राष्ट्रीय किसान दिवस 2022 निबंध, महत्व, भाषण, कविता | National Farmers Day 2022 in Hindi

Ticker

राष्ट्रीय किसान दिवस 2022 निबंध, महत्व, भाषण, कविता | National Farmers Day 2022 in Hindi

 राष्ट्रीय किसान दिवस 2022 निबंध, महत्व, भाषण, कविता | National Farmers Day 2022 in Hindi


राष्ट्रीय किसान दिवस निबंध, महत्व, भाषण एवं कविता (National Farmers Day or kisan Diwas 2022 significance, history, speech, Poem in Hindi)


राष्ट्रीय किसान दिवस 2022 निबंध, महत्व, भाषण, कविता | National  Farmers Day 2022 in Hindi 

भारत का अधिकांश आय स्रोत कृषि है और कृषि का अभिन्न अंग है किसान। किसान एक ऐसा मजदूर है जो मेहनत करके भी दुखी है मजबूर है। आज भारत में सबसे धनी हालत किसान की है देश की आजादी के बाद से हर स्थिति में सुधार आया, लेकिन किसान के स्तर में कोई सुधार नहीं। किसान देश की नींव है जब इस न्यू पर संकट आता है, तो देश की आधार शिला हिल जाती है। आज सबसे ज्यादा जरूरत है कि कैसे किसान एवं किसानी के स्तर को ऊपर उठाया जाए कैसे देश को इस दिशा में आत्म निर्भर बनाया जाए।

कृषि कार्य मानव जाति का सबसे पुराना और आवश्यक उद्योग है, आज भी चावल गेहूं बादाम या कोई भी फल का उत्पादन मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे ना केवल उत्पादन करने वाले मतलब कृषकों को बल्कि पूरे समाज को फायदा मिलता है। भारत में सदियों से कृषि कार्य की प्रधानता रही है इसलिए यहां पर किसानों के हितों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है। कृषि पर निर्भर है, और भारत में कृषि ने विकास के कई आयामों को देखा है। 60 के दशक में हरित क्रांति ने पंजाब और हरियाणा के साथ पूरे देश में कृषि का परिदृश्य बदल दिया था। इससे ना केवल देश का आर्थिक विकास हुआ बल्कि किसानों की आवश्यकता को सरकार से लेकर आमजन तक प्रत्येक वर्ग ने समझा इसी क्रम में कृषकों के समान और अधिकारों की रक्षा के लिए किसान दिवस मनाने की शुरुआत हुई।


राष्ट्रीय किसान दिवस का इतिहास (History of National Farmers Day)


इस दिन का आयोजन देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के सम्मान में किया जाता है। वे देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे। हालांकि उन्होंने केवल 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक यह पदभार संभाला था। लेकिन इस दौरान ही उन्होंने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बहुत सी नीतियां बनाई थी। चौधरी चरण सिंह की बहुत सी नीतियां ना केवल किसानों के हितों की रक्षा करती थी बल्कि उन्हें एकजुट करके जमींदारों से लड़ने को प्रेरित भी करती थी। उन्होंने "जय जवान जय किसान" का वास्तविक रूप में अनुसरण किया था वो लेखक थे। और उन्होंने अपने लेखन के हुनर का उपयोग किसानों की समस्याओं और उनके समाधान की किताबों को लिखने में उपयोग किया था, और इस तरह उन्होंने कृषकों के जीवन स्तर को सुधारने के बहुत प्रयास किए थे देश के आम किसानों के बीच सदा लोकप्रिय रहे इस नेता की जयंती को ही किसान दिवस के रूप में मनाना निर्धारित किया गया है। यह बात हर कोई जानता है कि किसान ही देश का मेरुदंड है इसलिए इनके हितों की रक्षा करना बेहद आवश्यक है, इस तरह किसान पृष्ठभूमि के चरण सिंह के सम्मान में मनाया जाने वाला यह दिन भारतीयों के मन में किसानों के लिए सम्मान को बढ़ाता है।



1

किसान दिवस

तिथि

23 दिसंबर

2

इस दिन का

चुनाव क्यों

किया गया?

