. सन् 1984 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष के रूप में बनाए जाने की घोषणा की थी।

4. उसी वर्ष भारत ने भी 12 जनवरी 1984 को स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।

5. ऐसा माना जाता है कि स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का दर्शन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

6. सन् 1984 से भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस अधिकांश: स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में मनाया जा रहा है।

7. इस दिन स्कूलों में तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

8. अक्सर कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में साहित्य प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया जाता है।

9. इस दिन छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धात्मक खेलो एवं ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाता है।

10. उनका जीवन दर्शन हमारे अंदर अपनी परंपरा एवं कर्तव्य के प्रति एक नया जोश पैदा कर देता है।


People also asked -


प्रश्न-राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर- 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को हुआ था। स्वामी विवेकानंद का दर्शन और उनके आदर्श की ओर देश के सभी युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष उनका जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।


प्रश्न-राष्ट्रीय युवा दिवस पहली बार कब मनाया गया?

उत्तर-International youth day को अगस्त के महीने में मनाया जाता है। 12 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र  द्वारा युवा दिवस मनाने के तौर पर चुना गया और 1985 में इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई, लेकिन वर्ष 2000 में इसका आयोजन हुआ था।


प्रश्न-राष्ट्रीय युवा दिवस की शुरुआत किसने की?

उत्तर-भारत में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसे स्वामी विवेकानंद जयंती के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि यह विवेकानंद की जयंती पर मनाई जाती है। भारत सरकार ने 12 जनवरी 1985 को अपना पहला राष्ट्रीय युवा दिवस (युवा दिवस) घोषित किया।


प्रश्न-राष्ट्रीय युवा नीति का शुभारंभ कब हुआ?

उत्तर- राष्ट्रीय युवा नीति 2003 के स्थान पर राष्ट्रीय युवा नीति 2014 की शुरुआत की गई है। इसका लक्ष्य युवाओं की पूर्ण क्षमता हासिल करने के लिए उन्हें सशक्त बनाने और उनके जरिए देश को राष्ट्रों के बीच सही जगह हासिल करने में समर्थ बनाना है।


प्रश्न- सबसे ज्यादा युवा कौन से देश में है?

उत्तर-दुनिया का सबसे युवा देश नाइजर है। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर नाइजर देश का नाम है। नाइजर नदी के नाम से ही इस देश की युवा होने की औसत उम्र 14.8 है।


प्रश्न-भारत का सबसे युवा राज्य कौन सा है?

उत्तर-औसत आयु के लिहाज से उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे ज्यादा युवा आबादी वाले राज्य हैं। यानी सबसे युवा राज्य है। दक्षिण भारत के राज्य केरल और तमिलनाडु सबसे उम्रदराज प्रदेश हैं।


इसे भी पढ़ें👇👇👇👇



👉रहीम दास का जीवन परिचय


👉अशोक बाजपेई का जीवन परिचय


👉हरिशंकर परसाई का जीवन परिचय






Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2