उत्तर प्रदेश दिवस का इतिहास निबंध | January UP Diwas history Essay in hindi

Ticker

उत्तर प्रदेश दिवस का इतिहास निबंध | January UP Diwas history Essay in hindi

 उत्तर प्रदेश दिवस का इतिहास निबंध | January UP Diwas history Essay in hindi

उत्तर प्रदेश दिवस का इतिहास निबंध | January UP Diwas history Essay in hindi

निबंध उत्तर प्रदेश (यू पी) दिवस का महत्व व इतिहास क्या है और क्यों मनाया जाता है (24 January UP Diwas 2022 Significance, history, Essay in hindi)

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है उत्तर प्रदेश दिवस मतलब उत्तर प्रदेश के नागरिक उस राज्य की स्थापना दिवस को या किसी खास दिन को अपने राज्य के लिए उत्सव से एक साथ मिलकर बनाईगें। भारत में कई राज्य अपने राज्य के एक खास दिन को अपनी तरह से मानते हैं, जैसे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस, राजस्थान स्थापना दिवस, बिहार स्थापना दिवस, आदि। यह वह दिन होता है जिस दिन राज्य के नागरिक वहां की संस्कृति और परंपरा से फिर परिचित होते हैं और उन्हें वहां की आगामी योजनाओं को जानने का अवसर मिलता है इस दिन का आयोजन वहां की सरकार द्वारा किया जाता है। साल 2018 से योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनवरी के महीने में उत्तर प्रदेश दिवस को मनाने की घोषणा की है उत्तर प्रदेश में यह आयोजन सूचना विभाग संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग मिलकर करेंगे।


उत्तर प्रदेश दिवस कब मनाया जाएगा

(UP Diwas 2022 Date)


जैसा कि हम सभी को ज्ञात है उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कई अहम् फैसले जैसे अयोध्या मैं दीपावली मनाना, राम जी की बहुत बड़ी प्रतिमा स्थापित करना आदि लिए हैं। इसी सूची में एक फैसला और शामिल है, जिसे आगे आने वाले सालों में याद तो रखा जाएगा और मनाया भी जाएगा, वह है उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने का फैसला साल 2021 से हर साल 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाएगा।


इस साल 2021 में उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी 2021 को मनाया जाएगा।


24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस क्यों मनाया जाता है: (Why Celebrate UP Diwas)


उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस 24 जनवरी को यादगार बनाने के लिए इस दिन को एक खास दिन कह कर मनाने का फैसला लिया गया है। इसकी एक और वजह शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि 24 जनवरी 1950 से पहले तक उत्तर प्रदेश को यूनाइटेड प्राविंस के नाम से जाना था, यही वह दिन था, जब उत्तर प्रदेश को उसका अपना नाम मिला था। इसलिए इस दिन को यादगार के रूप में मनाने का फैसला योगी सरकार द्वारा लिया गया।


उत्तर प्रदेश दिवस का इतिहास (UP Diwas History in hindi) :


जैसे हर एक दिन के पीछे एक कहानी जुड़ी होती है, वैसे ही उत्तर प्रदेश दिवस थे के पीछे भी एक खास इतिहास है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा, की उत्तर प्रदेश दिवस उत्तर प्रदेश से कई वर्ष पूर्व महाराष्ट्र में मनाया जाता आ रहा है। साल 1989 में 24 जनवरी को सर्वप्रथम महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया गया था। इस आयोजन के पीछे अमरजीत मिश्र के भरसक प्रयास शामिल थे। उन्होंने इस दिन को उत्तर प्रदेश में मनाने के लिए भी प्रयत्न किए परंतु उनके यहां पर्यटन सफल नहीं हुए जब केंद्रीय मंत्री राम नाईक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बने तो अमरजीत मिश्र ने अपना प्रस्ताव उनके समक्ष रखा और वह भी उनसे सहमत हो गये। उन्होंने यह बात उस वक्त के तात्कालिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष रखी परंतु उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया। इसके बाद जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई, उन्होंने यह बात फिर उठाई और इस बार उन्हें सफलता मिल गयी। और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर दिया।


उत्तर प्रदेश दिवस कैसे मनाया जाएगा

(How to Celebrate)


इस कार्यक्रम में हर साल उस राज्य की मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होते हैं। इस साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल जिनका इस कार्यक्रम को मनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है, भी शामिल होंगे। इसके लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाएगी, और मंत्रियों और अधिकारियों की एक समिति बनाई जाएगी। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मनाना तय हुआ है, इसी के साथ इसे उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के द्वारा यहां के लोगों को यहां की सांस्कृतिक धरोहर से पहचान कराने का प्रयत्न किया जाएगा। साथ ही नये युवा वर्ग को विकास में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।


मुंबई में उत्तर प्रदेश देवास का राज ठाकरे द्वारा विरोध :


राज ठाकरे ने मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस मनाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था, उन्होंने साल 2009 में कहा था कि वह मुंबई में उत्तर प्रदेश दिवस नहीं मनाने देंगे। परंतु कांग्रेस पार्टी के नेता मुन्ना त्रिपाठी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा था, कि हम यहां आयोजन यहां आयोजित करेंगे और इससे मुंबई वासियों को कोई दिक्कत नहीं आने देंगे उन्होंने इस आयोजन में राज ठाकरे को भी आमंत्रित किया था।


यह कार्यक्रम अंधेरी में बीएमसी मैदान पर आयोजित किया गया था, जिसमें करीबन 15000 लोग शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे थे। इनके अतिरिक्त अभिनेता और राजनेता राज ठाकरे कांग्रेश प्रमुख कृपा शंकर सिंह और अभिनेता रवि शंकर ने भी इस आयोजन में शिरकत की थी।


उम्मीद है कि आपको उत्तर प्रदेश दिवस का  इतिहास निबंध (Essay in hindi) बहुत पसंद आया होगा। इससे जुड़ी किसी प्रकार की और बात जानने के लिए आप हमारी कमेंट सेक्शन में जाकर कमेंट कर सकते हैं और पसंद आया तो इसको लाइक भी जरूर कर सकते हैं।


इसे भी पढ़ें👇👇


👉UP board model paper 2023 class-12th sychology











👉तत्व किसे कहते हैं।


👉बल किसे कहते हैं बल कितने प्रकार के होते हैं।


👉छायावाद किसे कहते हैं छायावादी काव्य की मुख्य विशेषताएं।


👉पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय


👉मीराबाई पर निबंध।


👉नंबी नारायणन का जीवन परिचय।













👉रहीम दास का जीवन परिचय


👉अशोक बाजपेई का जीवन परिचय


👉हरिशंकर परसाई का जीवन परिचय



👉दही हांडी के त्यौहार की जानकारी 2022




Post a Comment

और नया पुराने

inside

inside 2