चौधरी चरण सिंह का जन्म

दिवस

3

कब की गई

किसान दिवस

की स्थापना

वर्ष 2001





4





कैसे मनाया


जाता है



उत्तर प्रदेश में इस दिन

छुट्टी होती हैं 



किसान के प्रति जनता

एवं सरकार को

जागरूक किया जाना

लक्ष होता है



किसानों को आधुनिकता

के प्रति प्रेरित किया जाता

है।


यह क्यों मनाया जाता है? (Why it celebrate)


हर साल भारत के सभी राज्यों में राष्ट्रीय किसान दिवस का आयोजन किया जाता है, उनमें भी वो राज्य जहां सबसे ज्यादा कृषि होती है। वहां यह दिवस कोई उत्सव से कम नहीं होता है। जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में इस दिवस को लेकर बहुत उत्साह दिखा जाता है। किसान समुदाय और ग्रामीण वर्ग के कई सदस्य मिलकर कृषि आधारित कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। कई वाद विवाद प्रतियोगिता, जैसे कार्यक्रमों से कृषि कार्य संबंधित जागरूकता लाने की कोशिश की जाती है। इस दौरान किसानों से संबंधित कई मुद्दे पर चर्चा की जाती है, किसानों के प्रतिनिधि अपनी समस्याओं और मुद्दों को अभिव्यक्त कर पाते हैं। इस दिन किसानों के विकास के लिए काम करने वाले को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है।


राष्ट्रीय किसान दिवस 2022 निबंध, महत्व, भाषण, कविता | National  Farmers Day 2022 in Hindi 

किसान दिवस उद्देश्य (Objective of farmers Day)

किसानों की बिना जिंदगी और दुनिया का अस्तित्व सोचा भी नहीं जा सकता है, यह बहुत ही खुश नसीबी की बात है कि हमारे समाज का एक वर्ग ऐसा है जो हमारे भरण पोषण का काम देखता है और इसके बदले में यदि हम उनके अधिकारों की रक्षा कर पाए, उनका जीवन स्तर ऊपर उठा सके तो इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। इसलिए भी किसान दिवस मनाना जरूरी है। जिससे कि हम तक फल सब्जियां और धान जैसी मूलभूत वस्तुएं पहुंचाने वाले वर्गों को समाज के मुख्यधारा से जोड़ा जा सके वास्तव में कृषि के लिए आवश्यक इन्वेस्टमेंट उपकरण और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए किसान वर्ग का शिक्षित होना भी जरूरी है। सरकार किसानों के लिए समय-समय पर कई तरह की योजनाएं बनाती रहती है। और उनको लाभ देने के लिए बहुत से कृषि कार्यक्रम भी आयोजित करती है लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी कई बार किसानों तक आवश्यक जानकारी नहीं पहुंच पाती है, इसलिए किसी एक दिन पर किसानों को उनके सम्मान के साथ उनके हितों की जानकारी देना ही किसान दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश है।


राष्ट्रीय किसान दिवस कैसे बनाएं (How to celebrate National Farmers Day)


इस दिन को मनाने के लिए कोई विशेष खर्चा करने या आयोजन में सम्मिलित होने की आवश्यकता नहीं है इसके लिए आप व्यक्तिगत स्तर से लेकर अपने संस्थागत स्तर तक विभिन्न तरीकों से किसान दिवस मना सकते हैं।


आप चाहे तो किसान बाजार जाकर खरीद दारी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस यह ध्यान में रखना है कि आप जो भी खरीद रहे हैं उसका उद्देश किसानों की आवश्यकता को पूरा करना है आप उनके सपनों को सच करने में सहयोग कर रहे हैं और इसी माध्यम से सीधे किसानों से खरीद कर कुछ आवश्यक वस्तुएं अपने घर ला रहे हो जो की ताजी एवं सस्ती है क्योंकि अपने बीच के सभी विक्रेताओं को नजरअंदाज किया  है।


आप अपने परिवार और बच्चों को लेकर किसानों के बीच जाकर भी एक दिन बिता सकते हैं, और यदि आप सक्षम है और आपको उनकी कोई समस्या समझ आती है, तो उसके समाधान में भी मदद कर सकते हैं।


किसान वर्ग देश के विकास में योगदान देने वाला सबसे आवश्यक वर्ग है, इसलिए उन्हें सम्मान देना और इनके लिए एक दिवस मनाना ना केवल राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति करता है बल्कि यह आयोजन कृषकों को सामाजिक रुप से भी सशक्त बनाता है।


1 किसान दिवस के दिन उन नेताओं को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने देश के किसान के विकास के लिए उचित कार्य किये हैं।


2 इस दिन कृषि संबंधी कई वर्कशॉप सोमिनार का आयोजन किया जाता है जिसके जरिए किसानों को आधुनिक कृषि एवं आने वाली आपदाओं से कैसे राहत मिले इस तरह की जानकारी विस्तार से दी जाती है।


3 किसान दिवस के दिन कृषि वैज्ञानिक किसानों से बातचीत करते हैं उनकी समस्या को सुन उसका हल देते हैं।


4 इस दिन किसानों को एक बेहतर और आधुनिक कृषि का ज्ञान दिया जाता है साथ ही उन्हें इस ओर प्रेरित किया जाता है।


5 किसान दिवस के दिन किसानों को उनके हक और उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया जाता है।


6 इस प्रकार हर एक ही प्रांत में अलग-अलग तरह से किसान दिवस का आयोजन किया जाता है।


साल 2022 में राष्ट्रीय किसान दिवस कब है

(National Farmers Day 20222 Date)


हर साल की तरह इस साल 2022 में भी राष्ट्रीय किसान दिवस 23 दिसंबर को मनाया जाएगा।


2021 के इवेंट्स (2021 events)


उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस दिवस को मनाने की एक विशेष रूपरेखा तैयार की है, और 23 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है। इस दिन किसानों के हितों की आवाज उठाने वाली सभी नेताओं को सम्मानित किया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और कृषि के लिए बहुत से कार्यक्रम जैसे सोमीनार, प्रदर्शनी और वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे, कृषि संबंधित अधिकारी और वैज्ञानिक किसानों से संवाद करेंगे जिसमें कृषि आधारित योजनाओं और नई-नई जानकारियां किसानों को समझाई जाएगी और उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के उपाय भी बताए जाएंगे।


किसान दिवस पर कविता (National Farmers Day Poem)


जिनके अनाज के भंडार हैं

पर खाने को दाना नहीं

जिनके आंगन में दुग्ध बाहें

पर उसने कभी चखा नहीं


मेहनत ही उसकी ताकत है

फिर भी वो आज भिखारी है

अनाज का है वो दाता

फिर भी सोता भूखा है


वह मेहनत की ही खाता है

पर प्रकृति का गुलाम है

आस लगाए वो आसमान निहारे

लेकिन भाग्य में उसके शाम है


साहूकार ने राही साही

सांसे भी उससे छीन ली

सियासी और कालाबाजारी ने

उसकी जिंदगी दूभर करी


फिर भी वो उठता है

मेहनत करते जाता है

एक दिन आएगा फिर से

जब किसान ही लहरायेगा

कब तक रूठेगी तू पृथ्वी

तुझे वह मेहनत से ही मानयेगा


सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं


और आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों में शेयर जरूर करिएगा।


इसे भी पढ़ें👇👇


👉UP board model paper 2023 class-12th sychology











👉तत्व किसे कहते हैं।


👉बल किसे कहते हैं बल कितने प्रकार के होते हैं।


👉छायावाद किसे कहते हैं छायावादी काव्य की मुख्य विशेषताएं।


👉पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय


👉मीराबाई पर निबंध।


👉नंबी नारायणन का जीवन परिचय।













👉रहीम दास का जीवन परिचय


👉अशोक बाजपेई का जीवन परिचय


👉हरिशंकर परसाई का जीवन परिचय



Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2